दोस्तों “Daily Current Affairs Quiz 29.07.2026” में आपका स्वागत है। इस क्विज में 29 जुलाई 2026 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, विज्ञान और खेल समाचारों पर आधारित प्रश्न शामिल हैं। UPSC, SSC, बैंक, रेलवे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह क्विज आपकी तैयारी को मजबूत बनाने में बेहद उपयोगी है।

TOP 15 MCQ – Daily Current Affairs Quiz 29.07.2026
प्रिय दोस्तों चले Current Affairs Quiz को हल करे :
#1. जुलाई 2026 में गणित के क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ निम्नलिखित में से किसे प्रदान किया गया है?
उत्तर: उपर्युक्त सभी
व्याख्या: गणित के क्षेत्र में दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सम्मान फील्ड्स मेडल 2026 चार गणितज्ञों—होंग वांग (चीन), यूडेंग (चीन), जॉन पार्डन (अमेरिका) और जैकब सिमरमैन (कनाडा) को प्रदान किया गया है। होंग वांग इस पुरस्कार के 90 वर्षों के इतिहास में यह सम्मान पाने वाली दुनिया की तीसरी महिला बनी हैं। यह पुरस्कार हर 4 साल में अंतरराष्ट्रीय गणितीय संघ द्वारा दिया जाता है।
#2. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने जीता?
उत्तर: मीराबाई चानू
व्याख्या: ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में कुल 190 किग्रा वजन उठाकर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। वहीं पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता।
#3. जुलाई 2026 में किस देश ने अपने ‘ट्रेड एक्ट 1974 की धारा 301’ के तहत जबरन मजदूरी से जुड़े मामलों पर भारतीय सामानों पर 10% का अतिरिक्त टैरिफ लागू किया है?
उत्तर: अमेरिका
व्याख्या: संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने ट्रेड एक्ट 1974 की धारा 301 के तहत जबरन मजदूरी (Force Labor) से जुड़े मामलों के आधार पर भारत से आयातित सामानों पर 10% अतिरिक्त सीमा शुल्क (टैरिफ) लागू किया है।
#4. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर विभाग के नए कार्यालय परिसर ‘आयकर सिंधु’ का उद्घाटन कहाँ किया है?
उत्तर: मुंबई
व्याख्या: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई के नरीमन पॉइंट में आयकर विभाग के नए अत्याधुनिक कार्यालय परिसर ‘आयकर सिंधु’ का उद्घाटन किया। इसे केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) द्वारा तैयार किया गया है।
#5. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जुलाई 2026 में भारत के शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार किसे सौंपा गया है?
उत्तर: प्रहल्हाद जोशी
व्याख्या: जुलाई 2026 में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह इस्तीफा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत राष्ट्रपति द्वारा स्वीकार किया गया। प्रहल्हाद जोशी इसके साथ उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल रहे हैं।
#6. जुलाई 2026 में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग की 60वीं वर्षगांठ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर: नई दिल्ली
व्याख्या: संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इसका उद्घाटन विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने किया।
#7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और तकनीक-युक्त बनाने के लिए गठित 6-सदस्यीय उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
उत्तर: नंदन नीलेकणी
व्याख्या: जुलाई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा प्रणाली में सुधार और पारदर्शिता लाने के लिए इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक 6-सदस्यीय उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है। इस समिति में इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ और आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटी भी शामिल हैं।
#8. जुलाई 2026 में वित्तीय खुफिया इकाई (FIU-IND) का नया निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: सत्यपाल कुमार
व्याख्या: केंद्र सरकार ने सत्यपाल कुमार को वित्तीय खुफिया इकाई (Financial Intelligence Unit – India) का नया निदेशक नियुक्त किया है। FIU-IND की स्थापना 18 नवंबर 2004 को हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। यह केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के तहत काम करती है।
#9. विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप में महिला एकल का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन बनी हैं?
उत्तर: अनाहत सिंह
व्याख्या: अनाहत सिंह कनाडा के नियाग्रा ऑन द लेक में आयोजित विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप में महिला एकल का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने फाइनल में मिस्र की रुकैया सालिम को पराजित किया।
#10. 27 जुलाई 2026 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया है?
उत्तर: 88वां
व्याख्या: 27 जुलाई 2026 को सीआरपीएफ (CRPF) का 88वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसकी स्थापना 27 जुलाई 1939 को नीमच (मध्य प्रदेश) में ‘क्राउन रिप्रेजेंटेटिव्स पुलिस’ के रूप में हुई थी। 28 दिसंबर 1949 को अधिनियम पारित होने के बाद इसका नाम बदलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल किया गया था। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
#11. जुलाई 2026 में किस देश ने अपने इतिहास में पहली बार जंगल की भीषण आग के कारण राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है?
उत्तर: स्पेन
व्याख्या: जुलाई 2026 में स्पेन ने अपने इतिहास में पहली बार मैड्रिड और एविला क्षेत्रों के पास जंगलों में लगी भीषण आग के कारण राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया। स्पेन यूरोप महाद्वीप में स्थित देश है, जिसकी राजधानी मैड्रिड है।
#12. 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन 2026 के लिए भारत ने किस देश के प्रधानमंत्री को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है?
उत्तर: बांग्लादेश (तारिक रहमान)
व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12-13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। बांग्लादेश ब्रिक्स का सदस्य नहीं है, लेकिन भारत ने अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के तहत यह न्योता दिया है।
#13. जुलाई 2026 में किस कंपनी ने ओडिशा में ₹14,257 करोड़ के निवेश से भारत का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डाटा सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है?
उत्तर: एचसीएल टेक (HCL Tech)
व्याख्या: HCL टेक ने लगभग ₹14,257 करोड़ के निवेश के साथ ओडिशा में भारत का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डाटा सेंटर स्थापित करने का ऐलान किया है। यह परियोजना भारतीय AI स्टार्टअप ‘सर्वम AI’ और ओडिशा सरकार के सहयोग से विकसित की जा रही है।
#14. जुलाई 2026 में उत्तर प्रदेश के किस स्थान को भारत का 45वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है?
उत्तर: सारनाथ
व्याख्या: जुलाई 2026 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पास स्थित सारनाथ के प्राचीन बौद्ध स्थल को भारत का 45वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में आयोजित यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में यह निर्णय लिया गया। यह उत्तर प्रदेश का चौथा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। भारत का 44वां यूनेस्को स्थल मराठा सैन्य परिदृश्य था।
#15. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 (Q3) में भारत को वैश्विक स्तर पर कौन सी रैंक प्राप्त हुई है?
उत्तर: 81वीं
व्याख्या: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 के क्वार्टर 3 (Q3) में भारत को 81वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस रैंकिंग के अनुसार भारतीय पासपोर्ट धारकों को विश्व के 55 देशों में वीजा-मुक्त या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है। इस सूची में सिंगापुर प्रथम स्थान पर रहा है।
Results
You Passed
Congratulations!
Try Again
Conclusion :
दोस्तों आज का “Daily Current Affairs Quiz 29.07.2026″ हल करके आपने महत्वपूर्ण घटनाओं की बेहतर समझ विकसित की। नियमित रूप से करेंट अफेयर्स क्विज का अभ्यास करने से आपकी याददाश्त, स्पीड और परीक्षा में सटीकता बढ़ती है। अगले दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज के लिए जुड़े रहें और अपनी तैयारी को लगातार बेहतर बनाते रहें।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |



