26 December 2025 Current Affairs in Hindi

परम प्रिय दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों यदि आप प्रतियोगी परीक्षा जैसे – UPSC, SSC, Banking, रेलवे और राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है, तो इसके लिए Daily Current Affairs का अध्ययन बहुत ही आवश्यक है। आज हम इस लेख में 26 December 2025 Current Affairs in Hindi” को विषयवार (Topic Wise) सरल भाषा में समझेंगे, ताकि आप कम समय में ज्यादा जानकारी याद रख सकें।

आप इस पोस्ट से संबंधित 20 MCQ PDF महत्त्वपूर्ण प्रश्न पोस्ट के नीचे लिंक पर Click करके Download कर सकते है। 

26 December 2025 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

विज्ञान एवं तकनीक करेंट अफेयर्स – 26 December 2025 Current Affairs in Hindi 

भारत ने विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

IIT दिल्ली की AI लैब असिस्टेंट प्रणाली ‘आईला’

IIT दिल्ली ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के सहयोग से एक उन्नत AI प्रणाली विकसित की है।

मुख्य बिंदु:

  • प्रणाली का नाम: आईला (Aila) है।
  • पूरा नाम : : Artificially Intelligent Lab Assistant
  • यह AI बिना मानव हस्तक्षेप के प्रयोग कर सकती है ।
  • प्रयोगशालाओं में रिसर्च को तेज और सटीक बनाएगी।
  • डेनमार्क और जर्मनी के वैज्ञानिकों का सहयोग लेकर। 
  • टीम का कहना है, कि यह अपनी तरह का पहला AI एजेंट है, जिसे वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को प्रयोगशालाओं में सहायता देने के लिए विकसित किया गया है।
  • यह शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित हुआ है।

परीक्षा दृष्टि से महत्वपूर्ण:
भारत में AI आधारित रिसर्च इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास

आप इसे भी पढ़ें : 25 December 2025 Current Affairs in Hindi

अंतरराष्ट्रीय संबंध – 26 December 2025 Current Affairs in Hindi

चक्रवात ‘द्वितवाह’ और भारत-श्रीलंका सहयोग

हाल ही में आए चक्रवात ‘द्वितवाह’ ने श्रीलंका को गंभीर रूप से प्रभावित किया।

भारत की सहायता:

  • कुल राहत पैकेज: 450 मिलियन डॉलर
  • ऋण: 350 मिलियन डॉलर
  • अनुदान: 100 मिलियन डॉलर
  • मानवीय मिशन: ऑपरेशन सागर बंधु
  • इस अभियान के अंतर्गत भारतीय सेना की 48 इंजीनियर सदस्यों(टास्क फोर्स) की एक टीम को श्रीलंका में तैनात किया गया है। 
  • भारतीय सेना की प्रमुख जिम्मेदारी चक्रवात से टूटी सड़कें एवं पुलों का मरम्मत एवं दोबारा निर्माण। 
  • भारत की Neighbourhood First Policy को मजबूती है।

चक्रवात द्वितवाह के बारे में : 

  • चक्रवात द्वितवाह बंगाल की खड़ी से उठता हुआ तूफान है। 
  • चक्रवात ‘द्वितवाह’ का नाम यमन ने दिया है। जिस नाम का अर्थ है, ‘लैगून; यह नाम यमन के प्रसिद्ध सोकोट्रा आइलैंड पर स्थित खूबसूरत स्थान डेटवा से लिया गया है।  
  • भारत की Neighbourhood First Policy को मजबूती प्रदान करता है। 
Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group  Click Here

साइबर सुरक्षा घटनाक्रम – WhatsApp यूजर्स अलर्ट

‘घोस्ट पेयरिंग’ साइबर अटैक

  • CERT-In ने WhatsApp उपयोगकर्ताओं के लिए चेतावनी जारी की है।
  • भारत में साइबर सुरक्षा को लेकर एक नई और गंभीर चेतावनी जारी की गई है। 
  • भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-In) ने व्हाट्सएप यूज़र्स को निशाना बनाने वाले एक सक्रिय साइबर हमले के संबंध में हाई-सीवेरिटी एडवाइजरी जारी की है। 
  • इस हमले को ‘GhostPairing’ कहा जा रहा है, जिसके ज़रिए साइबर अपराधी बिना पासवर्ड या सिम स्वैप किए ही व्हाट्सएप अकाउंट पर नियंत्रण हासिल कर सकते हैं।
  •  डिजिटल धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच यह खतरा मैसेजिंग ऐप्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करता है।

हमले की विशेषता:

  • डिवाइस लिंकिंग फीचर का गलत इस्तेमाल होता है।
  • बिना OTP और पासवर्ड अकाउंट हैक हो जाता है
  • यूजर को पता भी नहीं चलता है।

पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण – 26 December 2025 Current Affairs in Hindi

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड संरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने इस दुर्लभ पक्षी की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया।

मुख्य तथ्य:

  • उच्चतम नीयली ने गंभीर रूप से लुप्तपर्याय ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोंडावण) के संरक्षणके लिए सौर ऊर्जा संयंत्रों एवं बिजली लाइनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 
  • यह प्रतिबंध प्रमुख रूप से राजस्थान एवं गुजरात के संवेदनशील क्षेत्रों पर लगाए गए है। जिससे की पक्षी को तारों से टकराने से बचाया जा सके। 
  • पक्षी का वैज्ञानिक नाम ; Arodeotis nigriceps है। 
  • यह राजस्थान का राज्य पक्षी है। 

आप इसे भी पढ़ें :  24 December 2025 Current Affairs in Hindi

पुरस्कार एवं सम्मान – 26 December 2025 Current Affairs in Hindi

प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान

विज्ञान रत्न पुरस्कार 2025

राष्ट्रपति शश्रीमती द्रौपदी मुर्मू  ने प्रसिद्ध खगोल भौतिक विज्ञान के प्रोफेसरजीनत विष्णु नार्लीकर को मरणोपरांत विज्ञान रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। 

यह राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार का दूसरा संस्करण था। 

इस वर्ष कुल 24 वैज्ञानिकों को 4 श्रेणी में पुरस्कार दिए गये है। 

  • विज्ञान रत्न 
  • विज्ञान श्री 
  • विज्ञान युवा ( शांति स्वरूप भटनागर)
  • विज्ञान टीम – अरोमा मिशन टीम को मिल है। 

59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार – 2024 

  • हिन्दी साहित्य का 59 वां ज्ञानपीठ पुरस्कार विनोद कुमार शुक्ल को सम्पूर्ण साहित्यिक योगदान के लिए 2025 में दिया गया है। 
  • हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन रायपुर (छत्तीसगढ़) के एम्स में हुआ था। 
  • इन्हे इनके प्रसिद्ध उपन्यास दीवार में एक खिड़की रहती थी के लिए 1999 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है। 
  • इनका पहला फेमस उपन्यास ‘(नौकर की कमीज’) 1979,  जिस पर फिल्म बनी थी। 

पेसा महोत्सव – 2025 विशाखापत्तनम – 26 December 2025 Current Affairs in Hindi

स्थान – विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)

शुभंकर – कृष्णा जिंका (काला हिरण)

पोर्टल – पेसा पोर्टल शुभारंभ 

उद्देश्य – जनजातीय समुदायों के स्वशासन, उनकी सांस्कृतिक विरासत एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ाना। 

  • केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने 23–24 दिसंबर 2025 को विशाखापत्तनम में आयोजित दो दिवसीय पेसा महोत्सव के प्रतिभागियों को पेसा दिवस (24 दिसंबर 2025) के अवसर पर वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया। 
  • उन्होंने कहा कि पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, 1996 (पेसा) जल, वन, भूमि और प्राकृतिक संसाधनों पर जनजातीय समुदायों के अधिकारों को सशक्त संवैधानिक आधार देता है, साथ ही इसके प्रभावी जमीनी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया।
  • इस महोत्सव में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना—सभी दस पेसा राज्यों से जनजातीय समुदायों के पंचायत प्रतिनिधि, खिलाड़ी, कारीगर, शिल्पकार और सांस्कृतिक कलाकार बड़ी संख्या में शामिल हुए।
  •  प्रतिभागियों ने कबड्डी, तीरंदाजी, पेसा दौड़ और पारंपरिक जनजातीय खेलों में अपनी कौशल का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही जनजातीय भोजन, हस्तशिल्प, कला, संस्कृति, नृत्य और परंपराओं की प्रदर्शनी ने आदिवासी विरासत को एक जीवंत राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।

NMHC को विकसित करने के लिए नीदरलैंड के समझौता :

यह समझौता भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर एवं नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन वील के द्विपक्षीय बैठक के दौरान हुआ। 

NMHC(National Maritime Heritage Complex Lothal) के बारे में :

  • NMHC लोथल (नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स, लोथल – National Maritime Heritage Complex Lothal) गुजरात के लोथल में विकसित किया जा रहा है। 
  • यह एक भव्य समुद्री विरासत प्रोजेक्ट है। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा तैयार किया जा रहा यह परिसर भारत की प्राचीन से लेकर आधुनिक समुद्री परंपराओं और लगभग 4,500 वर्ष पुरानी समुद्री विरासत को प्रदर्शित करेगा।
  •  इसमें संग्रहालय, थीम पार्क, शैक्षणिक संस्थान और होटल जैसी सुविधाएं शामिल होंगी, जिससे यह न केवल विश्व का सबसे बड़ा समुद्री संग्रहालय बनेगा बल्कि एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में भी उभरेगा।
  • लोथल सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख स्थल है। 
  • यहाँ पर विश्व का सबसे प्राचीन मानव निर्मित ड़कयार्ड (गोड़ीवाड़ा) को खोज गया है। 

