27 December 2025 Current Affairs in Hindi

प्रिय दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों परीक्षा की तैयारी के लिए Current Affairs  के अंतर्गत आज हम  “27 December 2025 Current Affairs in Hindi” के अंतर्गत नियुक्तियाँ, राष्ट्रीय समाचार, खेल, विज्ञान-तकनीक और रक्षा से जुड़ी प्रमुख घटनाओं को आसान भाषा में समझेंगे।जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे – यूपीएससी (UPSC), UPPSC, SSC, बैंक, रेलवे आदि परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। 

आप इस पोस्ट से संबंधित 20 MCQ PDF महत्त्वपूर्ण प्रश्न पोस्ट के नीचे लिंक पर Click करके Download कर सकते है। 

27 December 2025 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

करेंट अफेयर्स – 27 December 2025 Current Affairs in Hindi

प्रमुख नियुक्तियाँ :

प्रोफेसर योगेश सिंह बने AICTE के नए अध्यक्ष

शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।

  • प्रोफेसर योगेश सिंह को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) का अतिरिक्त प्रभार वाला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • AICTE देश में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता और नियमन का कार्य करता है।

AICTE (All India Council for Technical Education) से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:

  • स्थापना:  नवंबर – 1945
  • एक सलाहकार निकाय के रूप में।
  • वैधानिक दर्जा: 1987 में संसद के एक अधिनियम (AICTE अधिनियम 1987) के द्वारा वधानिक दर्जा मिला।
  • मुख्यालय: AICTE का मुख्यालय नई दिल्ली है।

आप इसे भी पढ़ें : 26 December 2025 Current Affairs in Hindi

RVNL के नए CMD – सलीम अहमद :

  • सलीम अहमद ने रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) का पद संभाला।
Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group  Click Here

अटल स्मृति न्यास सोसायटी का अध्यक्ष – पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू

  • पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को नई दिल्ली में अटल स्मृति न्यास सोसाइटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  •  सोसाइटी के संस्थापक सदस्य राम बहादुर राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद उनके नाम का प्रस्ताव रखा था।
  • उन्होंने इस पद पर विजय कुमार मल्होत्रा का स्थान ग्रहण किया है, जिनका हाल में निधन हो गया।
  •  पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू अध्यक्ष बनने के बाद श्री नायडू सोसाइटी के संचालन हेतु शासी निकाय और कार्यकारी समिति के गठन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

शक्ति स्कॉलर्स’ यंग रिसर्च फेलोशिप – राष्ट्रीय महिला आयोग 

  • राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women – NCW) द्वारा शुरू की गई है। 
  • ‘शक्ति स्कॉलर्स’ यंग रिसर्च फेलोशिप का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित विषयों पर नीति-आधारित अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है। 
  • यह पहल युवा शोधकर्ताओं को सक्षम बनाती है ताकि वे भारत में महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी नीतिगत सुझाव और समाधान प्रस्तुत कर सकें।

राष्ट्रीय परियोजना – 27 December 2025 Current Affairs in Hindi

मध्य प्रदेश रोलिंग बजट अपनाने वाला पहला राज्य :

  • मध्य प्रदेश वर्ष 2026-27 से रोलिंग बजट प्रणाली अपनाने वाला देश का पहला राज्य बनेगा।
  • रोलिंग बजट को रोल ओवर भी कहा जाता है । 
  • रोलिंग बजट का अर्थ है, की हर साल बजट को अपग्रेड  किया जाता है, जिससे योजना अधिक लचीली बनती है।

दर्पण 2.0 डिजिटल डैशबोर्ड :

  • दिल्ली सरकार ने ‘दर्पण 2.0’ नामक डिजिटल डैशबोर्ड लॉन्च किया।
  • इसका उद्देश्य प्रमुख सरकारी परियोजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करना है।
  • DARPAN का पूर्ण रूप – Dashboard for Analytics, Review and performance Assessment Nationwide.

सुबनसिरी लोअर पनबिजली परियोजना :

  • अरुणाचल प्रदेश और असम की सीमा पर स्थित इस परियोजना की पहली 250 मेगावाट इकाई शुरू की गई।
  • इस परियोजना का शुभारंभ गेरुकामुख में किया गया। 
  • गेरुकामुख (Gerukamukh) असम (Assam) के ढेमाजी (Dhemaji) जिले में स्थित एक खूबसूरत प्राकृतिक स्थान है, जो ब्रह्मपुत्र की सबसे बड़ी सहायक नदी सुबनसिरी (Subansiri) के किनारे बसा है।
  • यह परियोजना भारत की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं में से एक है।
  • यह सूबनसिरी नदी पर बनाई गई है। जो ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी है। 

 परियोजना के निर्माणकर्ता : 

इस परियोजना के निर्माण कर्ता एनएचपीसी (NHPC) नेशनल हाईड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन द्वारा किया गया है। 

बारापुत्र ऐतिहासिक ग्राम योजना – ओडिशा राज्य 

  • हाल ही में प्रधानमंत्री ने ओडिशा में ‘बरापुत्रा ऐतिहासिक ग्राम योजना’ का शुभारंभ किया।
  •  इस पहल का लक्ष्य ओडिया महान विभूतियों की विरासत को सम्मान देना है, जिसके तहत उनके जन्मस्थलों को सांस्कृतिक धरोहर केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। 
  • इन स्थलों पर संग्रहालय, व्याख्या केंद्र, प्रतिमाएं और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। यह योजना ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी सहायक होगी।

