दोस्तों, अपनी परीक्षा तैयारी को मजबूत बनाने के लिए पेश है। “Daily Current Affairs Quiz 26.03. 2026″। यह क्विज़ खास तौर पर उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, और रोज़ाना के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहते हैं। नियमित अभ्यास से न केवल आपकी जानकारी बढ़ेगी बल्कि आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।

TOP 15 MCQ – Daily Current Affairs Quiz 26.03. 2026
प्रिय दोस्तों चले Current Affairs Quiz को हल करे :
#1. भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार कौन है?
उत्त संयुक्त राज्य अमेरिका
व्याख्या:
अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। इसके बाद UAE और चीन आते हैं। यह भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों की मजबूती को दर्शाता है।
#2. सबसे कम उम्र में महिला T20I शतक लगाने वाली खिलाड़ी कौन बनीं?
उत्तर: फेनी निंदे
व्याख्या:
रवांडा की 15 वर्षीय खिलाड़ी फेनी निंदे ने महिला T20I में शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया, जो क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
#3. ‘PRARAMBH 2026’ अभियान किसने शुरू किया है?
उत्तर: निर्मला सीतारमण
व्याख्या: PRARAMBH 2026 अभियान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य Income Tax Act 2025 के नए प्रावधानों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। यह अभियान टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#4. ‘मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना’ किस राज्य में शुरू हुई?
उत्तर: हिमाचल प्रदेश
व्याख्या:
यह योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता और मुफ्त बिजली प्रदान करना है।
#5. निम्न में से कौन CAPF बलों का हिस्सा नहीं है?
उत्तर: RAW
व्याख्या: RAW (Research and Analysis Wing) भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी है, जबकि CAPF में अर्धसैनिक बल शामिल होते हैं जैसे CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB। इसलिए RAW CAPF का हिस्सा नहीं
#6. 15. World TB Day कब मनाया जाता है?
उत्तर: 24 मार्च
व्याख्या:
हर वर्ष 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
#7. ‘Prakriti 2026’ सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर: मनोहर लाल खट्टर
व्याख्या:
Prakriti 2026 सम्मेलन का उद्घाटन मनोहर लाल खट्टर ने किया। यह सम्मेलन कार्बन बाजार और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित था।
#8. CAPF Umbrella Bill 2026 किस सदन में पेश किया गया?
उत्तर: राज्यसभा
व्याख्या: गृह मंत्री Amit Shah ने CAPF Umbrella Bill 2026 को राज्यसभा में पेश किया। इस बिल का उद्देश्य CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB जैसे बलों को एक समान कानूनी ढांचे में लाना है, जिससे बेहतर समन्वय और प्रशासन सुनिश्चित हो सके।
#9. 92 दिनों में 7 ज्वालामुखी चोटियों पर चढ़ने का रिकॉर्ड किसने बनाया?
उत्तर: भूपति राजू अनमिश वर्मा
व्याख्या:
उन्होंने मात्र 92 दिनों में सात महाद्वीपों की ज्वालामुखी चोटियों पर चढ़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
#10. CC++ बैरियन की खोज किस संस्था ने की?
उत्तर: CERN
व्याख्या:
CERN (European Organization for Nuclear Research) के वैज्ञानिकों ने Large Hadron Collider के माध्यम से CC++ बैरियन की खोज की है। यह कण भौतिकी में एक बड़ी उपलब्धि है।
#11. 1990 से 2020 के बीच हिंदू कुश हिमालय के कितने प्रतिशत ग्लेशियर नष्ट हुए?
उत्तर: 12%
व्याख्या:
एक रिपोर्ट के अनुसार 1990–2020 के बीच हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र के लगभग 12% ग्लेशियर पिघल चुके हैं, जो जलवायु परिवर्तन का गंभीर संकेत है।
#12. लिपुलेख दर्रा किन दो देशों के बीच स्थित है?
उत्तर: भारत-चीन
व्याख्या:
लिपुलेख दर्रा भारत और चीन के बीच स्थित एक महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग है। 7 साल के अंतराल के बाद 2026 में इसे फिर से खोला जा रहा है, जिससे सीमा व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
#13. Terafab Project किस क्षेत्र से संबंधित है?
उत्तर: AI चिप उत्पादन
व्याख्या:
Elon Musk द्वारा शुरू किया गया Terafab Project AI चिप्स के बड़े पैमाने पर उत्पादन से जुड़ा है। यह भविष्य की तकनीकों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#14. फरवरी 2026 के अनुसार भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात बाजार कौन बना?
उत्तर: चीन
व्याख्या:
हाल के आंकड़ों के अनुसार चीन ने नीदरलैंड को पीछे छोड़ते हुए भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात बाजार बन गया है। यह भारत के वैश्विक व्यापार विस्तार का संकेत है।
#15. “Karuna: The Power of Compassion” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर: कैलाश सत्यार्थी
व्याख्या:
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा लिखी गई यह पुस्तक करुणा और मानवता के महत्व पर आधारित है।
Results
Congratulations !
You Passed
Try Again
Conclusion:
दोस्तों “Daily Current Affairs Quiz 26.03. 2026” का नियमित अभ्यास आपकी तैयारी को नई दिशा देता है। यह न केवल आपकी जनरल नॉलेज को बेहतर बनाता है बल्कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में भी मदद करता है। इसलिए रोज़ाना क्विज हल करें, अपनी प्रगति को ट्रैक करें और सफलता की ओर एक कदम आगे बढ़ाएं।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |




Very good class Sir ji