Daily Current Affairs Quiz 03.01.2026

दोस्तों ! डेली करंट अफेयर्स की तैयारी के साथ -साथ Daily Current Affairs Quiz बेहद ज़रूरी हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं Daily Current Affairs Quiz 03.01.2026 in Hindi, जिसमें आज के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर आधारित प्रश्न शामिल हैं। यहQuiz UPSC, SSC, बैंक, रेलवे, राज्य स्तरीय परीक्षाओं और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है। प्रतिदिन अभ्यास करके आप अपनी तैयारी को और बेहतरीन बना सकते हैं।

Daily Current Affairs Quiz 03.01.2026

Table of Contents

TOP 15 MCQ – Daily Current Affairs Quiz 03.01.2026

प्रिय दोस्तों चले  Current Affairs Quiz को हल करे -:

 

#1. दक्षिण ध्रुव पहुँचने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला कौन बनी हैं?

उत्तर: काम्या कार्तिकेयन

व्याख्या: 18 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने दक्षिण ध्रुव पहुँचकर यह रिकॉर्ड बनाया, जिससे वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला बनीं।

#2. आयुष्मान भारत योजना को अभी तक पूरी तरह लागू न करने वाला राज्य कौन सा है?

उत्तर: पश्चिम बंगाल

व्याख्या: पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है जिसने आयुष्मान भारत योजना को अभी तक पूरी तरह लागू नहीं किया है।

#3. महिला T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड किसने बनाया है?

उत्तर: दीप्ति शर्मा

व्याख्या: दीप्ति शर्मा ने महिला T20I क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

#4. सीमा सड़क संगठन (BRO) के नए महानिदेशक कौन बने हैं?

उत्तर: लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह

व्याख्या: लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह को BRO का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। BRO सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क और बुनियादी ढांचे का निर्माण करता है।

#5. विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) के नए महानिदेशक कौन नियुक्त किए गए हैं?

उत्तर: लव अग्रवाल

व्याख्या: लव अग्रवाल को DGFT का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। DGFT भारत की विदेशी व्यापार नीति को लागू करने वाली प्रमुख संस्था है।

#6. भारत का पहला राष्ट्रीय स्तर का AI अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थापित किया गया है?

उत्तर: गुजरात की GIFT City

व्याख्या: यह संस्थान गुजरात की GIFT City में स्थापित किया गया है, जो भारत का अंतरराष्ट्रीय वित्तीय और तकनीकी केंद्र बनने की दिशा में विकसित हो रहा है।

#7. आयुष्मान भारत योजना में 2025 के दौरान कौन से राज्य/केंद्र शासित प्रदेश शामिल हुए?

उत्तर: ओडिशा और दिल्ली

व्याख्या: वर्ष 2025 में ओडिशा और दिल्ली आयुष्मान भारत योजना में शामिल हुए, जिससे योजना का दायरा और बढ़ा।

#8. Viz AI Patha प्रयोगशालाएं किस राज्य में शुरू की गई हैं?

उत्तर: कर्नाटक

व्याख्या: Viz AI Patha प्रयोगशालाएं कर्नाटक के सरकारी स्कूलों में शुरू की गई हैं, जिनका उद्देश्य छात्रों को AI और कोडिंग जैसे आधुनिक कौशल सिखाना है।

#9. भारत ने 2025 में किस देश को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान प्राप्त किया?

उत्तर: जापान

व्याख्या: भारत ने 2025 में जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल किया

#10. भारतीय खाद्य निगम (FCI) के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है?

उत्तर: यह किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदता है

व्याख्या: FCI एक वैधानिक निकाय है जिसकी स्थापना 1965 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसका प्रमुख कार्य किसानों से MSP पर अनाज खरीदना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

#11. PRAGATI बैठक का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर:लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करना

व्याख्या: PRAGATI बैठक प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होती है, जिसमें बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाती है ताकि समय पर उनका क्रियान्वयन हो सके।

#12. Eagle Strike-20 मिसाइल किस देश द्वारा विकसित की गई है?

उत्तर: चीन

व्याख्या: Eagle Strike-20 चीन की हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल है, जिसकी गति ध्वनि की गति से कई गुना अधिक है।

#13. PRAGATI शब्द का पूर्ण रूप क्या है?

उत्तर:Proactive Governance and Timely Implementation

व्याख्या: PRAGATI का सही फुल फॉर्म Proactive Governance and Timely Implementation है, जो सक्रिय प्रशासन और समयबद्ध कार्यान्वयन पर जोर देता है।

#14. Hurun India Rich List 2025 के अनुसार सबसे अमीर भारतीय मूल की प्रोफेशनल मैनेजर कौन हैं?

उत्तर:जयश्री उल्लाल

व्याख्या: जयश्री उल्लाल Arista Networks की CEO हैं और उन्हें दुनिया की सबसे अमीर भारतीय मूल की प्रोफेशनल मैनेजर घोषित किया गया है।

#15. Roscosmos किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी है?

उत्तर: रूस

व्याख्या: Roscosmos रूस की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी है, जिसने Soyuz-2.1b रॉकेट से 52 उपग्रह लॉन्च किए।

Previous
Finish

Results

Congratulations !

You Passed

Try Again

Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group  Click Here

Conclusion :

दोस्तों ‘Daily Current Affairs Quiz 03.01.2026 in Hindi’ प्रतिदिन की Current Affairs तैयारी को सही दिशा देने में मदद करता है। नियमित रूप से ऐसे Quiz हल करने से न केवल आपका ज्ञान बढ़ता है, बल्कि परीक्षा में प्रश्नों को समझने और जल्दी हल करने की क्षमता भी विकसित होती है। यदि आप सरकारी नौकरी या किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस तरह के Daily Quiz को अपने अध्ययन का हिस्सा अवश्य बनाए।

आप इसे भी पढ़ें : 

02 January 2026 Current Affairs in Hindi

Daily Current Affairs Quiz 02.01.2026

Current Affairs Quiz 01 January 2026

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top