प्रिय छात्रों नमस्कार आप सब UPSC, UPPSC, SSC, बैंक, रेलवे और UPSSSC आदि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए “12 December 2025 Current Affairs in Hindi” बेहद महत्त्वपूर्ण है। Daily Current Affairs का अध्ययन करने से जटिल मुद्दे भी आसानी से समझ मे आ जाते है, जिसकी परीक्षा की तैयारी में आत्मविश्वास बढ़ता है।
परीक्षा की तैयारी में प्रतिदिन अपडेट रहना बहुत ही जरूरी होता है। क्योंकि परीक्षा में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, अर्थव्यवस्था, विज्ञान-तकनीक और सरकारी नीतियों से जुड़े सवाल लगातार पूछे जाते हैं।“Current Affairs” दिनभर की प्रमुख घटनाओं को आसान, विश्वसनीय एवं परीक्षा-उपयोगी सार प्रदान करता है।
आप इस Current Affairs से संबंधित 20 MCQ पीडीएफ (PDF) के नीचे है, जिसे आप Download कर सकते है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स –12 December 2025 Current Affairs in Hindi
अंतर्राष्ट्रीय नियुक्तियाँ(International Appointments 2025)
चेक गणराज्य का नव निर्वाचित प्रधानमंत्री
- चेक गणराज्य ने दिसंबर 2025 में आंद्रेज बाबिस को नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना है।
- आंद्रेज बाबिस ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में 09 दिसंबर2025 को शपथ ली।
- आंद्रेज़ बाबिश का जन्म 02 सितंबबर 1954 को हुआ है।
- वे एक अरबपति और पॉपुलिस्ट नेता हैं, जिनकी पार्टी का नाम ANO है।
- 2025 के संसदीय चुनावों में जीत के बाद यह उनका तीसरा कार्यकाल है।
- इसके पूर्व में 2017 से 2021 तक प्रधानमंत्री के रूप में रहे है।
अन्य महत्वपूर्ण वैश्विक नियुक्तियाँ
- नेपाल देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री – सुशीला कारकी
- जापान देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री – सने तकाईची
- सिंगापुर के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री – लॉरेंस वोंग
- कैमरून के राष्ट्रपति – पॉल बिया (दुनिया के सबसे उम्रदराज शासक)
यूनेस्को (UNESCO) एवं दीपावली (Diwali)
दिसंबर 2025 भारत के लिए सांस्कृतिक सम्मान के दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण माह रहा है।
दीपावली को UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत लिस्ट में शामिल किया गया
- दीवाली को UNESCO की Intangible Cultural Heritage List में शामिल किया गया।
- यह निर्णय नई दिल्ली में आयोजित UNESCO समिति के 20वें सत्र में लिया गया।
- इसके साथ भारत की अमूर्त विरासत प्रविष्टियाँ बढ़कर 16 हो गईं।
- इससे पहले 2023 में गुजरात का गरबा 15वीं प्रविष्टि बना था।
UNESCO के अन्य करेंट अफेयर्स
खालिद अल अनानी UNESCO के 11 वें नए महानिदेशक
- खालिद अल अनानी UNESCO के 11 वें नए महानिदेशक के रूप में चुने गए।
- इनका जन्म 14 मार्च 1971 को हुआ है।
- ये मिस्र के मिस्रविज्ञानी और राजनीतिज्ञ हैं,।
- भारत की 44वीं UNESCO साइट: मराठा मिलिट्री लैंडस्केप
- भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई वैश्विक पहचान मिली है।
- UNESCO ने ‘मराठा सैन्य क़िले’ को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया।
- यह भारत की 44वीं संपदा है, जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ।
- यह मान्यता मराठा इतिहास और उनकी सैन्य स्थापत्य कला के महत्व को दर्शाती है
आप इसे भी पढ़ें : 10 December 2025 Current Affairs in Hindi
विश्व का सबसे ऊँचा युद्ध स्मारक Galwan Valley War Memorial (भारत )
- भारत ने दुनिया का सबसे ऊँचा युद्ध स्मारक लद्दाख की गलवान घाटी में बनाया।
- इस युद्ध स्मारक ऊँचाई: 14,500 फीट
- यह वर्ष 2020 के चीन संघर्ष में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों को समर्पित है।
- उद्घाटन: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- लोकेशन: दुर्बुक–श्योक–दौलत बेग ओल्डी रोड, KM-120 पोस्ट के पास
A’ja Wilson Time Athlete of the Year 2025
खेल जगत में बड़ी घोषणा
- टाइम मैगज़ीन ने A’ja Wilson को Athlete of the Year 2025 चुना।
- वह अमेरिका की पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं ।
- A’ja Wilson अमेरिका की पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं।
- वह WNBA की (Las Vegas Aces) लास वेगास एसेस टीम के लिए खेलती हैं।
- उन्हें अपनी पीढ़ी की सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिना जाता है।
- कई विशेषज्ञ उन्हें WNBA इतिहास की महान खिलाड़ियों में शामिल मानते हैं।
World Athlete of the Year 2025
- आर्मंड डुप्लांटिस (Armand Duplantis) स्वीडन और मैकलॉघलिन-लेवरोन (MCLAUGHLIN-LEVRONE) सिडनी को 2025 का विश्व एथलीट ऑफ द ईयर चुना गया।
- डुप्लांटिस ने पोल वॉल्ट का रिकॉर्ड चार बार तोड़ा और सभी 16 मुकाबले जीते।
- मैकलॉघलिन-लेवरोन ने 400 मीटर दौड़ में नया रिकॉर्ड बनाया।
- वह 400 मीटर और 400 मीटर बाधा दोनों में विश्व खिताब जीतने वाली पहली एथलीट बनीं।
भारत में टेक्नोलॉजी की बूम (17.5 बिलियन डॉलर का AI निवेश)
Microsoft ने किया अब तक का सबसे बड़ा एशिया इन्वेस्टमेंट
- माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने भारत में AI क्षमता को बढ़ाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश घोषित किया।
- इस निवेश की घोषणा सीईओ सत्य नडेला की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद हुई।
- इस घोषणा से एशिया में Microsoft का सबसे बड़ा निवेश होगा।
- गूगल भी भारत में अपना दूसरा सबसे बड़ा AI डेटा हब स्थापित कर रहा है।
पर्यावरण संरक्षण करेंट अफेयर्स 2025
Global Humanitarian Award for Animal Welfare 2025
- Global Humanitarian प्रतिष्ठित पुरस्कार अनंत अंबानी को मिला।
- अनंत अंबानी इस अवार्ड को पाने वाले सबसे युवा और पहले एशियाई व्यक्ति बने।
- उनके संगठन वनतारा की पशु बचाव और संरक्षण पहलों को मान्यता दी गई।
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (UNEA-7) बैठक 2025
- यह बैठक 08 से 12 दिसंबर 2025 के मध्य होगी
- इस सभा का आयोजन केन्या के नैरोबी में स्थित संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) मुख्यालय में आयोजित होगी।
- थीम: “एक लचीले ग्रह के लिए सतत समाधान”
राष्ट्रीय घटनाक्रम-12 December 2025 Current Affairs in Hindi
भारत की पहली 24/7 ऑनलाइन अदालत
- भारत की पहली 24×7 Online अदालत केरल के कोल्लम में प्रारंभ हुई।
- यह अदालत लगातार चौबीसों घंटे काम करेगी।
- यहां चेक बाउंस से जुड़े मामलों की सुनवाई डिजिटल तरीके से होगी।
- यह पहल न्यायिक प्रणाली को तेज और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
आप इसे भी पढ़ें : 09 December 2025 Current Affairs in Hindi
बायो-CNG और उर्वरक संयंत्र
- गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के वाव-थराड़ में बनास डेयरी द्वारा बनाए गए नए बायो-सीएनजी और उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन किया।
- उन्होंने 150 टन प्रतिदिन क्षमता वाले दूध पाउडर संयंत्र की आधारशिला भी रखी।
- स्थान: वाऊ थरात, गुजरात
