16 July 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार! दोस्तों, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exams) जैसे SSC, BPSC, या Railway की तैयारी कर रहे हैं, तो “16 July 2026 Current Affairs in Hindi” आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट में हम आज के प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, और विज्ञान से जुड़े करंट अफेयर्स को टॉपिक के अनुसार बहुत ही आसान भाषा में कवर करेंगे।

16 July 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 16 July 2026 Current Affairs in Hindi 

दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता

दिल्ली सरकार ने ‘लक्ष्मी योजना’ (पूर्व में ‘महिला समृद्धि योजना’) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। रक्षाबंधन के अवसर पर शुरू की जा रही इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग देना है।

योजना की प्रमुख विशेषताएं : 

  • प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता: पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से प्रत्येक माह ₹2,500 भेजे जाएंगे।

पात्रता की शर्तें : 

  • आयु सीमा: आवेदन करने वाली महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • निवास: महिला अथवा उसका परिवार कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • लाभार्थी का चयन: प्रत्येक परिवार से केवल एक महिला, सामान्यतः परिवार की सबसे वरिष्ठ महिला, इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगी।

आप इसे भी पढ़ें : 14 July 2026 Current Affairs in Hindi

ऑपरेशन CY-वज्र: साइबर अपराध के खिलाफ यूपी पुलिस का विशेष अभियान

उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और संगठित डिजिटल धोखाधड़ी पर प्रभावी कार्रवाई के लिए ‘ऑपरेशन CY-वज्र’ (Operation CY-Vajra) चलाया। राज्यव्यापी इस विशेष अभियान का उद्देश्य साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध कॉल सेंटरों का पर्दाफाश, ठगी गई रकम की बरामदगी तथा साइबर अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करना था।

7 से 13 जुलाई के बीच संचालित इस अभियान में पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए 773 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

ऑपरेशन CY-वज्र की प्रमुख उपलब्धियां :

  • बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा: अभियान के दौरान लगभग ₹1,158.70 करोड़ से जुड़े साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया।
  • म्यूल बैंक खातों पर कार्रवाई: ठगी की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल किए जा रहे 3,866 म्यूल बैंक खातों को सीज कर निष्क्रिय किया गया।
  • अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़: ऑनलाइन ठगी में शामिल 17 फर्जी कॉल सेंटरों पर छापेमारी कर उन्हें बंद कराया गया।
  • बरामदगी: पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन, लैपटॉप तथा नकदी बरामद की, जिनका उपयोग साइबर अपराधों में किया जा रहा था।
Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना

बिहार सरकार ने राज्य में पर्यटन को नई गति देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना” शुरू की है। इस पहल के माध्यम से पर्यटक और आम नागरिक किफायती शुल्क पर हेलीकॉप्टर से बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों तथा पटना शहर का हवाई भ्रमण (Joy Ride) कर सकेंगे।

योजना की प्रमुख विशेषताएं : 

  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग: हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग बिहार पर्यटन और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से की जाएगी।
  • निःशुल्क गाइड सुविधा: यात्रा के दौरान टिकट शुल्क के अतिरिक्त पर्यटकों को संबंधित स्थल पर टूरिस्ट गाइड की सुविधा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराई जाएगी।
  • अन्य व्यवस्थाएं: ठहरने, भोजन, स्थानीय परिवहन तथा अन्य व्यक्तिगत खर्चों की व्यवस्था पर्यटकों को स्वयं करनी होगी।

आस्था वन संरक्षण योजना: पवित्र उपवनों के संरक्षण के लिए नई पहल

पर्यावरण मंत्रालय ने ‘आस्था वन संरक्षण योजना’ को मंजूरी दी है, जिसके लिए ₹3,000 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य देशभर में स्थित लगभग 15,000 पवित्र उपवनों (Aastha Van) का संरक्षण, पुनरुद्धार और पारिस्थितिक महत्व को सुदृढ़ करना है।

योजना की प्रमुख विशेषताएं : 

  • संरक्षण एवं पुनर्जीवन: योजना के तहत पवित्र उपवनों की जैव विविधता को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनके प्राकृतिक स्वरूप को पुनर्स्थापित किया जाएगा।
  • पर्यावरण संरक्षण: इन पारंपरिक वन क्षेत्रों के माध्यम से स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण: धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व वाले पवित्र उपवनों को संरक्षित कर उनकी विरासत को भविष्य की पीढ़ियों तक सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञान और तकनीक – 16 July 2026 Current Affairs in Hindi 

डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन की प्रतिष्ठित फेलोशिप

प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। वह 2019 में डॉ. गगनदीप कंग के बाद यह सम्मान प्राप्त करने वाली भारत की दूसरी महिला वैज्ञानिक हैं। इसके साथ ही, अपने दिवंगत पिता और प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन (जिन्हें 1973 में यह सम्मान मिला था) के साथ वे भारत की पहली पिता-पुत्री की जोड़ी बन गई हैं, जिन्हें रॉयल सोसाइटी की फेलोशिप प्राप्त हुई है।

प्रमुख तथ्य :

  • औपचारिक सम्मान: 10 जुलाई 2026 को उन्हें आधिकारिक रूप से रॉयल सोसाइटी के रजिस्टर में शामिल किया गया।
  • ऐतिहासिक उपलब्धि: उन्होंने उसी ऐतिहासिक रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए, जिसमें सर आइजैक न्यूटन और उनके पिता प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।
  • महत्वपूर्ण पद: डॉ. सौम्या स्वामीनाथन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक तथा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की पूर्व महानिदेशक रह चुकी हैं।
  • वैज्ञानिक योगदान: तपेदिक (टीबी) और एचआईवी पर उनके शोध के अलावा, कोविड-19 महामारी के दौरान विज्ञान-आधारित वैश्विक नीतियों के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

भारत ने हासिल किया ‘सत्यापित क्वांटम एडवांटेज’

भारत ने विज्ञान और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। बिट्स पिलानी (गोवा परिसर) के वैज्ञानिकों ने IBM Quantum के सहयोग से ‘Verified Quantum Advantage’ प्राप्त किया है। यह उपलब्धि क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में भारत की बढ़ती अनुसंधान क्षमता और तकनीकी दक्षता को दर्शाती है।

प्रमुख बिंदु : 

  • उन्नत क्वांटम परीक्षण: शोधकर्ताओं ने 120-क्यूबिट क्वांटम प्रोसेसर का उपयोग करते हुए उप-परमाण्विक कणों की क्वार्क-ग्लूऑन डायनेमिक्स का सफल सिमुलेशन किया।
  • बेहतर प्रदर्शन: जिस जटिल गणना को पूरा करने में एक पारंपरिक सुपरकंप्यूटर को लगभग 2 घंटे लगते हैं, वही कार्य क्वांटम कंप्यूटर ने केवल 20 सेकंड में पूरा कर दिखाया।
  • अंतरराष्ट्रीय मान्यता: इस उपलब्धि को Quantum Advantage Tracker (QAT) ने आधिकारिक रूप से “Active” श्रेणी में मान्यता दी है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली शोध प्रयोगशाला बन गई है।

पुरस्कार और सम्मान – 16 July 2026 Current Affairs in Hindi

फॉर्च्यून इंडिया 2026 की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में नीता अंबानी शीर्ष पर

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को फॉर्च्यून इंडिया की वर्ष 2026 की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उनके प्रभावशाली नेतृत्व और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

प्रमुख बिंदु :

  • सामाजिक प्रभाव: नीता अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने देशभर में 10 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है, जिनमें लगभग 2.9 करोड़ बच्चे भी शामिल हैं।
  • सम्मान समारोह: यह सम्मान मुंबई में आयोजित ‘Fortune India Most Powerful Women 2026’ कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।
  • प्रेरक संदेश: पुरस्कार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि वास्तविक शक्ति दूसरों को आगे बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने में निहित होती है।
  • ईशा अंबानी भी शीर्ष 10 में: रिलायंस जियो इन्फोकॉम की निदेशक ईशा अंबानी ने भी इस सूची में सातवां स्थान हासिल कर शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाई।

खेल जगत – 16 July 2026 Current Affairs in Hindi 

यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला बनीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार शतकीय पारी खेलकर नया इतिहास रच दिया। 25 वर्षीय यास्तिका लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

प्रमुख उपलब्धियां :

  • ऐतिहासिक शतक: यास्तिका ने 145 गेंदों में 113 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे।
  • लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड में नाम दर्ज: इस यादगार पारी के बाद उनका नाम लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर दर्ज किया गया, जो किसी भी क्रिकेटर के लिए एक प्रतिष्ठित उपलब्धि मानी जाती है।
  • पहला टेस्ट शतक: यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला टेस्ट शतक रहा।
  • भारतीय महिला क्रिकेट में नया रिकॉर्ड: यास्तिका महिला टेस्ट क्रिकेट की तीसरी या चौथी पारी में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज भी बन गई हैं।

आप इसे भी पढ़ें :  15 July 2026 Current Affairs in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन

कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (IPhO) 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। भारत के सभी पांच प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ भारत 87 देशों के बीच चीन, रूस, कजाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और ताइवान के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहा।

प्रमुख बिंदु :

  • सभी प्रतिभागियों ने जीते स्वर्ण पदक: भारतीय दल के प्रत्येक छात्र ने स्वर्ण पदक हासिल कर देश के लिए ऐतिहासिक सफलता दर्ज की।
  • स्वर्ण पदक विजेता छात्र: भारतीय टीम में कनिष्क जैन (पुणे), रिद्धेश अनंत बंडाले (इंदौर), रिशित गर्ग (नई दिल्ली), श्रेष्ठ सुरैया (मुंबई) और स्वरित जोशी (अहमदाबाद) शामिल थे।
  • वैश्विक स्तर पर शीर्ष स्थान: भारत ने कुल प्रदर्शन के आधार पर विश्व की अग्रणी टीमों के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।
  • ओलंपियाड कार्यक्रम का संचालन: भारत में इस राष्ट्रीय ओलंपियाड कार्यक्रम का संचालन होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (HBCSE) द्वारा किया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 16 July 2026 Current Affairs in Hindi 

दक्षिण चीन सागर विवाद: 14 देशों ने PCA के 2016 फैसले का किया समर्थन

अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (EU) सहित 14 देशों के समूह ने दक्षिण चीन सागर में चीन के व्यापक समुद्री दावों के खिलाफ हेग स्थित स्थायी मध्यस्थता न्यायालय (Permanent Court of Arbitration – PCA) के वर्ष 2016 के ऐतिहासिक फैसले का समर्थन किया है। इन देशों ने न्यायाधिकरण के निर्णय को अंतिम और बाध्यकारी बताते हुए चीन के ‘नाइन-डैश लाइन’ (Nine-Dash Line) दावे को अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप नहीं माना।

प्रमुख बिंदु : 

  • अंतरराष्ट्रीय समर्थन: इस संयुक्त रुख में अमेरिका और ब्रिटेन के अलावा फिलीपींस, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, जर्मनी और इटली जैसे देश शामिल हैं। इन देशों ने चीन की आक्रामक समुद्री गतिविधियों और क्षेत्रीय विस्तारवाद को लेकर चिंता जताई है।
  • यूरोपीय संघ का रुख: 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ ने अलग बयान जारी कर PCA के फैसले को विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
  • 2016 PCA निर्णय: 12 जुलाई 2016 को दिए गए इस फैसले में न्यायाधिकरण ने चीन के उन ऐतिहासिक अधिकारों के दावों को खारिज कर दिया था, जिनके आधार पर बीजिंग दक्षिण चीन सागर के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से पर अपना अधिकार जताता था।
  • चीन की प्रतिक्रिया: चीन ने इस अंतरराष्ट्रीय रुख को अस्वीकार करते हुए कहा है कि वह PCA के 2016 के फैसले को मान्यता नहीं देता और इसे स्वीकार नहीं करेगा।

दिवस और रिकॉर्ड – 16 July 2026 Current Affairs in Hindi 

विश्व युवा कौशल दिवस 2026: ‘साझा भविष्य के लिए कौशल’ थीम के साथ आयोजन

विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) 2026 का आयोजन 15 जुलाई 2026 को वैश्विक स्तर पर “साझा भविष्य के लिए कौशल” (Skills for a Shared Future) थीम के साथ किया गया। इस दिवस का उद्देश्य युवाओं को बदलती तकनीकी दुनिया के अनुरूप आवश्यक कौशल प्रदान करना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

प्रमुख बिंदु:

  • मुख्य उद्देश्य:  संयुक्त राष्ट्र (UN), अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) और यूनेस्को (UNESCO) के सहयोग से मनाए जाने वाले इस दिवस का लक्ष्य युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल तकनीक और हरित अर्थव्यवस्था (Green Economy) जैसे उभरते क्षेत्रों के लिए सक्षम बनाना है।
  • भविष्य के कौशल पर जोर: इस अवसर पर युवाओं में रोजगारपरक कौशल, नवाचार क्षमता और तकनीकी दक्षता विकसित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया जाता है।
  • वैश्विक महत्व: विश्व युवा कौशल दिवस युवाओं को सशक्त बनाने, बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने और सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

तीसरा नमस्ते दिवस 2026: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और आजीविका पर जोर

भारत का तीसरा नमस्ते दिवस (NAMASTE Diwas) 14 जुलाई 2026 को कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय यंत्रीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र (NAMASTE) योजना के शुभारंभ (जुलाई 2023) के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और आजीविका को मजबूत बनाना है।

नमस्ते (NAMASTE) योजना की प्रमुख विशेषताएं:

  • संचालन मंत्रालय: इस योजना का क्रियान्वयन केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
  • स्वच्छता कार्यों का मशीनीकरण: योजना का उद्देश्य सीवर और सेप्टिक टैंक की जोखिमपूर्ण मैनुअल सफाई को समाप्त करना तथा आधुनिक मशीनों और तकनीकी उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देना है।
  • सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधा: सफाई कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण, विशेष रूप से व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE Kits) उपलब्ध कराए जाते हैं और उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाता है।
  • शून्य दुर्घटना लक्ष्य: स्वच्छता कार्य के दौरान होने वाली मौतों को रोकना और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना योजना का प्रमुख उद्देश्य है।
  • कौशल विकास और स्वरोजगार: सफाई कर्मियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और ऋण सुविधाओं के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं।

टॉप 15 MCQ – 16 July 2026 Current Affairs in Hindi

प्रश्न 1. जुलाई 2026 में रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन की फेलो चुनी जाने वाली भारत की दूसरी महिला वैज्ञानिक कौन बनी हैं?

A) डॉ. गगनदीप कांग

B) डॉ. सौम्या स्वामीनाथन

C) रोशनी नाडर मल्होत्रा

D) टेसी थॉमस

उत्तर: B) डॉ. सौम्या स्वामीनाथन।

प्रश्न 2. किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने अपनी ‘महिला समृद्धि योजना’ का नाम बदलकर ‘लक्ष्मी योजना’ कर दिया है?

A) उत्तर प्रदेश

B) मध्य प्रदेश

C) दिल्ली

D) पंजाब

उत्तर: C) दिल्ली।

प्रश्न 3. किस संस्था ने IBM क्वांटम के सहयोग से भारत का पहला सत्यापित क्वांटम एडवांटेज हासिल किया है?

A) आईआईटी मद्रास

B) बिट्स पिलानी

C) आईआईटी दिल्ली

D) आईआईएससी बेंगलुरु

उत्तर: B) बिट्स पिलानी।

प्रश्न 4. फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में पहला स्थान किसे प्राप्त हुआ है?

A) नीता अंबानी

B) रोशनी नाडर मल्होत्रा

C) सुब्रमण्यम भारती

D) किरण मजूमदार-शॉ

उत्तर: A) नीता अंबानी।

प्रश्न 5. 56वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में भारत ने कुल कितने स्वर्ण पदक जीतकर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है?

A) 3

B) 4

C) 5

D) 7

उत्तर: C) 5।

प्रश्न 6. पर्यावरण मंत्रालय ने देश के 15,000 पवित्र उपवनों के संरक्षण के लिए किस योजना को मंजूरी दी है?

A) देव वन योजना

B) पवित्र वन संरक्षण योजना

C) आस्था वन संरक्षण योजना

D) हरित उपवन योजना

उत्तर: C) आस्था वन संरक्षण योजना।

प्रश्न 7. इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर कौन बन गई हैं?

A) स्मृति मंधाना

B) हरमनप्रीत कौर

C) मिताली राज

D) यास्तिका भाटिया

उत्तर: D) यास्तिका भाटिया।

प्रश्न 8. साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए किस राज्य की पुलिस ने ‘ऑपरेशन CY-वज्र’ लॉन्च किया है?

A) उत्तर प्रदेश पुलिस

B) दिल्ली पुलिस

C) महाराष्ट्र पुलिस

D) गुजरात पुलिस

उत्तर: A) उत्तर प्रदेश पुलिस।

प्रश्न 9. कैपिटल ड्रेजिंग फेज-6 परियोजना को पूरा करके 18 मीटर की ऑपरेशनल ड्राफ्ट क्षमता हासिल करने वाला भारत का दूसरा प्रमुख बंदरगाह कौन सा बन गया है?

A) कांडला बंदरगाह

B) कामराज बंदरगाह (तमिलनाडु)

C) विशाखापत्तनम बंदरगाह

D) मुंबई बंदरगाह

उत्तर: B) कामराज बंदरगाह (तमिलनाडु)।

प्रश्न 10. धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए ‘मुख्यमंत्री हेली टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026’ किस राज्य में शुरू की गई है?

A) राजस्थान

B) उत्तराखंड

C) बिहार

D) मध्य प्रदेश

उत्तर: C) बिहार।

प्रश्न 11. 14 देशों (अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ आदि) ने किस रणनीतिक क्षेत्र में चीन के ‘नाइन-डैश लाइन’ दावों को अवैध घोषित किया है?

A) पूर्वी चीन सागर

B) अरब सागर

C) दक्षिण चीन सागर

D) ताइवान जलडमरूमध्य

उत्तर: C) दक्षिण चीन सागर।

प्रश्न 12. 14 जुलाई 2026 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा भारत का तीसरा ‘नमस्ते दिवस’ कहाँ मनाया गया है?

A) नई दिल्ली

B) मुंबई

C) चेन्नई

D) कोलकाता

उत्तर: D) कोलकाता।

प्रश्न 13. आधुनिक कतर का निर्माता माने जाने वाले किस पूर्व अमीर का जुलाई 2026 में 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है? A) शेख तमीम बिन हमद

B) शेख हमद बिन खलीफा अल थानी

C) शेख मोहम्मद बिन जायद

D) शेख सबा अल-अहमद

उत्तर: B) शेख हमद बिन खलीफा अल थानी।

प्रश्न 14. “साझा भविष्य के लिए कौशल” (Skills for a Shared Future) थीम के साथ विश्व युवा कौशल दिवस 2026 कब मनाया गया?

A) 12 जुलाई

B) 14 जुलाई

C) 15 जुलाई

D) 16 जुलाई

उत्तर: C) 15 जुलाई।

प्रश्न 15. महज 1 घंटे में मियावाकी पद्धति से 3.61 लाख पौधे लगाकर किस नगर निगम ने नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है?

A) इंदौर नगर निगम

B) अहमदाबाद नगर निगम (गुजरात)

C) सूरत नगर निगम

D) बीएमसी, मुंबई

उत्तर: B) अहमदाबाद नगर निगम (गुजरात)।

आप इसे भी पढ़ें : 13 July 2026 Current Affairs in Hindi

Conclusion: 

दोस्तों, परीक्षा की तैयारी के दृष्टिकोण से, नियमित Current Affairs का अध्ययन करना अत्यंत आवश्यक है। आज के “16 July 2026 Current Affairs in Hindi” में हमने महिला सशक्तिकरण (लक्ष्मी योजना), विज्ञान (क्वांटम एडवांटेज), खेल (यास्तिका भाटिया का शतक) और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इन सभी बिंदुओं को अच्छे से याद करें क्योंकि ये आपके आगामी SSC, BPSC या रेलवे एग्जाम में पूछे जा सकते हैं।

Download Top 15 MCQ  Click Here

FAQ – 16 July 2026 Current Affairs in Hindi 

Q1. 16 July 2026 Current Affairs in Hindi के अनुसार, फॉर्च्यून इंडिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में पहला स्थान किसे मिला?

Ans. रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में पहला स्थान मिला है।

Q2. लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर कौन बनी हैं?

Ans. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया लॉडर्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

Q3. ‘महिला समृद्धि योजना’ का नाम बदलकर नया नाम क्या रखा गया है और यह किस राज्य की योजना है?

Ans. दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर दिया है, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top