दोस्तों यदि आप SSC CGL, रेलवे ग्रुप D, या BPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह “14 July 2026 Current Affairs in Hindi” इस पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यहां हम आज के सबसे महत्वपूर्ण Current Affairs को आसान भाषा में टॉपिक के अनुसार कवर कर रहे हैं ताकि आप कम समय में बेहतरीन तैयारी कर सकें।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 14 July 2026 Current Affairs in Hindi
ISRO ने LVM3-M7 मिशन के लिए CE20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल उड़ान स्वीकृति परीक्षण किया
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रणोदन परिसर (IPRC) में आगामी LVM3-M7 मिशन के लिए CE20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल फ्लाइट एक्सेप्टेंस टेस्ट (Flight Acceptance Test) पूरा किया है। 6 जुलाई 2026 को संपन्न इस परीक्षण की विशेषता यह रही कि इसमें पहली बार नोजल प्रोटेक्शन सिस्टम (NPS) का उपयोग किया गया।
CE20 इंजन परीक्षण के प्रमुख बिंदु:
- सफल हॉट टेस्ट: परीक्षण के दौरान इंजन को पहले 19.5 टन थ्रस्ट पर 45 सेकंड तक तथा इसके बाद 22 टन के अधिकतम थ्रस्ट पर 25 सेकंड तक सफलतापूर्वक संचालित किया गया।
- नोजल प्रोटेक्शन सिस्टम (NPS): नई NPS तकनीक के प्रयोग से उच्च ऊंचाई जैसी परिस्थितियों का प्रभावी अनुकरण करते हुए इंजन का परीक्षण अधिक सुरक्षित और सरल तरीके से किया जा सका।
- CE20 इंजन की क्षमता: स्वदेशी रूप से विकसित यह क्रायोजेनिक इंजन 19 से 22 टन तक का थ्रस्ट उत्पन्न करने में सक्षम है। यह अब तक चंद्रयान-2, चंद्रयान-3, गगनयान सहित आठ सफल अंतरिक्ष अभियानों में अपनी विश्वसनीयता सिद्ध कर चुका है।
- आगामी मिशन में उपयोग: परीक्षण पूरा होने के बाद इंजन का आवश्यक निरीक्षण एवं नवीनीकरण किया जाएगा, जिसके पश्चात इसे LVM3-M7 मिशन के C32 क्रायोजेनिक चरण में एकीकृत किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 14 July 2026 Current Affairs in Hindi
36वां नाटो शिखर सम्मेलन – 2026
- 7-8 जुलाई 2026 को तुर्की की राजधानी अंकारा स्थित बेस्तेपे राष्ट्रपति परिसर (Beştepe Presidential Complex) में 2026 नाटो (NATO) शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
- यह नाटो का 36वां शिखर सम्मेलन था।
- तुर्की ने दूसरी बार इस महत्वपूर्ण सम्मेलन की मेजबानी करते हुए सदस्य देशों के नेताओं का स्वागत किया।
- इस सम्मेलन कई अध्यक्षता नाटो महासचिव मार्क रुटे ने की।
उद्देश्य :
- इस शिखर सम्मेलन में क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा, सामूहिक रक्षा, उभरती सामरिक चुनौतियों तथा सदस्य देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
- यह आयोजन बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में नाटो की रणनीतिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
आप इसे भी पढ़ें : April 2026 Current Affairs in Hindi
भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) लगातार मजबूत हो रही है। दोनों देश रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, व्यापार, प्रौद्योगिकी तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग जैसे अनेक क्षेत्रों में मिलकर कार्य कर रहे हैं। क्वाड (Quad) जैसे बहुपक्षीय मंचों के माध्यम से भी दोनों देश क्षेत्रीय स्थिरता और मुक्त एवं सुरक्षित समुद्री मार्गों को बढ़ावा देने के लिए सहयोग कर रहे हैं।
साझेदारी के प्रमुख आयाम:
- रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग: दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए कई समझौते किए हैं। नियमित संयुक्त सैन्य अभ्यास, जैसे AUSINDEX, समुद्री सुरक्षा, खुफिया सहयोग तथा रक्षा तकनीक के आदान-प्रदान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
- व्यापार और आर्थिक संबंध: भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते (ECTA) के लागू होने के बाद द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मेलबर्न में आयोजित सीईओ फोरम ने निवेश और औद्योगिक सहयोग को भी नई दिशा दी है।
- महत्वपूर्ण खनिज और ऊर्जा: ऑस्ट्रेलिया, लिथियम सहित कई क्रिटिकल मिनरल्स का प्रमुख स्रोत है, जो भारत की स्वच्छ ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा, दोनों देश परमाणु ऊर्जा सहयोग के तहत यूरेनियम आपूर्ति और ऊर्जा सुरक्षा को भी आगे बढ़ा रहे हैं।
- शिक्षा, अनुसंधान और खेल: दोनों देशों के बीच उच्च शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए Australia–India Strategic Research Fund के माध्यम से सहयोग जारी है। साथ ही, खेल क्षेत्र में भी साझेदारी बढ़ रही है, जिसमें 2030 राष्ट्रमंडल खेल (अहमदाबाद) और 2032 ब्रिस्बेन ओलंपिक जैसे आयोजनों के लिए साझा सहयोग एवं अनुभवों का आदान-प्रदान शामिल है।
भारत-इंडोनेशिया के बीच सबांग बंदरगाह विकास समझौता
भारत और इंडोनेशिया ने सुमात्रा द्वीप के उत्तरी सिरे पर स्थित सबांग बंदरगाह के संयुक्त विकास के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक एवं रक्षा समझौता किया है। यह बंदरगाह मलक्का जलडमरूमध्य के प्रवेश क्षेत्र के निकट स्थित है और भारत के प्रस्तावित ग्रेट निकोबार ट्रांस-शिपमेंट पोर्ट से लगभग 160 किलोमीटर की दूरी पर है।
समझौते के प्रमुख बिंदु:
- संयुक्त अवसंरचना विकास: दोनों देश मिलकर सबांग बंदरगाह को क्रूज़ पर्यटन, जहाज निर्माण एवं मरम्मत, समुद्री उद्योग तथा अपतटीय ऊर्जा गतिविधियों के लिए एक आधुनिक समुद्री केंद्र के रूप में विकसित करेंगे।
- रणनीतिक महत्व: सबांग बंदरगाह की स्थिति विश्व के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में शामिल मलक्का जलडमरूमध्य के समीप होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके विकास से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की समुद्री उपस्थिति, लॉजिस्टिक क्षमता और सामरिक प्रभाव को मजबूती मिलेगी।
- रक्षा सहयोग का विस्तार: इस समझौते के साथ दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को भी नई दिशा दी है। इंडोनेशिया ने भारत से ब्रह्मोस (BrahMos) सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल तथा अस्त्र (Astra) एयर-टू-एयर मिसाइल प्रणाली की खरीद पर सहमति व्यक्त की है।
‘मानस और महाभारत’ अंतर्राष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में स्थापित ‘मानस और महाभारत’ अंतर्राष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र भारत और किर्गिस्तान के बीच सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह केंद्र दोनों देशों की प्राचीन सभ्यताओं, महाकाव्यों और साझा सांस्कृतिक विरासत के अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
केंद्र की प्रमुख विशेषताएँ:
- संयुक्त स्थापना: इस अध्ययन केंद्र की स्थापना नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर स्टडीज़ ऑफ़ इंटरनेशनल रिलेशंस (CSIR) तथा मानस नेशनल एकेडमी, किर्गिस्तान के सहयोग से की गई है।
- मुख्य उद्देश्य: केंद्र का लक्ष्य भारतीय महाकाव्य महाभारत और किर्गिज़ महाकाव्य मानस का तुलनात्मक अध्ययन करना, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक शोध को प्रोत्साहित करना तथा यूरेशियाई क्षेत्र में मानवीय और सांस्कृतिक कूटनीति को मजबूत बनाना है।
- महत्वपूर्ण सांस्कृतिक उपलब्धि: उद्घाटन समारोह के अवसर पर पहली बार ‘मानस’ महाकाव्य के हिंदी अनुवाद का विमोचन किया गया। इस अनुवाद को प्रो. हेम चंद्र पांडे और प्रो. रमाकांत द्विवेदी ने तैयार किया है।
- शैक्षणिक सहयोग: शोध और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए केंद्र ने किर्गिस्तान के सात प्रमुख विश्वविद्यालयों, जिनमें किर्गिज़ नेशनल यूनिवर्सिटी (KNU) और बिश्केक स्टेट यूनिवर्सिटी (BSU) शामिल हैं, के साथ साझेदारी समझौते किए हैं।
आप इसे भी पढ़ें : 13 July 2026 Current Affairs in Hindi
सुपर टाइफून ‘बावी’ (Typhoon Bavi)
पश्चिमी प्रशांत महासागर में विकसित सुपर टाइफून ‘बावी’ ने फिलीपींस, ताइवान, जापान और चीन के पूर्वी तटीय क्षेत्रों में व्यापक तबाही मचाई। इस शक्तिशाली चक्रवात के कारण भारी वर्षा, तेज़ हवाओं और समुद्री लहरों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। कई क्षेत्रों में उड़ानें और नौका सेवाएं रद्द करनी पड़ीं, जबकि लाखों लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
