मेरे परम प्रिय प्रतियोगी छात्रों नमस्कार। मुझे पूर्ण विश्वास है, कि आप सभी UPPSC, UPSC, बैंक, रेलवे, SSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मन लगाकर कर रहे होंगे। इस तैयारी में आज का 13 December 2025 Current Affairs in Hindi आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है।
आप इस Current Affairs से संबंधित 20 MCQ (PDF) पोस्ट के नीचे लिंक हैं , जिसे आप Download कर सकते है।

प्रतिदिन Current Affairs पढ़ने से विषयों की समझ बेहतर होती है, और कठिन प्रश्न भी आसान लगने लगते हैं। इन परीक्षाओं में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, सरकारी योजनाएँ, विज्ञान-तकनीक और समसामयिक तथ्य अक्सर पूछे जाते हैं। इसलिए सफलता के लिए हमेशा अपडेट रहना बहुत ज़रूरी है।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 13 December 2025 Current Affairs in Hindi
बुल्गारिया के प्रधानमंत्री का इस्तीफा
- बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रोसेन जेल्याज्कोव ने इस्तीफा दे दिया।
- उनकी सरकार सिर्फ 11 महीने तक ही चल सकी।
- भ्रष्टाचार और आर्थिक नीतियों के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हुए।
- राजधानी सोफिया सहित कई शहरों में लोग सड़कों पर उतरे।
- यूरो जोन में शामिल होने से पहले यह बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है।
- बुल्गारिया की राजधानी – सोफिया
भारत और लाइबेरिया के बीच समझौता
- दोनों देशों के बीच दवा गुणवत्ता मानकों पर सहयोग के लिए MoU साइन किया गया।
- भारत और लाइबेरिया ने दवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए समझौता किया।
- यह समझौता फार्माकोपिया सहयोग को मजबूत करेगा।
- दोनों देश दवा मानकों पर मिलकर काम करेंगे।
- इससे सुरक्षित और भरोसेमंद दवाओं को बढ़ावा मिलेगा।
- स्वास्थ्य क्षेत्र में आपसी संबंध और मजबूत होंगे।
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026
भारत विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026 की मेजबानी करेगा । इस मंच का आयोजन अगले वर्ष 2026 के शरद ऋतु में होगा। इसका आयोजन भारत के केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) एवं फिनलैंड की सित्र के साथ मिलकर किया जाएगा।
प्रमुख बिन्दु –
- यह मंच चक्रीय अर्थव्यवस्था के मजबूत मॉडल एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित होगा।
- भारत इस आयोजन के माध्यम से स्थिरता एवं अपशिष्ट प्रबंधन में नेतृत्व दर्शनने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा।
- PIB की रिपोर्ट में जैसा बताया गया की यह मंच वैश्विक स्तर पर चक्रीय अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों को अपनाने एवं टिकाऊ भविष्य की दिशामें काम करेगा।
आप इसे भी पढ़ें : 13 December 2025 Current Affairs Quiz
आस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया प्रतिबंध लगाने वाला प्रथम देश
- प्रधानमंत्री अल्बनीज ने कहा, प्रतिबंध यह सुनिश्चित करेगा कि बच्चों को उनका बचपन मिले
- ऑस्ट्रेलिया ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है।
- 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाई गई है।
- टिकटॉक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक शामिल हैं।
- यह नियम मंगलवार आधी रात से लागू हुआ।
- नियम तोड़ने पर कंपनियों पर भारी जुर्माना लगेगा।
- सरकार ने बड़े प्लेटफॉर्म्स को बच्चों की पहुंच रोकने का आदेश दिया।
- कुछ तकनीकी कंपनियों ने इसका विरोध किया है।
- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए गए हैं।
- माता-पिता और बाल अधिकार संगठनों ने समर्थन किया।
- अन्य देश भी ऐसे कानून पर विचार कर रहे हैं।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 13 December 2025 Current Affairs in Hindi
