Weekly Current Affairs 26 April 2026

दोस्तों अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, Banking, Railway या State Exams की तैयारी कर रहे हैं, तो साप्ताहिक करंट अफेयर्स आपकी सफलता की कुंजी है। “Weekly Current Affairs 26 April 2026” के बीच घटित सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को इस पोस्ट में सरल और संक्षिप्त भाषा में प्रस्तुत किया गया है। यह लेख आपको न केवल अपडेट रखेगा बल्कि आपके रिवीजन को भी मजबूत बनाएगा।

Weekly Current Affairs 26 April 2026

Table of Contents

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – Weekly Current Affairs 26 April 2026

Q1. भारत का 99वां रामसर स्थल ‘शेखा झील पक्षी अभयारण्य’ किस राज्य में स्थित है? 

  1. A) मध्य प्रदेश 
  2. B) उत्तर प्रदेश 
  3. C) राजस्थान 
  4. D) गुजरात 

उत्तर: B) उत्तर प्रदेश 

व्याख्या: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित शेखा झील पक्षी अभयारण्य को भारत का 99वां रामसर स्थल घोषित किया गया है। यह झील क्षेत्रीय जैव विविधता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है, और बार-हेडेड गूज जैसे प्रवासी पक्षियों के लिए एक प्रमुख निवास स्थल के रूप में जानी जाती है। इससे भारत में कुल रामसर स्थलों की संख्या 99 हो गई है, जो जैव विविधता संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Q2. आजादी के बाद भारत की पहली बड़ी निजी सोने की खान ‘जोनागिरी गोल्ड प्रोजेक्ट’ कहाँ शुरू की गई है? 

  1. A) कोलार, कर्नाटक 
  2. B) कुरनूल, आंध्र प्रदेश 
  3. C) पन्ना, मध्य प्रदेश 
  4. D) अनंतपुर, आंध्र प्रदेश 

उत्तर: B) कुरनूल, आंध्र प्रदेश 

व्याख्या: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के जोंनागिरी में पहली बड़ी निजी गोल्ड माइन शुरू हुई है, जिसका संचालन जियोमैसूर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। इसकी शुरुआती उत्पादन क्षमता 400–500 किलोग्राम है जिसे 1–2 टन प्रतिवर्ष करने का लक्ष्य है। यह परियोजना देश की सोने के आयात पर निर्भरता घटाने और घरेलू खनन को प्रोत्साहित करने में अहम है।

Q3. ‘राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा’ 2026 में किस जिले ने 32,000 से अधिक गतिविधियों के साथ पहला स्थान हासिल किया है? 

  1. A) अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) 
  2. B) पुणे (महाराष्ट्र) 
  3. C) इंदौर (मध्य प्रदेश) 
  4. D) सूरत (गुजरात) 

उत्तर: A) अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) 

व्याख्या: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले ने 3,24,075 से अधिक गतिविधियों के साथ राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस अभियान का उद्देश्य कुपोषण को कम करना है, जिसकी थीम “बच्चे के जीवन के शुरुआती छह वर्षों में मस्तिष्क का विकास” रखी गई थी। इसके माध्यम से संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

Q4. भारत में ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ हर वर्ष किस तिथि को मनाया जाता है? 

  1. A) 20 अप्रैल 
  2. B) 22 अप्रैल 
  3. C) 24 अप्रैल 
  4. D) 26 अप्रैल 

उत्तर: C) 24 अप्रैल 

व्याख्या: भारत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाया जाता है। यह 24 अप्रैल 1993 को लागू हुए 73वें संविधान संशोधन की स्मृति में मनाया जाता है, जिसने पंचायतों को संवैधानिक दर्जा दिया। इस दिवस को पहली बार वर्ष 2010 में मनाया गया था, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन का विकेंद्रीकरण करना है।

Q5. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III (PMGSY-III) को किस वर्ष तक के लिए बढ़ा दिया है? 

  1. A) मार्च 2026 
  2. B) मार्च 2027 
  3. C) मार्च 2028 
  4. D) मार्च 2030 

उत्तर: C) मार्च 2028 

व्याख्या: केंद्र सरकार ने PMGSY-III का विस्तार करते हुए इसे मार्च 2028 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण का लक्ष्य मार्च 2028 है, जबकि पुलों के लिए इसे मार्च 2029 तक बढ़ाया गया है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान बनाकर रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।

Q6. भारत का पहला पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क कहाँ विकसित किया जा रहा है? 

  1. A) लद्दाख 
  2. B) जम्मू-कश्मीर 
  3. C) हिमाचल प्रदेश 
  4. D) उत्तराखंड 

उत्तर: A) लद्दाख 

व्याख्या: भारत का पहला पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क लद्दाख के लेह क्षेत्र में सिंधु नदी के किनारे स्थापित किया जा रहा है। 18 अप्रैल 2026 को विश्व धरोहर दिवस पर इसकी आधारशिला रखी गई। इस पार्क में हजारों वर्ष पुरानी चट्टानों की नक्काशियों (जैसे हिम तेंदुआ, आइबेक्स) को संरक्षित किया जाएगा, जो भारत का पहला ओपन-एयर संग्रहालय होगा।

Q7. किस राज्य के उच्च न्यायालय ने कामकाजी महिलाओं के लिए हर महीने 1 दिन का पेड लीव (मासिक धर्म अवकाश) लागू करने का आदेश दिया है? 

  1. A) केरल 
  2. B) कर्नाटक 
  3. C) तमिलनाडु 
  4. D) महाराष्ट्र 

उत्तर: B) कर्नाटक 

व्याख्या: कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कामकाजी महिलाओं के लिए हर महीने 1 दिन का मासिक धर्म अवकाश (पेड लीव) लागू करने का आदेश दिया है। यह आदेश राज्य के सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के कार्यस्थलों पर समान रूप से लागू होगा। यह महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकारों की दिशा में एक बड़ा कदम है।

आप इसे भी पढ़ें : 25 April 2026 Current Affairs in Hindi

Q8. मध्य प्रदेश के छतरपुर और पन्ना जिलों में ‘केन-बेतवा लिंक परियोजना’ के विरोध में कौन सा आंदोलन चलाया जा रहा है? 

  1. A) जंगल बचाओ आंदोलन 
  2. B) चिता आंदोलन 
  3. C) नर्मदा बचाओ 
  4. D) विस्थापन विरोधी आंदोलन 

उत्तर: B) चिता आंदोलन 

व्याख्या: छतरपुर और पन्ना के स्थानीय आदिवासी और किसान ‘केन-बेतवा लिंक परियोजना’ के विरोध में ‘चिता आंदोलन’ कर रहे हैं। इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन में लोग अर्थी पर लेटकर अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं। उनका विरोध संभावित विस्थापन, पर्याप्त मुआवजे की कमी और पेड़ों की कटाई से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को लेकर है।

Q9. 131वें संविधान संशोधन (परिसीमन विधेयक 2026) के तहत लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर कितना करने का प्रस्ताव है? 

  1. A) 750 
  2. B) 800 
  3. C) 815 
  4. D) 850 

उत्तर: D) 850 

व्याख्या: केंद्र सरकार ने संसद में 131वां संविधान संशोधन पेश किया है, जिसके तहत लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है। इसमें राज्यों के लिए 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें आवंटित की जाएंगी। यह 2021 की जनगणना के आधार पर 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू होने की संभावना है।

Q10. ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है? 

  1. A) 25% 
  2. B) 30% 
  3. C) 33% 
  4. D) 50% 

उत्तर: C) 33% 

व्याख्या: 16 अप्रैल 2026 से लागू हुए इस ऐतिहासिक कानून के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान है। यह कानून 15 वर्षों तक प्रभावी रहेगा और इसका वास्तविक क्रियान्वयन 2029 के आम चुनावों से पहले परिसीमन प्रक्रिया के बाद किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – Weekly Current Affairs 26 April 2026

Q11. 2026 में BRICS एकेडमिक फोरम की उद्घाटन बैठक का आयोजन किस शहर में किया गया? 

  1. A) बीजिंग 
  2. B) मॉस्को 
  3. C) नई दिल्ली 
  4. D) केपटाउन 

उत्तर: C) नई दिल्ली 

व्याख्या: 17–18 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में BRICS एकेडमिक फोरम की बैठक आयोजित की गई, जिसका आयोजन ORF और RIS ने संयुक्त रूप से किया। इस वर्ष की थीम “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” थी। इसमें ब्रिक्स देशों के अलावा नए सदस्यों मिस्र, इथियोपिया, ईरान और यूएई के विशेषज्ञों ने भी भाग लिया।

Q12. एशिया ज़ीरो एमिशन कम्युनिटी (AZEC) पहल का प्राथमिक लक्ष्य क्या है? 

  1. A) अंतरिक्ष अन्वेषण 
  2. B) सैन्य सुरक्षा 
  3. C) एशिया में कार्बन तटस्थता (नेट-ज़ीरो) हासिल करना 
  4. D) मुक्त व्यापार समझौता 

उत्तर: C) एशिया में कार्बन तटस्थता (नेट-ज़ीरो) हासिल करना 

व्याख्या: AZEC पहल का मुख्य लक्ष्य एशिया क्षेत्र में कार्बन तटस्थता (नेट-ज़ीरो) हासिल करने के साथ ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है। 2026 की बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया और जापान की 10 अरब डॉलर की ‘POWERR’ पहल का समर्थन किया, जो अक्षय ऊर्जा, हाइड्रोजन और CCUS जैसी तकनीकों पर केंद्रित है।

Q13. अप्रैल 2026 में भारत और किस देश ने वर्ष 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने का लक्ष्य रखा है? 

  1. A) जापान 
  2. B) दक्षिण कोरिया 
  3. C) ऑस्ट्रेलिया 
  4. D) फ्रांस 

उत्तर: B) दक्षिण कोरिया 

व्याख्या: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने का उच्च लक्ष्य रखा है। भारत में कोरियाई कंपनियों के लिए विशेष औद्योगिक टाउनशिप विकसित की जाएगी और रक्षा, AI तथा हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में “विशेष रणनीतिक साझेदारी” को मजबूत किया जाएगा।

Q14. हाल ही में रूमेन रादेव ने किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया है? 

  1. A) हंगरी 
  2. B) ऑस्ट्रिया 
  3. C) रोमानिया 
  4. D) बुल्गारिया 

उत्तर: D) बुल्गारिया 

व्याख्या: अप्रैल 2026 में पूर्व राष्ट्रपति रूमेन रादेव ने बुल्गारिया के प्रधानमंत्री का पद संभाला है। उनकी पार्टी “प्रोग्रेसिव बुल्गारिया” ने 240 सदस्यीय संसद में 130 से अधिक सीटें जीतकर 1997 के बाद पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल किया है, जिससे देश में 5 वर्षों की राजनीतिक अस्थिरता समाप्त होने की उम्मीद है।

Q15. भारत सरकार ने बांग्लादेश में भारत का नया उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया है? 

  1. A) सुजाता सिंह 
  2. B) दिनेश त्रिवेदी 
  3. C) हर्षवर्धन श्रृंगला 
  4. D) विनय मोहन क्वात्रा 

उत्तर: B) दिनेश त्रिवेदी 

व्याख्या: भारत सरकार ने पूर्व रेल मंत्री और वरिष्ठ राजनेता दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। पारंपरिक IFS अधिकारी की जगह एक राजनेता को यह जिम्मेदारी सौंपना रणनीतिक दृष्टि से अहम है, जो द्विपक्षीय संबंधों और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने का संकेत देता है।

Q16. भारत और रूस के बीच जनवरी 2026 से प्रभावी हुए RELOS समझौते के तहत अधिकतम कितने सैनिकों की तैनाती की अनुमति है? 

  1. A) 1,000 
  2. B) 2,000 
  3. C) 3,000 
  4. D) 5,000 

उत्तर: C) 3,000 

व्याख्या: भारत और रूस के बीच RELOS (Reciprocal Exchange of Logistics Agreement) समझौता 5 वर्षों के लिए लागू हो गया है। इसके तहत दोनों देश एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों का उपयोग कर सकेंगे, जिसमें अधिकतम 3,000 सैनिकों, 5 युद्धपोतों और 10 सैन्य विमानों की तैनाती की अनुमति दी गई है।

Q17. अप्रैल 2026 में भारत की यात्रा पर आए क्रिश्चियन स्टॉकर किस देश के चांसलर हैं? 

  1. A) ऑस्ट्रिया 
  2. B) जर्मनी 
  3. C) बेल्जियम 
  4. D) स्विट्जरलैंड 

उत्तर: A) ऑस्ट्रिया 

व्याख्या: ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने 14 से 18 अप्रैल 2026 के बीच भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा की। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की तथा खाद्य सुरक्षा, रक्षा सहयोग और आतंकवाद से निपटने जैसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय समझौतों पर सहमति व्यक्त की।

आप इसे भी पढ़ें : 24 April 2026 Current Affairs in Hindi

Q18. भारत ने तपेदिक (टीबी) टीकाकरण अभियान के तहत किस देश को 13 टन BCG वैक्सीन मानवीय सहायता के रूप में भेजी है? 

  1. A) श्रीलंका 
  2. B) म्यांमार 
  3. C) नेपाल 
  4. D) अफगानिस्तान 

उत्तर: D) अफगानिस्तान 

व्याख्या: भारत ने अफगानिस्तान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय को मानवीय सहायता के रूप में 13 टन BCG वैक्सीन और अन्य चिकित्सीय सामग्री सौंपी है। इसका मुख्य उद्देश्य वहां बच्चों को टीबी (तपेदिक) से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान को सुदृढ़ करना और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है।

Q19. भारत और न्यूजीलैंड के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का लक्ष्य 15 वर्षों में कितना निवेश आकर्षित करना है? 

  1. A) 5 बिलियन डॉलर 
  2. B) 10 बिलियन डॉलर 
  3. C) 15 बिलियन डॉलर 
  4. D) 20 बिलियन डॉलर 

उत्तर: D) 20 बिलियन डॉलर 

व्याख्या: 27 अप्रैल 2026 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक FTA पर हस्ताक्षर किए जाने हैं। इस समझौते का उद्देश्य अगले 5 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 5 बिलियन डॉलर तक पहुँचाना और 15 वर्षों में विनिर्माण तथा बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में 20 बिलियन डॉलर का निवेश आकर्षित करना है।

Q20. एप्पल (Apple Inc.) ने 1 सितंबर 2026 से किसे अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की है? 

  1. A) टिम कुक B) क्रेग फेडेरिघी 
  2. C) जॉन टर्नस 
  3. D) जेफ विलियम्स 

उत्तर: C) जॉन टर्नस 

व्याख्या: एप्पल ने जॉन टर्नस को अपना नया CEO नियुक्त किया है, जो 1 सितंबर 2026 से पदभार संभालेंगे। वर्तमान CEO टिम कुक अब कंपनी में कार्यकारी अध्यक्ष (Executive Chairman) की भूमिका निभाएंगे। जॉन टर्नस 2001 से एप्पल के साथ जुड़े हुए हैं और वर्तमान में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं।

विज्ञान, रक्षा और अंतरिक्ष – Weekly Current Affairs 26 April 2026

Q21. नासा (NASA) का ‘नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप’, जिसका प्रक्षेपण 2026 में संभावित है, मुख्य रूप से किस अध्ययन के लिए है? 

  1. A) चंद्रमा की सतह 
  2. B) डार्क एनर्जी और एक्सोप्लैनेट 
  3. C) सूर्य का कोरोना 
  4. D) मंगल ग्रह का वातावरण 

उत्तर: B) डार्क एनर्जी और एक्सोप्लैनेट 

व्याख्या: नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप का प्रक्षेपण 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य डार्क एनर्जी, डार्क मैटर और सौर मंडल के बाहर स्थित ग्रहों (एक्सोप्लैनेट) का गहन अध्ययन करना है। यह हबल टेलीस्कोप जैसी स्पष्टता के साथ लगभग 100 गुना व्यापक क्षेत्र कवर करने में सक्षम होगा।

Q22. DRDO द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपे गए AI आधारित सैटेलाइट इमेजिंग सिस्टम का क्या नाम है? 

  1. A) नेत्र (Netra) 
  2. B) त्रिशूल (Trishul) 
  3. C) प्रज्ञा (Prajna) 
  4. D) दृष्टि (Drishti) 

उत्तर: C) प्रज्ञा (Prajna) 

व्याख्या: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ‘प्रज्ञा’ नामक एक उन्नत AI-आधारित सैटेलाइट इमेजिंग सिस्टम केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपा है। यह पूर्णतः स्वदेशी तकनीक है जो रियल-टाइम में उपग्रह चित्रों का विश्लेषण कर सीमा सुरक्षा, निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान को अधिक प्रभावी बनाती है।

Q23. ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे साइबर घोटालों से निपटने के लिए CBI द्वारा लॉन्च किए गए AI आधारित चैटबॉट का क्या नाम है? 

  1. A) रक्षक 
  2. B) अभय (ABHAY) 
  3. C) सतर्क 
  4. D) कवच 

उत्तर: B) अभय (ABHAY) 

व्याख्या: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने ‘अभय’ (ABHAY) नाम का एक AI चैटबॉट लॉन्च किया है, जिसका उद्घाटन CJI सूर्यकांत ने किया। यह नागरिकों को फर्जी CBI नोटिसों की सत्यता जांचने और संदिग्ध कॉल्स की पुष्टि कर “डिजिटल अरेस्ट” जैसे धोखाधड़ी के जोखिम से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

Q24. किस एयरोस्पेस कंपनी ने अपने भारी-भरकम ‘न्यू ग्लेन’ (New Glenn) रॉकेट बूस्टर की पहली सफल लैंडिंग की है? 

  1. A) SpaceX 
  2. B) Blue Origin 
  3. C) Virgin Galactic 
  4. D) Rocket Lab 

उत्तर: B) Blue Origin 

व्याख्या: ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) ने अप्रैल 2026 में अपने न्यू ग्लेन रॉकेट के पुनः प्रयोज्य बूस्टर की पहली सफल लैंडिंग अटलांटिक महासागर में एक जहाज पर की है। यह पुनः प्रयोज्य अंतरिक्ष तकनीक की दिशा में कंपनी की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो SpaceX के साथ इसकी प्रतिस्पर्धा को मजबूत करती है।

Q25. देश की पहली अत्याधुनिक 3D ग्लास आधारित सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट कहाँ स्थापित की जा रही है? 

  1. A) धोलेरा (गुजरात) 
  2. B) हैदराबाद (तेलंगाना) 
  3. C) भुवनेश्वर (ओडिशा) 
  4. D) साणंद (गुजरात) 

उत्तर: C) भुवनेश्वर (ओडिशा) 

व्याख्या: ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित इन्फो वैली क्षेत्र में देश की पहली 3D ग्लास आधारित सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट की आधारशिला रखी गई है। इसका विकास लगभग ₹2000 करोड़ की लागत से ‘3D ग्लास सॉल्यूशंस’ कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जो भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Q26. खनन और भूविज्ञान को आधुनिक बनाने के लिए ‘विक्रम सोढ़ी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (AI सेंटर) की स्थापना किस संस्थान में की गई है? 

  1. A) IIT बॉम्बे 
  2. B) IIT दिल्ली 
  3. C) IIT खड़गपुर 
  4. D) IIT मद्रास 

उत्तर: C) IIT खड़गपुर 

व्याख्या: IIT खड़गपुर ने विक्रम सोढ़ी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की है, जिसे 5 वर्षों में 15 करोड़ रुपये की फन्डिंग मिलेगी। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग के माध्यम से खनन और भूविज्ञान क्षेत्रों का आधुनिकीकरण करना है।

Q27. गुजरात का कौन सा डिपो भारत का पहला ‘जल-तटस्थ’ (Water-neutral) रेलवे डिपो बन गया है? A) साबरमती कोचिंग डिपो 

  1. B) कांकरिया कोचिंग डिपो 
  2. C) वडोदरा रेल डिपो 
  3. D) सूरत मेंटेनेंस डिपो 

उत्तर: B) कांकरिया कोचिंग डिपो 

व्याख्या: अहमदाबाद स्थित कांकरिया कोचिंग डिपो देश का पहला ‘जल-तटस्थ’ रेलवे डिपो बन गया है। यहां फाइटोरेमेडिएशन और यूवी फिल्टर जैसी आधुनिक तकनीकों से प्रतिदिन लगभग 1.60 लाख लीटर अपशिष्ट जल को शुद्ध कर पुनः उपयोग किया जाता है, जिससे ताजे पानी पर निर्भरता समाप्त हो गई है।

Q28. ‘शांति विधेयक 2025’ (SHANTI Act) के तहत किस वर्ष तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है? 

  1. A) 2030 
  2. B) 2035 
  3. C) 2040 
  4. D) 2047 

उत्तर: D) 2047 

व्याख्या: SHANTI Act का प्रमुख लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत में 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन हासिल करना है। इस कानून के माध्यम से पहली बार निजी कंपनियों को परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण और संचालन में निवेश की अनुमति दी गई है, जबकि रणनीतिक नियंत्रण सरकार के पास रहेगा।

Q29. दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों पर नजर रखने में सक्षम भारत के पहले स्वदेशी परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग जहाज का क्या नाम है? 

  1. A) INS अरिहंत 
  2. B) INS विक्रमादित्य 
  3. C) INS ध्रुव (A40) 
  4. D) INS विशाखापत्तनम 

उत्तर: C) INS ध्रुव (A40) 

व्याख्या: INS ध्रुव (A40) भारत का पहला स्वदेशी परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग जहाज है, जिसे DRDO, NTRO और हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने तैयार किया है। लगभग 10,000 टन वजनी यह जहाज बैलिस्टिक मिसाइलों को ट्रैक करने और इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस (ELINT) एकत्र करने में पूरी तरह सक्षम है।

Q30. ‘तेजस Mk-2’ लड़ाकू विमान में उपयोग के लिए F414-GE-INS6 इंजन किस कंपनी द्वारा विकसित किया गया है? 

  1. A) Rolls-Royce 
  2. B) Safran 
  3. C) GE Aerospace 
  4. D) Pratt & Whitney 

उत्तर: C) GE Aerospace 

व्याख्या: तेजस Mk-2 विमान में GE Aerospace द्वारा विकसित F414-GE-INS6 इंजन लगाया जाएगा। यह इंजन लगभग 98 kN थ्रस्ट उत्पन्न करता है और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत HAL द्वारा भारत में निर्मित किया जाएगा। भारत और अमेरिका के बीच इस तकनीक हस्तांतरण (ToT) का समझौता हुआ है।

पर्यावरण और भूगोल – Weekly Current Affairs 26 April 2026

Q31. UCLA की ‘स्टॉप मीथेन प्रोजेक्ट’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत के कौन से दो लैंडफिल स्थल विश्व के 25 सबसे बड़े मीथेन सुपर-उत्सर्जकों में शामिल हैं? 

  1. A) दिल्ली और चेन्नई 
  2. B) सिकंदराबाद और मुंबई 
  3. C) बेंगलुरु और कोलकाता 
  4. D) कानपुर और पुणे 

उत्तर: B) सिकंदराबाद और मुंबई 

व्याख्या: UCLA की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना के सिकंदराबाद और महाराष्ट्र के मुंबई स्थित लैंडफिल साइट्स दुनिया के 25 सबसे बड़े मीथेन उत्सर्जकों में शामिल हैं। विशेषकर सिकंदराबाद का जवाहरनगर लैंडफिल 5.9 टन प्रति घंटे मीथेन उत्सर्जन के साथ वैश्विक स्तर पर चौथे स्थान पर है।

Q32. हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने हाल ही में किस राष्ट्रीय उद्यान के आसपास की इको-सेंसिटिव जोन (ESZ) अधिसूचना को रद्द कर दिया है? 

  1. A) ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क 
  2. B) पिन वैली नेशनल पार्क 
  3. C) सिंबलबाड़ा राष्ट्रीय उद्यान 
  4. D) खीरगंगा नेशनल पार्क 

उत्तर: C) सिंबलबाड़ा राष्ट्रीय उद्यान 

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सिंबलबाड़ा राष्ट्रीय उद्यान के आसपास 2022 में जारी ESZ अधिसूचना को असंवैधानिक मानते हुए निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने पाया कि इसके निर्धारण में MoEF के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया और स्थानीय निवासियों से उचित परामर्श नहीं लिया गया था।

आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 19 April 2026

Q33. यूनेस्को की ‘पीपल एंड नेचर रिपोर्ट 2026’ के अनुसार विश्व के लगभग कितने प्रतिशत धरोहर स्थल गंभीर पर्यावरणीय दबाव का सामना कर रहे हैं? 

  1. A) 50% 
  2. B) 70% 
  3. C) 80% 
  4. D) 90% 

उत्तर: D) 90% 

व्याख्या: यूनेस्को की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के लगभग 90% धरोहर स्थल गंभीर पर्यावरणीय दबाव में हैं। करीब 98% स्थलों पर जलवायु आपदाओं (गर्मी, जंगल की आग) का खतरा बढ़ गया है और वर्ष 2000 के बाद से इन क्षेत्रों में 3 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक वन नष्ट हो चुके हैं।

Q34. ‘स्टेट ऑफ इंडियाज बैट्स रिपोर्ट 2024-25’ के अनुसार भारत में पाई जाने वाली चमगादड़ों की 135 प्रजातियों में से कितनी केवल भारत में ही (स्थानिक) पाई जाती हैं? 

  1. A) 7 
  2. B) 16 
  3. C) 25 
  4. D) 30 

उत्तर: B) 16 

व्याख्या: रिपोर्ट के अनुसार, भारत में चमगादड़ों की लगभग 135 प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें से 16 प्रजातियाँ स्थानिक (Endemic) हैं, यानी वे केवल भारत में मिलती हैं। इनमें से 7 प्रजातियाँ विलुप्त होने के खतरे में हैं। चमगादड़ कीट नियंत्रण और परागण के जरिए पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभाते हैं।

Q35. 22 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व पृथ्वी दिवस 2026 की थीम क्या है? 

  1. A) इन्वेस्ट इन आवर प्लैनेट 
  2. B) हमारी शक्ति, हमारा ग्रह (Our Power, Our Planet) 
  3. C) रिस्टोर आवर अर्थ 
  4. D) प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें 

उत्तर: B) हमारी शक्ति, हमारा ग्रह (Our Power, Our Planet) 

व्याख्या: विश्व पृथ्वी दिवस 2026 की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” (Our Power, Our Planet) रखी गई है। यह विषय लोगों को स्वच्छ, टिकाऊ और नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करता है तथा जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करने पर जोर देता है।

Q36. कम जगह में अधिक सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए भारत में ‘सोलर ट्री’ तकनीक किस संस्थान द्वारा विकसित की गई है? 

  1. A) IIT बॉम्बे 
  2. B) CSIR-CMERI (दुर्गापुर) 
  3. C) ISRO 
  4. D) DRDO 

उत्तर: B) CSIR-CMERI (दुर्गापुर) 

व्याख्या: भारत में CSIR-CMERI (दुर्गापुर) ने उन्नत ‘सोलर ट्री’ विकसित किए हैं। इसमें पेड़ जैसी संरचना पर फोटोवोल्टिक (PV) पैनल पत्तियों की तरह लगाए जाते हैं, जो पारंपरिक पैनलों की तुलना में मात्र 1% जगह घेरते हुए 11.5 kWp या अधिक की क्षमता से स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन कर सकते हैं।

Q37. मरीन स्पैटियल प्लानिंग (MSP) लागू करने वाला देश का पहला पूर्ण राज्य कौन बन गया है? 

  1. A) गुजरात 
  2. B) महाराष्ट्र 
  3. C) ओडिशा 
  4. D) केरल 

उत्तर: C) ओडिशा 

व्याख्या: ओडिशा भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने NCCR (नेशनल सेंटर फॉर कोस्टल रिसर्च) के साथ समझौता कर मरीन स्पैटियल प्लानिंग (MSP) लागू की है। इससे पहले इसे पुडुचेरी और लक्षद्वीप जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में पायलट आधार पर परखा गया था, इसका उद्देश्य समुद्री संसाधनों का वैज्ञानिक प्रबंधन करना है।

Q38. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने लगभग 270 करोड़ वर्ष पुरानी ‘याना गुफाओं’ को भू-विरासत स्थल घोषित किया है। ये किस राज्य में स्थित हैं? 

  1. A) महाराष्ट्र 
  2. B) मध्य प्रदेश 
  3. C) कर्नाटक 
  4. D) आंध्र प्रदेश 

उत्तर: C) कर्नाटक 

व्याख्या: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित याना गुफाओं को GSI द्वारा राष्ट्रीय महत्व का भू-विरासत स्थल घोषित किया गया है। ये गुफाएँ 270 करोड़ वर्ष पुरानी प्री-कैम्ब्रियन काल की डोलोमाइटिक चूना पत्थर से बनी हैं, जिनमें भैरवेश्वर और मोहिनी नामक दो विशाल शिखर शामिल हैं।

Q39. नागालैंड की किस जनजाति द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली औषधीय जड़ी-बूटियों में कैंसर (विशेषकर कोलन कैंसर) से लड़ने की क्षमता पाई गई है? 

  1. A) अंगामी 
  2. B) आओ 
  3. C) कोन्याक 
  4. D) लोथा 

उत्तर: C) कोन्याक 

व्याख्या: नागालैंड के मोन जिले की ‘कोन्याक’ जनजाति द्वारा पारंपरिक रूप से प्रयुक्त पांच पौधों के मिश्रण में कैंसर कोशिकाओं को रोकने की क्षमता पाई गई है। शोधकर्ताओं के अनुसार इनमें ‘VEGFR2’ नामक बायो एक्टिव यौगिक है जो वर्तमान उपचारों की तुलना में कम विषाक्त और अधिक सुरक्षित हो सकता है।

Q40. AI आधारित मोबाइल एप ‘नियोफाइट आईडी’ (NeophyteID) विकसित करने के लिए किसे WWF के राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है? 

  1. A) डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव 
  2. B) एन. अलीम यूसुफ 
  3. C) जाधव पायेंग 
  4. D) वंदना शिवा 

उत्तर: B) एन. अलीम यूसुफ 

व्याख्या: केरल के वनस्पति वैज्ञानिक एन. अलीम यूसुफ को वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) 2026 के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने ‘नियोफाइट आईडी’ एप विकसित किया है, जो YOLOv11 मशीन लर्निंग का उपयोग कर आक्रामक वनस्पति प्रजातियों की सटीक पहचान और मानचित्रण करता है।

अर्थव्यवस्था और व्यापार – Weekly Current Affairs 26 April 2026

Q41. भारतीय जहाजों को किफायती बीमा सुविधा देने के लिए स्थापित ‘भारत समुद्री बीमा पूल (BMI Pool)’ के लिए सरकार ने कितनी गारंटी को मंजूरी दी है? 

  1. A) ₹5,000 करोड़ 
  2. B) ₹10,500 करोड़ 
  3. C) ₹12,980 करोड़ 
  4. D) ₹15,000 करोड़ 

उत्तर: C) ₹12,980 करोड़ 

व्याख्या: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने समुद्री व्यापार को मजबूती देने के लिए “भारत समुद्री बीमा पूल” (BMI Pool) को मंजूरी दी है और इसके लिए ₹12,980 करोड़ की संप्रभु गारंटी दी है। इसका उद्देश्य विदेशी बीमा संस्थाओं (जैसे IGP&I क्लब) पर निर्भरता कम करना और संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में जहाजों का संचालन सुरक्षित करना है।

Q42. इंडिया पोस्ट ने वित्त वर्ष 2025–26 में कितनी राशि का रिकॉर्ड राजस्व हासिल किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16% की वृद्धि दर्शाता है? 

  1. A) ₹10,000 करोड़ 
  2. B) ₹12,500 करोड़ 
  3. C) ₹15,296 करोड़ 
  4. D) ₹20,000 करोड़ 

उत्तर: C) ₹15,296 करोड़ 

व्याख्या: इंडिया पोस्ट ने FY 2025–26 में ₹15,296 करोड़ का सर्वाधिक राजस्व अर्जित किया है। यह वृद्धि मुख्य रूप से पार्सल सेवाओं (69% वृद्धि), डाक सेवाओं (34%) और नागरिक केंद्रित सेवाओं में सुधार के कारण हुई है। पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक (POSB) ने भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Q43. भू-राजनीतिक तनावों से प्रभावित निर्यातकों को राहत देने के लिए सरकार द्वारा किस योजना का विस्तार किया गया है? 

  1. A) RODTEP योजना 
  2. B) RELIEF योजना 
  3. C) NIRYAT योजना 
  4. D) व्यापार सुविधा योजना 

उत्तर: B) RELIEF योजना 

व्याख्या: सरकार ने पश्चिम एशिया में तनाव के कारण समुद्री लॉजिस्टिक्स बाधाओं से प्रभावित निर्यातकों की मदद के लिए ‘RELIEF’ (Resilience & Logistics Intervention for Export Facilitation) योजना का विस्तार किया है। इसके लिए ₹497 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसमें 12 देशों को निर्यात पर विशेष लाभ व माल ढुलाई में छूट मिलेगी।

Q44. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार कौन बन गया है? 

  1. A) संयुक्त अरब अमीरात 
  2. B) रूस 
  3. C) सऊदी अरब 
  4. D) चीन 

उत्तर: D) चीन 

व्याख्या: वित्त वर्ष 2025-26 में चीन 151.1 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के साथ अमेरिका को पीछे छोड़कर पुनः भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। हालांकि, इस दौरान भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा भी रिकॉर्ड स्तर (लगभग 112.16 अरब डॉलर) पर पहुँच गया है।

Q45. गेहूं और धान की खरीद के लिए ‘Farm Sustainability Assessment (FSA) 3.0 सिल्वर’ प्रमाणन प्राप्त करने वाली भारत की पहली कंपनी कौन सी है? 

  1. A) रिलायंस रिटेल 
  2. B) आईटीसी लिमिटेड (ITC) 
  3. C) अडानी एग्री 
  4. D) पतंजलि 

उत्तर: B) आईटीसी लिमिटेड (ITC) 

व्याख्या: ITC Limited गेहूं और धान की सोर्सिंग के लिए FSA 3.0 के सिल्वर स्तर का प्रमाणन प्राप्त करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है। यह प्रमाणन SAI Platform द्वारा मान्यता प्राप्त है और यूपी व बिहार में 22,000+ एकड़ क्षेत्र में टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है।

आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current affairs 12 April 2026

Q46. अप्रैल 2026 की IMF विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, नॉमिनल जीडीपी के आधार पर भारत दुनिया की कौन सी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है? 

  1. A) चौथी 
  2. B) पाँचवीं 
  3. C) छठी 
  4. D) सातवीं 

उत्तर: C) छठी 

व्याख्या: IMF की रिपोर्ट के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने और जीडीपी बेस ईयर में तकनीकी संशोधन के कारण भारत नॉमिनल जीडीपी के आधार पर दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 2026 में भारत की जीडीपी 3.92 से 4.15 ट्रिलियन डॉलर के बीच आंकी गई है।

Q47. भारत का पहला व्यावसायिक सेमीकंडक्टर फैब (Tata-PSMC) किस राज्य में स्थापित किया जा रहा है? 

  1. A) कर्नाटक 
  2. B) तेलंगाना 
  3. C) गुजरात 
  4. D) महाराष्ट्र 

उत्तर: C) गुजरात 

व्याख्या: भारत का पहला सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट (Tata-PSMC) गुजरात के धोलेरा में स्थापित किया जा रहा है। इसमें लगभग ₹91,000 करोड़ का निवेश किया गया है, जो भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के तहत आयात निर्भरता को कम करने और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Q48. सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के लिए गुजरात और कर्नाटक में किस देश के सहयोग से औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं? 

  1. A) दक्षिण कोरिया 
  2. B) ताइवान 
  3. C) जापान 
  4. D) अमेरिका 

उत्तर: B) ताइवान 

व्याख्या: ताइवानी कंपनियों के सहयोग से गुजरात और कर्नाटक में ‘भारत-ताइवान औद्योगिक पार्क’ विकसित किए जा रहे हैं। इनका मुख्य फोकस सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण पर है और इसका लक्ष्य ₹1,000 करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित कर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न करना है।

Q49. भारत में AI नीति निर्माण और नियमन के लिए सरकार द्वारा गठित उच्च-स्तरीय समूह ‘AIGEG’ के अध्यक्ष कौन हैं? 

  1. A) जितिन प्रसाद 
  2. B) अश्विनी वैष्णव 
  3. C) राजीव चंद्रशेखर 
  4. D) एस. जयशंकर 

उत्तर: B) अश्विनी वैष्णव 

व्याख्या: भारत सरकार ने AI से जुड़े नियमन के लिए ‘एआई गवर्नेंस एंड इकोनॉमिक ग्रुप’ (AIGEG) का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे। जितिन प्रसाद इसके उपाध्यक्ष हैं; यह निकाय देश में AI के सुरक्षित, पारदर्शी और नैतिक उपयोग के लिए एक केंद्रीय ढांचा तैयार करेगा।

Q50. डिजिटल सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए LIC द्वारा एजेंटों के लिए लॉन्च किए गए AI-आधारित मोबाइल ऐप का नाम क्या है? 

  1. A) MyLIC 
  2. B) Super Sales Saathi 
  3. C) LIC Agent Pro 
  4. D) Jeevan Mitra 

उत्तर: B) Super Sales Saathi 

व्याख्या: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 15 अप्रैल 2026 को दो नए ऐप लॉन्च किए हैं। ‘MyLIC’ ग्राहकों के लिए है, जबकि ‘Super Sales Saathi’ ऐप विशेष रूप से एजेंटों के लिए विकसित किया गया है जिसमें AI-आधारित फीचर्स शामिल हैं, जो उन्हें डिजिटल माध्यम से बिक्री करने में मदद करते हैं।

खेल जगत – Weekly Current Affairs 26 April 2026

Q51. अप्रैल 2026 में बैंकॉक शतरंज क्लब ओपन प्रतियोगिता में अपना तीसरा जीएम नॉर्म प्राप्त कर भारत के 95वें ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं? 

  1. A) डी गुकेश 
  2. B) रमेशबाबू प्रज्ञानानंद 
  3. C) अरोन्याक घोष 
  4. D) विदित गुजराती 

उत्तर: C) अरोन्याक घोष 

व्याख्या: कोलकाता के 22 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी अरोन्याक घोष अप्रैल 2026 में भारत के 95वें ग्रैंडमास्टर बने हैं। उन्होंने थाईलैंड में बैंकॉक शतरंज क्लब ओपन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 9 में से 7 अंक अर्जित किए और अपना निर्णायक जीएम नॉर्म प्राप्त कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।

Q52. आईपीएल 2026 में 50 गेंदों से कम में दो शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने हैं? 

  1. A) विराट कोहली 
  2. B) संजू सैमसन 
  3. C) अभिषेक शर्मा 
  4. D) शुभमन गिल 

उत्तर: C) अभिषेक शर्मा 

व्याख्या: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आईपीएल इतिहास में 50 गेंदों से कम में एक से अधिक शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मात्र 47 गेंदों में नाबाद 135 रन की पारी खेली, जबकि इससे पहले वे 40 गेंदों में भी शतक जड़ चुके थे।

Q53. वर्ष 2027 में होने वाली 13वीं विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी पहली बार किस मध्य एशियाई शहर को सौंपी गई है? 

  1. A) अस्ताना 
  2. B) ताशकंद 
  3. C) बिश्केक 
  4. D) दुशांबे 

उत्तर: B) ताशकंद 

व्याख्या: 2027 की 13वीं विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद को सौंपी गई है। यह प्रतियोगिता जून 2027 में ओलंपिक सिटी मेन स्टेडियम में होगी। यह आयोजन पहली बार मध्य एशिया में हो रहा है, जो पैरालंपिक खेलों का अहम क्वालिफाइंग इवेंट है।

Q54. आईआईटी मद्रास (IIT Madras) द्वारा भारत में लॉन्च किए गए ‘ओमेगाबॉल’ (OmegaBall) खेल में कितनी टीमें एक साथ खेलती हैं? 

  1. A) दो 
  2. B) तीन 
  3. C) चार 
  4. D) पांच 

उत्तर: B) तीन 

व्याख्या: आईआईटी मद्रास ने भारत में ‘ओमेगाबॉल’ पेश किया है, जो फुटबॉल का एक उन्नत संस्करण है। इस बहु-टीम खेल की खासियत यह है कि इसमें आयताकार के बजाय गोलाकार मैदान पर एक साथ तीन टीमें खेलती हैं और मैदान में तीन गोल पोस्ट होते हैं।

Q55. अप्रैल 2026 तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए (पुरुष और महिला दोनों में) सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम दर्ज हो गया है? 

  1. A) रोहित शर्मा 
  2. B) विराट कोहली 
  3. C) हरमनप्रीत कौर 
  4. D) स्मृति मंधाना 

उत्तर: D) स्मृति मंधाना 

व्याख्या: भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अप्रैल 2026 तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4244 रन पूरे कर रोहित शर्मा (4231 रन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही वह भारत के लिए इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं, और उनके नाम 33 अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड भी है।

Q56. 2026-27 सत्र से घरेलू क्रिकेटरों के लिए वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट प्रणाली लागू करने वाला भारत का पहला राज्य क्रिकेट संघ कौन सा बना है? 

  1. A) सौराष्ट्र क्रिकेट संघ 
  2. B) मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) 
  3. C) कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ 
  4. D) बंगाल क्रिकेट संघ 

उत्तर: B) मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) 

व्याख्या: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) घरेलू खिलाड़ियों के लिए वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट प्रणाली लागू करने वाला पहला राज्य क्रिकेट संघ बन गया है। यह पहल खिलाड़ियों को वित्तीय सुरक्षा देने के लिए है, जिसमें ग्रेड A के खिलाड़ियों को ₹12–20 लाख प्रति वर्ष वेतन मिलेगा।

आप इसे भी पढ़ें :  Daily Current Affairs Quiz 25.04.2026

Q57. लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2026 में ‘वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर’ का प्रतिष्ठित सम्मान किस खिलाड़ी ने जीता है? 

  1. A) नोवाक जोकोविच 
  2. B) लियोनेल मेस्सी 
  3. C) कार्लोस अल्काराज़ 
  4. D) लामिन यामल 

उत्तर: C) कार्लोस अल्काराज़ 

व्याख्या: मैड्रिड में आयोजित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2026 में स्पेन के टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज़ को ‘वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर’ चुना गया। वहीं महिलाओं में बेलारूस की आर्याना सबालेंका ने ‘वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर’ का खिताब जीता।

Q58. फ्रांस में आयोजित 15वें यूरोपियन गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड 2026 में भारत के लिए स्वर्ण पदक किसने जीता है? 

  1. A) संजना चाको 
  2. B) शिवानी भरत कुमार 
  3. C) श्रेया शांतनु मुंधाड़ा 
  4. D) अदिति स्वामी 

उत्तर: C) श्रेया शांतनु मुंधाड़ा 

व्याख्या: फ्रांस के बोर्डो में हुए यूरोपियन गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड में मुंबई की छात्रा श्रेया शांतनु मुंधाड़ा ने भारत के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। संजना चाको ने रजत और शिवानी भरत कुमार ने कांस्य पदक जीता, जिससे भारतीय टीम ने कुल मिलाकर छठा स्थान प्राप्त किया।

विषय 7: पुरस्कार और सम्मान (Awards & Honours)

Q59. ‘म्यूऑन g-2’ टीम के हिस्से के रूप में किस भारतीय वैज्ञानिक को भौतिकी के ‘ब्रेकथ्रू पुरस्कार 2026’ (विज्ञान ऑस्कर) से सम्मानित किया गया है? 

  1. A) सुदीप्तो रॉय 
  2. B) अतनु नाथ 
  3. C) डेविड जे. ग्रॉस 
  4. D) अशोक सेन 

उत्तर: B) अतनु नाथ 

व्याख्या: असम के वैज्ञानिक अतनु नाथ को ‘म्यूऑन g-2’ टीम का हिस्सा होने के लिए मौलिक भौतिकी श्रेणी में प्रतिष्ठित ब्रेकथ्रू पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार को “विज्ञान ऑस्कर” कहा जाता है, जिसके तहत विजेता को 3 मिलियन डॉलर की राशि सम्मान स्वरूप दी जाती है।

Q60. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की ‘यंग ग्लोबल लीडर्स क्लास ऑफ 2026’ में किस भारतीय खेल प्रशासक को शामिल किया गया है? 

  1. A) सौरव गांगुली 
  2. B) रोजर बिन्नी 
  3. C) जय शाह 
  4. D) राजीव शुक्ला 

उत्तर: C) जय शाह 

व्याख्या: ICC के चेयरमैन और पूर्व BCCI सचिव जय शाह को WEF की ‘यंग ग्लोबल लीडर्स 2026’ सूची में शामिल किया गया है। उन्हें यह सम्मान वैश्विक क्रिकेट के विकास, महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल कराने में उनके अहम योगदान के लिए दिया गया है।

Download TOP 60 MCQ PDF Click Here

Conclusion : 

दोस्तों इस सप्ताह के करंट अफेयर्स “Weekly Current Affairs 26 April 2026” आपके परीक्षा की तैयारी को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेंगे। नियमित अभ्यास और रिवीजन के साथ आप इन महत्वपूर्ण घटनाओं को आसानी से याद रख सकते हैं। बेहतर प्रदर्शन के लिए साप्ताहिक करंट अफेयर्स को अपनी स्टडी रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं।

 

Q1. भारत का 99वां रामसर स्थल कौन सा है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल घोषित किया गया है।

Q2. जोंनागिरी गोल्ड प्रोजेक्ट का महत्व क्या है?

उत्तर: यह भारत की पहली बड़ी निजी सोने की खान है, जो घरेलू उत्पादन बढ़ाकर सोने के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद करेगी।

Q3. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: यह दिवस हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाया जाता है, जो 73वें संविधान संशोधन के लागू होने की स्मृति में है।

Q4. ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में महिलाओं को कितना आरक्षण मिला है?

उत्तर: इस अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान किया गया है।

Q5. DRDO का ‘प्रज्ञा’ सिस्टम किस काम के लिए उपयोगी है?

उत्तर: ‘प्रज्ञा’ एक AI-आधारित सैटेलाइट इमेजिंग सिस्टम है, जो सुरक्षा, निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान में सहायता करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top