दोस्तों नमस्कार! दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ताज़ा समसामयिक घटनाओं की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है। अगर आप “15 July 2026 Current Affairs in Hindi” खोज रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। इस पोस्ट में हमने देश और दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं को आसान भाषा में कवर किया है। आइए आज के मुख्य Current Affairs पर विस्तार से नज़र डालते हैं।

खेल जगत – 15 July 2026 Current Affairs in Hindi
विंबलडन 2026: यानिक सिनर और लिंडा नोस्कोवा बने एकल चैंपियन
इटली के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर (Jannik Sinner) ने विंबलडन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। यह उनके करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम और लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।
महिला एकल वर्ग में चेक गणराज्य की लिंडा नोस्कोवा (Linda Nosková) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार विंबलडन चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विंबलडन 2026 के प्रमुख परिणाम:
- पुरुष एकल विजेता: यानिक सिनर (इटली)
- उपविजेता: अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी)
- ग्रैंड स्लैम उपलब्धि: सिनर का यह कुल पांचवां और लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब रहा।
महिला एकल फाइनल:
- विजेता: लिंडा नोस्कोवा (चेक गणराज्य)
- उपविजेता: करोलिना मुचोवा (चेक गणराज्य)
- स्कोर: 6-2, 5-7, 6-3
मुख्य तथ्य : महज 21 वर्ष की उम्र में लिंडा नोस्कोवा ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और 2011 के बाद विंबलडन महिला एकल का खिताब जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं।
भारतीय महिला क्रिकेट ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज़ गेंदबाज़ क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स मैदान पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में पांच विकेट चटकाए। इसके साथ ही वह लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज़ बन गई हैं।
इसी मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ यास्तिका भाटिया ने शानदार 113 रन की शतकीय पारी खेली। उनकी इस उपलब्धि के साथ वह लॉर्ड्स के बैटिंग ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं।
प्रमुख उपलब्धियां:
- क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में पांच विकेट लेकर लॉर्ड्स के बॉलिंग ऑनर्स बोर्ड पर जगह बनाई।
- वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।
- यास्तिका भाटिया ने 113 रन की शानदार पारी खेलकर लॉर्ड्स के बैटिंग ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया।
- यास्तिका बैटिंग ऑनर्स बोर्ड पर स्थान पाने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 15 July 2026 Current Affairs in Hindi
रक्षा क्षेत्र – 15 July 2026 Current Affairs in
एंडी बर्नहैम बने ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नए नेता
- ब्रिटेन की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी ने एंडी बर्नहैम को अपना नया नेता चुना है। उनके नेतृत्व चयन के साथ ही देश में राजनीतिक नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
- मौजूदा प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 20 जुलाई 2026 को सम्राट चार्ल्स तृतीय को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद संवैधानिक परंपरा के अनुसार, सम्राट एंडी बर्नहैम को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे।
- यह नेतृत्व परिवर्तन ब्रिटेन की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है और इसके साथ ही एंडी बर्नहैम के नेतृत्व में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होगा।
आप इसे भी पढ़ें : 14 July 2026 Current Affairs in Hindi
ग्लोबल एयर पावर रैंकिंग 2026: भारतीय वायुसेना तीसरे स्थान पर
वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट (WDMMA) द्वारा जारी ग्लोबल एयर पावर रैंकिंग 2026 में भारतीय वायुसेना (IAF) ने दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली वायुसेना का स्थान प्राप्त किया है। इस सूची में अमेरिका पहले और रूस दूसरे स्थान पर रहे।
प्रमुख बिंदु:
- लगातार पांचवीं बार तीसरा स्थान: भारतीय वायुसेना ने लगातार पांचवें वर्ष वैश्विक रैंकिंग में तीसरा स्थान बनाए रखा है। इस प्रदर्शन के साथ उसने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF) को पीछे रखा है।
- मूल्यांकन के मानदंड: WDMMA रैंकिंग केवल लड़ाकू विमानों की संख्या पर आधारित नहीं होती, बल्कि आधुनिकीकरण, परिचालन क्षमता, लॉजिस्टिक्स, आक्रमण क्षमता और ‘ट्रू वैल्यू रेटिंग’ (True Value Rating) जैसे कई महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर देशों का आकलन करती है।
- शीर्ष तीन देश: वर्ष 2026 की रैंकिंग में संयुक्त राज्य अमेरिका पहले, रूस दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञान और अंतरिक्ष – 15 July 2026 Current Affairs in Hindi
स्पेसएक्स ने लॉन्च किया दुनिया का पहला व्यावसायिक परमाणु ऊर्जा संचालित उपग्रह
स्पेसएक्स (SpaceX) ने कैलिफोर्निया स्थित वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से BOHR (Betavoltaic Orbital High-Reliability) नामक उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया है। इसे दुनिया का पहला व्यावसायिक परमाणु ऊर्जा आधारित उपग्रह माना जा रहा है। फ्लोरिडा की सिटी लैब्स (City Labs) द्वारा विकसित इस उपग्रह को फॉल्कन-9 रॉकेट के ट्रांसपोर्टर-17 मिशन के तहत अंतरिक्ष में भेजा गया।
BOHR उपग्रह की प्रमुख विशेषताएं:
- ऊर्जा उत्पादन की तकनीक: यह उपग्रह पारंपरिक सौर पैनलों के बजाय बीटावोल्टेइक (Betavoltaic) तकनीक का उपयोग करता है। इसकी NanoTritium प्रणाली ट्राइटियम (हाइड्रोजन का रेडियोधर्मी समस्थानिक) के प्राकृतिक क्षय से लगातार बिजली उत्पन्न करती है।
- सूर्य के प्रकाश पर निर्भर नहीं: BOHR बिना सूर्य की रोशनी के भी ऊर्जा पैदा करने में सक्षम है, जिससे यह अंधकारमय अंतरिक्ष क्षेत्रों में भी प्रभावी ढंग से कार्य कर सकता है।
- मिशन का उद्देश्य: यह एक प्रदर्शन (Demonstration) मिशन है, जिसका उद्देश्य ऐसी ऊर्जा प्रणाली का परीक्षण करना है
जापान और चीन ने पुनः उपयोग योग्य (Reusable) रॉकेट तकनीक में हासिल की महत्वपूर्ण सफलता
जापान की अंतरिक्ष एजेंसी JAXA और चीन ने हाल ही में रीयूजेबल रॉकेट तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। दोनों देशों ने अपने-अपने परीक्षण अभियानों के माध्यम से भविष्य की कम लागत वाली अंतरिक्ष उड़ानों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
जापान (JAXA RV-X परीक्षण) :
जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने 11 जुलाई 2026 को उत्तर-पूर्वी जापान के नोषिरो परीक्षण केंद्र में अपने RV-X (Reusable Vehicle-Experimental) का पहला सफल उड़ान एवं लैंडिंग परीक्षण पूरा किया।
प्रमुख विशेषताएं:
- सफल परीक्षण उड़ान: परीक्षण लगभग 40 सेकंड तक चला। इस दौरान वाहन ने लगभग 10–11 मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरी, कुछ समय तक हवा में स्थिर रहा, क्षैतिज दिशा में नियंत्रित गति से आगे बढ़ा और फिर सुरक्षित रूप से निर्धारित स्थान पर उतर गया।
- मुख्य उद्देश्य: इस परियोजना का लक्ष्य ऐसी पुनः उपयोग योग्य प्रक्षेपण प्रणाली विकसित करना है, जिससे अंतरिक्ष मिशनों की लागत कम हो सके और जापान वैश्विक अंतरिक्ष प्रक्षेपण बाजार में स्पेसएक्स (SpaceX) जैसी अग्रणी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सके।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 15 July 2026 Current Affairs in Hindi
विश्व बैंक से ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ को 890 मिलियन डॉलर की सहायता
विश्व बैंक ने ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के लिए 890 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹7,450 करोड़) के वित्तीय पैकेज को मंजूरी दी है। इस सहायता का उद्देश्य देशभर में 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर प्रणाली स्थापित कर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना तथा परिवारों के बिजली खर्च में कमी लाना है।
वित्तीय पैकेज का विवरण
- 820 मिलियन अमेरिकी डॉलर: अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (IBRD) द्वारा ऋण के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।
- 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर: क्लीन टेक्नोलॉजी फंड (Clean Technology Fund) से रियायती ऋण के रूप में प्रदान किए जाएंगे।
- 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर: IBRD के Livable Planet Fund से अनुदान (Grant) के रूप में दिए जाएंगे।
कर्नाटक में थोरियम युक्त मोनाजाइट के महत्वपूर्ण भंडार की खोज
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने कर्नाटक के चामराजनगर जिले के गुंडलूपेट तालुक स्थित कूथनूर गांव में लगभग 700 एकड़ क्षेत्र में थोरियम युक्त मोनाजाइट के महत्वपूर्ण भंडारों की पहचान की है। इनमें से करीब 20 एकड़ क्षेत्र को संभावित खनन के लिए कोर ज़ोन के रूप में चिन्हित किया गया है। यह खोज भारत के दीर्घकालिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए विशेष महत्व रखती है।
प्रमुख तथ्य :
- खनिज की पहचान: खोजा गया प्रमुख खनिज मोनाजाइट है, जो दुर्लभ पृथ्वी तत्वों (Rare Earth Elements) के साथ-साथ थोरियम और यूरेनियम का महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है।
- परमाणु ऊर्जा में महत्व: थोरियम (परमाणु क्रमांक 90) एक रेडियोधर्मी धातु है। भारत के तीन-चरणीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के तहत इसे यूरेनियम-233 में परिवर्तित कर भविष्य के उन्नत परमाणु रिएक्टरों में ईंधन के रूप में उपयोग करने की रणनीति अपनाई जा रही है।
- देश में थोरियम भंडार: GSI के अनुसार, भारत में लगभग 8.5 लाख टन थोरियम संसाधन उपलब्ध हैं। इनके प्रमुख भंडार आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में स्थित हैं।
आप इसे भी पढ़ें : 13 July 2026 Current Affairs in Hindi
प्रसिद्ध पार्श्व गायिका एस. जानकी का निधन
‘दक्षिण भारत की कोकिला’ के नाम से विख्यात दिग्गज पार्श्व गायिका एस. जानकी का 11 जुलाई को मैसूर के अपोलो अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के कारण 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। संगीत प्रेमियों के बीच ‘जानकी अम्मा’ के नाम से लोकप्रिय एस. जानकी ने छह दशक से अधिक लंबे अपने करियर में लगभग 20 भाषाओं में 48,000 से अधिक गीतों को अपनी आवाज़ दी।
प्रमुख उपलब्धियां
- लंबा और सफल संगीत सफर: एस. जानकी भारतीय फिल्म संगीत की सबसे बहुमुखी गायिकाओं में गिनी जाती थीं। उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में हजारों गीत गाकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।
- राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सम्मान: उन्हें उत्कृष्ट गायन के लिए 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तथा 33 राज्य फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
- संगीत जगत में योगदान: उनकी भावपूर्ण गायकी, विविध शैली और असाधारण स्वर प्रतिभा ने उन्हें भारतीय संगीत की महान हस्तियों में शामिल किया।
- एस. जानकी के निधन से भारतीय संगीत जगत ने एक ऐसी स्वर-सम्राज्ञी को खो दिया है, जिनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।
टॉप 15 MCQ – 15 July 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. विंबलडन ओपन 2026 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है?
A. अलेक्जेंडर ज्वेरेव
B. कार्लोस अल्कराज
C. जेनिक सिनर
D. नोवाक जोकोविच
उत्तर: C. जेनिक सिनर
Q2. जुलाई 2026 में ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?
A. कीर स्टार्मर
B. एंडी बर्नहम
C. ऋषि सुनक
D. बोरिस जॉनसन
उत्तर: B. एंडी बर्नहम
Q3. ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग 2026 में भारतीय वायुसेना ने दुनिया में कौन सा स्थान हासिल किया है?
A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा
उत्तर: C. तीसरा
Q4. दुनिया का पहला व्यावसायिक रूप से निर्मित परमाणु ऊर्जा संचालित उपग्रह ‘बोहर’ (BOHR) किस प्रक्षेपण यान द्वारा लॉन्च किया गया है?
A. एटलस वी
B. स्टारशिप
C. फाल्कन हेवी
D. फाल्कन 9
उत्तर: D. फाल्कन 9
Q5. वर्ष 2027 में एशिया के सबसे बड़े एयर शो ‘एयरो इंडिया’ के 16वें संस्करण की मेजबानी कौन सा शहर करेगा?
A. नई दिल्ली
B. बेंगलुरु
C. हैदराबाद
D. चेन्नई
उत्तर: B. बेंगलुरु
Q6. भारत के पहले ICMR उच्च ऊंचाई चिकित्सा और जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला कहाँ रखी गई है?
A. लेह, लद्दाख
B. तवांग, अरुणाचल प्रदेश
C. शिमला, हिमाचल प्रदेश
D. केलांग, हिमाचल प्रदेश
उत्तर: D. केलांग, हिमाचल प्रदेश
Q7. किस अंतरिक्ष एजेंसी ने प्रायोगिक तौर पर दोबारा इस्तेमाल होने वाले RV-X रॉकेट का पहला सफल परीक्षण किया है?
A. जाक्सा (JAXA)
B. नासा (NASA)
C. इसरो (ISRO)
D. रॉसकॉसमॉस (Roscosmos)
उत्तर: A. जाक्सा (JAXA)
Q8. किस संस्थान ने हाइड्रोफ्लोरो ओलिफिन (HFO) के निर्माण के लिए भारत की पहली स्वदेशी ‘ग्रीन रेफ्रिजरेंट’ तकनीक विकसित की है?
A. आईआईटी मद्रास
B. सीएसआईआर-आईआईसीटी (CSIR-IICT), हैदराबाद
C. डीआरडीओ (DRDO), नई दिल्ली
D. इसरो (ISRO), बेंगलुरु
उत्तर: B. सीएसआईआर-आईआईसीटी (CSIR-IICT), हैदराबाद
Q9. लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बन गई हैं?
A. स्मृति मंधाना
B. यास्तिका भाटिया
C. हरमनप्रीत कौर
D. क्रांति गौर
उत्तर: D. क्रांति गौर
Q10. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने हाल ही में किस राज्य के चामराजनगर जिले में थोरियम युक्त दुर्लभ खनिज भंडारों की खोज की है?
A. केरल
B. कर्नाटक
C. तमिलनाडु
D. आंध्र प्रदेश
उत्तर: B. कर्नाटक
Q11. हाल ही में दिग्गज पार्श्व गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया, उन्हें किस लोकप्रिय नाम से जाना जाता था?
A. भारत की कोकिला
B. स्वर कोकिला
C. दक्षिण की कोकिला
D. मेलोडी क्वीन
उत्तर: C. दक्षिण की कोकिला
Q12. भारत और न्यूजीलैंड ने किवी फ्रूट एक्शन प्लान के तहत किन दो राज्यों में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए समझौता किया है?
A. नागालैंड और उत्तराखंड
B. असम और हिमाचल प्रदेश
C. सिक्किम और जम्मू कश्मीर
D. अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर: A. नागालैंड और उत्तराखंड
Q13. विश्व बैंक ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत भारत के राष्ट्रीय रूफटॉप सोलर कार्यक्रम के लिए कितने वित्तीय पैकेज को मंजूरी दी है?
A. 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर
B. 750 मिलियन अमेरिकी डॉलर
C. 890 मिलियन अमेरिकी डॉलर
D. 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर
उत्तर: C. 890 मिलियन अमेरिकी डॉलर
Q14. MSME उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार पहुंच बढ़ाने के लिए भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) ने किस संगठन के साथ समझौता किया है?
A. नाबार्ड (NABARD)
B. राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC)
C. सिडबी (SIDBI)
D. फिक्की (FICCI)
उत्तर: B. राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC)
Q15. किस देश ने लॉन्ग मार्च 10B रॉकेट का उपयोग करके पहली बार रॉकेट के बूस्टर को नेट कैप्चर तकनीक के ज़रिए समुद्र में सुरक्षित उतारने का सफल परीक्षण किया है?
A. अमेरिका
B. जापान
C. रूस
D. चीन
उत्तर: D. चीन
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 12.07.2026 in Hindi
Conclusion :
दोस्तों, हमें उम्मीद है, कि “15 July 2026 Current Affairs in Hindi” का यह पोस्ट आपकी परीक्षा की तैयारी में मददगार साबित होगा। इन सभी पॉइंट्स को अपनी नोटबुक में लिख लें और नियमित रूप से इनका रिवीजन करते रहें।
| Download 15 MCQ Pdf | Click Here |
FAQs – 15 July 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. विंबलडन ओपन 2026 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है?
उत्तर – इटली के टेनिस खिलाड़ी जेनिक सिनर ने विंबलडन ओपन 2026 में पुरुष एकल का खिताब जीता है।
Q2. ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर – लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहम को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री चुना गया है।
Q3. ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग 2026 में भारतीय वायुसेना का कौन सा स्थान है?
उत्तर – इस रैंकिंग में भारतीय वायुसेना दुनिया में तीसरे स्थान पर है।