- उद्देश्य: डेयरी वेस्ट को बायो-CNG और ऑर्गेनिक फर्टिलाइज़र में बदलकर सर्कुलर इकॉनमी को बढ़ावा देना।
किताब विमोचन : चुनौतियाँ मुझे पसंद हैं
अमित शाह ने अहमदाबाद में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जीवन पर आधारित पुस्तक “चुनौतियाँ मुझे पसंद हैं” के गुजराती संस्करण का विमोचन किया।
पुस्तक के बारे में जानकारी :
- इस पुस्तक में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के सामाजिक जीवन, राजनीत एवं प्रशासनिक कार्यों एवं उपलब्धियों को दर्शाती है।
- इस पुस्तक में महिलाओं के संघर्षों, नेतृत्व एवं सशक्तिकरण के बारें उदाहरण प्रस्तुत करती है।
- इस पुस्तक में एक सामान्य महिला से लेकर गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री से लेकर यूपी के राज्यपाल तक के सफर का उल्लेख है।
- राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जी का जन्म 21 नवंबर 1941 को गुजरात में हुआ था।
खेल आयोजन -12 December 2025 Current Affairs in Hindi
33वें दक्षिण-पूर्व एशियाई खेल (SEA Games 2025)
- मेजबान: थाईलैंड
- स्थान: बैंकॉक और चोनबुरी
- सभी खिलाड़ी कुल 50 पदक खेलों में प्रतिभाग करेगे।
- तिथि: 9–20 दिसंबर 2025
- इस खेल में 13000 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे है।
- इस साल इस खेल में 11 देश थाईलैंड (मेज़बान), मलेशिया, इंडोनेशिया, कंबोडिया, फ़िलिपींस, सिंगापुर, म्यांमार, वियतनाम, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक, ब्रुनेई दारुस्सलामके खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 2025
- दिनांक : 11 दिसंबर
- अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस की थीम: “ग्लेशियर पहाड़ों और उसके बाहर पानी भोजन और आजीविका के लिए महत्वपूर्ण है”
- अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 2025 ग्लेशियर संरक्षण के महत्व पर ध्यान दिलाता है।
- ग्लेशियर कृषि, जल सुरक्षा और पर्वतीय समुदायों की आजीविका के लिए बेहद जरूरी हैं।
- ये केवल जमे हुए पहाड़ी क्षेत्र नहीं, बल्कि पर्यावरण और समाज के लिए जीवनदायी स्रोत हैं।
- इनके संरक्षण से भविष्य की जल और खाद्य सुरक्षा मजबूत होती है।
आप इसे भी पढ़ें : 05 December 2025 Current Affairs in Hindi
| Download 20 MCQ PDF | Click Here |
निष्कर्ष (Conclusion)
करेंट अफेयर्स 12 December 2025 Current Affairs in Hindi के अंतर्गत भारत ने रक्षा, संस्कृति, तकनीक और पर्यावरण संरक्षण में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कीं।
वह चाहे UNESCO में दीपावली की प्रवेश हो, लद्दाख के गलवान घाटी में दुनिया का सबसे ऊँचा युद्ध स्मारक, या Microsoft का ऐतिहासिक निवेश । प्रत्येक अपडेट परीक्षा के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण है।
दोस्तों आपको करेंट अफेयर्स की यह पोस्ट पढ़कर कैसे आभास अपने सुझाव अवश्य दे।
FAQ-12 December 2025 Current Affairs in Hindi
Q. UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल नवीनतम भारतीय त्योहार कौन सा है?
A: UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची 2025 में दीपावली को शामिल किया गया।
Q. चेक गणराज्य का नया प्रधानमंत्री कौन है?
A: चेक गणराज्य का नया प्रधानमंत्री आंद्रेज बाबिस।
Q. Global Humanitarian Award for Animal Welfare 2025 किसे मिला?
A: अनंत अंबानी — वनतारा पहल के संस्थापक।
Q. भारत की पहली 24/7 ऑनलाइन कोर्ट कहाँ शुरू हुई?
A: भारत की पहली 24 घंटे ऑनलाइन अदालत केरल के कोल्लम में प्रारंभ हुई।
