दोस्तों “Daily Current Affairs Quiz 23.07.2026” में आपका स्वागत है। इस क्विज़ में 23 जुलाई 2026 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, खेल और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। यह क्विज़ UPSC, UPPSC, SSC, Bank, Railway, NDA, CDS तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी है।

TOP 15 MCQ – Daily Current Affairs Quiz 23.07.2026
प्रिय दोस्तों चले Current Affairs Quiz को हल करे :
#1. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किस राज्य में अमूल बंगाल डेयरी परियोजना के तहत विश्व के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र की आधारशिला रखी है?
व्याख्या: केंद्रीय गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लगभग ₹700 करोड़ के निवेश से स्थापित होने वाले दुनिया के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र की आधारशिला रखी है, जिसमें प्रतिदिन 30 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण किया जाएगा।
#2. चीन के प्रतिष्ठित ‘लुशुन साहित्यिक पुरस्कार’ से किस चीनी कवि को उनके कविता संग्रह ‘लो फ्लाइट’ के लिए सम्मानित किया गया है?
व्याख्या: चीन का प्रतिष्ठित ‘लुशुन साहित्यिक पुरस्कार’ फूड डिलीवरी का काम करने वाले 56 वर्षीय चीनी कवि वांग जिविंग को उनके कविता संग्रह ‘लो फ्लाइट’ के लिए दिया गया है।
#3. वैज्ञानिकों ने स्प्रेड विंग डमसल फ्लाई की नई प्रजाति ‘लेस्टेस पलोटी’ की खोज किस राज्य के पश्चिमी घाट में की है?
व्याख्या: स्प्रेड विंग डमसल फ्लाई की नई प्रजाति की खोज केरल के पश्चिमी घाट क्षेत्रों में की गई है। इसका नाम भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के वैज्ञानिक डॉ मोहम्मद जाफर पलोट के सम्मान में रखा गया है।
#4. असम के होलोंगापार गिबन वन्यजीव अभयारण्य पर केंद्रित पुस्तक ‘बटरफ्लाइज ऑफ गिबोन वाइल्ड लाइफ सेंचुरी’ के लेखक कौन हैं?
व्याख्या: इस पुस्तक के द्वितीय संस्करण के लेखक स्वतंत्र तितली शोधकर्ता और वन्यजीव फोटोग्राफर सारंग पाणिनियोग हैं। इस पुस्तक में अभयारण्य में पाई जाने वाली तितलियों की 281 प्रजातियों का दस्तावेजीकरण किया गया है।
#5. ‘प्रोजेक्ट एस्ट्रा फार्म’ के तहत किस भारतीय एनालॉग अंतरिक्ष यात्री ने महाराष्ट्र की फसलों पर सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण प्रयोग किया है?
व्याख्या: भारतीय एनालॉग अंतरिक्ष यात्री कैप्टन अमन जौहरी ने भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए टिकाऊ खाद्य प्रणालियों (स्पेस फार्मिंग) के विकास की जांच के लिए यह प्रयोग किया है।
#6. भारत के औषधि महानियंत्रक द्वारा मंजूर की गई देश की पहली डेंगू वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’ (Qdenga) को किस फार्मा कंपनी ने विकसित किया है?
व्याख्या: देश की पहली डेंगू वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’ को जापान की प्रमुख बायोफार्मास्यूटिकल्स कंपनी टाकेडा ने विकसित किया है, जिसे 4 से 60 वर्ष की आयु के लोगों के लिए मंजूरी दी गई है।
#7. Q2. भारतीय सेना ने असम में बाढ़ प्रभावित लोगों को बचाने और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए कौन सा अभियान शुरू किया है?
व्याख्या: असम में गंभीर बाढ़ की स्थिति से निपटने और प्रभावित लोगों को बचाने के लिए भारतीय सेना ने असम राइफल्स के साथ मिलकर ‘ऑपरेशन जल राहत’ की शुरुआत की है।
#8. उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित 58वें अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय छात्रों ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?
व्याख्या: ताशकंद में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारतीय छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक जीते और चीन व वियतनाम के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।
#9. भारत की पहली सौर ऊर्जा से चलने वाली मोबाइल जल शोधन वैन का क्या नाम रखा गया है?
व्याख्या: भारत की पहली सौर ऊर्जा चलित इस मोबाइल जल शोधन वैन का नाम ‘जलयान’ रखा गया है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं और आपात स्थितियों में तुरंत सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।
#10. भारत में 79वां राष्ट्रीय झंडा दिवस (National Flag Day) 2026 कब मनाया गया?
व्याख्या: भारत में प्रतिवर्ष 22 जुलाई को राष्ट्रीय झंडा दिवस मनाया जाता है। 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा तिरंगे को आधिकारिक राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था।
#11. Q1. लद्दाख की पोगा घाटी में चालू किए गए भारत के पहले और सबसे गहरे भूतापीय (Geothermal) कुएं किस संस्था द्वारा विकसित किए गए हैं?
व्याख्या: लद्दाख की पोगा घाटी में भारत के पहले और सबसे गहरे भूतापीय कुएं चालू किए गए हैं, जिन्हें ONGC एनर्जी सेंटर द्वारा विकसित किया गया है। इन कुओं को समुद्र तल से 14,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर 1000 मीटर की गहराई तक खोदा गया है।
#12. Q8. पश्चिमी अफ्रीकी आर्थिक समुदाय (ECOWAS) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?
व्याख्या: सेनेगल के राष्ट्रपति बासिरो डमाए फाई को पश्चिमी अफ्रीकी आर्थिक समुदाय (ECOWAS) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
#13. लिथुआनिया में आयोजित 37वें अंतरराष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं?
व्याख्या: लिथुआनिया के विनियस में आयोजित इस ओलंपियाड में भारत ने कुल 4 पदक जीते हैं, जिनमें से एक स्वर्ण और तीन रजत पदक शामिल हैं।
#14. सतत और समावेशी शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य सरकार ने ‘संयुक्त राष्ट्र मानव बस्ती कार्यक्रम’ (UN Habitat) के साथ समझौता किया है?
व्याख्या: आंध्र प्रदेश सरकार ने शहरी गरीबी खत्म करने और समावेशी शहर नियोजन को बढ़ावा देने के लिए इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत अमरावती में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा।
Results
You Passed
Congratulations!
Try Again
Conclusion :
दोस्तों आज की “Daily Current Affairs Quiz 23.07.2026” हल करके आपने महत्वपूर्ण घटनाओं का पुनरावलोकन किया। नियमित रूप से डेली करंट अफेयर्स क्विज़ का अभ्यास आपकी सामान्य ज्ञान, सटीकता और परीक्षा में प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करेगा। नई क्विज़ और Current Affairs अपडेट के लिए प्रतिदिन विजिट करते रहें।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |



