20 April 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों अगर आप UPSC, SSC, Railway, Banking या UPPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो डेली करंट अफेयर्स पढ़ना बेहद जरूरी है। यही वह सेक्शन है जो आपके चयन में निर्णायक भूमिका निभाता है।

इसी उद्देश्य से हम आपके लिए लेकर आए हैं, 20 April 2026 Current Affairs in Hindi इस पोस्ट में आपको सभी महत्वपूर्ण खबरें टॉपिक-वाइज, आसान में मिलेंगी, जिससे आपका रिवीजन तेज और प्रभावी बने।

20 April 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 20 April 2026 Current Affairs in Hindi

परिसीमन विधेयक 2026

केंद्र सरकार ने संसद में 131वां संविधान संशोधन (परिसीमन विधेयक 2026) पेश किया है।

  • लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव. 
  • आधार: 2021 जनगणना के आंकड़े
  • लागू होने की संभावना: 2029 लोकसभा चुनाव से पहले
  • राज्यों के लिए आवंटित सीटे – 815 
  • केंद्र शासित प्रदेशों के लिए सीटे – 35 
  • आजादी के बाद से अब तक भारत में 4 बार Delimitation हो चुका है । 1952,1963,1973,2002 । 
  • यह विधेयक भविष्य की राजनीति और प्रतिनिधित्व को पूरी तरह बदल सकता है।
Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू

  • महिला आरक्षण से जुड़ा यह ऐतिहासिक कानून अब लागू हो चुका है।
  • यह प्रावधान 15 वर्षों तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, इसके वास्तविक क्रियान्वयन की योजना अगली जनगणना और परिसीमन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद, यानी 2029 के आम चुनावों से पहले लागू करने की है। 

प्रमुख बिन्दु : 

  • लागू तिथि: 16 अप्रैल 2026
  • आरक्षण: 33% सीटें (लोकसभा + विधानसभा)
  • उद्देश्य: महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना
  • यह भारत की लोकतांत्रिक संरचना में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

मंदिर उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अप्रैल 2026 को कर्नाटक के मांड्या जिले में स्थित आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ में बने नए श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का लोकार्पण किया। 
  • यह भव्य मंदिर मठ के 71वें पीठाधीश्वर पूज्य संत डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी की स्मृति में निर्मित एक श्रद्धांजलि स्वरूप है। 
  • इस दौरान प्रधानमंत्री ने काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और आदिचुंचनगिरि की आध्यात्मिक परंपरा की सराहना की।
  • आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टि से यह मठ लंबे समय से लोगों को नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक दिशा प्रदान करता रहा है।
  •  इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 9 संकल्प भी दिलाए।

प्रमुख बिन्दु : 

  • वास्तुकला: द्रविड़ शैली। 
  • प्रेरणा: प्राचीन मंदिर संरचनाएं। 
  • उद्देश्य: पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा। 

आप इसे भी पढ़ें : 18 April 2026 Current Affairs in Hindi

अर्थव्यवस्था और व्यापार – 20 April 2026 Current Affairs in Hindi

भारत की वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिति

  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की अप्रैल 2026 की विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, भारत नॉमिनल जीडीपी के आधार पर दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 
  • इससे पहले भारत के चौथे या पाँचवें स्थान पर रहने के अनुमान लगाए जा रहे थे, लेकिन अब वह एक पायदान नीचे आ गया है।
  • यह गिरावट मुख्य रूप से डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने (लगभग 11% तक) और जीडीपी के बेस ईयर में किए गए तकनीकी संशोधन के कारण हुई है। हालांकि, इन कारणों का संबंध वास्तविक आर्थिक कमजोरी से नहीं है। इसके बावजूद भारत अभी भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

रिपोर्ट की मुख्य बातें:

  • रैंकिंग में बदलाव: भारत अब यूनाइटेड किंगडम (UK) से नीचे छठे स्थान पर आ गया है।
  • मुख्य कारण: विनिमय दर में उतार-चढ़ाव और जीडीपी आंकड़ों में सांख्यिकीय संशोधन इस बदलाव के प्रमुख तकनीकी कारण हैं।
  • आर्थिक स्थिति: वित्त वर्ष 2025 में भारत की जीडीपी लगभग 3.9–4 ट्रिलियन डॉलर के आसपास रही, जबकि 2026-27 में इसके और बढ़ने का अनुमान है।
  • भविष्य की संभावनाएँ: 2027 तक भारत के फिर से शीर्ष 5 या शीर्ष 4 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की मजबूत संभावना जताई गई है।

2026 की अनुमानित शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाएँ:

  1. अमेरिका
  2. चीन
  3. जर्मनी
  4. जापान (लगभग 4.38 ट्रिलियन डॉलर)
  5. यूनाइटेड किंगडम (लगभग 4.26 ट्रिलियन डॉलर)
  6. भारत की जीडीपी 3.92 से 4.15 ट्रिलियन डॉलर के बीच आंकी गई है, जो इसे छठे स्थान पर रखती है।

भारत का सेमीकंडक्टर मिशन: पहली सेमीकंडक्टर चिप यूनिट

भारत ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। गुजरात के धोलेरा में देश का पहला सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट (Tata-PSMC) स्थापित किया जा रहा है, जबकि ओडिशा के भुवनेश्वर में पहली 3D चिप पैकेजिंग यूनिट की नींव रखी गई है। इन परियोजनाओं में क्रमशः लगभग ₹91,000 करोड़ और ₹2,000 करोड़ का निवेश किया जा रहा है, जो AI, रक्षा और 5G जैसे क्षेत्रों के लिए स्वदेशी चिप निर्माण को बढ़ावा देंगे।

भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण से जुड़े प्रमुख बिंदु:

  • धोलेरा, गुजरात: टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा देश का पहला व्यावसायिक सेमीकंडक्टर फैब विकसित किया जा रहा है।
  • भुवनेश्वर, ओडिशा: इन्फो वैली क्षेत्र में उन्नत 3D चिप पैकेजिंग यूनिट स्थापित की जा रही है, जो लगभग ढाई वर्षों में तैयार होने की संभावना है।
  • साणंद, गुजरात: माइक्रोन टेक्नोलॉजी का संयंत्र सेमीकंडक्टर असेंबली और पैकेजिंग (OSAT) के लिए बनाया जा रहा है और यह उत्पादन शुरू करने की दिशा में अग्रसर है।

उद्देश्य:

  • इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ाना
  • आयात पर निर्भरता कम करना
  • बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना

भारत-ताइवान औद्योगिक पार्क

  • गुजरात और कर्नाटक में ताइवानी कंपनियों के सहयोग से भारत-ताइवान औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। ये पार्क मुख्य रूप से सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्षेत्र पर केंद्रित होंगे।
  • इन परियोजनाओं का लक्ष्य ₹1,000 करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित करना और बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न करना है, जिससे औद्योगिक विकास और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा मिलेगा।
  • उद्देश्य- : मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा. 

रक्षा और विज्ञान – 20 April 2026 Current Affairs in Hindi

INS ध्रुव : भारत की सामरिक शक्ति का समुद्री प्रहरी

भारत का पहला स्वदेशी परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग जहाज आईएनएस ध्रुव (INS Dhruv – A40) है। इसे 10 सितंबर 2021 को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। यह उन्नत जहाज दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों पर नजर रखने, दूर से चेतावनी देने और समुद्री निगरानी (Ocean Surveillance) करने में सक्षम है, जिससे देश की सामरिक सुरक्षा और मजबूत होती है।

आईएनएस ध्रुव की प्रमुख विशेषताएं:

  • निर्माण: इसे हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) के सहयोग से तैयार किया है।
  • क्षमता: लगभग 10,000 टन वजनी यह जहाज बैलिस्टिक मिसाइलों को ट्रैक करने के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस (ELINT) एकत्र करने में सक्षम है।
  • महत्व: इस जहाज के शामिल होने से भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग की उन्नत समुद्री क्षमता मौजूद है।
  •  यह भारत की रक्षा क्षमता को और मजबूत करता है।

 तेजस MK-2 में नया इंजन

तेजस Mk-2 (LCA Mk2) – मुख्य बिंदु

  • तेजस Mk-2 में F414-GE-INS6 इंजन लगाया जाएगा।
  • यह इंजन GE Aerospace द्वारा विकसित किया गया है।
  • नया इंजन मौजूदा Mk-1A के इंजन से अधिक शक्तिशाली है।
  • यह लगभग 98 kN का थ्रस्ट उत्पन्न करने में सक्षम होगा।
  • इंजन का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा भारत में किया जाएगा।
  • यह निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत किया जाएगा।
  • भारत और अमेरिका के बीच तकनीकी हस्तांतरण (ToT) समझौता भी हुआ है।
  • इससे भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

कैंसर रोधी शोध – कोन्याक जनजाति की जड़ी-बूटियों में कैंसर से लड़ने की क्षमता 

  • नागालैंड के मोन जिले में रहने वाली कोन्याक जनजाति द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली पारंपरिक औषधीय जड़ी-बूटियों में कैंसर से लड़ने की क्षमता पाई गई है।
  • नागालैंड विश्वविद्यालय, बरहामपुर विश्वविद्यालय और सवेथा मेडिकल कॉलेज के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन में यह सामने आया कि पांच पौधों के पारंपरिक मिश्रण में कैंसर कोशिकाओं, खासकर कोलन कैंसर, को रोकने की क्षमता मौजूद है।
  • शोध के अनुसार, यह प्राकृतिक मिश्रण वर्तमान उपचारों की तुलना में कम विषाक्त हो सकता है, जिससे भविष्य में सुरक्षित और प्रभावी दवाओं के विकास की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
  • शोधकर्ताओं ने पाया कई कोणीक नाग समुदाय द्वारा उपयोग कई जाने वाली पारंपरिक जड़ी बूटियों में बायो एक्टिव योगिक VEGFR2 है, जो कैंसर कोशिकाओं को रोकने के लिए प्रभावी हो सकती है। 

खेल और ब्रांड एंबेसडर – 20 April 2026 Current Affairs in Hindi

Infosys के ब्रांड एंबेसडर

  • Infosys ने 16 अप्रैल 2026 को युवा टेनिस खिलाड़ी Carlos Alcaraz को अपना नया वैश्विक ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। 
  • यह साझेदारी कई वर्षों तक चलने वाली है, जिसमें कंपनी अपनी AI-आधारित तकनीक Infosys Topaz के जरिए अल्काराज़ के प्रदर्शन और खेल से जुड़े विश्लेषण को और बेहतर बनाने में सहयोग करेगी। 

Infosys :

  • स्थापना – 2 जुलाई 1981 
  • मुख्यालय – बेंगलुरू (कर्नाटक)
  • अध्यक्ष – नंदन नीलेकनी 
  • MD & CEO – सालिख पारेख 

हॉकी चैंपियनशिप

  • उत्तर प्रदेश की टीम ने 16वीं Hockey India Sub Junior Men National Championship 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को 5-2 से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया। 
  • यह फाइनल मुकाबला 1 से 12 अप्रैल 2026 के बीच राजगीर, बिहार स्थित राजगीर खेल अकादमी में आयोजित हुआ।
  • महिला वर्ग में झारखंड ने चैंपियन बनकर खिताब जीता, जबकि ओडिशा और पंजाब की टीमों ने कांस्य पदक हासिल किए।

मुख्य बिंदु:

  • विजेता (स्वर्ण): उत्तर प्रदेश हॉकी
  • उपविजेता (रजत): हॉकी मध्य प्रदेश
  • तीसरा स्थान (कांस्य): हॉकी पंजाब
  • आयोजन स्थल: राजगीर, बिहार (राजगीर खेल अकादमी)
  • अवधि: 1–12 अप्रैल 2026

महत्वपूर्ण तथ्य -20 April 2026 Current Affairs in Hindi

विश्व धरोहर दिवस –  18 अप्रैल

    • तिथि: 18 अप्रैल
  • वर्ष  2026 कई थीम : “संघर्षों और आपदाओं के संदर्भ में जीवित विकास के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया”। 
  • उद्देश्य: विश्व की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी इन अमूल्य विरासतों को देख और समझ सकें। 

LIC के नए मोबाइल ऐप – MyLIC और Super Sales Saathi

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 15 अप्रैल 2026 को अपनी डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से दो नए मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं—MyLIC और Super Sales Saathi।

  • MyLIC ऐप: यह ऐप ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जिससे वे आसानी से प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं और अपनी पॉलिसियों का प्रबंधन कर सकते हैं।
  • Super Sales Saathi ऐप: यह एजेंटों के लिए विकसित किया गया है, जिसमें AI-आधारित फीचर्स शामिल हैं, जो उन्हें डिजिटल माध्यम से बिक्री और सेवाएं देने में मदद करते हैं।
  • इन ऐप्स के माध्यम से LIC ने ग्राहकों और एजेंटों दोनों के लिए सेवाओं को अधिक सरल, तेज और डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 18 April 2026

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

  • भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन भारतीय रेलवे की एक विशेष थीम-आधारित पहल है, जिसका उद्देश्य देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को प्रोत्साहित करना है। इन ट्रेनों का संचालन आईआरसीटीसी (IRCTC) द्वारा किया जाता है।
  • ये पर्यटन पैकेज आमतौर पर 10 से 15 दिनों के होते हैं, जिनमें यात्रियों को श्री रामायण सर्किट, 7 ज्योतिर्लिंग, दक्षिण भारत यात्रा और चार धाम जैसे प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाता है।

Conclusion:

20 April 2026 Current Affairs in Hindi आपके एग्जाम की तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
इन सभी टॉपिक्स को नियमित रूप से पढ़ने और रिवीजन करने से:

  • आपकी GK मजबूत होगी
  • Current Affairs सेक्शन में स्कोर बढ़ेगा
  • प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना बढ़ेगी
  • सलाह: रोज़ 15–20 मिनट करंट अफेयर्स के लिए जरूर निकालें।
Download TOP 15 MCQ PDF Click Here

FAQs – 20 April 2026 Current Affairs in Hindi

 

प्रश्न 1: परिसीमन विधेयक 2026 क्या है?

उत्तर –  यह 131वां संविधान संशोधन है, जिसमें लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है। इसका आधार 2021 की जनगणना होगी और यह भविष्य के चुनावों को प्रभावित करेगा।

 प्रश्न 2: INS Dhruv क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर –  INS Dhruv भारत का पहला परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग पोत है। यह समुद्र में मिसाइल गतिविधियों की निगरानी कर रक्षा क्षमता को मजबूत करता है।

प्रश्न 3: भारत की अर्थव्यवस्था की वर्तमान रैंक क्या है?

उत्तर – International Monetary Fund के अनुसार भारत दुनिया की 6वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह वैश्विक आर्थिक विकास और प्रतिस्पर्धा में भारत की मजबूत स्थिति दर्शाता है।

1 thought on “20 April 2026 Current Affairs in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top