25 December 2025 Current Affairs in Hindi

प्रिय दोस्तों नमस्कार ! आज प्रतियोगी परीक्षा जैसे – SSC, UPSC, Railway, BPSC, State PCS आदि की तैयारी कर रहे, अभ्यर्थियों के लिए Current Affairs के अंतर्गत दैनिक लेख में हम ‘25 December 2025 Current Affairs in Hindi’ को टॉपिक-अनुसार, आसान भाषा और परीक्षा-उपयोगी तथ्यों के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं।

25 December 2025 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 25 December 2025 Current Affairs in Hindi

लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु:

  • कुल लागत: 230 करोड़ रुपये
  • क्षेत्रफल: 65 एकड़
  • समर्पित महापुरुष:
    • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
    • पंडित दीनदयाल उपाध्याय
    • भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी
  • तीनों नेताओं की 65 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमाएँ स्थापित की गई हैं
  •  यह स्थल भारत की राजनीतिक और वैचारिक विरासत को दर्शाता है।

उत्तर प्रदेश के बारे में : 

  • राज्य का नाम :  उत्तर प्रदेश
  • राजधानी : नई दिल्ली
  • जनसंख्या : लगभग 24 करोड़
  • जिला एवं मण्डल : 75 जिला 18 मण्डल
  • विधानसभा एवं लोकसभा की सीटें : विधानसभा की 403 सीट, लोकसभा की 80 सीट एवं रजी सभा की 31 सीट
  • यह राज्य 1950 में भारत के गणतंत्र बनने पर मिला नाम “उत्तर प्रदेश”.
  • उत्तर प्रदेश से 9 नवंबर, 2000 को उत्तराखंड अलग हुआ.
  • भारत का प्रथम राज्य जहाँ महिला मुख्यमंत्री बनीं (सुचेता कृपलानी).
Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group  Click Here

विज्ञान और अंतरिक्ष – 25 December 2025 Current Affairs in Hindi

ISRO की ऐतिहासिक उपलब्धि – ‘बाहुबली’ रॉकेट लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने LVM3 M6 रॉकेट, जिसे ‘बाहुबली’ कहा जाता है, से BlueBird Block-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया।

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • यह अब तक का सबसे भारी कमर्शियल पेलोड (~6100 किग्रा) है
  • यह उपग्रह सीधे स्मार्टफोन को 4G और 5G कनेक्टिविटी प्रदान करेगा
  • भारत की कमर्शियल स्पेस टेक्नोलॉजी में बड़ी छलांग

बाहुबली LVM3 के बारे में : 

  • इसकी ऊंचाई : 43.5 मीटर 
  • वजन (भार) : 4200 KG
  • LEO में इससे अधिक 

यह शक्ति क्षमता, एवं अपनी परफ़ोर्मेंस में उत्कृष्ट होने के कारण इसे बाहुबली कहा जाता है। 

बाहुबली LVM3 के 7/7 सफल प्लान : 

  • बाहुबली LVM3 अब तक 7 प्लान में से सातों में सफलताएं पा चुका है। 
  • यह रॉकेट ने 2023 में चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ले जाकर इतिहास रचा था। 
  • यह आज का लॉन्च LVM3 की आठवीं उड़ान और तीसरा कमर्शियल मिशन है। 

BlueBird-6: इसे खास क्या बनाता है?

  • 2200 वर्ग मीटर में फैला अत्याधुनिक phased-array एंटीना। 
  •  LEO कक्षा में लगाया गया अब तक का सबसे बड़ा एंटीना। 
  •  पिछले संस्करणों की तुलना में 10 गुना अधिक डेटा ट्रांसमिशन क्षमता। 
  • •टेक्नोलॉजी जगत में इसे एक बड़ी क्रांतिकारी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। 

इसरो (ISRO) के बारे में : 

 पूर्ण नाम: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(Indian Space Research Organisation) 

  • स्थापना वर्ष: 15 अगस्त 1969
    • संस्थापक: डॉ. विक्रम साराभाई
    • मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक
    • अधीनस्थ विभाग: अंतरिक्ष विभाग (DOS)
    • वर्तमान अध्यक्ष: डॉ. वी. नारायणन 

आप इसे भी पढ़ें : 24 December 2025 Current Affairs in Hindi

अर्थव्यवस्था एवं व्यापार – 25 December 2025 Current Affairs in Hindi

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement)(FTA)

भारत ने न्यूजीलैंड के साथ अपना सातवाँ प्रमुख मुक्त व्यापार समझौता (FTA) किया।

मुख्य बिंदु:

  • मुक्त व्यापार समझौता के अंतर्गत भारत के 100% निर्यात को जीरो टैरिफ मार्केट एक्सेस प्राप्त होगा।
  • भारतीय कृषि, टेक्सटाइल और फार्मा सेक्टर को लाभ
  • इससे पहले भारत ने यूएई, ऑस्ट्रेलिया, यूके, ओमान से भी FTA किए हैं
  • मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement), जो दो या दो ये अधिक देशों के मध्य आयात एवं निर्यात पर लगने वाला टैरिफ(टैक्स), कोटा एवं अन्य व्यापार बाधाओं को कम कर देता है, अथवा खत्म कर देता है।

रक्षा क्षेत्र करेंट अफेयर्स : 25 December 2025 Current Affairs in Hindi

INS सिंधुघोष सेवामुक्त

भारतीय नौसेना की प्रसिद्ध पनडुब्बी INS सिंधुघोष को 40 वर्षों की सेवा के बाद सेवामुक्त किया गया।

मुख्य तथ्य:

  • भारत की नौसेना ने 19 दिसंबर, 2025 को औपचारिक रूप से आईएनएस सिंधुघोष को सेवा से मुक्त कर दिया। 
  • खरीदी गई थी: 1986 में सोवियत संघ (अब रूस) से
  • विदाई समारोह: मुंबई नौसेना डॉकयार्ड
  • यह नौसेना की सबसे भरोसेमंद डीज़ल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों में शामिल थी

खेलकूद करेंट अफेयर्स – 25 December 2025 Current Affairs in Hindi

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) 2025 

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर 2025 का आठवाँ संस्करण चीन के हांगजों में  आयोजन किया गया था। 

प्रमुख विजेता : 

  • पुरुष एकल :- क्रिस्टो पोपोव फ्रांस 
  • महिला एकल :- An Se-young (दक्षिण कोरिया)
  • पुरुष युगल : – किम वोन  हो / सियो सेऊँग- जे (दक्षिण कोरिया )
  • महिला युगल : बेक – हा – ना / ली सो ही (दक्षिण कोरिया)
  • भारतीय पदक विजेता : कांस्य (सात्विक साई राजा रंकी रेड्डी / चिराग शेट्टी

आप इसे भी पढ़ें :  24 December 2025 Current Affairs Quiz

क्रिकेट

Under-19 एशिया कप 2025

  • Under-19 एशिया कप 2025 का फाइनल  मुकाबला भारत एवं पाकिस्तान के मध्य हुआ।
  • विजेता: पाकिस्तान
  • फाइनल में भारत को हराया

अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम – 25 December 2025 Current Affairs in Hindi

ओमान ने पॉलिमर नोट जारी किया 

ओमान देश ने जल्द ही में पॉलिमर नोट जारी किया है। 

विशेषता -: 

  • राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ और आधुनिक सुरक्षा विशेषताओं से युक्त रियाल पॉलिमर नोट है। 
  • 11 जनवरी 2026 से ओमान के केन्द्रीय बैंक द्वारा मौजूद मुद्रा के साथ प्रचलन में आ जाएगा।

जापान ने दुनिया के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र काशीवाजाकी कारीवा (Kashiwazaki-Kariwa) पुनः चालू करने का निर्णय लिया 

  •  Kashiwazaki-Kariwa Nuclear Plant को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया
  • फुकुशिमा परमाणु दुर्घटना के पश्चात लगभग बीस वर्षों तक निष्क्रिय रहने के बाद जापान ने काशिवाजाकी-कारीवा परमाणु ऊर्जा संयंत्र को दोबारा शुरू करने की हरी झंडी दे दी है। 
  • यह निर्णय देश की बदलती ऊर्जा रणनीति को दर्शाता है, जिसमें ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा, बढ़ती लागत पर नियंत्रण एवं  कार्बन उत्सर्जन में कमी को प्राथमिकता दी जा रही है। 
  • यह कदम ऐसे दौर में उठाया गया है, जब वैश्विक ईंधन बाज़ारों में अनिश्चितता बनी हुई है, और जीवाश्म ईंधनों पर जापान की भारी निर्भरता लगातार चिंता का विषय रही है।

निगाता विधानसभा की सहमति और जन प्रतिक्रिया

  • निगाता प्रान्त की विधानसभा से मंजूरी मिलने के बाद टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (TEPCO) को इस संयंत्र को फिर से चालू करने की अनुमति प्राप्त हुई। क्षमता के मामले में यह संयंत्र विश्व का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा केंद्र माना जाता है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए, लेकिन प्रान्त के राज्यपाल हिदेयो हानाजुमी के समर्थन से इस परियोजना को राजनीतिक स्वीकृति मिल गई।

पृष्ठभूमि और पुनः संचालन की रूपरेखा

  • काशिवाजाकी-कारीवा संयंत्र टोक्यो से लगभग 220 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित है।
  •  वर्ष 2011 में फुकुशिमा दाइइची परमाणु दुर्घटना के बाद जापान के सभी 54 परमाणु रिएक्टरों को एहतियातन बंद कर दिया गया था। 
  • योजना के अनुसार इस संयंत्र के रिएक्टर नंबर 6 को 20 जनवरी 2026 तक दोबारा सक्रिय किया जाएगा। TEPCO अगले दस वर्षों में सुरक्षा व्यवस्थाओं और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 100 अरब येन का निवेश करने की तैयारी में है।

अन्य महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स – 25 December 2025

हरियाणा विधानसभा ने गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर प्रस्ताव पारित किया

  • गुरु तेग बहदूर जी सिखों के 9वें गुरु (1664-75) थे । 
  • यह धर्म एवं मानवीय अधिकारों की सुरक्षा के लिए अपने सर्वोच्च बलिदान के लिए जाने जाते है।

दिल्ली सरकार ने ग्रामीण भूमि विवादों के समाधान के लिए “आबादी देह” सर्वे शुरू किया

  • इस सर्वे का उद्देश्य दिल्ली के ग्रामीण इलाकों (विशेष रूप से लाल डोरा क्षेत्रों) में रहने वाले लोगों को उनकी संपती का मालिकाना हक दिलाना एवं प्रॉपर्टी का कार्ड देना। 
  • इस कार्य हेतु ड्रोन (GIS) Geographic Information System तकनीक का प्रयोग करके भूमि का सटीक मानचित्रण किया जाएगा। 

आप इसे भी पढ़ें : 23 December 2025 Current Affairs in Hindi

मलयालम प्रकाशक रवि डीसी को फ्रांस का शेवेलियर डी ऑड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस से सम्मानित 

  • रवि डी सी को Chevalier de l’Ordre des Arts et des Lettres सम्मान दिया गया। 
  • यह पुरस्कार साहित्य, प्रकाशन और अंतर-सांस्कृतिक आदान-प्रदान करने के उद्देश्य से दिया जाता है। 
  • यह अवार्ड, विशेष रूप से भारत और फ्रांस के बीच, में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है।

अश्वगंधा पौधे पर स्मारक डाक टिकट जारी 

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे डब्ल्यूएचओ ग्लोबल समिट ऑन ट्रेडिशनल मेडिसिन के समापन अवसर पर अश्वगंधा पर आधारित एक स्मारक डाक टिकट का अनावरण किया। 
  • यह डाक टिकट भारत की समृद्ध पारंपरिक औषधीय परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मान्यता दिलाने का प्रतीक माना जा रहा है। 
  • आयुष प्रणालियों को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल न केवल भारत की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करती है, बल्कि इस वैश्विक सम्मेलन की उपलब्धियों को भी रेखांकित करती है।

Conclusion :

दोस्तों आज के करेंट अफेयर्स “25 December 2025 Current Affairs in Hindi” में राष्ट्रीय विकास, अंतरिक्ष विज्ञान, रक्षा, व्यापार, खेल और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएँ शामिल हैं। इन तथ्यों को सही ढंग से याद करना आपकी Prelims और Mains दोनों परीक्षाओं के लिए बहुत ही महहत्वपूर्ण होगा। 

Download 20 MCQ PDF Click Here

5 FAQs: 25 December 2025 Current Affairs in Hindi

Q1. राष्ट्र प्रेरणा स्थल कहाँ स्थित है?

 उत्तर: लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

Q2. ISRO का ‘बाहुबली’ किस रॉकेट को कहा जाता है?

 उत्तर: LVM3 M6 रॉकेट।

Q3. भारत का सातवाँ प्रमुख FTA किस देश के साथ हुआ?

उत्तर: न्यूजीलैंड।

Q4. INS सिंधुघोष कितने वर्षों तक सेवा में रहा?

 उत्तर: लगभग 40 वर्ष।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top