Daily Current Affairs Quiz 12.02.2026

दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सफलता पाने के लिए रोजाना करेंट अफेयर्स का अभ्यास बेहद जरूरी है। ‘Daily Current Affairs Quiz 12.02.2026’ आपके लिए लेकर आये है 12 फरवरी 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न। यह क्विज़ UPSC, SSC, Banking, Railway, UPPSC और अन्य सरकारी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है। नियमित अभ्यास से न केवल आपका ज्ञान बढ़ेगा, बल्कि परीक्षा में सटीकता और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।

Daily Current Affairs Quiz 12.02.2026

Table of Contents

TOP 15 MCQ – Daily Current Affairs Quiz 12.02.2026

प्रिय दोस्तों चले  Current Affairs Quiz को हल करे -:

 

#1. दुनिया की पहली 2 नैनोमीटर सेमीकंडक्टर चिप का अनावरण कहाँ हुआ?

 उत्तर: बेंगलुरु
व्याख्या: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में Qualcomm द्वारा विकसित 2nm चिप का अनावरण किया।

#2. 12वीं एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 कहाँ आयोजित हुई?

 उत्तर: तियांजन (चीन)
व्याख्या: यह प्रतियोगिता चीन के तियांजन शहर में आयोजित हुई, जिसमें भारत ने कुल 5 पदक जीते।

#3. ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2025 में R&D निवेश में कौन सा देश शीर्ष पर रहा?

 उत्तर:  चीन
व्याख्या: ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2025 के अनुसार चीन ने R&D निवेश में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

#4. . एशियाई इंडोर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक किसने जीता?

 उत्तर:  तेजस्वीन शंकर
व्याख्या: तेजस्वीन शंकर ने पुरुषों की हेप्टाथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

#5. पैरा थ्रोबॉल नेशनल फेडरेशन कप 2026 में महिला वर्ग की विजेता टीम कौन रही?

 उत्तर:  झारखंड
व्याख्या: इस प्रतियोगिता में झारखंड की महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता और शानदार प्रदर्शन किया।

#6. दलहन उत्पादन का लक्ष्य 2030-31 तक कितना निर्धारित किया गया है?

 उत्तर: 350 लाख टन
व्याख्या: सरकार ने वर्ष 2030-31 तक दलहन उत्पादन को 350 लाख टन तक पहुँचाने का लक्ष्य तय किया है।

#7. ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2025 में भारत का स्थान क्या है?

 उत्तर:  7वां
व्याख्या: भारत इस इंडेक्स में 7वें स्थान पर रहा, जो देश की बढ़ती नवाचार क्षमता को दर्शाता है।

#8. जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन बनी हैं?

 उत्तर:  सनाई तकाईची
व्याख्या: सनाई तकाईची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं, जो देश के राजनीतिक इतिहास में ऐतिहासिक उपलब्धि है।

#9. अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस 2026 की थीम क्या रही?

 उत्तर:  #EpilepsyPledge
व्याख्या: वर्ष 2026 में अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस की थीम #EpilepsyPledge रखी गई, जिसका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना है।

#10. राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की कुल लागत कितनी है?

 उत्तर:  ₹1440 करोड़
व्याख्या: यह मिशन 6 वर्षों के लिए चलाया जाएगा और इसकी कुल अनुमानित लागत ₹1440 करोड़ निर्धारित की गई है।

#11. राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ कहाँ से किया गया?

उत्तर:  सिहौर (मध्य प्रदेश)
व्याख्या: राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ मध्य प्रदेश के सिहौर (अमलाहा) से किया गया। इसका उद्देश्य देश को दाल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है।

#12. SAFF U-19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का विजेता कौन बना?

उत्तर: भारत
व्याख्या: भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

#13. ‘पढ़ाई विद AI’ ऐप किस राज्य सरकार ने लॉन्च किया?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश
व्याख्या: हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा को डिजिटल और आधुनिक बनाने के लिए ‘पढ़ाई विद AI’ ऐप लॉन्च किया।

#14. प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान कितने समझौतों पर हस्ताक्षर हुए?

 उत्तर: 11
व्याख्या: भारत और मलेशिया के बीच व्यापार, तकनीक और सुरक्षा से जुड़े कुल 11 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

#15. विश्व दलहन दिवस कब मनाया जाता है?

 उत्तर:  10 फरवरी
व्याख्या: विश्व दलहन दिवस हर वर्ष 10 फरवरी को मनाया जाता है, जिससे पोषण और कृषि में दालों के महत्व को रेखांकित किया जाता है।

Previous
Finish

Results

Congratulations !

You Passed

Try Again

Conclusion :

दोस्तों नियमित रूप से ‘Daily Current Affairs Quiz 12.02.2026’ का अभ्यास करने से आपकी तैयारी व्यवस्थित और मजबूत होती है। यह क्विज़ आपको महत्वपूर्ण तथ्यों को जल्दी याद रखने और परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद करता है। बेहतर परिणाम के लिए रोजाना अभ्यास करें और अपने लक्ष्य की ओर एक कदम और आगे बढ़ें।

Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group Click Here

आप इसे भी पढ़ें :

12 February 2026 Current Affairs in Hindi

11 February 2026 Current Affairs in Hindi

Daily Current Affairs Quiz 11.02.2026

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top