दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, राज्य पीएससी और अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिए करेंट अफेयर्स का नियमित अभ्यास बहुत जरूरी है। “Daily Current Affairs Quiz 11.03.2026” आपके लिए 11 मार्च 2026 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर आधारित एक उपयोगी क्विज है।
इस क्विज के माध्यम से आप अपनी सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और करेंट अफेयर्स की समझ को बेहतर बना सकते हैं। यदि आप रोजाना ऐसे क्विज हल करते हैं, तो परीक्षा में पूछे जाने वाले ताजा विषयों को याद रखना काफी आसान हो जाता है।

TOP 15 MCQ – Daily Current Affairs Quiz 11.03.2026
प्रिय दोस्तों चले Current Affairs Quiz को हल करे -:
#1. ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच कौन रहे?
सही उत्तर: जसप्रीत बुमराह
व्याख्या: जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को फाइनल मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी सटीक यॉर्कर और नियंत्रित गेंदबाजी ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
#2. खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा?
सही उत्तर: छत्तीसगढ़
व्याख्या: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य जनजातीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
#3. AI आधारित ‘G-Spider’ रोबोट किस राज्य में शुरू किया गया?
सही उत्तर: केरल
व्याख्या: केरल (Kerala) के तिरुवनंतपुरम नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत नालों और नहरों की सफाई के लिए AI आधारित G-Spider रोबोट तैनात किया है।
#4. नई छिपकली की प्रजाति कहाँ खोजी गई?
सही उत्तर: मानस बायोस्फीयर रिजर्व
व्याख्या: मानस बायोस्फीयर रिजर्व(Manas Biosphere Reserve) में वैज्ञानिकों ने एशियाई घास छिपकली की नई प्रजाति Takydromus ultra penensis की खोज की है। यह क्षेत्र जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है।
#5. पार्किंसंस रोग के इलाज के लिए स्टेम सेल थेरेपी को मंजूरी किस देश ने दी?
सही उत्तर: जापान
व्याख्या: जापान(Japan) ने पार्किंसंस रोग के इलाज के लिए दुनिया की पहली स्टेम सेल आधारित थेरेपी को मंजूरी दी है। यह थेरेपी मस्तिष्क में डोपामाइन बनाने वाले न्यूरॉन्स को पुनर्स्थापित करने में मदद करती है।
#6. दार्जिलिंग के राजभवन का नया नाम क्या रखा गया है?
सही उत्तर: लोक भवन
व्याख्या: दार्जिलिंग के ऐतिहासिक राजभवन का नाम बदलकर लोक भवन रखा गया है। यह नाम स्थानीय जनता और संस्कृति से जुड़ाव को दर्शाने के लिए रखा गया है।
#7. मून शॉट प्रोजेक्ट किस संस्थान द्वारा शुरू किया गया?
सही उत्तर: IISc बेंगलुरु
व्याख्या: Indian Institute of Science ने मानव मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाने और न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में नई खोजों के लिए मून शॉट प्रोजेक्ट शुरू किया है।
#8. नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?
सही उत्तर: बालेंद्र शाह
व्याख्या: Balendra Shah नेपाल के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। वे पहले काठमांडू के मेयर रह चुके हैं और 35 वर्ष की आयु में नेपाल के इतिहास के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने चुनाव में K. P. Sharma Oli को पराजित किया।
#9. सोशल मीडिया पर 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रतिबंध लगाने की घोषणा किस देश ने की?
सही उत्तर: इंडोनेशिया
व्याख्या: इंडोनेशिया (Indonesia) ने बच्चों को साइबर बुलिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
#10. ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 का विजेता कौन बना?
सही उत्तर: . भारत
व्याख्या: India ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 का खिताब जीतकर क्रिकेट जगत में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। भारत ने फाइनल में New Zealand को हराया। यह भारत की तीसरी T20 विश्व कप जीत है।
#11. ‘Her Start 5.0’ कार्यक्रम किस राज्य में शुरू किया गया?
सही उत्तर: गुजरात
व्याख्या: गुजरात (Gujarat) में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए Her Start 5.0 कार्यक्रम शुरू किया गया। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री Bhupendra Patel ने किया।
#12. ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कौन बने?
सही उत्तर: संजू सैमसन
व्याख्या: संजू सैमसन (Sanju Samson) को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया।
#13. दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल का उद्घाटन किसने किया?
सही उत्तर: द्रौपदी मुर्मू
व्याख्या: श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने West Bengal के दार्जिलिंग में दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन का भी आयोजन हुआ।
#14. लिम्बो स्केटिंग में विश्व रिकॉर्ड किसने बनाया?
सही उत्तर: सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा
व्याख्या: सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा (Srishti Dharmendra Sharma) ने लिम्बो स्केटिंग में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 50 मीटर की दूरी को खंभों के नीचे से स्केटिंग करते हुए मात्र 7.46 सेकंड में पूरा किया।
#15. खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का शुभंकर क्या है?
सही उत्तर: . मोरवीर
व्याख्या: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आधिकारिक शुभंकर “मोरवीर” रखा गया है। यह जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है और खिलाड़ियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से चुना गया है।
Results
Congratulations!
You Passed
Try Again
Conclusion :
दोस्तों “Daily Current Affairs Quiz 11.03.2026” प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है। नियमित रूप से करेंट अफेयर्स क्विज हल करने से न केवल आपकी जानकारी बढ़ती है बल्कि परीक्षा में स्पीड और एक्यूरेसी भी बेहतर होती है। इसलिए बेहतर तैयारी के लिए हर दिन करेंट अफेयर्स पढ़ें और क्विज का अभ्यास जरूर करें।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |



