22 April 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों अगर आप SSC, UPSC, Railway, Banking, BPSC या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो “22 April 2026 Current Affairs in Hindi” आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट में हम आज के सभी जरूरी करेन्ट अफेयर्स को Topic-wise, आसान भाषा और संक्षिप्त बिंदुओं में समझेंगे, ताकि आप जल्दी रिवीजन कर सकें।

22 April 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स | 22 April 2026 Current Affairs in Hindi

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-III) का विस्तार

हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III (PMGSY-III) को मार्च 2025 के बाद भी आगे बढ़ाते हुए मार्च 2028 तक जारी रखने और इसके बजट में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इस कदम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क को और मजबूत बनाना है।

PMGSY-III का उद्देश्य:

  • इस योजना का मुख्य फोकस पहले से मौजूद ग्रामीण सड़कों को सुदृढ़ करना और उन्हें बेहतर बनाना है।
  •  इसके तहत गांवों को कृषि बाजारों, उच्च माध्यमिक विद्यालयों और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों को विकसित किया जाता है।

समय-सीमा:

  • मैदानी क्षेत्रों में सड़कों और पुलों का निर्माण मार्च 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
  • पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण की समय-सीमा भी मार्च 2028 तक है, जबकि पुलों के निर्माण के लिए इसे मार्च 2029 तक बढ़ाया गया है।

लाभ :

  • यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति देगी।
  •  इससे किसानों को बाजार तक पहुंच आसान होगी, परिवहन लागत में कमी आएगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच बेहतर होगी और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के बीच का अंतर कम करने में मदद मिलेगी। 
  • यह पहल ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को भी मजबूत आधार प्रदान करती है।
Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

भारत का पहला पेट्रोग्लिफ पार्क

भारत का पहला पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क लद्दाख के लेह क्षेत्र में सिंधु नदी के किनारे विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना की आधारशिला 18 अप्रैल 2026 को ‘विश्व धरोहर दिवस’ के अवसर पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रखी। 

  • उद्देश्य: इस पार्क का लक्ष्य लद्दाख में पाई जाने वाली हजारों वर्ष पुरानी चट्टानों पर बनी नक्काशियों को संरक्षित करना है। इन नक्काशियों में शिकार के दृश्य, जंगली जानवर जैसे आइबेक्स और हिम तेंदुआ, तथा बौद्ध धर्म से जुड़े प्रतीक दिखाई देते हैं।
  • स्थान: यह पार्क लेह (लद्दाख) में सिंधु नदी के तट पर स्थापित किया जा रहा है।
  • संरक्षण कार्य: परियोजना के अंतर्गत 400 से अधिक स्थानों से महत्वपूर्ण और संवेदनशील पेट्रोग्लिफ्स को सुरक्षित स्थान पर लाकर संरक्षित किया जाएगा, ताकि वे भविष्य में नष्ट न हों।
  • महत्व: यह भारत का पहला ओपन-एयर संग्रहालय होगा, जो प्रागैतिहासिक काल के मानव जीवन, उनकी कला और संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेगा। यह पहल न केवल सांस्कृतिक विरासत को बचाने में सहायक होगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

मासिक धर्म अवकाश पर बड़ा फैसला

  • कर्नाटक हाई कोर्ट ने कामकाजी महिलाओं के लिए हर महीने 1 दिन का पेड लीव लागू करने का आदेश दिया।
  • यह फैसला सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों पर लागू होगा।

‘चिता आंदोलन’ चर्चा में – मध्य प्रदेश 

  • मध्य प्रदेश के छतरपुर और पन्ना जिलों में आदिवासी महिलाएं और किसान ‘केन-बेतवा लिंक परियोजना’ का विरोध कर रहे हैं। अपने विरोध को जताने के लिए वे ‘चिता आंदोलन’ नामक प्रतीकात्मक प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें लोग अर्थी पर लेटकर अपनी पीड़ा और असंतोष व्यक्त कर रहे हैं।
  • यह विरोध मुख्य रूप से संभावित विस्थापन, पर्याप्त मुआवजे की कमी और जल, जंगल व जमीन पर अपने अधिकारों की रक्षा के मुद्दों को लेकर हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस परियोजना के कारण कई गांव जलमग्न हो सकते हैं और बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई होगी, जिससे उनकी आजीविका और पर्यावरण दोनों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

AI गवर्नेंस ग्रुप का गठन

  • भारत सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े नियमन, नीतिगत ढांचे और इसके आर्थिक प्रभावों को सुव्यवस्थित करने के लिए एक उच्च-स्तरीय अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन किया है, जिसे ‘एआई गवर्नेंस एंड इकोनॉमिक ग्रुप’ (AIGEG) नाम दिया गया है। 
  • भारत सरकार ने AI नीति निर्माण के लिए AI Governance & Economic Group बनाया है।

मुख्य बिंदु:

  • अध्यक्ष: इस समूह की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे, जो इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी, रेलवे तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार संभालते हैं।
  • उपाध्यक्ष: समूह के उपाध्यक्ष के रूप में जितिन प्रसाद नियुक्त किए गए हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री हैं।
  • उद्देश्य: यह निकाय देश में AI से संबंधित नीतियों के लिए एक केंद्रीय ढांचा तैयार करेगा। इसका मुख्य लक्ष्य AI के उपयोग, सुरक्षा, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखना है, ताकि तकनीक का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञान और तकनीक | 22 April 2026 Current Affairs in Hindi

3D सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट कई आधारशिला 

  • ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में देश की पहली अत्याधुनिक 3D ग्लास आधारित सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट की आधारशिला रखी गई है। 
  • यह पहल भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
  • करीब 1943 से 2000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस यूनिट का विकास ‘3D ग्लास सॉल्यूशंस’ कंपनी द्वारा किया जा रहा है। 
  • इसमें उन्नत ग्लास सब्सट्रेट तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जो सेमीकंडक्टर निर्माण और पैकेजिंग के क्षेत्र में आधुनिक और प्रभावी समाधान प्रदान करेगी।

आप इसे भी पढ़ें : 21 April 2026 Current Affairs in Hindi

IIT खड़गपुर में AI सेंटर ने विक्रम सोढ़ी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कई स्थापना 

  • IIT खड़गपुर ने विक्रम सोढ़ी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की।
  • इस केंद्र को 5 पाँच वर्षों में 15 करोड़ रुपये फन्डिंग का समर्थन करना है। 
  • उद्देश्य: AI के जरिए खनन और भूविज्ञान को आधुनिक बनाना।

भारत का पहला जल तटस्थ डिपो – अहमदाबाद 

गुजरात के अहमदाबाद स्थित कांकरिया कोचिंग डिपो देश का पहला ‘जल-तटस्थ’ रेलवे डिपो बन गया है। इस उपलब्धि के तहत डिपो अपने जल उपयोग को संतुलित रखते हुए अपशिष्ट जल को शुद्ध कर पुनः इस्तेमाल कर रहा है, जिससे ताजे पानी पर निर्भरता काफी कम हो गई है।

मुख्य तथ्य:

  • स्थान: यह डिपो अहमदाबाद (गुजरात) में पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आता है।
  • उपलब्धि: डिपो अपनी धुलाई और रखरखाव से जुड़े कार्यों में जितना पानी उपयोग करता है, उतना ही शुद्ध करके दोबारा इस्तेमाल भी करता है, जिससे यह पूरी तरह जल-तटस्थ बन गया है।
  • प्रयुक्त तकनीक: यहां अपशिष्ट जल को साफ करने के लिए फाइटोरेमेडिएशन (पौधों द्वारा प्राकृतिक शुद्धिकरण), सैंड और कार्बन फिल्ट्रेशन, तथा यूवी आधारित कीटाणुशोधन जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है।
  • जल बचत: इस प्रणाली के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 1.60 लाख लीटर पानी का पुनः उपयोग किया जाता है, जिससे सालाना करीब 5.84 करोड़ लीटर पानी की बचत होती है।
  • महत्व: यह पहल रेलवे के संचालन में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन का उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Marine Spatial Planning (MSP) 

ओडिशा ने नेशनल सेंटर फॉर कोस्टल रिसर्च (NCCR) और राज्य सरकार के बीच हुए समझौते (MoU) के तहत मरीन स्पैटियल प्लानिंग (MSP) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने का गौरव हासिल किया है। 

ओडिशा में MSP के प्रमुख बिंदु:

  • उद्देश्य: इस योजना के तहत समुद्री क्षेत्रों का वैज्ञानिक तरीके से विभाजन किया जाएगा, ताकि मत्स्य पालन, पर्यटन, बंदरगाह गतिविधियों और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके।
  • भागीदारी: यह पहल पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले NCCR और ओडिशा सरकार के संयुक्त प्रयास से लागू की जा रही है।
  • आधार: यह कार्यक्रम भारत-नॉर्वे एकीकृत महासागर पहल का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी। वर्तमान में ओडिशा ने इसे दूसरे चरण में लागू किया है।
  • पायलट प्रोजेक्ट: इससे पहले MSP का परीक्षण पुडुचेरी और लक्षद्वीप जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में किया गया था, लेकिन किसी पूर्ण राज्य में इसे लागू करने वाला ओडिशा पहला राज्य बन गया है।

आप इसे भी पढ़ें :  20 April 2026 Current Affairs in Hindi

पुरस्कार और सम्मान | 22 April 2026 Current Affairs in Hindi

फेमिना मिस इंडिया 2026

  • गोवा की साध्वी सतीश सैल ने भुवनेश्वर स्थित KIIT में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 प्रतियोगिता में विजेता का ताज अपने नाम किया है। 
  • इस उपलब्धि के साथ वे गोवा की पहली महिला बन गई हैं, जिन्होंने यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है। अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

फेमिना मिस इंडिया 2026 के प्रमुख परिणाम:

  • विजेता: साध्वी सतीश सैल (गोवा)
  • प्रथम रनर-अप: राजनंदिनी पवार (महाराष्ट्र)
  • द्वितीय रनर-अप: श्री अद्वैता (जम्मू-कश्मीर)
  • आयोजन स्थल: KIIT, भुवनेश्वर, ओडिशा
  • संस्करण: यह इस प्रतियोगिता का 61वां संस्करण था

WWF राष्ट्रीय पुरस्कार

केरल के वनस्पति वैज्ञानिक एन. अलीम यूसुफ को वर्ष 2026 के लिए वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

पुरस्कार से जुड़ी प्रमुख बातें:

कार्य: एन. अलीम यूसुफ ने ‘नियोफाइट आईडी’ (NeophyteID) नामक एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित मोबाइल एप विकसित किया है।

उपयोग: यह एप केरल में पाई जाने वाली 100 से अधिक आक्रामक वनस्पति प्रजातियों की पहचान करने और उनके प्रसार का मानचित्र तैयार करने में सक्षम है।

तकनीक: इस ऐप में आधुनिक मशीन लर्निंग तकनीक, जैसे YOLOv11 मॉडल और जियोस्पेशियल ट्रैकिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सटीक पहचान संभव हो पाती है।

उद्देश्य: इस पहल का मकसद वन विभाग और शोधकर्ताओं को ऐसे पौधों की निगरानी और नियंत्रण में सहायता देना है, जो स्थानीय वनस्पतियों और जैव विविधता के लिए खतरा बनते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स | 22 April 2026 Current Affairs in Hindi

Water Forward Initiative – वैज्ञानिक एन. अलीम यूसुफ

केरल के वनस्पति वैज्ञानिक एन. अलीम यूसुफ को वर्ष 2026 के लिए वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।

पुरस्कार से जुड़ी प्रमुख बातें:

कार्य: एन. अलीम यूसुफ ने ‘नियोफाइट आईडी’ (NeophyteID) नामक एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित मोबाइल एप विकसित किया है।

उपयोग: यह एप केरल में पाई जाने वाली 100 से अधिक आक्रामक वनस्पति प्रजातियों की पहचान करने और उनके प्रसार का मानचित्र तैयार करने में सक्षम है।

तकनीक: इस ऐप में आधुनिक मशीन लर्निंग तकनीक, जैसे YOLOv11 मॉडल और जियोस्पेशियल ट्रैकिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सटीक पहचान संभव हो पाती है।

उद्देश्य: इस पहल का मकसद वन विभाग और शोधकर्ताओं को ऐसे पौधों की निगरानी और नियंत्रण में सहायता देना है, जो स्थानीय वनस्पतियों और जैव विविधता के लिए खतरा बनते हैं।

SHANTI Act और परमाणु ऊर्जा लक्ष्य

SHANTI Act (शांति विधेयक 2025), जिसका पूरा नाम ‘सस्टेनेबल हॉर्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया’ है, भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है। इसका प्रमुख लक्ष्य वर्ष 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन हासिल करने के लिए निजी और विदेशी निवेश को बढ़ावा देना है।

SHANTI Act 2025 की प्रमुख विशेषताएं:

