दोस्तों क्या आप SSC, BPSC, Railway या किसी अन्य वन-डे सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं? आपकी तैयारी को और भी मजबूत बनाने के लिए हम लेकर आए हैं, “Daily Current Affairs Quiz 25.07.2026” । इस क्विज के माध्यम से आप देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं, जैसे नीति आयोग के नए सीईओ की नियुक्ति, फ्रांस का सोशल मीडिया बैन, और भारत के पहले AI संचालित पक्षी अभयारण्य से जुड़े सवालों का अभ्यास कर सकते हैं। अपने ज्ञान का परीक्षण करें और जांचें कि आप आगामी परीक्षाओं के लिए कितने तैयार हैं!

TOP 15 MCQ – Daily Current Affairs Quiz 25.07.2026
प्रिय दोस्तों चले Current Affairs Quiz को हल करे :
#1. आगरकर अनुसंधान संस्थान के शोधकर्ताओं ने ‘एलोग्राफा (Alographa)’ जीनस की पांच नई प्रजातियों की खोज कहाँ की है?
व्याख्या: पुणे के आगरकर अनुसंधान संस्थान के शोधकर्ताओं ने पश्चिमी घाट क्षेत्र में ‘एलोग्राफा’ जीनस की पांच नई प्रजातियों की खोज की है, जिसमें से एक का नाम डॉ. संजीव नायक के सम्मान में ‘एलोग्राफा नाइयके’ रखा गया है।
#2. 16वीं ब्रिक्स (BRICS) स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक का आयोजन कहाँ किया गया है?
व्याख्या: भारत की अध्यक्षता में 22 से 24 जुलाई 2026 तक 16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक का आयोजन चंडीगढ़ में किया गया है। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जी ने की है।
#3. हाल ही में नीति आयोग के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
व्याख्या: जुलाई 2026 में श्री अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। इन्होंने निधि छिब्बर का स्थान लिया है, जो फरवरी 2026 से अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।
#4. राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा किन दो शहरों में नए सेमीकंडक्टर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं?
व्याख्या: भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा अहमदाबाद और गुवाहाटी में नए सेमीकंडक्टर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
#5. किस राज्य सरकार ने मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान करने के लिए ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ को मंजूरी दी है?
व्याख्या: उत्तर प्रदेश सरकार ने मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने के लिए ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ को मंजूरी दी है। इसके लिए राज्य सरकार ने 400 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।
#6. यूनाइटेड किंगडम के पहले कैबिनेट-स्तरीय AI मंत्री के रूप में किस भारतीय मूल के सांसद को नियुक्त किया गया है?
व्याख्या: भारतीय मूल के सांसद कनिष्क नारायण को यूनाइटेड किंगडम के पहले कैबिनेट-स्तरीय AI मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम द्वारा सौंपी गई है।
#7. जुलाई 2026 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू किन तीन यूरोपीय देशों की राजकीय यात्रा पर गई हैं?
व्याख्या: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 से 25 जुलाई 2026 तक तीन यूरोपीय देशों— मोल्दोवा, उत्तरी मेसिडोनिया और रोमानिया की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर हैं।
#8. 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला यूरोपीय संघ (EU) देश कौन सा बन गया है?
व्याख्या: फ्रांस 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला यूरोपीय संघ (EU) देश बन गया है। यह नया नियम 1 सितंबर 2026 से लागू किया जाएगा।
#9. चौथे चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट 2026 का खिताब किसने जीता है?
व्याख्या: फ्रांस के ग्रैंड मास्टर अलीरेजा फिरोजा ने भारत के अर्जुन एरिगेसी के खिलाफ अपनी बाजी ड्रॉ खेलकर चौथे चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट 2026 का खिताब जीत लिया है।
#10. समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित करने वाला भारत का चौथा राज्य कौन सा बन गया है?
व्याख्या: मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को पारित करने वाला भारत का चौथा राज्य बन गया है। इससे पहले उत्तराखंड, गुजरात और असम इस कानून को पारित कर चुके हैं।
#11. वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘टाइगर लाइटनिंग 2026’ किन दो देशों के बीच आयोजित हुआ है?
व्याख्या: ‘टाइगर लाइटनिंग 2026’ सैन्य अभ्यास बांग्लादेश और संयुक्त राज्य अमेरिका की सेनाओं के बीच आयोजित किया गया है। इसका आयोजन बांग्लादेश के सिलहट स्थित जलालाबाद छावनी में 19 से 31 जुलाई तक किया जा रहा है।
#12. भारत ने आंध्र प्रदेश में खाद्य प्रसंस्कृत (Food Processing) क्लस्टर स्थापित करने के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?
व्याख्या: भारत ने आंध्र प्रदेश राज्य में एक खाद्य प्रसंस्कृत क्लस्टर स्थापित करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि आम, केला और कोको जैसे उत्पादों की प्रोसेसिंग को बढ़ावा मिल सके।
#13. भारत का पहला AI संचालित पक्षी अभयारण्य किस राज्य में स्थापित किया जा रहा है?
व्याख्या: भारत का पहला AI संचालित पक्षी अभयारण्य महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में (ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य में) स्थापित किया जा रहा है। इस विशेष परियोजना को ‘भांडुप बर्ड पार्क’ नाम दिया गया है, जिसके लिए 45 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
#14. भारतीय सेना प्रमुख की पहली महिला एड-डी-कैंप (ADC) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
व्याख्या: कैप्टन शिवानी सहरावत ने इतिहास रचते हुए भारतीय सेना में सेना प्रमुख (जनरल धीरज सेठ) की पहली महिला एड-डी-कैंप (ADC) बनने का गौरव प्राप्त किया है।
#15. ग्लासगो में शुरू हुए 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आधिकारिक शुभंकर क्या रखा गया है?
व्याख्या: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आधिकारिक शुभंकर ‘फिनी (Phinnie)’ को बनाया गया है। फिनी एक यूनिकॉर्न है, जो कि स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु है।
Results
You Passed
Congratulations!
Try Again
Conclusion :
दोस्तों उम्मीद है, कि इस “Daily Current Affairs Quiz 25.07.2026” ने आपकी परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई होगी। दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) का रोज़ाना अभ्यास करने से न केवल आपका रिवीजन होता है, बल्कि मॉक टेस्ट और वास्तविक परीक्षा में भी आपके स्कोर में सुधार होता है। आज के क्विज में आपके कितने उत्तर सही हुए? अपना स्कोर कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए हमारे डेली अपडेट्स से जुड़े रहें।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |



