07 February 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों आज के समय में Current Affairs की सटीक और अपडेट जानकारी हर उस छात्र के लिए ज़रूरी है जो UPSC, SSC, Banking, Railway, State PCS जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।
07 February 2026 Current Affairs in Hindi’ में खेल, बजट, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, रक्षा और रेलवे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं। इस लेख में सभी विषयों को आसान भाषा और टॉपिक-अनुसार तरीके से समझाया गया है।

07 February 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

अंतर्राष्ट्रीय – 07 February 2026 Current Affairs in Hindi

स्पेन में सोशल मीडिया पर सख्त कानून

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए स्पेन ने एक बड़ा फैसला लिया है।

मुख्य बिंदु:

  • स्पेन ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। 
  • स्पेन ऐसा करने वाला यूरोप का पहला देश बना। 
  • ऑस्ट्रेलिया पहले ही ऐसा कानून लागू कर चुका है। 
  • फ्रांस भी इसी तरह का कानून लाने की तैयारी में है। 

स्पेन के बारे में : 

राजधानी :-  मैड्रिड 

मुद्रा :-  यूरो 

प्रधानमंत्री :- पेड्रो सानचेज 

Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group Click Here

बजट 2026-27 – 07 February 2026 Current Affairs in Hindi

किसानों के लिए नई डिजिटल पहल

केंद्रीय बजट 2026-27 में सरकार ने कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की है। इनमें सबसे अहम है ‘भारत विस्ता’ (Bharat Vista) नामक एआई आधारित टूल।

भारत विस्ता की विशेषताएँ:

  • किसानों को उनकी स्थानीय भाषा में जानकारी प्रदान करना। 
  • फसल, मौसम और बाजार से जुड़ा मार्गदर्शन देना। 
  • डिजिटल और मोबाइल आधारित सहायता प्रदान करना। 
  • ₹150 करोड़ का बजटीय प्रावधान। 

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार बजट पेश किया। 
  • बजट में तकनीक और किसान कल्याण पर विशेष ज़ोर। 

आप इसे भी पढ़ें : 06 February 2026 Current Affairs in Hindi

पीएम-सेतु (PM-SETU – प्रधान मंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी) 

विश्व बैंक ने भारत की पीएम-सेतु (प्रधान मंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी – PM-SETU) पहल के तहत 830 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण को स्वीकृति दी है।

 इस योजना का उद्देश्य देशभर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को उन्नत बनाना, कौशल विकास को मजबूत करना तथा 10 लाख से अधिक युवाओं की रोजगारयोग्यता बढ़ाना है।

इस योजना के बारे में : 

  • ऋण राशि: 830 मिलियन अमेरिकी डॉलर, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹6,900 करोड़ से अधिक है।
  • मुख्य उद्देश्य: देशभर के 1,000 सरकारी आईटीआई को आधुनिक स्वरूप देना, जिसमें 200 हब और 800 स्पोक मॉडल अपनाया जाएगा।
  • ऋण अवधि: कुल 19.5 वर्ष की परिपक्वता अवधि, जिसमें शुरुआती 4 वर्षों की छूट अवधि (ग्रेस पीरियड) शामिल है।
  • मुख्य फोकस: उच्च मांग वाले क्षेत्रों जैसे इलेक्ट्रिक वाहन (EV), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और हरित ऊर्जा में कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देना।

पीएम-सेतु (PM-SETU) योजना के प्रमुख तथ्य:

  • उद्देश्य: आईटीआई और एनएसटीआई (नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) के संपूर्ण इकोसिस्टम को सशक्त करना, जिसमें आधुनिक अवसंरचना, उद्योग-आधारित पाठ्यक्रम और उन्नत प्रशिक्षण व्यवस्था शामिल है।
  • कार्य मॉडल: योजना को हब-एंड-स्पोक मॉडल पर लागू किया जाएगा, जिसके तहत 200 हब आईटीआई को 800 स्पोक आईटीआई के साथ जोड़ा जाएगा।
  • बजट व कायाकल्प: लगभग ₹60,000 करोड़ के निवेश से संस्थानों में अत्याधुनिक मशीनरी, इनोवेशन हब और इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
  • लक्ष्य समूह: अगले 5 वर्षों में 20 लाख युवाओं को कौशलयुक्त और रोजगार-योग्य बनाना।
  • मुख्य स्तंभ: यह पहल कौशल प्रशिक्षण को सीधे उद्योग से जोड़ती है, ताकि सीखी गई दक्षताएँ वास्तविक रोजगार अवसरों में परिवर्तित हो सकें।
  • उद्घाटन – पी एम श्री नरेंद्र मोदी 
  • लॉन्च – 4 अक्टूबर 2025 

यंत्र इंडिया लिमिटेड कंपनी को मिनी रत्न कैटेगरी- I का दर्जा 

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम यंत्र इंडिया लिमिटेड को मिनी रत्न श्रेणी प्रथम का दर्जा देने की मंजूरी दी है। 
  • इस दर्जे के मुख्य लाभ- अब कंपनी का बोर्ड नई प्रोजेक्ट्स आदमी की कारण और उपकरणों की खरीद के लिए ₹500 करोड़ तक के पूंजीगत बी को बिना सरकारी मंजूरी के स्वीकृत कर सकता है। 
  • यंत्र इंडिया लिमिटेड का गठन 1 अक्टूबर 2021 को हुआ था। 

राजनीति – 07 February 2026 Current Affairs in Hindi

मणिपुर को मिली पहली महिला उपमुख्यमंत्री

मणिपुर राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है।

मुख्य जानकारी:

  • नेमचा किगपेन बनीं मणिपुर की पहली महिला उपमुख्यमंत्री। 
  • वह कुकी-जो समुदाय की पहली महिला नेता भी हैं। 
  • यमनाम खेमचंद सिंह बने राज्य के नए मुख्यमंत्री। 
  • लंबे समय बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाने की प्रक्रिया शुरू। 

रक्षा और अंतरिक्ष – 07 February 2026 Current Affairs in Hindi

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से SFDR मिसाइल तकनीक का सफल परीक्षण 

भारत ने रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी तकनीकी क्षमता को और मजबूत किया है।

प्रमुख घटनाएँ:

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO – Defence Research and Development Organisation) ने ओडिशा के चांदीपुर से SFDR मिसाइल तकनीक का सफल परीक्षण किया। 
  • यह तकनीक हवा-से-हवा में मार करने वाली मिसाइलों के लिए उपयोगी है। 
  • इस सफलता के साथ भारत -उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास या आधुनिक तकनीक है। 

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation- DRDO)

स्थापना – 1958

मुख्यालय–  नई दिल्ली

आदर्श वाक्य– बलस्य मूलं विज्ञानं 

अध्यक्ष – समीर बी.  कामत 

Vast Space कंपनी ने दुनिया का पहला कमर्शियल स्पेस स्टेशन ‘Haven-1’ विकसित 

  • दुनिया का पहला वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन हेवन – वन (Haven-1) अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी वास्ट  स्पेस द्वारा विकसित किया जा रहा है। 
  • इसे 2027 की शुरुआत में इस देश एक के फल का 9 रॉकेट के जरिए पृथ्वी के निचली कक्षा में लॉन्च किया जाएगा। 

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 06.02.2026

पिल्लो एआई (Pilloo – AI) ऐप लॉन्च – आंध्र प्रदेश 

  • आंध्र प्रदेश की मुख्यमंत्री और चंद्रबाबू नायडू ने पिल्लो एआई (Pilloo – AI) ऐप नामक वायरस आधारित बिलिंग और अकाउंटिंग ऐप लांच किया है। 
  • यह ऐप उपयोगकर्ताओं को अपने मातृभाषा में बोलकरइनवॉइस लेनदेन और रिपोर्ट प्रबंध करने की सुविधा देता है।  

भारत की पहली एलएनजी-डीज़ल ड्यूल फ्यूल ट्रेन

भारतीय रेलवे ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाया है।

मुख्य तथ्य:

  • यह ड्यूल फ्यूल DEMU ट्रेन अहमदाबाद स्थित साबरमती में शुरू की गई है। 
  • इस ड्यूल फ्यूल सिस्टम में लगभग40% ने डीजल की जगह LNG का उपयोग होता है
  • LNG डीजल फ्यूल प्रणाली कई लाभ प्रदान करती है, जिसमें कार्बन डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे उत्सर्जनों में उल्लेखनीय कमी आती है, और रेल मार्ग वायु वाले गुणवत्ता में सुधार होता है। 
  • साबरमती (अहमदाबाद) से पहली एलएनजी-डीज़ल ड्यूल फ्यूल ट्रेन की शुरुआत। 

सम्मेलन – 07 February 2026 Current Affairs in Hindi

विश्व सरकार शिखर सम्मेलन – 2026

  • विश्व सरकार शिखर सम्मेलन प्रतिवर्ष दुबईसंयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाता है। 
  • इस सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जलवायु परिवर्तन वैश्विक अर्थव्यवस्था और भविष्य के शासन मॉडल पर ध्यान केंद्रित किया गया है। 
  • थीम- भविष्य की सरकार को आकार देना

पुरस्कार- 07 February 2026 Current Affairs in Hindi

स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार – 2025

  • पारादीप बंदरगाह को यह सम्मान स्वच्छता, स्थिरता, और सामुदायिक भागीदारी में उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। 
  • यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय पत्तन,  पोत  परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रदान किया है। 
  • पारादीप बंदरगाह उड़ीसा के जगत सिंहपुर जिले में स्थित है। 

खेलकूद – 07 February 2026 Current Affairs in Hindi

मिलानों कोर्टिना 2026 शीतकालीन ओलंपिक 

25वें शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन इटली में शुरू हो गया है। यह खेल दुनिया भर के एथलीटों के लिए सबसे बड़ा शीतकालीन मंच माना जाता है।

मुख्य तथ्य:

  • मेजबान देश: इटली
  • मेजबान शहर: मिलानों और कॉर्टिना डी’एम्पेज़ो
  • आयोजन अवधि: 6 फरवरी से 22 फरवरी 2026
  • शुभंकर: टीनो और मिलो
  • इटली तीसरी बार शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी कर रहा है। 
  • इससे पूर्व 1956 में कॉर्टिना डी’एम्पेज़ो की और 2006(ट्यूरीन)  में इनका आयोजन हुआ था। 

आप इसे भी पढ़ें :  January 2026 Current Affairs in Hindi

Conclusion: 

दोस्तों ‘07 February 2026 Current Affairs in Hindi’ यह दर्शाता है कि भारत खेल, तकनीक, कृषि, रक्षा और शासन के क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। बजट में किसानों के लिए डिजिटल समाधान, मणिपुर में नई राजनीतिक शुरुआत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा जैसे फैसले भविष्य की दिशा तय करते हैं। यह सभी समाचार आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी हैं।

Download 15 MCQ PDF  Click Here

FAQ – 07 February 2026 Current Affairs in Hindi

 

Q1. 2026 के शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी कौन कर रहा है?

उत्तर: इटली के मिलान और कॉर्टिना डी’एम्पेज़ो शहरों में।

Q2. मणिपुर की पहली महिला उपमुख्यमंत्री कौन बनी हैं?

 उत्तर: मणिपुर की पहली महिला उपमुख्यमंत्री नेमचा किगपेन बनी।

Q3. बजट 2026-27 में किसानों के लिए किस एआई टूल की घोषणा की गई?

उत्तर: बजट 2026-27 में किसानों के लिए किस एआई टूल  भारत विस्ता (Bharat Vista) की घोषणा हुई।

Q4. सोशल मीडिया पर बच्चों के लिए सख्त कानून लागू करने वाला पहला यूरोपीय देश कौन है?

 उत्तर: 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला यूरोपीय देश स्पेन है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top