दोस्तों नमस्कार! दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए Daily Current Affairs पढ़ना बेहद आवश्यक होता है। UPSC, SSC, Banking, Railway, UPPSC और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं में समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न नियमित रूप से पूछे जाते हैं।
इस लेख में हम “17 March 2026 Current Affairs in Hindi” के अंतर्गत राष्ट्रीय समाचार, अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम, विज्ञान और तकनीक, खेल जगत और सरकारी पहलों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सरल भाषा में समझेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 17 March 2026 Current Affairs in Hindi
अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस (Pi Day) 2026
हर वर्ष 14 मार्च को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। इसे आमतौर पर पाई दिवस (Pi Day) के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि गणितीय स्थिरांक π (Pi) का मान 3.14 होता है और 14 मार्च को 3/14 के रूप में दर्शाया जाता है।
मुख्य तथ्य
- इस दिवस की घोषणा यूनेस्को द्वारा 2019 में की गई थी।
- पहली बार इसे 2020 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया गया।
- वर्ष 2026 की थीम-: Mathematics and Hope (गणित और आशा)
अतिरिक्त जानकारी
- गणित के क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार एबल प्राइज (Abel Prize) माना जाता है।
- वर्ष 2025 का एबल प्राइज जापान के गणितज्ञ मसाकी काशीवारा को प्रदान किया गया था।
- यह दिवस छात्रों और शोधकर्ताओं को गणित के महत्व को समझने और विज्ञान व तकनीक के विकास में इसकी भूमिका को उजागर करने के लिए प्रेरित करता है।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
रक्षाक्षेत्र – 17 March 2026 Current Affairs in Hindi
फ्रीडम शील्ड सैन्य अभ्यास
अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त सैन्य अभ्यास Freedom Shield शुरू किया है।
प्रमुख उद्देश्य
- कोरियाई प्रायद्वीप की सुरक्षा को मजबूत करना।
- संयुक्त सैन्य रणनीतियों का अभ्यास करना।
- क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ाना।
- फ्रीडम शील्ड एक बड़ा वार्षिक परीक्षा अभ्यास है जिसे अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सीन संयुक्त रूप से आयोजित करती है।
ब्रिटेन का ऐतिहासिक कानून
ब्रिटेन की संसद ने एक महत्वपूर्ण कानून वंशानुगत पियर्स की व्यवस्था को समाप्त करने के लिए ऐतिहासिक कानून पारित किया है।
मुख्य बिंदु
- हाउस ऑफ लॉर्ड्स में वंशानुगत पियर्स (Hereditary Peers) की व्यवस्था समाप्त करने के लिए कानून पारित किया गया।
- इसका उद्देश्य संसद को अधिक लोकतांत्रिक बनाना है।
- विधेयक का नाम – ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स बिल’।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 17 March 2026 Current Affairs in Hindi
खेल जगत – 17 March 2026 Current Affairs in Hindi
भारत को मिला 94वां ग्रैंड मास्टर
भारत शतरंज के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, और दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
हाल ही में मयंक चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के 94वें ग्रैंड मास्टर बनने का गौरव प्राप्त किया है।
महत्वपूर्ण तथ्य
- मयंक चक्रवर्ती असम राज्य से आते हैं।
- वे उत्तर-पूर्व भारत के पहले ग्रैंड मास्टर बने हैं।
- उन्होंने यह उपलब्धि स्वीडन में आयोजित शतरंज टूर्नामेंट में हासिल की।
- इस समय उनकी उम्र केवल 16 वर्ष है।
अन्य संबंधित तथ्य
- इससे पहले मुंबई के आरव डेंगला भारत के 93वें ग्रैंड मास्टर बने थे।
- भारत में शतरंज की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी लगातार बेहतर हो रहा है।
आप इसे भी पढ़ें : 16 March 2026 Current Affairs in Hindi
विज्ञान और रक्षा- 17 March 2026 Current Affairs in Hindi
भारत ने विज्ञान और रक्षा तकनीक के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जो देश की तकनीकी क्षमता को मजबूत बनाती हैं।
अवतार (Avatar) एफीबियस ड्रोन
भारत ने अपना पहला स्वदेशी एफीबियस (उभयचर) ड्रोन विकसित किया है।
इसकी विशेषताएँ
- इसका नाम अवतार (Avatar) रखा गया है।
- यह हवा और पानी दोनों में काम करने में सक्षम है।
- इसे बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप Aqua AirX Autonomous Systems ने विकसित किया है।
- यह ड्रोन समुद्री निगरानी, खोज एवं बचाव अभियान और रक्षा कार्यों में उपयोगी साबित हो सकता है।
CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने CE20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया है।
महत्वपूर्ण बिंदु
- परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरी स्थित परीक्षण केंद्र में किया गया।
- यह परीक्षण 22 टन थ्रस्ट स्तर पर किया गया।
- यह इंजन भारी उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- यह LVM 3 रॉकेट के ऊपरी चरण को शक्ति प्रदान करता है।
समुद्र प्रताप – प्रदूषण नियंत्रण पोत
भारत ने समुद्री प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक नया कदम उठाया है।
मुख्य तथ्य
- समुद्र प्रताप भारत का पहला स्वदेशी Pollution Control Vessel है।
- इसका निर्माण गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा किया गया है।
- इसका उपयोग समुद्र में फैलने वाले तेल और अन्य प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए किया जाएगा।
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 15 March 2026
रेलवे सुरक्षा और डिजिटल पहल
भारत सरकार ने रेलवे सुरक्षा और डिजिटल सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें शुरू की हैं।
कवच 4.0: भारतीय रेलवे की सबसे उन्नत स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली
कवच 4.0 (Kavach 4.0) भारतीय रेलवे द्वारा विकसित एक स्वदेशी और अत्याधुनिक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (ATP) प्रणाली है, जिसे वर्ष 2025 में आधिकारिक मंजूरी प्रदान की गई।
- यह तकनीक सेफ्टी इंटीग्रिटी लेवल-4 (SIL-4) मानक से प्रमाणित है, जो रेल संचालन में उच्चतम स्तर की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
- यह प्रणाली 160 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली ट्रेनों में भी प्रभावी ढंग से काम करती है। खास बात यह है कि कोहरे या कम दृश्यता जैसी परिस्थितियों में भी यह तकनीक स्वतः ब्रेक लगाकर संभावित टक्कर को रोकने में सक्षम है।
- वर्तमान में इस प्रणाली का विस्तार भारतीय रेलवे के 5 ज़ोन में किया जा चुका है और यह 1,300 किलोमीटर से अधिक रेल मार्ग पर लागू हो चुकी है, जिससे रेल यात्रा की सुरक्षा और विश्वसनीयता में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।
कवच क्या है ?
- यह भारत की अपनी स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (Automatic Train Protection) प्रणाली है।
- इसे भारतीय रेलवे के RDSO (अनुसंधान डिजाइन और मानव संगठन) द्वारा विकसित किया गया है।
- यह निम्न प्रमुख रेल मार्ग दिल्ली – मुंबई और दिल्ली – हावड़ा मार्गों पर लागू किया गया है
बंदरगाह प्रबंधन हेतु (डिजिटल ट्विन प्लेटफार्म)
- तमिलनाडु का वी.ओ. चिदंबरनार (VOC) बंदरगाह डिजिटल ट्विन तकनीक अपनाने वाला भारत का पहला प्रमुख बंदरगाह बन गया है।
- इस उन्नत प्लेटफ़ॉर्म में IoT, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और 3D मैपिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे बंदरगाह के पूरे बुनियादी ढांचे का रीयल-टाइम वर्चुअल मॉडल तैयार किया जाता है।
- इस डिजिटल प्रणाली के माध्यम से बंदरगाह के संचालन की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकती है, जिससे सुरक्षा, कार्यकुशलता और प्रबंधन क्षमता में सुधार होता है।
- साथ ही, इस तकनीक की मदद से जहाजों के टर्नअराउंड समय में लगभग 25% तक कमी लाने में सहायता मिलती है, जिससे बंदरगाह की कुल कार्यक्षमता और लॉजिस्टिक्स प्रबंधन बेहतर होता
कृषि खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन 2026
- कृषि खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन 2026 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है।
- इस सम्मेलन का उद्देश्य कृषि खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की परिवर्तनकारी भूमिका को पहचानना और उसे मजबूत करना है।
- या हाइड्रोजन संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय महिला किस वर्ष 2026 के उपलक्ष में किया गया था।
- विषय(थीम) – प्रगति को गत देना, नई ऊंचाइयों को छूना
ध्वनि स्पंदना” (Dhwani Spandana) नवाचार से सम्मानित राज्य – कर्नाटक
दृष्टिबाधित यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) को “ध्वनि स्पंदना” (Dhwani Spandana) ऑनबोर्ड बस पहचान प्रणाली के लिए 12वें गवर्नेंस नाउ PSU अवार्ड्स में “नवाचार में उत्कृष्टता” (Excellence in Innovation) श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है।
मुख्य बिंदु:
- पहल – ध्वनि स्पंदना: यह एक विशेष ऑडियो-आधारित प्रणाली है, जो दृष्टिबाधित यात्रियों को बस की पहचान करने में सहायता करती है और उन्हें अधिक स्वतंत्र रूप से यात्रा करने में सक्षम बनाती है।
- कार्यान्वयन: इस प्रणाली को जर्मनी की संस्था GIZ के सहयोग से मैसूरु सिटी ट्रांसपोर्ट की लगभग 200 बसों में लागू किया गया है।
- पुरस्कार: यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को अधिक सुलभ और समावेशी बनाने के लिए किए गए नवाचारों को प्रोत्साहित करना है।
आंध्र प्रदेश में बनेगा दुनिया का पहला स्वायत्त समुद्री जहाज निर्माण केंद्र
- भारत के आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में स्थित जुव्वलादिन्ने (Juvvaladinne) मछली पकड़ने के बंदरगाह पर दुनिया का पहला उन्नत स्वायत्त (Autonomous) समुद्री जहाज निर्माण और सिस्टम केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
- इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मुंबई की कंपनी सागर डिफेंस इंजीनियरिंग द्वारा विकसित किया जा रहा है।
- यह केंद्र आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए स्वायत्त समुद्री जहाजों के निर्माण, परीक्षण और संचालन प्रणालियों के विकास पर केंद्रित होगा, जिससे समुद्री सुरक्षा, निगरानी और नौवहन क्षमताओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
- उद्देश्य: इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य मानव रहित सतही पोत (USV), स्वायत्त जलमग्न वाहन, बुद्धिमान नेविगेशन प्रणाली और समुद्री सेंसर विकसित करना है।
योजना – 17 March 2026 Current Affairs in Hindi
UIDAI ने बग बाउंटी प्रोग्राम किया लॉन्च
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक नया ‘बग बाउंटी’ कार्यक्रम शुरू किया है।
उद्देश्य
- आधार प्रणाली की सुरक्षा को मजबूत बनाना।
- सिस्टम की कमजोरियों की पहचान करना।
- साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को प्रोत्साहित करना।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI)
UIDAI – Unique Identification Authority of India
- स्थापना- 28 जनवरी2009
- मुख्यालय – नई दिल्ली
- अध्यक्ष– नीलकंठ मिश्रा
- मुख्य कार्यकारी अधिकारी – भुवनेश कुमार
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 16.03.2026
अंतर्राष्ट्रीय रेल कोच एक्सपो – 2026 का उद्घाटन – चेन्नई
- अंतर्राष्ट्रीय रेल कोच को 2026 का उद्घाटन इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के परिसर चेन्नई में किया गया।
- इस कार्यक्रम का उद्घाटनके महाप्रबंधक यू. सुब्बा राव ने किया है।
- उद्देश्य – रेल कोच निर्माण, आधुनिक ट्रेन सेट, यात्री सुविधाओं और उभरती हुई रेल तकनीक का प्रदर्शन करना।
समृद्ध ग्राम परियोजना – मध्य प्रदेश
केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का विस्तार करने के लिए नई पहल कर रही है।
मुख्य जानकारी
- इस परियोजना की शुरुआत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की।
- इसे मध्य प्रदेश के गुना जिले के उमरी गांव में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया।
- इसका उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों तक ई-गवर्नेंस सेवाएँ पहुंचाना है।
- इसका लक्ष्य भारत नेट कनेक्टिविटी का उपयोग करके ग्रामीण नागरिकों तथा स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल, विकास, कृषि और ई – गवर्नेंस जैसी नागरिक सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करना है
अराकू कौनी : आंध्र प्रदेश का पहला आदिवासी मिलेट-आधारित फूड मेनू लॉन्च
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 12 मार्च 2026 को आंध्र प्रदेश का पहला आदिवासी बाजरा-आधारित फूड मेनू “अराकू कौनी” (Araku Kuoni) लॉन्च किया।
- इस पहल का उद्देश्य आदिवासी किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, पारंपरिक और पौष्टिक मिलेट आधारित खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देना तथा राज्य में स्वस्थ खान-पान और पर्यटन को प्रोत्साहित करना है।
- यह कदम स्थानीय आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक खाद्य परंपराओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Conclusion : 17 March 2026 Current Affairs in Hindi
दोस्तों, “17 March 2026 Current Affairs in Hindi” की ये प्रमुख समसामयिक घटनाएँ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे महत्वपूर्ण बदलावों को दर्शाती हैं।
चाहे वह शतरंज में भारत की नई उपलब्धि हो, अवतार ड्रोन जैसी नई तकनीक हो, या कवच 4.0 जैसी रेलवे सुरक्षा प्रणाली, ये सभी घटनाएँ भारत की प्रगति और विकास को दर्शाती हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए इन घटनाओं की जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसे विषय अक्सर UPSC, SSC, Banking, Railway और राज्य स्तरीय परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
| Download Top 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQs: 17 March 2026 Current Affairs in Hindi
प्रश्न 1: अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस हर वर्ष 14 मार्च को मनाया जाता है।
प्रश्न 2: भारत के 94वें ग्रैंड मास्टर कौन बने हैं?
उत्तर: असम के मयंक चक्रवर्ती भारत के 94वें ग्रैंड मास्टर बने हैं।
प्रश्न 3: भारत का पहला स्वदेशी एफीबियस ड्रोन कौन सा है?
उत्तर: भारत का पहला स्वदेशी उभयचर ड्रोन अवतार (Avatar) है।
प्रश्न 4: कवच 4.0 प्रणाली क्या है?
उत्तर: यह भारतीय रेलवे की स्वचालित ट्रेन टक्कर रोकने वाली सुरक्षा प्रणाली है।
प्रश्न 5: 2026 का BRICS शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित होगा?
उत्तर: 2026 का 18वां BRICS शिखर सम्मेलन भारत में आयोजित होगा।