टाइफून बावी का प्रभाव :
- फिलीपींस: तूफान ने सबसे पहले फिलीपींस में दस्तक दी, जहां मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण जन-धन की हानि हुई तथा कई इलाकों में सामान्य जीवन प्रभावित हुआ।
- ताइवान: उत्तरी ताइवान में तेज़ हवाओं और लगातार वर्षा के चलते व्यापक बिजली आपूर्ति बाधित हुई। खराब मौसम के कारण हवाई और समुद्री परिवहन सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।
- जापान: जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों, विशेषकर ओकिनावा क्षेत्र में, लगभग 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने तटीय बाढ़ और अन्य आपदाओं का खतरा बढ़ा दिया।
- चीन: संभावित नुकसान को देखते हुए चीन के झेजियांग और फुजियांग प्रांतों से 18 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। प्रशासन ने व्यापक राहत एवं बचाव अभियान भी चलाया।
खेलजगत – 14 July 2026 Current Affairs in Hindi
- विंबलडन ओपन 2026: लातविया की जेलेना ओस्टापेंको और अल साल्वाडोर के मार्सेलो एरेवालो ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराकर विंबलडन ओपन में मिश्रित युगल का खिताब जीत लिया है।
- टेनिस प्लेयर एंबेसडर: एशियाई टेनिस महासंघ ने भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस को अपना नया प्लेयर एंबेसडर नियुक्त किया है।
- भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर: एस. अश्वथ जुलाई 2026 में भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।
प्रमुख रिपोर्ट और सूचकांक – 14 July 2026 Current Affairs in Hindi
- ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026: इस इंडेक्स में 173 शहरों की सूची में भारत की राजधानी नई दिल्ली को 120वां स्थान मिला है। डेनमार्क का कोपेनहेगन शहर इसमें पहले स्थान पर है।
- वैश्विक निवेश रिपोर्ट: संयुक्त राष्ट्र (UNCTAD) की इस रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) हासिल करने के मामले में भारत 11वें स्थान पर है, जबकि अमेरिका पहले स्थान पर है।
- उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (AISHE): शिक्षा मंत्रालय की इस हालिया रिपोर्ट के अनुसार, उच्चतम सकल नामांकन अनुपात (GER) के मामले में केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी पहले स्थान पर रहा है।
अंतरिक्ष और विज्ञान – 14 July 2026 Current Affairs in Hindi
- भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री डॉ. अनिल मेनन 14 जुलाई 2026 को सोयुज MS-29 अंतरिक्ष यान के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे।
- यह उनकी पहली अंतरिक्ष यात्रा होगी और वह इस 8 महीने के लंबे मिशन में मुख्य रूप से स्पेस मेडिसिन पर शोध करेंगे।
Top 15 MCQ – 14 July 2026 Current Affairs in Hindi
1. जुलाई 2026 में 36वां नाटो शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया?
A) पेरिस, फ्रांस
B) अंकारा, तुर्की
C) ब्रुसेल्स, बेल्जियम
D) लंदन, यूके
Answer: B) अंकारा, तुर्की.
2. विंबलडन ओपन 2026 में मिश्रित युगल का खिताब किसने जीता है?
A) कार्लोस अल्कराज और एलेना रिबाकिना
B) जेलेना ओस्टापेंको और मार्सेलो एरेवालो
C) नोवाक जोकोविच और अरीना सबलेंका
D) स्टॉर्म हंटर और मार्क पोलमंस
Answer: B) जेलेना ओस्टापेंको और मार्सेलो एरेवालो.
3. अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण की रिपोर्ट 2023-24 के अनुसार उच्चतम सकल नामांकन अनुपात (GER) में शीर्ष स्थान पर कौन सा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश रहा है?
A) चंडीगढ़
B) दिल्ली
C) पुडुचेरी
D) तमिलनाडु
Answer: C) पुडुचेरी.
4. जुलाई 2026 में तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ पर हुआ?
A) सिडनी
B) कैनबरा
C) नई दिल्ली
D) मेलबर्न
Answer: D) मेलबर्न.
5. भारत ने किस देश में मनास और महाभारत सभ्यता के अध्ययन के लिए अंतरराष्ट्रीय सभ्यता केंद्र स्थापित किया है?
A) कजाकिस्तान
B) किर्गिस्तान
C) इंडोनेशिया
D) श्रीलंका
Answer: B) किर्गिस्तान.
6. भारत ने तकनीक, साइबर सुरक्षा और सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए किस देश के साथ पैट्स (PACTS) साझेदारी की है?
A) अमेरिका
B) जापान
C) ऑस्ट्रेलिया
D) फ्रांस
Answer: C) ऑस्ट्रेलिया.
7. WSIS 2026 में दूरसंचार विभाग की किस पहल ने ‘सक्षम वातावरण’ श्रेणी के तहत वैश्विक विजेता का खिताब जीता है?
A) भारतनेट
B) डिजिटल इंडिया
C) समृद्ध ग्राम
D) ग्राम संपर्क
Answer: C) समृद्ध ग्राम.
8. भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री डॉ. अनिल मेनन किस अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे?
A) क्रू ड्रैगन
B) सोयुज MS-29
C) आर्टेमिस II
D) गगनयान
Answer: B) सोयुज MS-29.
9. किस राज्य की 200 साल पुरानी पारंपरिक ‘जोधपुर मोजड़ी’ को जीआई (GI) टैग प्रदान किया गया है?
A) गुजरात
B) महाराष्ट्र
C) उत्तर प्रदेश
D) राजस्थान
Answer: D) राजस्थान.
10. सबांग बंदरगाह, जिस पर भारत और इंडोनेशिया के बीच रणनीतिक समझौता हुआ है, इंडोनेशिया के किस द्वीप पर स्थित है?
A) जावा
B) सुमात्रा
C) बाली
D) बोर्नियो
Answer: B) सुमात्रा.
11. जुलाई 2026 में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की 29वीं बैठक कहाँ आयोजित हुई?
A) मैसूर, कर्नाटक
B) कोयंबटूर, तमिलनाडु
C) नागपुर, महाराष्ट्र
D) भोपाल, मध्य प्रदेश
Answer: B) कोयंबटूर, तमिलनाडु.
12. खुले समुद्र में मत्स्य पालन के सतत उपयोग के लिए ‘लेटर ऑफ ऑथराइजेशन’ की शुरुआत कहाँ से की गई है?
A) कोच्चि, केरल
B) विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश
C) भुवनेश्वर, ओडिशा
D) चेन्नई, तमिलनाडु
Answer: C) भुवनेश्वर, ओडिशा.
13. इसरो ने आगामी LVM3 M7 मिशन के लिए C20 क्रायोजनिक इंजन का सफल परीक्षण किस केंद्र में किया?
A) सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र
B) विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र
C) इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स, महेंद्रगिरी
D) यू आर राव सैटेलाइट सेंटर
Answer: C) इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स, महेंद्रगिरी.
14. एशियाई टेनिस महासंघ ने किस भारतीय टेनिस दिग्गज को अपना नया प्लेयर एंबेसडर नियुक्त किया है?
A) महेश भूपति
B) रोहन बोपन्ना
C) सानिया मिर्जा
D) लिएंडर पेस
Answer: D) लिएंडर पेस.
15. सुपर टाइफून ‘बाबी’ ने ताइवान, जापान और चीन को प्रभावित किया, यह किस महासागर में उत्पन्न हुआ था?
A) हिंद महासागर
B) पश्चिमी प्रशांत महासागर
C) पूर्वी प्रशांत महासागर
D) अटलांटिक महासागर
Answer: B) पश्चिमी प्रशांत महासागर.
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 12.07.2026 in Hindi
Conclusion:
दोस्तों प्रतिदिन Current Affairs का अध्ययन करना किसी भी परीक्षा में बेहतर स्कोर करने की नींव है। हमने इस “14 July 2026 Current Affairs in Hindi” इस पोस्ट में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और विज्ञान से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को बिना आपका समय व्यर्थ किए कवर किया है। इन तथ्यों का नियमित रिवीजन करने से परीक्षा में आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा।
| Download Top 15 MCQ Pdf | Click Here |
प्रश्न: 36वां नाटो शिखर सम्मेलन 2026 कहाँ आयोजित किया गया?
उत्तर: यह सम्मेलन तुर्की के अंकारा में आयोजित हुआ।
प्रश्न: विंबलडन ओपन 2026 में मिश्रित युगल का खिताब किसने जीता है?
उत्तर: जेलेना ओस्टापेंको (लातविया) और मार्सेलो एरेवालो (अल साल्वाडोर) ने यह खिताब जीता है।
प्रश्न: भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?
उत्तर: एस. अश्वथ भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने हैं।

Very good class Sir ji 🌹🌺💐