आप इसे भी पढ़ें : 25 December 2025 Current Affairs in Hindi

भारतीय संविधान का संथाली भाषा में विमोचन : Competitive Exam Current Affairs

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में  नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में संथाली भाषा में प्रकाशित भारतीय संविधान का लोकार्पण किया। 
  • यह ओल चिकी लिपि में तैयार यह संस्करण संथाली भाषी समुदाय के लिए भाषाई समावेशन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

खेलकूद घटनाक्रम – 27 December 2025 Current Affairs in Hindi

WPL 2026 : नई कप्तान – जेमीमा रोड्रिग्स

  • जेमीमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स की WPL 2026 टीम का कप्तान बनाया गया।
  • यह खेल प्रतियोगिता 09 जनवरी से 5 फरवरी तक होगी। 
  • टूर्नामेंट का चौथा सीजन नवी मुंबई एवं वडोदरा के मध्य आयोजित होगा। 
  • महिला प्रीमियर लीग 2025 की विजेता – मुंबई इंडियंस (MI)।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) – 2026

  • टूर्नामेंट का आयोजन स्थल: छत्तीसगढ़
  • शुभंकर (Mascot): ‘मोरवीर’
  • लोगो और थीम सॉन्ग का अनावरण डॉ. मनसुख मांडवीय ने किया।
  • इस खेल का आयोजन 14 फरवरी 2026 से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित स्वर्गीय बी आर यादव स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाला है।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार – 2025 

  • भारतीय हॉकी टीम के उप-कप्तान हार्दिक सिंह को मेजर ध्यानचंद  खेल रत्न पुरस्कार 2025 के लिए नामांकित किया गया।
  • हार्दिक सिंह दो बार के ओलंपिक पदक विजेता है। 
  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है। जो प्रत्यरक वर्ष भारत के अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री द्वारा प्रदान किया जाता है।

विज्ञान और तकनीक  – Daily Current Affairs for UPSC in Hindi

चंद्रमा पर परमाणु ऊर्जा संयंत्र :

  • रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस  ने दिसंबर 2025 में यह घोषणा किया, की 2036 तक चंचंद्रमा पर परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करेगा।
  • इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा पर भविष्य के योजनाओ, रोवर्स एवं विशेष रूप से चीन के साथ मिलकर बनाए जाने वाले इंटरनेशनल लूनर रिसर्च स्टेशन (ILRS) को बिजली आपूर्ति करना है।

भारत में ऐतिहासिक पुरातात्विक खोज

  • भारतीय पुरातत्वविदों ने देश में अब तक की सबसे बड़ी गोलाकार पत्थर की भूलभुलैया का पता लगाया है। 
  • यह खोज महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के बोरामानी घास के मैदान में की गई है.
  • यह लगभग 2000 वर्ष पुरानी पत्थर की गोलाकार भूल-भुलैया है।
  • इसे भारत की सबसे बड़ी Stone Labyrinth माना जा रहा है।
  • यह सातवाहन काल (1-3 ईस्वी ) से जोड़ा गया है, जो भारत – रोमन व्यापारिक संपर्कों के प्रमाण देती है।

आप इसे भी पढ़ें :  Current Affairs Quiz 26 December 2025

रक्षा क्षेत्र – 27 December 2025 Current Affairs in Hindi

INSV कौडिन्य की ऐतिहासिक यात्रा

  • भारतीय नौसेना का नौकायन पोत INSV कौडिन्य अपनी पहली समुद्री यात्रा पर निकला।
  • यह जहाज सिलाई तकनीक से निर्मित है।
  • यात्रा मार्ग:  यह 29 दिसंबर  2025 से पोरबंदर से मस्कट (ओमान) के लिए निकलेगा।
  • यह जहाज पाँचवीं शताब्दी के प्राचीन भारतीय जहाज की डिजाइन पर आधारित है।
Download 20 MCQ PDF Click Here

Conclusion :

दोस्तों आज के करेंट अफेयर्स “27 December 2025 Current Affairs in Hindi” के अंतर्गत हमें यह समझने में मदद करता है, कि भारत शिक्षा, तकनीक, खेल और रक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।
चाहे वह मध्य प्रदेश का रोलिंग बजट हो या रूस का चंद्रमा मिशन, ये सभी घटनाएँ आने वाले भविष्य की दिशा तय करती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए ऐसे टॉपिक-अनुसार Daily Current Affairs का नियमित अध्ययन बहुत ही आवश्यक है।

FAQ – 27 December 2025 Current Affairs in Hindi

Q. AICTE के नए अध्यक्ष (अतिरिक्त प्रभार) कौन बने हैं?

प्रोफेसर योगेश सिंह को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) का अतिरिक्त प्रभार वाला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Q. रोलिंग बजट प्रणाली अपनाने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है?

  मध्य प्रदेश रोलिंग बजट अपनाने वाला पहला राज्य है।

Q3. खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का शुभंकर क्या है?

 खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का शुभंक मोरवीर है।

Q4. रूस ने किस वर्ष तक चंद्रमा पर परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने का लक्ष्य रखा है?

 रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस  ने दिसंबर 2025 में यह घोषणा किया, की 2036 तक चंचंद्रमा पर परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करेगा।

Q5. INSV कौडिन्य की पहली यात्रा कहाँ से कहाँ तक है?

 पोरबंदर से यह 29 दिसंबर  2025 से पोरबंदर से मस्कट (ओमान) के लिए निकलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top