12 February 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों,  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ‘12 February 2026 Current Affairs in Hindi’ बेहद महत्वपूर्ण है। SSC, UPSC, Railway, BPSC, Banking और Police जैसी परीक्षाओं में Current Affairs से सीधे प्रश्न पूछे जाते हैं। इस लेख में हम 12 फरवरी 2026 की प्रमुख घटनाओं को सरल भाषा में, विषयवार समझेंगे ताकि आपका रिवीजन मजबूत हो सके।

12 February 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 12 February 2026 Current Affairs in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय संबंध और नियुक्तियाँ

जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री -सनाए तकाईची  

  • सनाए तकाईची (Sanae Takaichi) जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। उनके नेतृत्व में गठबंधन को संसदीय चुनावों में ऐतिहासिक जीत मिली।
  • यह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता है। 
  • सनाए तकाईची (Sanae Takaichi) जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री है, है उन्होंने सितंबर2025 में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। 
Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group Click Here

प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान 11 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
  • इस समझौते के तहतदोनों देश द्विपक्षीय व्यापार के लिए स्थानीयमुद्राओं भारतीय रुपया और मलेशिया रिंगिट के उपयोग को बढ़ावा देने पर सहमत हुई। 
  • भारत के यूपीआई(NPC International) और मलेशिया के(Paynet) के बीच डिजिटल भुगतान लिंक स्थापित करने के लिए समझौता हुआ।   

अन्य क्षेत्र – आपदा प्रबंधन, आयुर्वेद, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस में मलेशिया का शामिल होना भी है। 

मुख्य समझौते:

  • स्थानीय मुद्राओं में व्यापार का होना। 
  • UPI और PayNet के बीच डिजिटल भुगतान का लिंक होना। 
  • तकनीक और सुरक्षा का सहयोग। 

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2025

  • विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा जारी वैश्विक नवाचार सूचकांक 2025 के अनुसार 2024 में चीन अनुसंधान एवं विकास पर सबसे अधिक 785.9 बिलियन डॉलर आवंटित किए है। 
  • भारत ने 2024 में अनुसंधान एवं विकास पर 75.7 बिलियन डॉलर खर्च करके वैश्विक स्तर पर 7 वां स्थान प्राप्त है। 
  • यह रैंकिंग भारत की नवाचार क्षमता में वृद्धि को दर्शाती है।

शीर्ष 3 देश (2024-25) 

  1. चीन 
  2. संयुक्त राज्य अमेरिका 
  3. जापान 

आप इसे भी पढ़ें : 11 February 2026 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 12 February 2026 Current Affairs in Hindi 

राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सिहौर (अमलाहा) से राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया।

यह मिशन किसानों की आय बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

मुख्य बिंदु:

  • लक्ष्य:-  दिसंबर 2027 तक भारत को दाल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना। 
  • उत्पादन लक्ष्य:-  2030-31 तक 350 लाख टन दाल उत्पादन। 
  • मिशन अवधि: – 2025-26 से 2030-31 (6 वर्ष)। 
  • कुल लागत: – ₹1440 करोड़।

विज्ञान और तकनीक – 12 February 2026 Current Affairs in Hindi

दुनिया की पहली 2 नैनोमीटर सेमीकंडक्टर चिप

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में Qualcomm द्वारा विकसित 2nm सेमीकंडक्टर चिप का अनावरण किया।
  • इस चिप को Qualcomm के बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद में स्थित भारतीय इंजीनियरिंग केंद्रों में पूरी तरह से डिजाइन किया गया है। 
  • इस 2 mm चिप में लगभग 20 से 30 अरब (2000 से 3000 करोड़) ट्रांजिस्टर लगे है। 
  • यह CPU और GPU दोनों एक ही मॉडल में एकीकृत करती है। 
  • इसका उपयोग AI सक्षम डेस्कटॉप, स्मार्टफोन, कनेक्टड  कार, हवाई जहाज और अन्य हाईटेक डिवाइसेस में किया जाएगा। 

महत्व:

  • तेज प्रोसेसिंग क्षमता। 
  • कम ऊर्जा खपत। 
  • भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को मजबूती। 

‘पढ़ाई विद AI’ ऐप लॉन्च – हिमांचल प्रदेश 

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  बिलासपुर जिले में पढ़ाई विद एफ और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। 
  • यह पहला छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने और शैक्षणिक परामर्श प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। 
  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा को डिजिटल बनाने के लिए “पढ़ाई विद AI” ऐप लॉन्च किया।

हिमाचल प्रदेश राज्य  झलक

राजधानियां- शिमला (ग्रीष्मकालीन) धर्मशाला (शीतकालीन)

स्थापना- 25 जनवरी 1971(केंद्र शासित प्रदेश बन 1 नवंबर 1956)

मुख्यमंत्री-सुखविंदर सिंह सुक्खू

राज्यपाल-शिव प्रताप शुक्ला

लोकसभा सीटे – 4

राज्यसभा सीटे – 3 

तीन विधानसभा सीटे –  68

पड़ोसी राज्य- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,हरियाणा, पंजाब

केंद्र शासित प्रदेश- जम्मू कश्मीर लद्दाख

राजकीय पशु – हिम तेंदुआ

राजकीय पेड़- देवदार

राजकीय पक्षी-जुजुराना

राजकीय पुष्प– बुरास 

प्रमुख त्योहार- डूंगरी, फुलाईच,, नलवाड़ी मेला, कुल्लू दशहरा ,हल्दा त्यौहार, गोची उत्सव

लोक नृत्य- नाटी, चर्बा, खरैती, धमान, थोडा, झूरी आदि।  

राष्ट्रीय उद्यान– पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान

समुद्री कृमि की नई प्रजातियाँ

  • पश्चिम बंगाल के तट पर समुद्री कृमि की दो नई प्रजातियों की खोज की गई, जिन्हें “वायो वॉरियर” नाम दिया गया।
  • यह खोज पश्चिम बंगाल केपूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा और उदयपुर समुद्र तटों पर की गई है। 
  • पहले प्रजाति Namalycastis Solenotognatha है, जिसका नाम यूनानी शब्दों से लिया गया है और यह इसकी विशेष चैनल नुमा जबड़े की रचना को दर्शाता है। 
  • दूसरी प्रजाति Nereis dhritiae को ZSI की पहली महिला निर्देशक धृति बनर्जी के सम्मान में नामित किया गया है। 

आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 08 February 2026

महत्वपूर्ण दिवस – 12 February 2026 Current Affairs in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस 2026

अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवसप्रत्येक वर्ष फरवरी के दूसरे सोमवार को विश्व स्तर पर मनाया जाता है. 

इस दिवस का उद्देश्य मिर्गी के प्रति जागरूकता फैलानाऔर इस स्थिति से जुड़ी भ्रांतियां तथा सामाजिक कलंक को दूर करना है. 

  • तिथि:-  9 फरवरी (फरवरी का दूसरा सोमवार)
  • थीम:-  #EpilepsyPledge

विश्व दलहन दिवस – 2026 

  • हर वर्ष: 10 फरवरी
  • उद्देश्य: पोषण और कृषि में दालों का महत्व बढ़ाना

बस्तर पंडुम महोत्सव – 12 February 2026 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इस जनजातीय उत्सव का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य आदिवासी संस्कृति और हस्तशिल्प को बढ़ावा देना है।

नाम का अर्थ- पंडुम का अर्थ बस्तर की जनजातियां बोलियां जैसी गोंडी और हल्बी  में उत्सव या त्यौहार होता है. 

उद्देश्य- इस महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य बस्तर के लुप्त होती जनजातीय परंपराओं लोक नृत्य और स्थानीय हस्तशिल्प  को वैश्विक मंच प्रदान करना है। 

फुट एंड माउथ रोग का टीका  हुआ लॉन्च

इस टीके  का विकासऔर उत्पादन दक्षिण अफ्रीका की कृषि अनुसंधान परिषद(ARC) द्वारा किया गया है। 

फुट एंड माउथ रोग क्या है?

  • यह एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो गाय, भैंस, सूअर, भेड़ और बकरियां जैसे फटे खुरो वाले पशुओं को प्रभावित करती है। 
  •  इससे पशुओं के मुंह और खुर पर छाले हो जाते हैं, जिससे दूध और मांस उत्पादन में भारी गिरावट आती है। 

खेल जगत – 12 February 2026 Current Affairs in Hindi

एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत का स्थान – 6वां 

  • भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल पाँच पदक जीते है, (01 स्वर्ण,  2 रजत, 2 कांस्य)। 
  • एक मात्र स्वर्ण पदक – तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की हेप्टाथ्लॉन स्पर्धा में 5.993 अंकों के साथ स्वर्ण जीता और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। 
  • चीन के तियांजन में आयोजित 12वीं एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया।

टॉप 3 देश : 

रैंक  देश का नाम  स्वर्ण पदक  रजत पदक  कांस्य पदक  कुल पदक 
1. चीन  10  12  13  35 
2. कतर 
3. जापान  11 

पैरा थ्रोबॉल नेशनल फेडरेशन कप -2026

  • आयोजन स्थल:– राजस्थान
  • समय – 3 से 5 फरवरी 
  • महिला वर्ग विजेता: झारखंड
  • पुरुष वर्ग विजेता: आंध्र प्रदेश (लगातार दूसरी बार 2025,2026)
  • उपविजेता – तेलंगाना

SAFF U-19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप

भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब अपने नाम किया। यह जीत महिला फुटबॉल के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 11.02.2026

Conclusion : 

दोस्तों ‘12 February 2026 Current Affairs in Hindi’ की ये सभी प्रमुख घटनाएँ परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। राष्ट्रीय दलहन मिशन से लेकर 2nm सेमीकंडक्टर चिप और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक समझौतों तक, हर विषय आपके सामान्य ज्ञान को मजबूत बनाता है। नियमित रिवीजन और नोट्स बनाकर आप अपनी तैयारी को और प्रभावी बना सकते हैं।

Download 15 MCQ PDF Click Here

FAQ – 12 February 2026 Current Affairs in Hindi

Q 1. राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन कितने वर्षों के लिए है?

उत्तर – यह मिशन 2025-26 से 2030-31 तक कुल 6 वर्षों के लिए लागू किया गया है।

Q 2. जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन बनी हैं?

उत्तर – सनाई तकाईची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं।

Q 3. 2 नैनोमीटर चिप का अनावरण कहाँ किया गया?

उत्तर – बेंगलुरु में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा इसका अनावरण किया गया।

Q 4. ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2025 में भारत का स्थान क्या है?

उत्तर – भारत इस इंडेक्स में 7वें स्थान पर रहा है।

Q 5. SAFF U-19 महिला फुटबॉल 2026 का विजेता कौन बना?

उत्तर – भारत ने बांग्लादेश को हराकर यह खिताब जीता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top