निजी क्षेत्र की भागीदारी: इस कानून के तहत निजी कंपनियों को परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण, संचालन और स्वामित्व में भाग लेने की अनुमति दी गई है। हालांकि, इस क्षेत्र का रणनीतिक नियंत्रण सरकार के पास ही रहेगा।

कानूनी ढांचा: यह अधिनियम पहले के 1962 के परमाणु ऊर्जा कानून और 2010 के नागरिक परमाणु दायित्व अधिनियम (CLNDA) की जगह नया ढांचा प्रदान करता है।

नियामक सुदृढ़ीकरण: इसमें परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) को वैधानिक दर्जा दिया गया है, जिससे सुरक्षा और निगरानी की प्रक्रिया अधिक स्वतंत्र और प्रभावी हो सके।

निवेश और तकनीकी सहयोग: नए प्रावधानों के तहत निजी कंपनियां पूंजी निवेश, उन्नत तकनीक और भूमि उपलब्ध कराने में योगदान दे सकेंगी, जिससे एनपीसीआईएल पर निर्भरता कम होगी और क्षेत्र में तेजी से विकास संभव होगा।

खेल जगत | 22 April 2026 Current Affairs in Hindi

महिला T20 चैलेंज ट्रॉफी

पहली ICC महिला T20I चैलेंज ट्रॉफी का आयोजन 19 अप्रैल से 2 मई 2026 तक रवांडा की राजधानी किगाली में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सहयोगी सदस्य देशों की महिला क्रिकेट टीमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक अवसर और अनुभव प्रदान करना है।

महिला T20 चैलेंज ट्रॉफी 2026 के मुख्य बिंदु:

स्थान: यह टूर्नामेंट किगाली (रवांडा) के गहांगा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हो रहा है।

अवधि: प्रतियोगिता 19 अप्रैल से शुरू होकर 2 मई 2026 तक चलेगी।

भाग लेने वाली टीमें: इसमें रवांडा, नेपाल, अमेरिका, इटली और वानुअतु की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

प्रारूप: सभी मैच डबल राउंड-रॉबिन प्रणाली के तहत खेले जा रहे हैं, जिसमें प्रत्येक टीम अन्य टीमों से दो-दो बार मुकाबला करती है।

उद्देश्य: इस पहल का मुख्य मकसद उभरते क्रिकेट देशों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेलने का अवसर देना और महिला क्रिकेट के विकास को प्रोत्साहित करना है।

आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 19 April 2026

Conclusion : 

दोस्तों “22 April 2026 Current Affairs in Hindi” के ये सभी महत्वपूर्ण बिंदु आपकी परीक्षा तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं। नियमित रूप से करंट अफेयर्स का अध्ययन और रिवीजन करने से आप UPSC, SSC, Railway और Banking परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। सलाह: इन नोट्स को रोज़ाना रिवाइज करें और MCQs के साथ अभ्यास जरूर करें।

Download TOP 15 MCQ PDF Click Here

FAQs – 22 April 2026 Current Affairs in Hindi

प्रश्न 1: फेमिना मिस इंडिया 2026 की विजेता कौन हैं?

 उत्तर: गोवा की साघ्वी सतीश सैल ने यह खिताब जीता। यह प्रतियोगिता ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित हुई थी।

प्रश्न 2: भारत का पहला Water Neutral डिपो कौन सा है?

 उत्तर: अहमदाबाद का कांकरिया कोचिंग डिपो पहला जल तटस्थ डिपो बना। यह प्रतिदिन लगभग 1.60 लाख लीटर पानी की बचत करता है।

प्रश्न 3: Marine Spatial Planning लागू करने वाला पहला राज्य कौन है?

उत्तर: ओडिशा MSP लागू करने वाला भारत का पहला राज्य है। यह समुद्री संसाधनों के संतुलित उपयोग के लिए महत्वपूर्ण योजना है।

प्रश्न 4: AI Governance Group का उद्देश्य क्या है?

 उत्तर: यह समूह भारत में AI से जुड़ी नीतियों को विकसित करने के लिए बनाया गया है। यह AI के आर्थिक और सामाजिक प्रभावों पर भी काम करेगा।

प्रश्न 5: PMGSY-III योजना कब तक बढ़ाई गई है?

 उत्तर: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III को मार्च 2028 तक बढ़ाया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी प्रदान करना है।

1 thought on “22 April 2026 Current Affairs in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top