Daily Current Affairs Quiz 27.07.2026

दोस्तों “Daily Current Affairs Quiz 27.07.2026” में आपका स्वागत है। यहाँ आपको 27 जुलाई 2026 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स पर आधारित MCQs और उनके सही उत्तर मिलेंगे। यह क्विज़ UPSC, UPPSC, SSC, Bank, Railway, Defence, Police तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी है।

Daily Current Affairs Quiz 27.07.2026

Table of Contents

TOP 15 MCQ – Daily Current Affairs Quiz 27.07.2026

प्रिय दोस्तों चले  Current Affairs Quiz को हल करे :

 

#1. ऑटोमोबाइल पीएलआई (PLI) योजना के तहत 66 विनिर्माण इकाइयां स्थापित कर कौन सा राज्य देश में पहले स्थान पर रहा है?

व्याख्या: भारी उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र 66 विनिर्माण इकाइयां स्थापित करके पहले स्थान पर है। इसके बाद तमिलनाडु (38 इकाइयां) दूसरे और हरियाणा (35 इकाइयां) तीसरे स्थान पर है।

#2. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) का नया महासचिव किसे नियुक्त किया है?

व्याख्या: केंद्र सरकार ने पीयूष गोयल को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) का नया महासचिव नियुक्त किया है।

#3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी राजकीय यात्रा के दौरान किस देश में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया?

व्याख्या: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तरी मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे के एक म्यूजियम में महात्मा गांधी की एक अर्ध प्रतिमा का अनावरण किया। यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की उत्तरी मैसेडोनिया की पहली आधिकारिक यात्रा है।

#4. तमिलनाडु सरकार ने ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ का नाम बदलकर क्या रखा है?

व्याख्या: तमिलनाडु सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज के सम्मान में मुख्यमंत्री नाश्ता योजना का नाम बदलकर ‘पेरून थलाइवर कामराज नाश्ता योजना’ कर दिया है। इसे अब कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए भी बढ़ाया जा रहा है।

#5. अमेरिका ने किस देश के साथ ऐतिहासिक शांतिपूर्ण परमाणु सहयोग समझौते ‘1 2 3 एग्रीमेंट’ (1 2 3 Agreement) पर हस्ताक्षर किए हैं?

व्याख्या: अमेरिका और सऊदी अरब ने एक ऐतिहासिक ‘1 2 3 एग्रीमेंट’ पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत सऊदी अरब अमेरिकी तकनीक की मदद से अपना असैन्य परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम विकसित कर सकेगा।

#6. भारत में वर्ष 2026 में 167वां ‘आयकर दिवस’ (Income Tax Day) कब मनाया गया?

व्याख्या: भारत में हर साल 24 जुलाई को आयकर दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1860 में सर जेम्स विल्सन द्वारा पहली बार आयकर पेश किया गया था। इस वर्ष (2026 में) देश में 167वां आयकर दिवस मनाया गया है।

#7. तमिलनाडु का पहला जलवायु अनुकूल (Climate-friendly) गांव कौन सा बन गया है?

 

 व्याख्या: कुड्डालोर जिले में स्थित ‘किल्लाई’ (Killai) गांव तमिलनाडु का पहला जलवायु अनुकूल (लचीला) गांव बन गया है। यह मॉडल ग्लोबल वार्मिंग और बदलते मौसम के खतरों से निपटने के लिए तैयार किया गया है।

#8. जमीनी स्तर के डिजिटल क्रिएटर्स को बढ़ावा देने के लिए ‘जेम्स ऑफ इंडिया चैलेंज’ (Gems of India Challenge) के पायलट चरण की शुरुआत किसने की है?

व्याख्या: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के जमीनी स्तर के डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स की पहचान करने और ऑरेंज इकॉनमी (क्रिएटिव इकॉनमी) को मजबूत करने के लिए इस चैलेंज की शुरुआत की है।

#9. हाल ही में किस देश ने समुद्री प्लेटफॉर्म से ‘ग्रेविटी-1’ रॉकेट का उपयोग करके 9 उपग्रहों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है?

व्याख्या: चीन ने पूर्वी चीन सागर में एक तैरते हुए समुद्री प्लेटफॉर्म (मोबाइल सी लॉन्च प्लेटफॉर्म) से ओरियन स्पेस के ग्रेविटी-1 रॉकेट का उपयोग करके नौ उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया है।

#10. : उच्च शिक्षा विभाग (Department of Higher Education) के नए सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

व्याख्या: केंद्र सरकार ने नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया है, जिन्होंने विनीत जोशी का स्थान लिया है।

#11. इन्फोसिस (Infosys) ने अपना अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया है?

व्याख्या: इन्फोसिस ने आशीष कुमार डैश को अपना अगला सीईओ नियुक्त किया है। वह 1 अप्रैल 2027 से वर्तमान सीईओ सलील पारेख का स्थान लेंगे।

#12. भारत की पहली वार्षिक खदान बंदी रिपोर्ट ‘आरोह’ (Aaroh) किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च की गई है?

व्याख्या: कोयला मंत्रालय ने भारत की पहली खदान बंदी रिपोर्ट ‘आरोह’ लॉन्च की है, जिसमें देश की 42 कोयला खदानों को वैज्ञानिक तरीके से बंद करने और उनके सफल पुनर्वास का दस्तावेजीकरण किया गया है।

#13. कार्यस्थल पर स्वस्थ खान-पान को बढ़ावा देने के लिए ‘प्रकृति कैफे’ (Prakriti Cafe) का उद्घाटन कहाँ किया गया है?

व्याख्या: केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने नई दिल्ली के आयुष भवन में ‘प्रकृति कैफे’ का उद्घाटन किया है, जिसका उद्देश्य स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देना है।

#14. भारतीय रेलवे ने अपने ब्रॉड गेज नेटवर्क का कितने प्रतिशत विद्युतीकरण (Electrification) हासिल कर लिया है?

व्याख्या: भारतीय रेलवे ने अपने ब्रॉड गेज नेटवर्क का 99.6% विद्युतीकरण पूरा कर लिया है, जिससे भारत स्विट्जरलैंड के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा विद्युतीकृत रेलवे नेटवर्क बन गया है (तीसरे स्थान पर चीन है)।

#15. भारत की पहली त्रि-सेवा पूर्ण महिला नौकायन अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ को किस स्वदेशी नौकायन पोत पर पूरा किया गया?

व्याख्या: ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान को स्वदेशी रूप से निर्मित नौकायन पोत INSV त्रिवेणी पर सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इस दल में भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना की कुल 9 महिला अधिकारी शामिल थीं।

Previous
Finish

Results

You Passed

Congratulations!

Try Again

 Conclusion

दोस्तों आज की “Daily Current Affairs Quiz 27.07.2026” को हल करके आप अपने करंट अफेयर्स ज्ञान का आकलन कर सकते हैं और परीक्षा की तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। रोज़ाना नई Current Affairs Quiz in Hindi के साथ अपडेट रहें और अपनी सफलता की तैयारी को मजबूत बनाएं।

Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

आप इसे भी पढ़ें :

Weekly Current Affairs 26.07.2026

25 July 2026 Current Affairs in Hindi

Daily Current Affairs Quiz 25.07.2026

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top