परम प्रिय दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, Banking, State PCS, Railway और Teaching Exams की तैयारी में Daily Current Affairs की भूमिका बेहद अहम होती है। इस लेख में हम 24 December 2025 Current Affairs in Hindi के अंतर्गत राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, विज्ञान, खेल और पर्यावरण से जुड़ी उन सभी खबरों को सरल भाषा में समझेंगे, जो परीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।

राष्ट्रीय घटनाक्रम – 24 December 2025 Current Affairs in Hindi
राष्ट्रीय किसान दिवस 2025 (23 दिसंबर)
भारत में हर वर्ष 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के किसानों को समर्पित होता है।
महत्वपूर्ण तथ्य:
- यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मनाया जाता है
- चौधरी चरण सिंह का जन्म: 23 दिसंबर 1902
- किसान हितैषी नीतियों के लिए उन्हें जाना जाता है
2025 की थीम:
- “विकसित भारत 2047 – भारतीय कृषि के वैश्वीकरण में FPO की भूमिका”
अन्य संबंधित दिवस:
- 21 दिसंबर – विंटर सॉलस्टाइस
- 22 दिसंबर – राष्ट्रीय गणित दिवस
राज्य स्तर करेंट अफेयर्स – 24 December 2025 Current Affairs in Hindi:
पश्चिम बंगाल में क्रम श्री नाम अब ‘महात्मा श्री’ योजना
पश्चिम बंगाल सरकार ने अपनी रोजगार योजना ‘कर्मश्री’ का नाम बदलकर ‘महात्मा श्री’ कर दिया है।
कारण:
- केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में यह फैसला लिया गया
मनरेगा से जुड़े अपडेट:
- कार्य दिवस: 100 से बढ़ाकर 125 दिन
- नया नाम: VB-GRAM-G
क्या थी कर्मश्री’ योजना ? -:
क्रमशरी योजना मनरेगा की तर्ज पर काम देती है, जिसमें जॉब कार्ड धारक परिवारों को को वार्षिक 100 दिनों का गारंटीड रोजगार प्रदान किया जाता है।
आप इसे भी पढ़ें : 23 December 2025 Current Affairs in Hindi
अमोनिया यूरिया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास :
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले के नमरूप में 10,601करोड़ रुपये के अमोनिया यूरिया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास किया।
- यह प्रोजेक्ट असम वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल कंपनी लिमिटेड के तहत बनाया गया है।
- यह प्रत्येक वर्ष 12.7 लाख टन यूरिया का उत्पादन करेगी।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
विज्ञान एवं अंतरिक्ष – 24 December 2025 Current Affairs in Hindi:
नींबू के आकार का एक्सोप्लेनेट खोजा गया
नासा के James Webb Space Telescope की मदद से वैज्ञानिकों ने एक अनोखा एक्सोप्लेनेट खोजा है।
मुख्य जानकारी:
- ग्रह का नाम: PSR J2326-50 b
- दूरी: लगभग 2000 प्रकाश वर्ष
- आकार: बृहस्पति जैसा
- तीव्र गुरुत्वाकर्षण के कारण नींबू/रग्बी बॉल जैसा आकार
खेलकूद – 24 December 2025 Current Affairs in Hindi:
खेल जगत की बड़ी उपलब्धियाँ
24 December 2025 Current Affairs in Hindi में खेलों से जुड़ी खबरें अक्सर पूछी जाती हैं।
प्रमुख अपडेट:
स्मृति मंधाना T20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन बनाने वाली पहली एशियाई महिला
स्मृति मंधाना ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4,000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया है।
- वह यह मुकाम हासिल करने वाली एशिया एवं भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनीं, जबकि दुनिया भर में यह उपलब्धि पाने वाली वह दूसरी खिलाड़ी हैं।
- उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ न्यूज़ीलैंड की सूजी बेट्स ने किया था।
- मंधाना ने मात्र 3,227 गेंदों में 4,000 रन पूरे किए, जो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक का सबसे तेज़ रिकॉर्ड है।
- उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि विशाखापत्तनम में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के दौरान हासिल की।
जय शाह – NDTV इंडियन ऑफ द ईयर 2025 ‘ट्रांसफॉर्मेशनल लीडर ऑफ द ईयर
जय शाह को NDTV इंडियन ऑफ द ईयर 2025 में ‘ट्रांसफॉर्मेशनल लीडर ऑफ द ईयर’ अवार्ड से नवाजा गया
अवार्ड का कारण – यह पुरस्कार उन्हे क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को, महिला प्रीमियर लीग की शुरुवात, एवं क्रिकेट को 2028 में शामिल करने के लिए दिया गया है ।
ईस्ट बंगाल FC पहली SAFF महिला क्लब चैंपियनशिप 2025 की विजेता
ईस्ट बंगाल FC ने नेपाल के काठमांडू में स्थित दशरथ स्टेडियम में 20 दिसंबर 2025 को खेले गए फाइनल में मेज़बान देश की APF(एपीएफ) (सशस्त्र पुलिस बल) टीम को 3-0 से हराकर पहली SAFF महिला क्लब चैम्पियनशिप 2025 अपने नाम कर ली।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ ईस्ट बंगाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिताब जीतने वाला भारत का पहला महिला फुटबॉल क्लब बन गया।
पुरस्कार : 24 December 2025 Current Affairs in Hindi:
‘राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार- 2025
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के गणतन्त्र मंडप में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में ‘राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार- 2025’ प्रदान किए।
यह पुरस्कार के दूसरे संस्करण में, (विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा और विज्ञान टीम) – चार श्रेणियों में 24 प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को अवार्ड प्रदान किए गए।
इस पुरस्कार का उद्देश्य :
इस पुरस्कार का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं प्रौद्योगिकी-आधारित नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और नवप्रवर्तकों द्वारा व्यक्तिगत रूप से अथवा टीम के साथ किए गए उल्लेखनीय और प्रेरणादायक कार्यों को मान्यता देता है।
आप इसे भी पढ़ें : 22 December 2025 Current Affairs in Hindi
वन्यजीव और पर्यावरण – 24 December 2025 Current Affairs in Hindi:
मध्य प्रदेश में भारत का पहला टाइगर कॉरिडोर
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय मल्टी नेशनल पार्क टाइगर कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा की है।
मुख्य उद्देश्य:
- अलग-अलग टाइगर रिजर्व को आपस में जोड़ना, जैसे (कान्हा, बांधवगढ़ एवं पेंच) इसमें बाघ बिना किसी हस्तक्षेप के इधर से उधर जा सकेंगे।
- मध्य प्रदेश इस समय 785 बाघों के साथ भारत का टाइगर स्टेट है।
त्वरित करेंट अपडेट :
Quick Highlights:
लोसार महोत्सव :
लोसार का अर्थ – लो का अर्थ है ‘वर्ष’ और सार का अर्थ है नया
- लोसर महोत्सव तिब्बती बौद्ध धर्म का सबसे महत्त्वपूर्ण त्योहार है।
- यह तिब्बती चंद्र सौर कैलेंडर के अनुसार नए वर्ष की शुरुवात को चिन्हित करता है।
- यह त्योहार मुख्य रूप से तिब्बत, भटन, नेपाल, भारत, एवं दुनिया भर में स्थित बौद्ध धर्म के समुदायों के द्वारा मनाया जाता है।
- इसमें मेथो जुलूस एवं पारंपरिक नृतव संगीत का आयोजन होता है।
गगनयान मिशन – ड्रोग पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण
- इसका सफल परीक्षण चंडीगढ़ के टर्मिनल बैलिसिटिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) के रेल ट्रैक रॉकेट RTRS सुविधा पर किया गया।
- गगनयान मिशन भारत का प्रथम मानव अंतरिक्ष मिशन है।
- लॉन्च व्हीकल LVM3 है।
- मुख्य मानव मिशन 2027 की प्रथम तिमाही Q1के लक्षित है।
QUAD अभ्यास – गुआम में ऑपरेशन क्रिसमस ड्रॉप
आस्ट्रेलिया, भारत, जापान एवं अमेरिका अर्थात क्वाड देशों ने प्रथम बार मिलकर खास क्षेत्रीय प्रशिक्षण अभ्यास (IPLN) सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
यह अभ्यास गुआम स्थित एंडरसन एयर फोर्स बेस पर हुआ। यह अभ्यास क्रिसमस ड्रॉप के साथ प्रारंभ हुआ।
इस अभ्यास का मुख्य लक्ष्य हिन्द प्रशांत क्षेत्र में मानवीय सहायता एवं आपदा राहत कार्यों के समय चारों देश के मध्य लॉजिसिटिक्स समन्वय को मजबूत करना है।
क्वाड (QUAD) का संक्षिप्त परिचय :
क्वाड एक रणनीतिक समूह है, जिसमें चार लोकतांत्रिक देश शामिल हैं—भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया। ये देश मिलकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुरक्षित, खुला और सभी के लिए समान अवसरों वाला बनाने की दिशा में काम करते हैं। इस समूह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखना और साझा चुनौतियों से मिलकर निपटना है।
क्वाड (QUAD) की शुरुआत एवं विकास
क्वाड (QUAD) की अवधारणा प्रथम बार वर्ष 2007 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे द्वारा सामने रखी गई थी। हालांकि, इसे एक सक्रिय और नियमित मंच का रूप 2017 के बाद मिला, जब चारों देशों ने दोबारा मिलकर सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया।
क्वाड (QUAD के प्रमुख उद्देश्य
क्वाड का फोकस केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देता है, जैसे:
- स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मजबूत करना
- समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना
- आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ाना
- क्षेत्र में नियमों पर आधारित व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना
- चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करना
क्वाड (QUADकार्य के प्रमुख क्षेत्र (Work Areas)
क्वाड (QUAD विभिन्न विषयों पर मिलकर काम करता है, जिनमें शामिल हैं:
- समुद्री सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण
- जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण
- स्वास्थ्य सुरक्षा और आपदा प्रबंधन
- उभरती तकनीकें जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
- साइबर सुरक्षा, अवसंरचना और अंतरिक्ष सहयोग
क्वाड (QUAD का वैश्विक महत्व
क्वाड देशों की संयुक्त शक्ति इसे वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली बनाती है। यह समूह:
- दुनिया की लगभग 24% आबादी का प्रतिनिधित्व करता है
- वैश्विक GDP का करीब 35% हिस्सा रखता है
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार में लगभग 18% की भागीदारी करता है
क्वाड (QUAD कैसे काम करता है
क्वाड कोई औपचारिक संगठन नहीं है, बल्कि एक सहयोगात्मक मंच है।
- हर साल शिखर सम्मेलन आयोजित होते हैं
- विदेश मंत्रियों की नियमित बैठकें होती हैं
- अलग-अलग कार्य समूहों के जरिए योजनाओं को लागू किया जाता है
कुल मिलाकर, क्वाड हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सहयोग और संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
आप इसे भी पढ़ें : 23 December 2025 Current Affairs Quiz
ओमान ने पॉलिमर नोट जारी किया :
ओमान देश ने हाल ही में पॉलिमर नोट जारी किया है।
विशेषता -:
- राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ एवं आधुनिक सुरक्षा विशेषताओं से युक्त रियाल पॉलिमर नोट है।
- 11 जनवरी 2026 से ओमान के केन्द्रीय बैंक द्वारा मौजूद मुद्रा के साथ प्रचलन में आ जाएगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों आज के करेंट अफेयर्स के अंतर्गत ’24 December 2025 Current Affairs in Hindi’ राष्ट्रीय विकास, विज्ञान, खेल और पर्यावरण से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं का बेहतरीन संग्रह है। अगर आप इन खबरों को प्रतिदिन रिवीजन और शॉर्ट नोट्स के साथ पढ़ते हैं, तो परीक्षा में करंट अफेयर्स आपके लिए स्कोरिंग सेक्शन बन सकता है।
| Download 20 MCQ PDF | Click Here |
5 FAQ – 24 December 2025 Current Affairs in Hindi
Q.राष्ट्रीय किसान दिवस कब मनाया जाता है?
भारत में हर वर्ष 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के किसानों को समर्पित होता है।यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मनाया जाता है।
Q.2025 में किसान दिवस की थीम क्या है?
‘विकसित भारत 2047 – FPO की भूमिका’ थी
Q. नींबू के आकार वाला एक्सोप्लेनेट कौन सा है?
नासा के James Webb Space Telescope की मदद से वैज्ञानिकों ने एक अनोखा एक्सोप्लेनेट खोजा गया ग्रह का नाम: PSR J2326-50 b।
Q. महात्मा श्री’ योजना किस राज्य से संबंधित है?
पश्चिम बंगाल सरकार ने अपनी रोजगार योजना ‘कर्मश्री’ का नाम बदलकर ‘महात्मा श्री’ कर दिया है।
Q. भारत का पहला राज्य स्तरीय टाइगर कॉरिडोर कहाँ बना रहा है?
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय मल्टी नेशनल पार्क टाइगर कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा की है। यह मध्य प्रदेश में भारत का पहला टाइगर कॉरिडोर है।
