21 December 2025 Weekly Current Affairs Quiz

परम प्रिय दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों यदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है, तो आप सब के लिए Current Affairs Quiz  एक अहम भूमिका निभाते हैं। बैंकिंग, SSC, UPSC, रेलवे, राज्य स्तरीय परीक्षाएं हों या सामान्य ज्ञान को मजबूत करने की बात—हर जगह Weekly Current Affairs Quiz बेहद उपयोगी साबित होता है।

आज इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं।  ‘21 December 2025 Weekly Current Affairs Quiz’ जिसमें पिछले सप्ताह की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। यह क्विज़ न केवल आपकी तैयारी को मजबूत करेगा, बल्कि आपकी आत्म-मूल्यांकन (Self Assessment) में भी मदद करेगा।

21 December 2025 Weekly Current Affairs Quiz

Table of Contents

20 MCQ – 21 December 2025 Weekly Current Affairs Quiz

प्रिय दोस्तों चले  Current Affairs Quiz को हल करे

 

#1. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025–26 का विजेता कौन रहा?

सही उत्तर:  झारखंड
व्याख्या: झारखंड ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता।

#2. ‘ध्रुव 64’ माइक्रोप्रोसेसर के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें: 1. यह 64-बिट डुअल-कोर प्रोसेसर है 2. इसकी क्लॉक स्पीड 1.0 GHz है 3.यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है

सही उत्तर: 123
व्याख्या: ध्रुव 64 भारत का पहला स्वदेशी 64-बिट, 1.0 GHz डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर है।

#3. चिली के नए राष्ट्रपति कौन चुने गए हैं?

सही उत्तर:  जोस एंटोनियो कास्ट
व्याख्या: रन-ऑफ चुनाव में जीत के बाद जोस एंटोनियो कास्ट चिली के नए राष्ट्रपति बने।

#4. . भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नए प्रबंध निदेशक (MD) कौन बने हैं?

सही उत्तर: रवि रंजन
व्याख्या: रवि रंजन को 15 दिसंबर 2025 को SBI का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया।

#5. प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनीं?

सही उत्तर: संगीता बरुआ पिशारोटी
व्याख्या: 2025 में संगीता बरुआ पिशारोटी प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।

#6. एशिया पावर इंडेक्स 2025 में भारत को कौन-सा स्थान मिला?

सही उत्तर:  तीसरा
व्याख्या: एशिया पावर इंडेक्स 2025 में भारत तीसरे स्थान पर रहा।

#7. FIFA Best Men Player Award 2025 किसे मिला?

सही उत्तर:  उस्मान डेम्बेले
व्याख्या: PSG को चैंपियंस लीग जिताने में अहम भूमिका के लिए उस्मान डेम्बेले को यह सम्मान मिला।

#8. भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना किस वर्ष होगी?

सही उत्तर:  2027
व्याख्या: भारत 2027 में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना करेगा।

#9. भारत का 96वां रामसर स्थल कौन-सा है?

सही उत्तर: सिलिसेड़ झील
व्याख्या: राजस्थान की सिलिसेड़ झील भारत का 96वां रामसर स्थल बनी।

#10. भारत का पहला स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल यात्री पोत कहाँ लॉन्च हुआ?

सही उत्तर: वाराणसी
व्याख्या: यह पोत वाराणसी में लॉन्च किया गया और पूरी तरह प्रदूषण-मुक्त है।

#11. भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना से संबंधित सही कथन कौन-सा है?

सही उत्तर: इसके लिए विशेष पोर्टल और मोबाइल ऐप विकसित होंगे
व्याख्या: 2027 की डिजिटल जनगणना के लिए विशेष पोर्टल और ऐप विकसित किए जाएंगे।

#12. SHANTI Bill 2025 किस क्षेत्र से संबंधित है?

सही उत्तर: परमाणु ऊर्जा
व्याख्या: SHANTI Bill 2025 परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी भागीदारी को बढ़ावा देता है।

 

#13. FIFA Best Women Player Award 2025 किसने जीता?

सही उत्तर:  एताना बोनमाटी
व्याख्या: एताना बोनमाटी ने लगातार तीसरी बार यह पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा।

#14. SHANTI Bill 2025 का प्रमुख उद्देश्य क्या है?

सही उत्तर: परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी भागीदारी
व्याख्या: SHANTI Bill 2025 परमाणु ऊर्जा में निजी कंपनियों और संयुक्त उपक्रमों को अनुमति देता है।

#15. नीति आयोग ने किस राज्य को Ginger Capital घोषित किया?

सही उत्तर: मिजोरम
व्याख्या: मिजोरम को भारत की अदरक राजधानी घोषित किया गया।

#16. भारत का पहला स्वदेशी 64-बिट माइक्रोप्रोसेसर कौन-सा है?

सही उत्तर: ध्रुव 64
व्याख्या: ध्रुव 64 भारत का पहला स्वदेशी 1.0 GHz, 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर है।

#17. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान का सर्वोच्च सम्मान किस नाम से दिया गया?

सही उत्तर:  Order of Oman
व्याख्या: ओमान के सुल्तान ने प्रधानमंत्री मोदी को Order of Oman (First Class) से सम्मानित किया।

#18. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया का कौन-सा सर्वोच्च सम्मान मिला?

सही उत्तर:  The Great Order of Nishan of Ethiopia
व्याख्या: यह इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जिसे पाने वाले नरेंद्र मोदी पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष बने।

#19. भारत–UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम क्या है?

सही उत्तर: डेजर्ट साइक्लोन-II
व्याख्या: डेजर्ट साइक्लोन-II भारत और UAE के बीच दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास है।

#20. दिसंबर 2025 में भारत के नए मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) कौन बने?

सही उत्तर:  राजकुमार गोयल
व्याख्या: सेवानिवृत्त IAS अधिकारी राजकुमार गोयल को दिसंबर 2025 में केंद्रीय सूचना आयोग का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया।

#21. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025–26 में प्लेयर ऑफ द सीरीज कौन रहे?

सही उत्तर:  अनुकूल रॉय
व्याख्या: शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अनुकूल रॉय को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

#22. MGNREGA का नया नाम क्या रखा गया है?

सही उत्तर: VB-G RAM G
व्याख्या: MGNREGA का नाम बदलकर विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) रखा गया।

#23. भारत ने पहली बार कौन-सा विश्व कप जीता?

सही उत्तर:. स्क्वैश वर्ल्ड कप
व्याख्या: भारत ने WSF स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 पहली बार जीता।

Previous
Finish

Results

Congratulations

You Passed

Try Again

Conclusion :

प्रिय दोस्तों ’21 December 2025 Weekly Current Affairs Quiz’ आप सभी    पाठकों के लिए एक उपयोगी संसाधन है, जो कम समय में Current Affairs Quiz को प्रभावी ढंग से दोहराना चाहते हैं। नियमित रूप से साप्ताहिक क्विज़ हल करने से न केवल याददाश्त बेहतर होती है, बल्कि परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न को समझने में भी मदद मिलती है।

अगर आप अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को एक मजबूत दिशा देना चाहते हैं, तो इस तरह के साप्ताहिक करंट अफेयर्स क्विज़ को अपनी स्टडी रूटीन का हिस्सा ज़रूर बनाएं।

आप इसे भी पढ़ें : 

20 December 2025 Current Affairs Quiz

21 December 2025 Weekly Current Affairs

20 December 2025 Current Affairs in Hindi

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top