महाराष्ट्र में पगड़ी प्रथा समाप्त
- महाराष्ट्र सरकार ने एक नया कानून लागू कर पगड़ी प्रथा को समाप्त कर दिया।
- यह प्रथा मकान मालिक और किराएदारों के बीच विवाद का कारण बनती थी।
- नई व्यवस्था से किराएदारी प्रणाली अधिक पारदर्शी होगी।
मध्य प्रदेश नक्सलवाद मुक्त राज्य घोषित
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बालाघाट को नक्सलवाद से मुक्त बताया।
- दो माओवादी दीपक और रोहित ने आत्मसमर्पण किया।
- दोनों पर कुल 43 लाख रुपये का इनाम था।
- पुलिस के अनुसार जिले में अब कोई नक्सली सक्रिय नहीं है।
MSME कारीगरों के लिए बड़ा कदम
- MSME मंत्रालय ने PM विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों को बाजार से जोड़ने के लिए अमेज़न के साथ MoU साइन किया।
- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना कारीगरों को आगे बढ़ने का अवसर देती है।
- MSME मंत्रालय और अमेज़न की साझेदारी से ऑनलाइन बिक्री आसान होगी।
- प्रशिक्षण के दौरान ₹500 प्रतिदिन वजीफा मिलेगा।
- ₹15,000 टूलकिट सहायता और सस्ता ऋण उपलब्ध है।
- यह योजना कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाएगी।
- 5% ब्याज दर पर ₹3 लाख तक के जमानत-मुक्त ऋण
रूफटॉप सोलर में लखनऊ नंबर वन
- लखनऊ में 62,000 से अधिक रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन किए गए।
- यह उत्तर प्रदेश में सबसे आगे रहा।
- लखनऊ को UNESCO Creative City of Gastronomy में भी शामिल किया गया।
प्रमुख नियुक्तियाँ : 13 December 2025 Current Affairs in Hindi
पश्चिम बंगाल का लोकायुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश रवींद्रनाथ सामंत
न्यायाधीश रवींद्रनाथ सामंत के बारे में
पद – पश्चिम बंगाल का लोकायुक्त
नियुक्त : दिसंबर 2025 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा नियुक्त।
साहित्यिक लेखन में योगदान : न्यायमूर्ति जी एक कवि है, उनके फैसले में काव्यतमकता देखि जाती थी।
पुरस्कार और सम्मान-13 December 2025 Current Affairs
चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार 2025
- यह संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरणीय सम्मान है।
- सुप्रिया साहू पुरस्कार से सम्मानित
- सुप्रिया साहू तमिलनाडु की अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं
- पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा प्रदान किया गया है।
आप इसे भी पढ़ें : 12 December 2025 Current Affairs in Hindi
यंग चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड 2025
भारत की युवा उद्यमी जिनाली मोदी को के यंग चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
- यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा दिया जात है।
- भारत के साथ केन्या एवं अमेरिका के नवाचारियों को भी सम्मानित किया गया।
- यह पुरस्कार केले के फसल के अपशिष्ट से पर्यावरण के अनुकूल चमड़ा (Banofi Leather) बनाया गया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है।
रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 – आलिया भट्ट को सम्मान
जेद्दा (सऊदी अरब) में आयोजित रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में
आलिया भट्ट को गोल्डन ग्लोब होराइजन अवार्ड प्रदान किया गया।
आलिया भट्ट को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खास सम्मान मिला है।
- इस उपलब्धि की तस्वीरें आलिया ने सोशल मीडिया पर साझा कीं।
- फेस्टिवल की ओर से भी उनकी आधिकारिक फोटो जारी की गई।
- आलिया की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया।
- भारत ही नहीं, दुनियाभर के फैन्स ने खुशी जताई।
आलिया भट्ट के बारे में :
जन्म – 15 मार्च 1993
माता – अभिनेत्री सोनी राजदान.
पिता – फिल्म निर्माता महेश भट्ट
फिल्मी की दुनिया – करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (2012) से से शुरू की।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी-13 December 2025 Current Affairs in Hindi
संसार का प्रथम AI आधारित लीवर रोग परीक्षण टूल – M-NASH
- अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने M-NASH नामक एआई टूल को दवा परीक्षणों के लिए मंज़ूरी दी।
- यह गंभीर फैटी लिवर रोग (MASH) से जुड़ी दवाओं के विकास में बेहद सहायक होगा।
AIM – NASH के बारे में :
AIM-NASH एक आधुनिक क्लाउड आधारित एआई प्रणाली है। यह लीवर बायोप्सी की तस्वीरों का अध्ययन कर डॉक्टरों को बीमारी पहचानने में सहायता करती है। इसके जरिए फैट जमा होना, सूजन और घाव जैसी समस्याओं का सही और तेज़ आकलन किया जा सकता है।
भारत की पहली शून्य उत्सर्जन इलेक्ट्रिक ट्रक परियोजना
- भारत की पहली शून्य उत्सर्जन इलेक्ट्रिक ट्रक पहल सरकार द्वारा शुरू की गई है।
- यह योजना पीएम ई-ड्राइव के तहत जुलाई 2025 में लागू हुई।
- इलेक्ट्रिक ट्रकों की खरीद पर ₹9.6 लाख तक की सब्सिडी दी जा रही है।
- इसका उद्देश्य प्रदूषण घटाना और हरित परिवहन को बढ़ावा देना है।
- ब्लू एनर्जी मोटर्स ने नए इलेक्ट्रिक भारी ट्रक पेश किए हैं।
- इन ट्रकों में बैटरी स्वैपिंग की सुविधा उपलब्ध है।
- पुणे में इन ट्रकों की शुरुआत की गई।
- मुंबई–पुणे के बीच इलेक्ट्रिक हाईवे कॉरिडोर शुरू हुआ।
- इससे भारत में ई-ट्रक क्षेत्र को नई गति मिली है।
जल जीवन मिशन के लिए सुजलाम भारत एप्प लॉन्च
- ग्रामीण पेयजल प्रबंधन को बेहतर बनाने हेतु
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने यह ऐप लॉन्च किया। - इसका उद्देश्य – यह ऐप ग्रामीण पेयजल योजनाओं की डिजिटल पहचान तैयार करता है। हर गाँव को एक अलग सुजल गाँव आईडी का निर्माण करना।
- इससे जल स्रोत से घर तक व्यवस्था की निगरानी आसान होगी।
- ऐप BISAG-N के सहयोग से विकसित किया गया है।
- इसे PM गति शक्ति GIS से जोड़ा गया है।
- जल नेटवर्क और गुणवत्ता का सही नक्शा मिलता है।
- ग्राम पंचायतों की भागीदारी और जवाबदेही बढ़ेगी।
- यह पारदर्शी जल वितरण को मजबूत बनाएगा।
खेल जगत – 13 December 2025 Current Affairs in Hindi
जूनियर पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2025
10 दिसंबर 2025 को भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया।
- अर्जेंटीना ने शुरुआत में दो गोल कर बढ़त बनाई।
- निकोलस रोड्रिग्ज ने तीसरे मिनट में पहला गोल किया।
- सैंटियागो फर्नांडीज ने 44वें मिनट में स्कोर बढ़ाया।
- भारत ने दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाया।
- अंकित, मनमीत, शरदानंद और अनमोल ने चार गोल कर जीत दिलाई।
आप इसे भी पढ़ें : 10 December 2025 Current Affairs in Hindi
महत्त्वपूर्ण दिवस – 13 December 2025 Current Affairs in Hindi
- असम के माजुली में चराईच चुंग शाही पक्षी अभयारण्य को पुनर्जीवित करने के लिए यह महोत्सव आयोजित किया गया।
- यह अभयारण्य 1663 में आहोम राजा प्रताप सिंह द्वारा स्थापित किया गया था।
मजुली द्वीप के बारे में :
- यह संसार का सबसे बड़ा नदी द्वीप है, जो असम राज्य में महान ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य में स्थित है।
- मजुली द्वीप भूमि का सकरा एवं लंबा भाग होता है, जिसे माजुली द्वीप कहा जाता है।
- माजुली द्वीप का अर्थ -: दो समांतर नदियों के मध्य भूमि।
| Download 20 MCQ PDF | Click Here |
FAQs –13 December 2025 Current Affairs in Hindi
Q.जूनियर पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2025 किसने जीता?
जर्मनी ने फाइनल में स्पेन को हराकर खिताब अपने नाम किया।
Q.चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार 2025 किसे मिला?
यह पुरस्कार सुप्रिया साहू को दिया गया।
Q.YouTube के CEO नील मोहन को कौन सा सम्मान मिला?
उन्हें TIME Magazine का CEO of the Year 2025 चुना गया।
Q.कौन सा देश 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना?
ऑस्ट्रेलिया।
Q.दुनिया का पहला AI आधारित लीवर रोग टूल कौन सा है?
M-NASH, जिसे FDA ने स्वीकृति दी है।
