Daily Current Affairs Quiz 28.07.2026

दोस्तों “Daily Current Affairs Quiz 28.07.2026” में आपका स्वागत है। इस क्विज़ में 28 जुलाई 2026 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, खेल और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। यदि आप UPSC, SSC, Banking, Railway, State PCS या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह क्विज़ आपके करंट अफेयर्स रिवीजन और प्रैक्टिस के लिए उपयोगी रहेगा।

Daily Current Affairs Quiz 28.07.2026

Table of Contents

TOP 15 MCQ – Daily Current Affairs Quiz 28.07.2026

प्रिय दोस्तों चले  Current Affairs Quiz को हल करे :

 

#1. ‘भारत ग्रीन हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन’ का दूसरा संस्करण कहाँ आयोजित किया गया?

उत्तर: नई दिल्ली 

व्याख्या: भारत को वैश्विक हाइड्रोजन केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से इस शिखर सम्मेलन का दूसरा संस्करण फिक्की (FICCI) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

#2. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से व्यापार प्रेषण के लिए स्थाई अधिकृत डीलर (श्रेणी-2) लाइसेंस प्राप्त करने वाली भारत की पहली गैर-बैंक संस्था कौन बनी है?

उत्तर: एबिक्स कैश वर्ल्ड मनी 

व्याख्या: ‘एबिक्स कैश वर्ल्ड मनी लिमिटेड’ व्यापार प्रेषण के लिए RBI से स्थाई अधिकृत डीलर (श्रेणी-2) लाइसेंस प्राप्त करने वाली भारत की पहली गैर-बैंक संस्था बन गई है, जो अब प्रति लेनदेन ₹25 लाख तक संसाधित कर सकती है।

#3. भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में AI कौशल को बढ़ावा देने के लिए ‘उन्नति AI 2.0’ प्रोग्राम किसने लॉन्च किया है?

 उत्तर: Microsoft इंडिया और IIT दिल्ली 

व्याख्या: Microsoft इंडिया और IIT दिल्ली ने संयुक्त रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों के जमीनी स्तर पर एआई नवाचार और कौशल को गति देने के लिए ‘उन्नति एआई 2.0’ (उन्नति से प्रगति) प्रोग्राम लॉन्च किया है।

#4. सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2024 के तहत पेपर लीक माफियाओं के लिए अधिकतम कितनी सजा का प्रावधान किया गया है?

उत्तर: 10 साल की जेल

 व्याख्या: परीक्षा में धांधली रोकने के लिए मंजूर किए गए इस संशोधन विधेयक में संगठित तौर पर पेपर लीक कराने वाले माफियाओं के लिए अधिकतम 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

#5. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को किस देश के विश्वविद्यालय ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है?

उत्तर:  रोमानिया 

व्याख्या: रोमानिया के बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट (डॉक्टर होनोरिस कौसा) की उपाधि से सम्मानित किया है।

#6. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से व्यापार प्रेषण के लिए स्थाई अधिकृत डीलर (श्रेणी-2) लाइसेंस प्राप्त करने वाली भारत की पहली गैर-बैंक संस्था कौन बनी है?

उत्तर: एबिक्स कैश वर्ल्ड मनी 

व्याख्या: ‘एबिक्स कैश वर्ल्ड मनी लिमिटेड’ व्यापार प्रेषण के लिए RBI से स्थाई अधिकृत डीलर (श्रेणी-2) लाइसेंस प्राप्त करने वाली भारत की पहली गैर-बैंक संस्था बन गई है, जो अब प्रति लेनदेन ₹25 लाख तक संसाधित कर सकती है।

#7. भारत का पहला बैंक संचालित ‘क्वांटम फाइनेंस हब’ कहाँ स्थापित किया जा रहा है?

उत्तर:  अमरावती 

व्याख्या: भारत का पहला क्वांटम फाइनेंस हब आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में स्थापित किया जा रहा है, जिसकी घोषणा आंध्र प्रदेश सरकार और पंजाब नेशनल बैंक के बीच हुए समझौते के बाद की गई है।

#8. जुलाई 2026 में अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?

व्याख्या: भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है, और उन्होंने अकार्डी डअरकोविच की जगह ली है।

#9. अंतर्राष्ट्रीय टाइप 1 मधुमेह शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन भारत के किस शहर में किया जाएगा?

उत्तर: जोधपुर 

व्याख्या: टाइप 1 मधुमेह की शुरुआती पहचान और आधुनिक तकनीक पर चर्चा के लिए यह तीन दिवसीय सम्मेलन 30 जुलाई से 1 अगस्त तक राजस्थान के जोधपुर शहर में आयोजित किया जाएगा।

#10. भारत का पहला 350 किग्रा थ्रस्ट क्लास का स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन DRDO की किस प्रयोगशाला ने विकसित किया है?

उत्तर: गैस टरबाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान 

व्याख्या: क्रूज मिसाइलों और ड्रोन के लिए भारत का यह पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन DRDO की बेंगलुरु स्थित प्रयोगशाला गैस टरबाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान (GTRE) ने विकसित किया है।

#11. वर्ष 2026 में कारगिल विजय दिवस की कौन सी वर्षगांठ मनाई गई?

उत्तर:27वीं 

व्याख्या: 26 जुलाई 1999 को मिली ऐतिहासिक जीत की याद में 26 जुलाई 2026 को भारत में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ मनाई गई।

#12. “सफेद सोना: भारत की कपास की कहानी” रिपोर्ट के अनुसार, कपास की खेती के क्षेत्रफल के मामले में भारत का दुनिया में कौन सा स्थान है?

उत्तर: पहला 

व्याख्या: रिपोर्ट के अनुसार, कपास की खेती के क्षेत्रफल के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है, जो दुनिया के कुल कपास क्षेत्रफल का लगभग 38% है।

#13. DRDO ने स्वदेशी लंबी दूरी की सरफेस-टू-एयर एयर डिफेंस मिसाइल ‘कुशा’ का सफल परीक्षण कहाँ से किया?

उत्तर:  डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप 

व्याख्या: लगभग 400 किमी की दूरी तक दुश्मन के खतरों को मार गिराने में सक्षम और ‘भारत का स्वदेशी S400’ कहलाने वाली इस मिसाइल का सफल परीक्षण ओडिशा तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया।

#14. भारत सरकार ने तीन अत्याधुनिक विशेष रासायनिक पार्कों के निर्माण के लिए किस योजना को मंजूरी दी है?

उत्तर: भारत औद्योगिक विकास योजना रसायन

 व्याख्या: रसायन क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 करोड़ रुपये के बजट के साथ ‘भारत औद्योगिक विकास योजना रसायन’ को 5 साल (2026-27 से 2030-31) के लिए मंजूरी दी गई है।

#15. हाल ही में अपनाया गया ‘रोम डिक्लेरेशन फॉर एन अनआर्म्ड एंड डिसऑर्डिंग पीस’ मुख्य रूप से किससे संबंधित है?

उत्तर: परमाणु लॉन्च निर्णयों के लिए AI प्रणालियों को प्रतिबंधित करना 

व्याख्या: यह डिक्लेरेशन कृत्रिम बुद्धिमत्ता और परमाणु हथियारों के बढ़ते खतरों से संबंधित है, जिसका उद्देश्य युद्ध और परमाणु हथियारों के लॉन्च निर्णयों में एआई प्रणालियों (मशीनों या एल्गोरिदम) के उपयोग को प्रतिबंधित कर मानवीय नियंत्रण सुनिश्चित करना है।

Previous
Finish

Results

You Passed

Congratulations!

Try Again

Conclusion :

दोस्तों, हमें उम्मीद है कि “Daily Current Affairs Quiz 28.07.2026” ने आपके दैनिक करंट अफेयर्स की तैयारी को और मजबूत बनाया होगा। नियमित अभ्यास और सही उत्तरों की समीक्षा से आपकी परीक्षा में सफलता की संभावना बढ़ती है। नवीनतम करंट अफेयर्स क्विज़ और जीके अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट पर प्रतिदिन विजिट करते रहें।

Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

आप इसे भी पढ़ें :

Daily Current Affairs Quiz 27.07.2026

27 July 2026 Current Affairs in Hindi

Weekly Current Affairs 26.07.2026

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top