दोस्तों अगर आप UPSC, UPPSC, SSC, बैंक या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो Daily Current Affairs Quiz 09.04.2026 आपके लिए बेहद उपयोगी है। इस क्विज़ के माध्यम से आप आज की ताज़ा और महत्वपूर्ण घटनाओं को आसान तरीके से रिवाइज कर सकते हैं। यह न केवल आपकी जानकारी को अपडेट रखेगा, बल्कि आपके एग्जाम में बेहतर स्कोर करने में भी मदद करेगा।

TOP 15 MCQ – Daily Current Affairs Quiz 09.04.2026
प्रिय दोस्तों चले Current Affairs Quiz को हल करे :
#1. वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की लंबाई कितनी है?
उत्तर: 1506 किमी
व्याख्या: यह कॉरिडोर जेएनपीटी से दादरी तक बनाया गया है।
#2. भू-भारती पोर्टल किस राज्य द्वारा लॉन्च किया गया?
उत्तर: तेलंगाना
व्याख्या: यह पोर्टल भूमि रिकॉर्ड को पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए लॉन्च किया गया है।
#3. SAFF U-20 चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कहाँ हुआ?
उत्तर: मालदीव
व्याख्या: यह प्रतियोगिता मालदीव में आयोजित की गई थी।
#4. किस हाईकोर्ट ने न्यायिक फैसलों में AI के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया?
उत्तर: गुजरात उच्च न्यायालय
व्याख्या: न्यायिक प्रक्रिया में मानवीय विवेक बनाए रखने के लिए AI के उपयोग पर रोक लगाई गई।
#5. भारत में पवन ऊर्जा उत्पादन में कौन-सा राज्य प्रथम स्थान पर है?
उत्तर: गुजरात
व्याख्या: गुजरात भारत में पवन ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी राज्य है।
#6. दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी कहाँ स्थित है?
उत्तर: गुजरात
व्याख्या: यह पोर्ट गुजरात के कांडला में स्थित है और कार्गो हैंडलिंग में अग्रणी है।
#7. IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज कौन बने?
उत्तर: भुवनेश्वर कुमार
व्याख्या: उन्होंने IPL इतिहास में 200 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड बनाया।
#8. जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण किस राज्य में शुरू हुआ?
उत्तर: पंजाब
व्याख्या: पंजाब सरकार ने सामाजिक और आर्थिक स्थिति का डेटा जुटाने के लिए यह सर्वेक्षण शुरू किया है।
#9. ‘We the People of India’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर: टी एम कृष्णा
व्याख्या: उन्होंने भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित यह पुस्तक लिखी है।
#10. रूपा बायर किस खेल से संबंधित हैं?
उत्तर: ताइक्वांडो
व्याख्या: रूपा बायर ताइक्वांडो खिलाड़ी हैं और विश्व रैंकिंग में 5वां स्थान हासिल किया।
#11. G7 समूह में कौन-सा देश शामिल नहीं है?
उत्तर: भारत
व्याख्या: G7 में केवल 7 विकसित देश शामिल हैं, भारत इसका सदस्य नहीं है।
#12. पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
उत्तर: भगवंत मान
व्याख्या: भगवंत मान पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में यह सर्वेक्षण शुरू हुआ।
#13. SAFF U-20 चैंपियनशिप 2026 का विजेता कौन बना?
उत्तर: बांग्लादेश
व्याख्या: बांग्लादेश ने फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता।
#14. G7 वन हेल्थ शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन कहाँ हुआ?
उत्तर: ल्योन
व्याख्या: यह सम्मेलन फ्रांस के ल्योन शहर में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और पर्यावरणीय मुद्दों पर सहयोग बढ़ाना है।
#15. भारत की पवन ऊर्जा क्षमता 2026 में कितनी हो गई है?
उत्तर: 56 GW
व्याख्या: भारत ने 56 गीगावाट से अधिक पवन ऊर्जा क्षमता हासिल कर नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।
Results
Congratulations !
You Passed
Try Again
Conclusion :
दोस्तों Daily Current Affairs Quiz 09.04.2026 आपकी तैयारी को मजबूत बनाने का एक शानदार तरीका है। रोजाना अभ्यास से न केवल आपकी समझ बेहतर होती है, बल्कि आप परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन कर पाते हैं। इसलिए नियमित रूप से इस तरह के क्विज़ को हल करें और अपनी तैयारी को एक कदम आगे बढ़ाएं।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |




Very good class current affairs sir ji 🙏🙏🙏