दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों Current Affairs का अध्ययन करने के बाद उससे संबंधित प्रश्न मिल जाए और उन्हे हल कर ले, करेंट अफेयर्स की तैयारी और भी मजबूत हो जाती है। इसी को देखते हुए आज हम आपके लिए ‘Weekly Current Affairs Quiz 04.01.2026’ लेकर आए है। जिसमें पिछले सप्ताह की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और सरकारी योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं। यह Quiz विशेष रूप से UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, राज्य स्तरीय परीक्षाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी है। नियमित अभ्यास से न केवल आपका ज्ञान बढ़ेगा बल्कि आत्मविश्वास भी मज़बूत होगा।

TOP 30 MCQ – Weekly Current Affairs Quiz 04.01.2026
प्रिय दोस्तों चले Current Affairs Quiz को हल करे -:
#1. भारत की पहली महिला राष्ट्रपति ने INS वाघशीर पनडुब्बी यात्रा कब की?
उत्तर: 2026
व्याख्या: द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली महिला राष्ट्रपति हैं जिन्होंने पनडुब्बी में यात्रा की।
#2. भारत–ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौता (ECTA) के तहत भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर शुल्क कब समाप्त हुआ?
उत्तर: 1 जनवरी 2026
व्याख्या: यह समझौता 29 दिसंबर 2022 को लागू हुआ था, और तीन साल बाद, 1 जनवरी 2026 से पूरी तरह शुल्क समाप्त कर दिया गया।
#3. चीन की हाइपरसोनिक मिसाइल YJ-20 की अनुमानित रेंज क्या है?
उत्तर: 1000–1500 km
व्याख्या: YJ-20 मिसाइल की गति ध्वनि की 5 गुना है और यह समुद्री युद्ध क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण है।
#4. भारत ने कौन सा स्वदेशी व्हील्ड आर्मड प्लेटफ़ॉर्म विदेश को पहली बार निर्यात किया?
उत्तर: Tata WhAP 8×8
व्याख्या: यह आधुनिक बख़्तरबंद वाहन DRDO और Tata Advanced Systems के संयुक्त विकास से निर्मित है और पहली खेप रॉयल मोरक्कन आर्मी को भेजी गई।
#5. भारत का पहला सुपरकंप्यूटर ‘परम रुद्र’ कहाँ स्थापित है?
उत्तर: IIT पटना
व्याख्या: इसे C-DAC पुणे द्वारा विकसित किया गया है।
#6. भारत के पहले राष्ट्रीय AI अनुसंधान संस्थान का बजट कितना है?
उत्तर: 300 करोड़
व्याख्या: यह बजट अगले 5 वर्षों में AI अनुसंधान और विकास के लिए आवंटित किया गया है।
#7. ओडिशा की पहली महिला मुख्य सचिव कौन बनी हैं?
उत्तर: अनु गर्ग
व्याख्या: अनु गर्ग ओडिशा की पहली महिला मुख्य सचिव बनी हैं।
#8. भारत ने जापान को पीछे छोड़कर अर्थव्यवस्था में कौन सा स्थान हासिल किया?
उत्तर: चौथा
व्याख्या: भारत की नॉमिनल GDP लगभग 4.18 ट्रिलियन डॉलर है।
#9. भारत की सबसे अमीर भारतीय मूल की प्रोफेशनल मैनेजर कौन हैं?
उत्तर: जयश्री उल्लाल
व्याख्या: वे 2008 से Arista Networks की अध्यक्ष और CEO हैं।
#10. Viz AI Patha प्रयोगशालाओं का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: AI, कोडिंग और रोबोटिक्स सिखाना
व्याख्या: यह छात्रों को भविष्य के लिए STEM कौशल प्रदान करने के लिए शुरू की गई।
#11. ब्रिटेन की Paid Military Gap Year योजना किस आयु वर्ग के लिए है?
उत्तर: 18–25 वर्ष
व्याख्या: इस योजना के तहत युवा ब्रिटिश नागरिक सेना, रॉयल नेवी और रॉयल एयरफोर्स में प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर पा सकते हैं।
#12. कौन सी भारतीय महिला क्रिकेटर T20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन बनाने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी बनी?
उत्तर: स्मृति मंधाना
व्याख्या: स्मृति मंधाना ने यह उपलब्धि भारत और श्रीलंका के बीच चौथे महिला T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हासिल की।
#13. भारत और ऑस्ट्रेलिया का ECTA समझौता किस वर्ष प्रभावी हुआ?
उत्तर: 2022
व्याख्या: यह समझौता 29 दिसंबर 2022 से लागू हुआ और 1 जनवरी 2026 से भारत से आयात होने वाले सभी उत्पादों पर शुल्क समाप्त हुआ।
#14. K-4 परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कहाँ से किया गया?
उत्तर: INS अरिघात
व्याख्या: इस मिसाइल की रेंज 3500 km है और यह DRDO द्वारा परीक्षण की गई।
#15. स्वीडिश अकादमी की नई स्थायी सचिव कौन बनी हैं?
उत्तर: इंग्रीड कार्लबर्ग
व्याख्या: इंग्रीड कार्लबर्ग स्वीडिश लेखिका और पत्रकार हैं। वे 1 जून 2026 से स्वीडिश अकादमी की स्थायी सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगी।
#16. INS वाघशीर पनडुब्बी में यात्रा करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति कौन हैं?
उत्तर: द्रौपदी मुर्मू
व्याख्या: यह यात्रा कर्नाटक के करवार नौसैनिक अड्डे से हुई थी।
#17. इजराइल ने किस देश को आधिकारिक रूप से स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी?
उत्तर: सोमालीलैंड
व्याख्या: सोमालीलैंड ने 1991 में स्वतंत्रता की घोषणा की थी, लेकिन 34 वर्षों तक इसे किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं मिली थी। इज़राइल ने अब इसे मान्यता दी।
#18. क्रोएशिया ने अनिवार्य सैन्य सेवा कब लागू की?
उत्तर: 2025
व्याख्या: क्रोएशिया ने वर्ष 2025 से अपने देश में अनिवार्य सैन्य सेवा लागू की है। इसके बाद सर्बिया 2026 में इसे लागू करेगा।
#19. चीन की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग ‘तियानशान शेंगली सुरंग’ कहाँ स्थित है?
उत्तर: शिनजियांग
व्याख्या: तियानशान शेंगली सुरंग 22.13 किलोमीटर लंबी है और यह चीन के उइगर स्वायत्त क्षेत्र, शिनजियांग में स्थित है। यह दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग मानी जाती है।
#20. भारत में कुल टाइगर रिजर्व की संख्या कितनी है?
उत्तर: 58
व्याख्या: हाल ही में मध्य प्रदेश का माधव टाइगर रिजर्व 58वां घोषित किया गया।
#21. भारत का पहला राष्ट्रीय AI अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थापित हुआ?
उत्तर: गांधीनगर, गुजरात
व्याख्या: इंडियन AI रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (IAIRO) PPP मॉडल पर काम करता है और आगामी 5 वर्षों के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट आवंटित है।
#22. डोनाल्ड ट्रंप किस पुरस्कार से सम्मानित होंगे?
उत्तर: इज़राइल शांति पुरस्कार
व्याख्या: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2026 में यह पुरस्कार पाने वाले पहले गैर-इज़राइली नागरिक बनेंगे।
#23. 40वीं एशियाई जलपक्षी जनगणना 2026 कहाँ आयोजित होगी?
उत्तर: आंध्र प्रदेश, गोदावरी मुहाना
व्याख्या: इसका उद्देश्य आद्रभूमि पारिस्थितिकी और प्रवासी जलपक्षियों के आंकड़े इकट्ठा करना है।
#24. भारत ने कौन सा स्थान हासिल कर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया?
उत्तर: चौथी
व्याख्या: भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए नॉमिनल GDP में 4.18 ट्रिलियन डॉलर के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
#25. भारत ने दक्षिण ध्रुव पहुँचने वाली सबसे कम उम्र की महिला कौन है?
उत्तर: काम्या कार्तिकेयन
व्याख्या: 18 वर्ष की उम्र में काम्या अंटार्कटिका महाद्वीप के दक्षिण ध्रुव पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला बनी।
#26. कौन सी योजना बच्चों के प्री-स्कूल शिक्षा और जीवन कौशल पर केंद्रित है?
उत्तर: पा पा पगली योजना
व्याख्या: यह योजना 3–6 वर्ष के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल आधारित प्री-स्कूल शिक्षा देती है।
#27. DRDO का 68वां स्थापना दिवस कब मनाया गया?
उत्तर: 1 जनवरी 2026
व्याख्या: DRDO की स्थापना 1 जनवरी 1958 को हुई थी और इसका मुख्य उद्देश्य रक्षा विज्ञान के क्षेत्र में विकास करना है।
#28. डेनमार्क किस क्षेत्र में दुनिया का पहला देश बना?
उत्तर: पारंपरिक डाक सेवा बंद की
व्याख्या: डिजिटल कम्युनिकेशन और ई-मेल के कारण डाक सेवा की मांग में गिरावट आई, इसलिए डेनमार्क ने 400 साल पुरानी पारंपरिक डाक सेवा बंद कर दी।
#29. रूस ने ईरान के कितने उपग्रह अंतरिक्ष में लॉन्च किए?
उत्तर: 3
व्याख्या: उपग्रहों के नाम हैं – पाया, जफर-2 और कौसर। ये कृषि, प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण की निगरानी में मदद करेंगे।
#30. भारत का पहला स्वदेशी MRI स्कैनर किस कंपनी ने तैयार किया?
उत्तर: VoxelGrids
व्याख्या: इस स्कैनर को नागपुर के पास चंद्रपूर कैंसर केयर फाउंडेशन में स्थापित किया गया।
Results
Congratulations !
You Passed
Try Again
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
Conclusion
दोस्तों ‘Weekly Current Affairs Quiz 04.01.2026आपकी साप्ताहिक Current Affairs तैयारी का आकलन करने का एक प्रभावी माध्यम है। अगर आप नियमित रूप से ऐसे Quiz हल करते हैं, तो परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों को समझना और याद रखना कहीं आसान हो जाता है। अपनी तैयारी को सही दिशा देने के लिए इस Quiz को ज़रूर हल करें और आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन की ओर आप निरंतर बढ़ते रहेंगे।



