दोस्तों अगर आप “Daily Current Affairs Quiz 30.03.2026” की तलाश कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। यह क्विज़ आपके UPSC, SSC, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें 30 मार्च 2026 के सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम शामिल हैं, जो आपकी सामान्य अध्ययन को अपडेट रखने में मदद करेंगे।

TOP 15 MCQ – Daily Current Affairs Quiz 30.03.2026
प्रिय दोस्तों चले Current Affairs Quiz को हल करे :
#1. उड़ान 2.0 योजना के लिए कितना बजट निर्धारित किया गया है?
उत्तर: ₹28,840 करोड़
व्याख्या: सरकार ने इस योजना के लिए ₹28,840 करोड़ का बजट रखा है, जिससे एयरपोर्ट और हेलीपैड का विकास किया जाएगा।
#2. उड़ान 2.0 योजना का संबंध किससे है?
उत्तर: हवाई कनेक्टिविटी
व्याख्या: UDAN 2.0 का उद्देश्य छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ना और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाना है।
#3. BBC के नए महानिदेशक कौन बने हैं?
उत्तर: मैट ब्रिटेन
व्याख्या: Matt Brittin को BBC का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
#4. प्रोजेक्ट वायुबान किससे संबंधित है?
उत्तर: ड्रोन तकनीक
व्याख्या: प्रोजेक्ट वायुबान भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर-लॉन्च ड्रोन सिस्टम है, जो दुश्मन के इलाके में सटीक हमला करने में सक्षम है।
#5. निवेश मित्र 3.0’ किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर:. उत्तर प्रदेश
व्याख्या: Yogi Adityanath ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए AI आधारित पोर्टल ‘निवेश मित्र 3.0’ लॉन्च किया है।
#6. दुर्गा योजना किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की है?
उत्तर: दिल्ली
व्याख्या: DURGA Scheme महिलाओं और ट्रांसजेंडर को ई-ऑटो के माध्यम से रोजगार देने के लिए शुरू की गई है।
#7. 2026 का एबल पुरस्कार किसे दिया गया?
उत्तर: गर्ड फाल्टिंग्स
व्याख्या: Gerd Faltings को Abel Prize 2026 अंक गणितीय ज्यामिति में उनके योगदान के लिए दिया गया। यह गणित का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।
#8. ‘Ignite’ इंजन का परीक्षण किस कंपनी ने किया?
उत्तर: Agnikul Cosmos
व्याख्या: चेन्नई स्थित स्टार्टअप Agnikul Cosmos ने 3D प्रिंटेड रॉकेट इंजन “Ignite” का सफल परीक्षण किया है।
#9. Artemis II मिशन किस संस्था से संबंधित है?
उत्तर: NASA
व्याख्या: NASA का Artemis II मिशन चंद्रमा की परिक्रमा के लिए है।
#10. Artemis II मिशन में कौन पहली महिला होंगी जो चंद्रमा की परिक्रमा करेंगी?
उत्तर: . क्रिस्टीना कोच
व्याख्या: Christina Koch इस मिशन में शामिल होंगी और चंद्रमा की परिक्रमा करने वाली पहली महिला बनेंगी। यह अंतरिक्ष इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।
#11. भारत ने 2035 तक कितनी ऊर्जा गैर-जीवाश्म स्रोतों से प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है?
उत्तर: 60%
व्याख्या: भारत ने 2035 तक अपनी कुल बिजली क्षमता का 60% हिस्सा नॉन-फॉसिल स्रोतों से प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
#12. ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा किस जलडमरूमध्य में संचालित है?
उत्तर: होरमूस जलडमरूमध्य
व्याख्या: Strait of Hormuz फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ता है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है।
#13. एबल पुरस्कार किस क्षेत्र से संबंधित है?
उत्तर: गणित
व्याख्या: Abel Prize गणित के क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है, जिसे “गणित का नोबेल” भी कहा जाता है।
#14. ‘ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा’ किससे संबंधित है?
उत्तर: ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षा
व्याख्या: यह ऑपरेशन भारतीय नौसेना द्वारा शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य Strait of Hormuz से गुजरने वाले तेल और गैस टैंकरों की सुरक्षा करना है। यह क्षेत्र वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
#15. आंध्र प्रदेश किस क्षेत्र में पहला राज्य बनने जा रहा है?
उत्तर: वन उत्पाद प्रमाणन
व्याख्या: Andhra Pradesh Forest Development Corporation को वन उत्पादों के टिकाऊ प्रबंधन के लिए प्रमाणन मिल रहा है।
Results
Congratulations!
You Passed
Try Again
Conclusion :
दोस्तों “Daily Current Affairs Quiz 30.03.2026” आपके परीक्षा की तैयारी को एक नई दिशा देता है। नियमित अभ्यास से न केवल आपकी जानकारी बढ़ती है बल्कि आपकी स्पीड और एक्यूरेसी भी बेहतर होती है। इसलिए रोजाना इस तरह के क्विज़ हल करें और अपने लक्ष्य की ओर एक कदम आगे बढ़ें।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |




Very good class Sir ji ☺️👏🌹