दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों, यदि आप SSC, UPSC, BPSC, Railway, Banking या Police जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो ‘13 February 2026 Current Affairs in Hindi’ आपके लिए बेहद जरूरी है। डेली करेंट अफेयर्स न केवल लिखित परीक्षा बल्कि इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन में भी मददगार साबित होते हैं।आज के इस लेख में हम 12 फरवरी 2026 की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाओं को सरल भाषा में समझेंगे।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 13 February 2026 Current Affairs in Hindi
भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2025 में भारत की रैंक 91वें
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी Corruption Perception Index (CPI) 2025 में भारत की स्थिति सामने आई है।
यह सूचकांक ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल -(Transparency International) द्वारा जारी किया जाता है।
भारत 2025 में 182 देश में 91वें स्थान पर रहा है।
भारत का स्कोर पिछले वर्ष की तुलना में एक अंक बड़ा है।
करप्शन परसेप्शन इंडेक्स भ्रष्टाचार के स्तर के अनुसार दुनिया भर में 182 देश में और क्षेत्र की रैंकिंग करता है, जीरो अत्यधिक भ्रष्ट से 100 अत्यधिक पारदर्शी या ईमानदारी को दर्शाता है।
- भारत की रैंक: 182 देशों में 91वां स्थान
- शीर्ष देश: डेनमार्क पहले स्थान पर, इसके बाद फिनलैंड और सिंगापुर
- स्कोर प्रणाली: 0 से 100 के पैमाने पर मूल्यांकन
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की नई नियुक्ति
फरवरी 2026 में स्पेन के जुवान एंटोनियो समरंज को लगातार दूसरे चार वर्ष के लिए 4 वर्ष की कार्यकाल के लिए फिर से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का उपाध्यक्ष चुना गया है।
यह चुनाव मिलान में आयोजित 145वें IOC सत्र में किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति
स्थापना- 23 जून 1894(पेरिस फ्रांस में)
मुख्यालय – लुसाने स्वीटजरलैंड
अध्यक्ष –किस्ट्री कोवेनट्री (जिंबॉब्वे )
Biofach 2026: भारत बना ‘Country of the Year’
जर्मनी के नूडबर्ग में आयोजित Biofach 2026 प्रदर्शनी में भारत को ‘Country of the Year’ सम्मान मिला।
- सम्मान का कारण: जैविक उत्पादों की विविधता और गुणवत्ता
- नेतृत्व: APEDA (एपीडा) द्वारा भारतीय पवेलियन का संचालन
- महत्व: भारत वैश्विक जैविक बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
- इसमें भारतीय पवेलीयन का नेतृत्व APEDA(कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ) द्वरा किया जाएगा।
आप इसे भी पढ़ें : 12 February 2026 Current Affairs in Hindi
भारतीय नौसेना का बहुपक्षीय अभ्यास ‘मिलान 2026’
भारतीय नौसेना ने विशाखापट्टनम में अपना 13वां बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘मिलान 2026’ शुरू किया।
यह अभ्यास भारत की समुद्री सुरक्षा और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करता है।
- स्थान – विशाखापत्तनम, आंध्रप्रदेश (पूर्वी नौसेना कमान के तत्वाधान में)
- अवधि:- 15 से 25 फरवरी 2026
- संस्करण 13 वां
- थीम – सौहार्द, सहयोग , सहभागिता (Camaraderie, Cooperation, Collaboration)
- भाग लेने वाले देश:- अमेरिका, रूस, दक्षिण अफ्रीका सहित कई देश
- मुख्य उद्देश्य:- पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास, समुद्री बचाव अभियान, आपसी सहयोग मजबूत करना
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी – 13 February 2026 Current Affairs in Hindi
इसरो का चंद्रयान-4 मिशन
ISRO ने अपने आगामी चंद्रयान-4 मिशन की लैंडिंग साइट तय कर ली है।
ISRO ने चंद्रयान- 4 के लिए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास मॉन्स माउंटेन’ (MM-4) नामक एक सुरक्षित लैंडिंग साइट खोज ली है।
चंद्रयान -2 की तस्वीरे से मिली जानकारी के आधार पर यह साइट समतल सतह, लंबे समय तक, सूर्य प्रकाश और पनि की बर्फ की संभावना के कारण चुनी गई है।
चंद्रयान -4 मिशन (मिशन लॉन्च -2028)
- आगामी चंद्रायण -4 मिशन का उद्देश्य चंद्र सतह से चट्टानों और मिट्टी को एकत्र तथा, उन्हे पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लाना सुनिश्चित करना है।
- केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 2,104.06 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
- लैंडिंग स्थल: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास स्थित ‘मॉन्स माउंटेन’.
- संभावित लॉन्च: वर्ष 2028. .
- मिशन का उद्देश्य: चंद्रमा की सतह से नमूने पृथ्वी पर लाना.
- यह मिशन भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान में नई ऊंचाई पर ले जाएगा।
ISRO के बारे में एक झलक :
करेंट अफेयर्स 13 February 2026 Current Affairs in Hindi के अंतर्गत इसरो के बारे में प्रमुख जानकारी निम्न है –
वर्तमान अध्यक्ष – वी. नारायणन (V. Narayanan)
पूरा नाम – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation (ISRO)
स्थापना – 15 अगस्त 1969 ( महान वैज्ञानिक Vikram Sarabhai ने स्थापना की थी)
मुख्यालय – बेंगलुरु (कर्नाटक)
कार्य – यह संस्था अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग देश के विकास के लिए कार्य करती है, जैसे संचार, मौसम पूर्वानुमान, रिमोट सेंसिंग और आपदा प्रबंधन।
Indian Space Research Organisation (ISRO) भारत की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी है, जिसकी स्थापना 15 अगस्त 1969 को महान वैज्ञानिक Vikram Sarabhai ने की थी। इसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित है। यह संस्था अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग देश के विकास के लिए करती है, जैसे संचार, मौसम पूर्वानुमान, रिमोट सेंसिंग और आपदा प्रबंधन। ISRO विश्व की अग्रणी अंतरिक्ष एजेंसियों में गिनी जाती है।
इसरो के उद्देश्य
- अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक खोज को बढ़ावा देना।
- उपग्रहों के माध्यम से संचार और प्रसारण सेवाओं को मजबूत करना।
- प्राकृतिक संसाधनों के आकलन और आपदा प्रबंधन में सहायता करना।
- ग्रहों और चंद्रमा की खोज संबंधी मिशनों को आगे बढ़ाना।
प्रमुख उपलब्धियां
- चंद्रयान (Chandrayaan) श्रृंखला के माध्यम से चंद्रमा पर महत्वपूर्ण खोज।
- मंगल कक्षित्र मिशन (Mars Orbiter Mission) (मंगलयान) के जरिए मंगल की कक्षा में सफल प्रवेश।
- Astrosat द्वारा अंतरिक्ष वेधशाला मिशन।
- स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SPADEX) के अंतर्गत उपग्रहों की सफल डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शन।
प्रमुख केंद्र
- विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC), तिरुवनंतपुरम – प्रक्षेपण यान (रॉकेट) का विकास।
- सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र(SDSC), श्रीहरिकोटा – रॉकेट और उपग्रह प्रक्षेपण।
- यूआर राव सैटेलाइट केंद्र (URSC), बेंगलुरु – उपग्रहों का डिजाइन और निर्माण।
भविष्य की योजनाएं
- Chandrayaan-4 मिशन, जिसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह से नमूने पृथ्वी पर लाना है।
आप इसे भी पढ़ें : 11 February 2026 Current Affairs in Hindi
अन्य महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स – 13 February 2026 Current Affairs in Hindi
विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस – 11 फरवरी
यह दिवस विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित में महिलाओं और लड़कियों की पूर्ण एवं समान भागीदारी को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
2026 की थीम- कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान प्रौद्योगिकी, गणित और वित्त का समन्वय, महिलाओं और लड़कियों के लिए समावेशी भविष्य का निर्माण(Synergizing AI, social science, stem, and Finance building in PUC futures for women and girls।
Network Readiness Index 2025 : भारत 45वें स्थान पर पहुंचा
नेटवर्क रेडिनेस इंडेक्स (NRI) 2025 वाशिंगटन डी. सी. स्थित संस्थान पोर्टलोन्स इंस्टिट्यूट द्वारा जारी किया गया है।
भारत ने 4 स्थान की उन्नति कर 45वां स्थान प्राप्त किया है, भारत निम्न -मध्यम आय वाले देशों में वियतनाम के बाद दूसरे स्थान पर रहा है।
टॉप 3 देश :
- संयुक्त राज्य अमेरिका
- फिनलैंड
- सिंगापुर
संविधान के अनुच्छेद 94(C) के तहत प्रस्ताव पेश
- भारतीय संविधान का अनुच्छेद 94(C) यह प्रावधान करता है, की लोकसभा अध्यक्ष को सदन के तत्कालीन समस्त सदस्यों के बहुमत से पारित संकल्प द्वारा पद से हटाया जा सकता है।
- इस तरह का प्रस्ताव पेश करने के लिए कम से कम 14 दिनों का पूर्व नोटिस देना अनिवार्य है।
ग्रीन रियल एस्टेट : LEED प्रमाणित निर्माण में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर
- LEED – Leadership in Energy and Environmental Design है।
- इसे US Green Building Council (USGBC) द्वारा विकसित किया गया है।
- LEED प्रमाणन ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण और कॉर्बन उत्सर्जन में कमी लाने वाले भवनों को दिया जाएगा।
सूची में शीर्ष 3 देश
- चीन
- भारत
- कनाडा
अंबाजी शक्ति कॉरीडोर परियोजना का शिलान्यास
- गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल ने अंबाजी में मुख्य मंदिर गब्बर और मानसरोवर को जोड़ने वाले शक्ति कॉरीडोर के प्रथम चरण की आधारशिला रखी है।
- इस पूरे कॉरीडोर प्रोजेक्ट का मास्टर प्लान लगभग 1632 करोड़ रुपये का है।
- यह परियोजना आदीशक्ति धाम में तीर्थ यात्रियों के लिए बुनियादी ढांचे और कनेक्टविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
सिटी यूनियन बैंक के नए MD एवं CEO
भारतीय रिजर्व बैंक ने आर विजय आनंद को सिटी यूनियन बैंक के अगले प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
सिटी यूनियन बैंक (CUB)
स्थापना – 1904
हेडक्वार्टर – कुंभकोणम
Reclaiming Incredible : Blueprint of India Tourism’s Unclaimed Throne पुस्तक
इस पुस्तक लेखक – नवीन कुंदू
- यह पुस्तक 2047 तक एक ट्रिलियन-डॉलर की पर्यटन अर्थव्यवस्था प्राप्त करने के लिए एक रणनीतिक रोडमैप प्रस्तुत करती है।
- यह भारतीय पर्यटन के लिए आधुनिक संचार रणनीतियों और वैश्विक विपणन पर जोर देती है।
- यह पुस्तक अपने दृष्टिकोण को विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों के साथ संरेखित करती है।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 12.02.2026
Conclusion – 13 February 2026 Current Affairs in Hindi
दोस्तों, आज के 13 February 2026 Current Affairs in Hindi से स्पष्ट है कि भारत रक्षा, अंतरिक्ष, कृषि और डिजिटल विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार प्रगति कर रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को इन सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नियमित रूप से करेंट अफेयर्स पढ़ना आपकी सफलता की कुंजी बन सकता है।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 13 February 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2025 में भारत किस स्थान पर है?
उत्तर – भारत को 182 देशों में 91वां स्थान मिला है। इस सूची में डेनमार्क पहले स्थान पर रहा है।
Q2. ‘मिलान 2026’ नौसेना अभ्यास कहाँ आयोजित हो रहा है?
उत्तर – यह अभ्यास आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित किया जा रहा है। इसमें कई देशों की नौसेनाएं भाग ले रही हैं।
Q3. Biofach 2026 में भारत को कौन सा सम्मान मिला?
उत्तर – भारत को ‘Country of the Year’ का सम्मान दिया गया है। यह सम्मान जैविक उत्पादों की गुणवत्ता के लिए मिला।
Q4. चंद्रयान-4 मिशन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर – इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह से मिट्टी और चट्टानों के नमूने लाना है। इसे 2028 में लॉन्च किया जाएगा।
Q5. Network Readiness Index 2025 में भारत की रैंक क्या है?
उत्तर – इस सूचकांक में भारत 45वें स्थान पर पहुंच गया है। यह डिजिटल प्रगति को दर्शाता है।