रक्षा और नौसेना करेंट अफेयर्स 

भारत का पहला स्वदेशी निर्मित प्रदूषण नियंत्रक ‘समुद्र प्रताप’

  • भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत समुद्र प्रताप को भारतीय तट रक्षक में शामिल किया गया है। 
  • इसका निर्माण: गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL)
  • स्वदेशी सामग्री : 60% अधिक स्वदेशी उपकरणों का प्रयोग किया गया है। 
  • लंबाई एवं वजन : लंबाई 114.5 मीटर विस्तहपन क्षमता लगभग 4170 टन है। 

आप इसे भी पढ़ें : Current Affairs Quiz 26 December 2025

INS अंजदीप – 26 December 2025 Current Affairs in Hindi

हाल ही में कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) द्वारा निर्मित युद्धपोत ‘अंजदीप’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। यह स्वदेश में डिजाइन किए गए आठ पनडुब्बी रोधी उथले जलयानों (ASW SWC) की श्रृंखला का तीसरा पोत है।

अंजदीप से जुड़ी जानकारी

  • नौसेना के अनुसार, ASW SWC परियोजना को GRSE और तमिलनाडु के कट्टुपल्ली स्थित एलएंडटी शिपयार्ड के बीच सार्वजनिक–निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत लागू किया जा रहा है। 
  • इन युद्धपोतों का डिजाइन और निर्माण भारतीय जहाजरानी रजिस्टर (IRS) के वर्गीकरण मानकों के अनुरूप किया गया है।
  • ‘अंजदीप’ नाम कर्नाटक के कारवार तट के पास स्थित अंजदीप द्वीप से लिया गया है। यह नाम पूर्व में सेवा में रहे पेट्या श्रेणी के युद्धपोत INS अंजदीप की याद भी दिलाता है, जिसे वर्ष 2003 में नौसेना से सेवानिवृत्त कर दिया गया था।
  • यह सबसे बड़ा वाटर जेट युद्धपोत है।
  • इसे चेन्नई में कमीशन किया गया है। 

तकनीकी विशेषताएं :

  • करीब 77 मीटर लंबाई वाले ये पनडुब्बी रोधी उथले जलयान वॉटरजेट प्रणोदन प्रणाली से संचालित होते हैं। 
  • यह अपने आकार और क्षमताओं के कारण ये इस श्रेणी में भारतीय नौसेना के सबसे बड़े युद्धपोतों में शामिल हैं।

खेल जगत से करेंट अफेयर्स – 26 December 2025 Current Affairs in Hindi

  • विजेता: मोरक्को
  • उपविजेता: जॉर्डन
  • मोरक्को का दूसरा खिताब वर्ष 2012 । 
  • आयोजन स्थल : कतर (फाइनल लुसाइल स्टेडियम में हुआ है)। 
  • गोल्डन बॉल (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) – मोहम्मद आरबीआई हरिमत (मोरक्को)। 
  • गोल्डन बूट (सर्वाधिक गोल )- आली ऑलवान (जॉर्डन) – 6 गोल । 
  • गोल्डन गलब् (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) – अल मेहदी बेनाबिद (मोरक्को)। 
  • फेयर प्ले अवार्ड – सीरिया ।

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों डेली करेंट अफेयर्स ‘26 December 2025 Current Affairs in Hindi’ से स्पष्ट है कि भारत तकनीक, रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में लगातार प्रगति कर रहा है। यह लेख परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Download 20 MCQ PDF Click Here

FAQ – 26 December 2025 Current Affairs in Hindi

Q. ‘आईला’ AI प्रणाली किस संस्थान ने विकसित की?

IIT दिल्ली ने अंतरराष्ट्रीय (डेनमार्क और जर्मनी के वैज्ञानिकों) का सहयोग लेकर  सहयोग से इसे विकसित किया है।

Q. ऑपरेशन सागर बंधु किस देश से जुड़ा है?

यह श्रीलंका की सहायता के लिए शुरू किया गया है।इस अभियान के अंतर्गत भारतीय सेना की 48 इंजीनियर सदस्यों(टास्क फोर्स) की एक टीम को श्रीलंका में तैनात किया गया है।

Q. ग्रेट इंडियन बस्टर्ड किस श्रेणी में आता है?

IUCN की रेड लिस्ट में Critically Endangered।यह राजस्थान की राज्य पक्षी है।

Q. फीफा अरब कप 2025 का विजेता कौन बना?

मोरक्को ने यह खिताब जीता। और उपविजेता जॉर्डन रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top