दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों अगर आप SSC, UPSC, Railway, Banking या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो “23 April 2026 Current Affairs in Hindi” आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। करेंट अफेयर्स न केवल आपकी सामान्य ज्ञान क्षमता को बढ़ाते हैं बल्कि परीक्षा में अच्छे अंक लाने में भी मदद करते हैं। इस लेख में आज के सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अपडेट्स को सरल भाषा में समझाया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 23 April 2026 Current Affairs in Hindi
अंतर्राष्ट्रीय नियुक्तियां
Apple Inc. के नए CEO: जॉन टर्नस
- एप्पल कंपनी ने जॉन टर्नस को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है।
- वे 1 सितंबर 2026 से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। मौजूदा CEO टिम कुक अब कंपनी में कार्यकारी अध्यक्ष (Executive Chairman) की भूमिका निभाएंगे।
- जॉन टर्नस फिलहाल हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं और वर्ष 2001 से एप्पल के साथ जुड़े हुए हैं।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
भारत-बांग्लादेश संबंध: दिनेश त्रिवेदी
- भारत सरकार ने पूर्व रेल मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है।
- यह कदम रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस बार पारंपरिक भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी की जगह एक अनुभवी राजनेता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- इससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि भारत, बांग्लादेश के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों, सुरक्षा सहयोग और व्यापारिक साझेदारी को और मजबूत करना चाहता है। यह नियुक्ति वर्ष 2026 के मध्य में की गई।
भारत-रूस RELOS समझौता:
- भारत और रूस के बीच RELOS (Reciprocal Exchange of Logistics Agreement ) समझौता जनवरी 2026 से प्रभावी हो गया है, जिसे रक्षा सहयोग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
- इस समझौते के तहत दोनों देश एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों, बंदरगाहों और हवाई अड्डों का उपयोग कर सकेंगे।
- इसमें अधिकतम 3,000 सैनिकों, 5 युद्धपोतों और 10 सैन्य विमानों की तैनाती की अनुमति दी गई है। यह समझौता कुल 5 वर्षों की अवधि के लिए लागू रहेगा।
खेल जगत – 23 April 2026 Current Affairs in Hindi
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2026:
- 20 अप्रैल 2026 को मैड्रिड में हुए लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स में टेनिस खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
- स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ को ‘वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर’ का सम्मान दिया गया, जबकि बेलारूस की आर्याना सबालेंका को ‘वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर’ चुना गया।
- खेल जगत में इस पुरस्कार को बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है और इसे अक्सर “खेलों का ऑस्कर” भी कहा जाता है।
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026: प्रमुख विजेता
- वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर: कार्लोस अल्काराज़ (टेनिस)
- वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर: आर्यना सबालेंका (टेनिस)
- वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर: पेरिस सेंट-जर्मेन (फुटबॉल)
- ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर: लैंडो नॉरिस (फॉर्मूला वन)
- कमबैक ऑफ द ईयर: रॉरी मैक्लेरॉय (गोल्फ)
- यंग स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर: लामिन यामल (फुटबॉल)
- दिव्यांग खेल सम्मान: गैब्रियल अराउजो (पैरा तैराकी)
- लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: नादिया कोमानेची (जिम्नास्टिक्स)
- स्पोर्टिंग इंस्पिरेशन अवॉर्ड: टोनी क्रूस (फुटबॉल)
मुख्य बातें:
- यह भव्य समारोह स्पेन के मैड्रिड शहर में आयोजित किया गया।
- इस कार्यक्रम की मेज़बानी टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और स्कीइंग खिलाड़ी एलीन गू ने की।
- वर्ष 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भी ‘वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर’ श्रेणी के लिए नामांकन मिला था।
स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड
- स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट की शीर्ष सलामी बल्लेबाजों में गिनी जाती हैं और उनके नाम कई अहम उपलब्धियां दर्ज हैं।
- अप्रैल 2026 तक उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4244 से अधिक रन बनाकर रोहित शर्मा (4231 रन) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है, जिससे वह भारत के लिए (पुरुष और महिला दोनों में) इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
- इसके अलावा, महिला T20I क्रिकेट में सर्वाधिक 33 अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम है।
विज्ञान और अंतरिक्ष – 23 April 2026 Current Affairs in Hindi
ISRO 2027 में G20 उपग्रह लॉन्च करने कई योजना
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) वर्ष 2027 में एक विशेष ‘G20 सैटेलाइट’ प्रक्षेपित करने की तैयारी कर रहा है।
- इस उपग्रह का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण और मौसम की सटीक निगरानी करना होगा।
- इसरो के नए अध्यक्ष वी. नारायणन के अनुसार, भारत इस परियोजना में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहा है और G20 देशों के लिए इस सैटेलाइट का विकास कर रहा है।
G20 उपग्रह मिशन की प्रमुख विशेषताएं:
- प्रक्षेपण समय: वर्ष 2027 में लॉन्च करने की योजना।
- मुख्य उद्देश्य: जलवायु परिवर्तन, मौसम और वायु प्रदूषण से जुड़े आंकड़ों का अध्ययन व निगरानी करना।
- नेतृत्व भूमिका: इस परियोजना में भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जिससे G20 देशों के बीच सहयोग मजबूत होगा।
- मुख्य लक्ष्य: सैटेलाइट से प्राप्त डेटा को साझा कर सदस्य देशों को बेहतर नीतिगत निर्णय लेने में सहायता देना, खासकर जलवायु परिवर्तन से निपटने के संदर्भ में।
NASA का ESA मिशन
- नासा (NASA) और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के बीच साझेदारी अंतरिक्ष अनुसंधान, सौर मंडल के अध्ययन और नई वैज्ञानिक खोजों में अहम भूमिका निभाती है।
- इस सहयोग के तहत कई महत्वपूर्ण मिशन संचालित किए गए हैं, जैसे हेरा (Hera) मिशन जो क्षुद्रग्रहों के अध्ययन पर केंद्रित है, सोलर ऑर्बिटर (Solar Orbiter) जो सूर्य के रहस्यों को समझने के लिए बनाया गया है, और कैसिनी-ह्यूजेंस (Cassini-Huygens) मिशन जिसने शनि ग्रह से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
- इसके अलावा, आर्टेमिस कार्यक्रम में भी दोनों एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।
आप इसे भी पढ़ें : 22 April 2026 Current Affairs in Hindi
CBI ने ‘अभय’ नामक चैटबॉट लॉन्च किया
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने ‘अभय’ (ABHAY) नाम से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चैटबॉट पेश किया है, जो देश में बढ़ रहे तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” घोटालों से निपटने के लिए एक अहम पहल माना जा रहा है।
‘अभय’ चैटबॉट के प्रमुख बिंदु:
- उद्देश्य: यह नागरिकों को फर्जी CBI नोटिसों की सत्यता जांचने और साइबर ठगों से सुरक्षित रहने में सहायता करता है।
- लॉन्च: इस चैटबॉट का अनावरण भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने 22वें डी.पी. कोहली स्मृति व्याख्यान के दौरान किया।
- कार्यक्षमता: यह उपयोगकर्ताओं को संदिग्ध फोन कॉल्स और ऑनलाइन धमकियों की पुष्टि करने में मदद करता है, जिससे “डिजिटल गिरफ्तारी” जैसे धोखाधड़ी के मामलों का जोखिम कम होता है।
- विशेषता: यह एआई आधारित प्रणाली साइबर अपराधों के खिलाफ पहली सुरक्षा पंक्ति के रूप में काम करती है।
ब्लू ओरिजिन की ऐतिहासिक सफलता: न्यू ग्लेन बूस्टर की पहली सफल लैंडिंग
Blue Origin ने 19–20 अप्रैल 2026 के सप्ताहांत में अपने भारी-भरकम New Glenn रॉकेट के पुनः प्रयोज्य बूस्टर की पहली सफल लैंडिंग करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। यह रॉकेट Cape Canaveral से प्रक्षेपित हुआ और लगभग 10 मिनट बाद अटलांटिक महासागर में एक जहाज पर सुरक्षित रूप से उतर गया।
मुख्य विवरण:
- ऐतिहासिक उपलब्धि: यह न्यू ग्लेन बूस्टर के पुनः उपयोग की पहली सफलता थी, जो कंपनी की पुनः प्रयोज्य अंतरिक्ष तकनीक की दिशा में बड़ा कदम है।
- मिशन परिणाम: बूस्टर की लैंडिंग सफल रही, लेकिन मिशन के दूसरे चरण में आई तकनीकी समस्या के कारण AST SpaceMobile का BlueBird 7 उपग्रह निर्धारित कक्षा तक नहीं पहुँच सका।
- प्रतिस्पर्धा: यह सफलता SpaceX के Falcon 9 रॉकेट के साथ प्रतिस्पर्धा में ब्लू ओरिजिन की स्थिति को और मजबूत बनाती है।
पर्यावरण और राष्ट्रीय पहल – 23 April 2026 Current Affairs in Hindi
दिवस – 23 April 2026 Current Affairs in Hindi
विश्व पृथ्वी दिवस 2026: 22 अप्रैल
विश्व पृथ्वी दिवस 2026, 22 अप्रैल को “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” (Our Power, Our Planet) थीम के साथ मनाया जा रहा है, जो नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरणीय जवाबदेही पर केंद्रित है।
विश्व पृथ्वी दिवस 2026: प्रमुख तथ्य
- तिथि: 22 अप्रैल 2026, बुधवार
- थीम: ‘हमारी ताकत, हमारा ग्रह’ (Our Power, Our Planet) — यह विषय लोगों को स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करता है तथा पर्यावरण संरक्षण में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर देता है।
- उद्देश्य: इस वर्ष का मुख्य ध्यान नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति जिम्मेदारी तय करने पर केंद्रित है।
आप इसे भी पढ़ें : 21 April 2026 Current Affairs in Hindi
कम जगह में अधिक ऊर्जा: सोलर ट्री की स्मार्ट तकनीक
सोलर ट्री एक आधुनिक सौर ऊर्जा तकनीक है, जिसमें पारंपरिक छत पर लगाए जाने वाले पैनलों की बजाय पेड़ जैसी संरचना पर सोलर पैनल स्थापित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य कम जगह में अधिक बिजली उत्पादन करना है, खासकर शहरी क्षेत्रों, पार्कों और उन स्थानों पर जहाँ जगह सीमित होती है।
मुख्य विशेषताएं और विवरण:
- संरचना: इसमें एक मुख्य खंभा (तना) होता है, जिससे कई धातु की शाखाएं निकलती हैं। इन शाखाओं पर फोटोवोल्टिक (PV) पैनल पत्तियों की तरह लगाए जाते हैं।
- क्षमता: एक सोलर ट्री में अलग-अलग क्षमता के पैनल लगाए जा सकते हैं, जैसे 11.5 kWp या उससे अधिक, जो सालाना लगभग 12,000 से 14,000 यूनिट तक स्वच्छ ऊर्जा उत्पन्न कर सकते हैं।
- स्थान की बचत: यह तकनीक पारंपरिक सोलर पैनल सिस्टम की तुलना में बहुत कम जगह लेती है—लगभग 1% क्षेत्र में ही समान बिजली उत्पादन संभव है।
- अतिरिक्त लाभ: बिजली उत्पादन के अलावा यह छाया प्रदान करता है, रात में रोशनी के लिए स्ट्रीटलाइट का काम करता है, मोबाइल चार्जिंग की सुविधा देता है और देखने में आकर्षक भी होता है।
- भारतीय पहल: भारत में CSIR-CMERI (दुर्गापुर) ने उन्नत सोलर ट्री विकसित किए हैं, जिनमें से एक को दुनिया के सबसे बड़े सोलर ट्री में गिना जाता है।
पुरस्कार – 23 April 2026 Current Affairs in Hindi
डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव को स्वामीनाथन पुरस्कार सम्मान
ICAR-Indian Agricultural Research Institute (IARI) के निदेशक डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव को जलवायु-अनुकूल कृषि और टिकाऊ शुष्क भूमि खेती में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2024–25 का 9वां प्रतिष्ठित प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान 18–19 अप्रैल 2026 को Hyderabad में आयोजित समारोह में दिया गया।
मुख्य विवरण:
- पुरस्कार: 9वां प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार
- सम्मानित व्यक्ति: डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव, निदेशक एवं कुलपति, IARI, नई दिल्ली
- योगदान: उन्होंने देश में बड़े पैमाने पर जलवायु-अनुकूल खेती और संसाधन संरक्षण तकनीकों को बढ़ावा देकर कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं।
- विशेष पहलू: यह पुरस्कार प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन की जन्म शताब्दी (2024–25) के अवसर पर प्रदान किया गया।
- पुरस्कार की जानकारी: यह सम्मान Retired ICAR Employees Association (RICAREA) द्वारा Nuziveedu Seeds Limited (NSL) के सहयोग से दिया जाता है, जिसमें स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र और ₹2 लाख की नकद राशि शामिल होती है।
पर्यटन पहल- 23 April 2026 Current Affairs in Hindi
‘दिव्य भारत’ पहल: पर्यटन को सालभर बढ़ावा देने की नई दिशा
NITI Aayog ने 17 अप्रैल 2026 को ‘Divya Bharat: A Window to the Soul of India’ शीर्षक से एक विस्तृत संकलन जारी किया। इसका उद्देश्य देश के विविध पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना, भारत को सालभर घूमने योग्य गंतव्य के रूप में स्थापित करना और कम प्रसिद्ध जगहों को सामने लाना है।
मुख्य तथ्य और विशेषताएं:
- विमोचन: इस संकलन का लोकार्पण नीति आयोग के उपाध्यक्ष Suman Bery ने नई दिल्ली में किया।
- सामग्री: इसमें भारत के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 2,100 पर्यटन स्थल शामिल हैं, जिनमें प्राकृतिक, साहसिक, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थान आते हैं। साथ ही 1,200 सांस्कृतिक तत्व जैसे त्योहार, व्यंजन और हस्तशिल्प भी शामिल किए गए हैं।
- उद्देश्य: “देखो अपना देश” और “स्वदेश दर्शन” पहल के अनुरूप यह संकलन अत्यधिक भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थलों का दबाव कम करने और ऑफबीट जगहों को बढ़ावा देने में सहायक है।
- दृष्टिकोण: इसका लक्ष्य भारत को केवल एक मौसमी पर्यटन स्थल के बजाय वर्षभर आकर्षक यात्रा गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करना है।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 21.04.2026
Conclusion :
दोस्तों “23 April 2026 Current Affairs in Hindi” का यह लेख परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी है। इसमें शामिल विषय—जैसे अंतरराष्ट्रीय नियुक्तियां, खेल उपलब्धियां, विज्ञान एवं पर्यावरण—प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। नियमित अभ्यास और रिवीजन से आप अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं और सफलता की ओर बढ़ सकते हैं।
| Download TOP 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQs – 23 April 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. Apple Inc. के नए CEO कौन बने हैं?
Ans: John Ternus को नया CEO नियुक्त किया गया है।
Q2. लॉरियस अवार्ड 2026 में स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर कौन बनीं?
Ans: Aryna Sabalenka को यह सम्मान मिला।
Q3. T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी कौन बनीं?
Ans: Smriti Mandhana ने यह रिकॉर्ड बनाया।

Very good current affairs class sir ji 🙏🙏🙏