Weekly Current Affairs 22 Feb 2026

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों आप सबके लिए माह के प्रत्येक रविवार को सप्ताह भर के करेंट अफेयर्स को रिवीजन करने के लिए ‘Weekly Current Affairs 22 Feb 2026’ लाया हूँ, जो आपके परीक्षा UPSC, SSC, UPPCS, बैंक, रेलवे, TET या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। आज आपको 16 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक के साप्ताहिक करेंट अफेयर्स के अंतर्गत प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, खेल और सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को यहाँ सरल और परीक्षा-उपयोगी हिन्दी में संकलित किया गया है। यह साप्ताहिक अपडेट आपको कम समय में अधिक महत्वपूर्ण तथ्य याद रखने और अपनी तैयारी को मजबूत बनाने में मदद करेगा। 

Weekly Current Affairs 22 Feb 2026

Table of Contents

राष्ट्रीय और रक्षा – Weekly Current Affairs 22 Feb 2026 हाल ही में Q1.असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर किस पुल का उद्घाटन किया गया है?

A) सरायघाट सेतु

B) कुमार भास्कर वर्मन सेतु

C) ढोला-सादिया सेतु 

D) भूपेन हजारिका सेतु 

उत्तर: B

 व्याख्या:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी 2026 को इस पुल का उद्घाटन किया।
  • यह पुल गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी को आपस में जोड़ता है।
  • इसकी कुल निर्माण लागत लगभग 330 करोड़ रुपये है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को गति देना है।
  1.  
  2. भारत की पहली ‘म्यूजिक रोड’ (संगीत पथ) कहाँ बनाई गई है?

A) दिल्ली 

B) बेंगलुरु 

C) मुंबई 

D) हैदराबाद 

उत्तर: C 

व्याख्या:

  • यह रोड मुंबई के छत्रपति संभाजी महाराज कोस्टल रोड के 5 मीटर के हिस्से पर स्थित है।
  • 60–80 किमी/घंटा की गति से गाड़ी चलाने पर इससे धुन सुनाई देती है।
  • इस सड़क पर ऑस्कर विजेता गीत ‘जय हो’ की धुन बजती है।
  • इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना है।
  1. रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से कितने राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की मंजूरी दी है?
  2. A) 36
  3. B) 114 
  4. C) 50 
  5. D) 80 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 3.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक के सौदे को मंजूरी दी गई।
  • इसमें 24 अत्याधुनिक ‘सुपर राफेल’ विमान भी शामिल होंगे।
  • विमानों का निर्माण फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन (Dassault Aviation) द्वारा किया जाएगा।
  • ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत 96 से अधिक विमानों का निर्माण भारत में होगा।
  1. हाल ही में केंद्र सरकार ने सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) के अधिकारियों को कौन सा दर्जा प्रदान किया है?
  2. A) राजपत्रित अधिकारी 
  3. B) भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) 
  4. C) विशेष सुरक्षा अधिकारी
  5. D) अर्धसैनिक बल 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • केंद्र सरकार ने MNS अधिकारियों को आधिकारिक रूप से भूतपूर्व सैनिक का दर्जा दिया है।
  • इस निर्णय के बाद ये अधिकारी सेवानिवृत्ति के बाद आरक्षण का लाभ ले सकेंगे।
  • उन्हें आयु सीमा में छूट और अन्य सरकारी कल्याणकारी लाभ भी मिलेंगे।
  • यह नर्सों के लंबे समय से लंबित सम्मान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

आप इसे भी पढ़ें : 21 February 2026 Current Affairs in Hindi

  1. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हाल ही में आयोजित ‘इन-सीटू’ हवाई अभ्यास 2026 में किन देशों ने भाग लिया?
  2. A) भारत और जापान 
  3. B) भारत और थाईलैंड 
  4. C) भारत और अमेरिका
  5. D) भारत और फ्रांस 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • इसमें भारतीय वायुसेना और रॉयल थाई वायुसेना ने हिस्सा लिया।
  • यह अभ्यास 9-13 फरवरी 2026 तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में चला।
  • भारतीय वायुसेना के Su-30 MKI, AWACS और IL-78 रिफ्यूलर ने इसमें भाग लिया।
  • इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और हवाई युद्ध कौशल को बढ़ाना है।
  1. भारत की पहली अंडरवॉटर ट्विन-ट्यूब सुरंग का निर्माण किस नदी के नीचे किया जा रहा है?
  2. A) गंगा 
  3. B) यमुना 
  4. C) ब्रह्मपुत्र 
  5. D) गोदावरी 

उत्तर: C 

व्याख्या:

  • यह सुरंग असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनाई जा रही है।
  • इसकी कुल लंबाई लगभग 33.7 किलोमीटर होगी।
  • यह गोहपुर और नुमालीगढ़ को आपस में जोड़ने का काम करेगी।
  • परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 18,662 करोड़ रुपये है।
Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here
  1. भारतीय सेना ने राजस्थान के पोखरण में किस नाम से सैन्य अभ्यास आयोजित किया?
  2. A) शक्ति-2026 
  3. B) वज्रघात 
  4. C) मरुस्थल शक्ति 
  5. D) विजय प्रहार 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • अभ्यास ‘वज्रघात’ जैसलमेर के पास पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित हुआ।
  • इसमें K-9 वज्र सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी गन सिस्टम का प्रदर्शन किया गया।
  • अभ्यास का नेतृत्व ‘व्हाइट टाइगर डिवीजन’ द्वारा किया गया।
  • इसका मुख्य उद्देश्य मरुस्थलीय युद्ध कौशल और आधुनिक युद्ध तैयारियों को परखना था।
  1. PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय) के नए परिसर का नाम क्या रखा गया है?
  2. A) लोक सेवा सदन 
  3. B) सेवा तीर्थ 
  4. C) नागरिक शक्ति 
  5. D) कर्तव्य पथ भवन 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में इस नए भवन का उद्घाटन किया।
  • परिसर का आदर्श वाक्य ‘नागरिक देवो भव’ रखा गया है।
  • यह 78 साल पुराने साउथ ब्लॉक कार्यालय की जगह लेगा।
  • इसमें कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय भी कार्य करेंगे।
  1. उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आवास का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है?
  2. A) राज सदन 
  3. B) उत्तर भवन 
  4. C) जन भवन 
  5. D) लोक निवास 

उत्तर: C 

व्याख्या:

  • राज्यपाल आवास (राजभवन) का नाम अब ‘जन भवन’ होगा।
  • यह बदलाव प्रशासन को आम जनता से जोड़ने की एक पहल है।
  • यह फैसला हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है।
  • इसका उद्देश्य राजभवन की औपनिवेशिक छवि को बदलना है।
  1. असम सरकार ने हाल ही में ‘चाय जनजातियों’ को सरकारी नौकरियों में कितना आरक्षण देने का फैसला किया है?
  2. A) 2% 
  3. B) 5% 
  4. C) 3% 
  5. D) 10% 

उत्तर: C 

व्याख्या:

  • असम मंत्रिमंडल ने चाय बागान समुदायों के लिए 3% आरक्षण मंजूर किया है।
  • यह आरक्षण विशेष रूप से क्लास 1 और 2 के प्रशासनिक पदों पर लागू होगा।
  • इसका उद्देश्य इन समुदायों का सामाजिक और आर्थिक विकास करना है।
  • इससे शिक्षा और रोजगार के क्षेत्रों में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।

आप इसे भी पढ़ें :  15 February 2026 Weekly Current Affairs

अर्थव्यवस्था और विज्ञान – Weekly Current Affairs 22 Feb 2026 

  1. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के लिए नया आधार वर्ष (Base Year) क्या निर्धारित किया गया है?
  2. A) 2011-12 
  3. B) 2020 
  4. C) 2024 
  5. D) 2022-23 

उत्तर: C 

व्याख्या:

  • भारत सरकार ने CPI का आधार वर्ष 2012 से बदलकर 2024 कर दिया है।
  • यह नया आधार वर्ष 27 फरवरी 2026 से लागू होगा।
  • यह HCES 2023-24 के आंकड़ों और वर्तमान उपभोग पैटर्न पर आधारित है।
  • इससे मुद्रास्फीति के आंकड़ों में अधिक सटीकता आने की उम्मीद है।
  1. लद्दाख के किस स्थान पर ‘नेशनल लार्ज सोलर टेलीस्कोप’ (NLST) स्थापित किया जाएगा?
  2. A) लेह 
  3. B) पैंगोंग त्सो (Pangong Tso) 
  4. C) हानले 
  5. D) नुब्रा घाटी 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • सरकार ने लद्दाख में खगोल विज्ञान को बढ़ावा देने हेतु दो बड़ी दूरबीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
  • NLST पैंगोंग झील के पास स्थापित किया जाएगा।
  • दूसरी दूरबीन (NLOT) हानले में स्थापित की जाएगी।
  • ये दूरबीनें 4,500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर सूर्य और ब्रह्मांड का अध्ययन करेंगी।
  1. भारत ने ‘हाथी पाँव’ (लिम्फेटिक फाइलेरियासिस) को खत्म करने का लक्ष्य किस वर्ष तक रखा है?
  2. A) 2025 
  3. B) 2030 
  4. C) 2027 
  5. D) 2040 

उत्तर: C 

व्याख्या:

  • भारत सरकार ने इस बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए 2027 की समय सीमा तय की है।
  • यह लक्ष्य वैश्विक समय सीमा (2030) से तीन साल पहले का है।
  • यह बीमारी मच्छरों द्वारा फैलती है और अंगों में अत्यधिक सूजन पैदा करती है।
  • इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य अभियान चलाए जा रहे हैं।
  1. दुर्लभ आनुवंशिक रोगों के शोध के लिए ‘राष्ट्रीय बायो बैंक’ की स्थापना कहाँ की गई है?
  2. A) दिल्ली 
  3. B) अहमदाबाद 
  4. C) पुणे 
  5. D) हैदराबाद 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • यह बैंक अहमदाबाद में ‘FRIGE’ के नेतृत्व में स्थापित किया गया है।
  • यह लाइसोसोमल स्टोरेज डिसऑर्डर जैसे दुर्लभ रोगों के शोध पर केंद्रित है।
  • इसे भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) द्वारा वित्त पोषित किया गया है।
  • इसका उद्देश्य किफायती चिकित्सा विकास और चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ावा देना है।
  1. भारत के किस द्वीप पर एकमात्र सक्रिय ‘मड ज्वालामुखी’ (मिट्टी का ज्वालामुखी) स्थित है?
  2. A) हैवलॉक द्वीप 
  3. B) नीलम द्वीप 
  4. C) बाराटांग द्वीप 
  5. D) मिनीकॉय द्वीप 

उत्तर: C 

व्याख्या:

  • हाल ही में बाराटांग द्वीप के ‘मड डोम’ में विस्फोट देखा गया है।
  • यह भारतीय उपमहाद्वीप का एकमात्र ज्ञात सक्रिय मिट्टी का ज्वालामुखी है।
  • यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • ये ज्वालामुखी भूगर्भीय प्रक्रियाओं के दौरान मिट्टी, गैस और पानी के मिश्रण से बनते हैं।
  1. हाल ही में ‘ग्रैंड फादर ऑफ द इंटरनेट’ के नाम से प्रसिद्ध किस वैज्ञानिक का निधन हो गया? A) विंट सर्फ 
  2. B) टिम बर्नर्स ली 
  3. C) डेबिट जैक फार्वर 
  4. D) एलन ट्यूरिंग 

उत्तर: C 

व्याख्या:

  • प्रसिद्ध कंप्यूटर वैज्ञानिक डेबिट जैक फार्वर का 91 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
  • उन्हें इंटरनेट के विकास में उनके योगदान के लिए जाना जाता था।
  • उन्होंने प्रोग्रामिंग भाषाओं और कंप्यूटर नेटवर्किंग पर काफी शोध किया था।
  • वह एक अमेरिकी प्रोफेसर और शोधकर्ता थे।
  1. गिफ्ट सिटी (GIFT City) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
  2. A) हसमुख अधिया 
  3. B) उदय कोटक 
  4. C) शक्तिकांत दास 
  5. D) दिनेश खारा 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक को नया अध्यक्ष चुना गया है।
  • उन्होंने हसमुख अधिया का स्थान लिया है।
  • गिफ्ट सिटी गांधीनगर में स्थित भारत का पहला परिचालन स्मार्ट सिटी है।
  • यह देश का पहला अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) भी है।
  1. दिल्ली सरकार की ‘भू आधार’ योजना के तहत प्रत्येक भूमि के टुकड़े को कितने अंकों का पहचान नंबर दिया जाएगा?
  2. A) 12 अंक 
  3. B) 10 अंक 
  4. C) 14 अंक (ULPIN) 
  5. D) 16 अंक 

उत्तर: C 

व्याख्या:

  • दिल्ली सरकार ने जमीन के रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने के लिए ‘भू आधार’ शुरू किया है।
  • प्रत्येक प्लॉट को 14 अंकों का यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर (ULPIN) मिलेगा।
  • यह नंबर जमीन के हर टुकड़े की एक अलग और स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करेगा।
  • इसका उद्देश्य जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े को रोकना और पारदर्शिता लाना है।
  1. भारत की पहली व्यापक ‘ग्राफीन पॉलिसी’ किस राज्य द्वारा लॉन्च की गई है?
  2. A) तमिलनाडु 
  3. B) केरल 
  4. C) कर्नाटक 
  5. D) महाराष्ट्र 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • केरल सरकार ने देश की पहली व्यापक ग्राफीन नीति की घोषणा की है।
  • इसका उद्देश्य ग्राफीन के क्षेत्र में अनुसंधान, निवेश और स्टार्टअप को बढ़ावा देना है।
  • ग्राफीन कार्बन का एक रूप है जो बिजली और ऊष्मा का बेहतरीन सुचालक है।
  • पलक्कड़ में एक ग्राफीन इनोवेशन सेंटर और पार्क भी स्थापित किया जाएगा।
  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज को हाल ही में किस देश से कच्चे तेल के आयात का लाइसेंस मिला है?
  2. A) रूस 
  3. B) ईरान 
  4. C) वेनेजुएला 
  5. D) इराक 

उत्तर: C 

व्याख्या:

  • अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण वेनेजुएला से तेल आयात पर पहले रोक लगी थी।
  • नया लाइसेंस मिलने से रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी को तेल की सस्ती आपूर्ति होगी।
  • वेनेजुएला कच्चे तेल के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है।
  • रिलायंस पहले भी वेनेजुएला के तेल के बड़े खरीदारों में शामिल रहा है।

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 21.02.2026

अंतरराष्ट्रीय – Weekly Current Affairs 22 Feb 2026 

  1. जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है?
  2. A) युरीको कोइके 
  3. B) सानाए ताकाइची (Sanae Takaichi) 
  4. C) फुमियो किशिदा 
  5. D) अकी आबे 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • सानाए ताकाइची जापान के इतिहास में पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं।
  • यह जापान की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।
  • उनका चयन जापान के लोकतांत्रिक ढांचे में बड़े बदलाव का संकेत है।
  • उन्होंने अपने प्रतिस्पर्धियों को हराकर यह पद हासिल किया है।
  1. वर्ष 2026 के G7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
  2. A) भारत 
  3. B) अमेरिका 
  4. C) फ्रांस 
  5. D) जर्मनी 

उत्तर: C 

व्याख्या:

  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को इसमें आमंत्रित किया है।
  • G7 दुनिया के सात सबसे विकसित लोकतांत्रिक देशों का समूह है।
  • इसमें अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और यूके शामिल हैं।
  • भारत को निमंत्रण मिलना वैश्विक राजनीति में उसकी बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
  1. अफ्रीकी संघ (African Union) का 39वां शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया?
  2. A) नैरोबी, केन्या 
  3. B) अदीस अबाबा, इथियोपिया 
  4. C) जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका 
  5. D) काहिरा, मिस्र 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • यह सम्मेलन इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में संपन्न हुआ।
  • बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरेस्ट नदशिमिने को 2026 के लिए नया अध्यक्ष चुना गया है।
  • सम्मेलन की थीम ‘सुरक्षित जल और स्वच्छता प्रणालियों की सतत उपलब्धता’ थी।
  • इसमें अफ्रीकी देशों के बीच विकास सहयोग और सुरक्षा पर चर्चा की गई।
  1. हाल ही में आए चक्रवात ‘गोजानी’ (Cyclone Gozani) ने किस देश में भारी तबाही मचाई है? A) भारत 
  2. B) बांग्लादेश 
  3. C) मेडागास्कर 
  4. D) श्रीलंका 

उत्तर: C 

व्याख्या:

  • यह उष्णकटिबंधीय चक्रवात हिंद महासागर क्षेत्र में उत्पन्न हुआ था।
  • इसके कारण मेडागास्कर में कम से कम 20 लोगों की जान गई।
  • टोमासिना शहर में 195 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
  • लगभग 75% बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुँचने की खबर है।
  1. बांग्लादेश में 2026 के आम चुनाव के बाद अगला प्रधानमंत्री किसे चुना गया है?
  2. A) शेख हसीना 
  3. B) खालिदा जिया 
  4. C) तारिक रहमान (Tarique Rahman) 
  5. D) मोहम्मद यूनुस 

उत्तर: C 

व्याख्या:

  • चुनावों में तारिक रहमान की पार्टी ने भारी बहुमत हासिल किया है।
  • वह बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं।
  • इस बदलाव को दक्षिण एशिया की राजनीति में एक नया मोड़ माना जा रहा है।
  • बांग्लादेश की राजधानी ढाका और मुद्रा टका है।
  1. हाल ही में मिया अमोर मोटली (Mia Mottley) को किस देश की तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना गया है?
  2. A) फिजी 
  3. B) बारबाडोस 
  4. C) मॉरीशस 
  5. D) गुयाना 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • उनकी पार्टी बारबाडोस लेबर पार्टी (BLP) ने सभी 30 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
  • यह उनकी लगातार तीसरी बार की जीत है।
  • उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिवहन जैसे क्षेत्रों में सुधार का वादा किया है।
  • इसे कैरिबियन राजनीति की एक बहुत बड़ी जीत माना जा रहा है।
  1. ‘हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026’ में भारत की रैंकिंग क्या है?
  2. A) 85वीं 
  3. B) 80वीं 
  4. C) 75वीं 
  5. D) 90वीं 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • हालिया रैंकिंग में भारत की स्थिति में सुधार हुआ और वह 80वें स्थान पर पहुँच गया।
  • पिछले वर्ष भारत की रैंक लगभग 85वीं थी।
  • भारतीय नागरिक अब 56 देशों में वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल यात्रा कर सकते हैं।
  • इस सूचकांक में सिंगापुर शीर्ष स्थान पर रहा है।
  1. नाटो (NATO) ने आर्कटिक क्षेत्र में स्थिरता हेतु कौन सा नया मिशन शुरू किया है?
  2. A) आर्कटिक शील्ड 
  3. B) आर्कटिक सेंट्री मिशन 
  4. C) फ्रोजन गार्जियन 
  5. D) पोलर डिफेंस 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • यह एक क्षेत्रीय मिशन है जिसका उद्देश्य संवेदनशील आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा करना है।
  • नाटो की स्थापना 4 अप्रैल 1949 को हुई थी और इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स में है।
  • हाल ही में स्वीडन नाटो का 32वां सदस्य देश बना है।
  • यह मिशन सदस्य देशों के बीच सामूहिक रक्षा समन्वय को मजबूत करेगा।
  1. मिस्र की ‘वैली ऑफ द किंग्स’ में किस प्राचीन भारतीय लिपि के शिलालेख मिले हैं?
  2. A) खरोष्ठी 
  3. B) देवनागरी 
  4. C) तमिल ब्राह्मी 
  5. D) पाली 

उत्तर: C 

व्याख्या:

  • पुरातत्वविदों को वहां लगभग 2000 वर्ष पुराने तमिल ब्राह्मी शिलालेख मिले हैं।
  • ये शिलालेख पाँच अलग-अलग मकबरों में 8 स्थानों पर पाए गए हैं।
  • ये पहली शताब्दी ईसा पूर्व के माने जा रहे हैं।
  • यह दर्शाता है कि उस काल में भारतीय व्यापारी मिस्र के क्षेत्रों में सक्रिय थे।
  1. म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (MSC) 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?
  2. A) नरेंद्र मोदी 
  3. B) एस जयशंकर 
  4. C) राजनाथ सिंह 
  5. D) अमित शाह 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जर्मनी में आयोजित इस 62वें सम्मेलन में भाग लिया।
  • इस वर्ष की थीम “अंडर डिस्ट्रक्शन” (Under Destruction) रखी गई थी।
  • सम्मेलन में वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों और कूटनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
  • यह वैश्विक नेताओं के लिए सुरक्षा नीति पर संवाद का एक प्रमुख मंच है।

खेल – Weekly Current Affairs 22 Feb 2026 

  1. T20 विश्व कप इतिहास में अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर कौन बने हैं?
  2. A) ऋषभ पंत 
  3. B) संजू सैमसन 
  4. C) ईशान किशन 
  5. D) केएल राहुल 

उत्तर: C 

व्याख्या:

  • ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ 24 गेंदों में 61 रन बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया।
  • वह T20 विश्व कप में ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं।
  • जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल थे।
  • उन्होंने अपनी 50 रन की पारी केवल 20 गेंदों में पूरी की।
  1. हाल ही में किस भारतीय महिला क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए हैं?
  2. A) हरमनप्रीत कौर 
  3. B) स्मृति मंधाना 
  4. C) मिताली राज 
  5. D) शेफाली वर्मा 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • स्मृति मंधाना यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं।
  • उनसे पहले मिताली राज ने यह मील का पत्थर पार किया था।
  • मंधाना को 2025 के लिए ‘BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर’ भी चुना गया है।
  • वह वर्तमान में भारतीय टीम की एक प्रमुख सलामी बल्लेबाज हैं।
  1. एशियन राइफल पिस्टल चैंपियनशिप 2026 में पदक तालिका में कौन सा देश शीर्ष पर रहा? A) चीन 
  2. B) दक्षिण कोरिया 
  3. C) भारत 
  4. D) जापान 

उत्तर: C 

व्याख्या:

  • भारत ने कुल 94 पदक जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।
  • भारत ने इसमें 33 स्वर्ण, 11 रजत और 9 कांस्य पदक जीते।
  • प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुआ था।
  • भारतीय निशानेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दबदबा कायम रखा।
  1. फिडे (FIDE) फ्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैंपियनशिप 2026 किसने जीती है?
  2. A) आर प्रज्ञाननंदा 
  3. B) मैग्नस कार्लसन 
  4. C) फैबियानो कारूआना 
  5. D) गुकेश डी 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • नॉर्वे के स्टार खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने यह खिताब अपने नाम किया।
  • कार्लसन का यह 21वां विश्व खिताब था।
  • उन्होंने फाइनल में अमेरिकी-इतालवी खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को हराया।
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन जर्मनी के वेडसेनहॉस में हुआ था।
  1. शीतकालीन ओलंपिक इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी कौन बने हैं?
  2. A) अलेक्जेंडर बोलशुनोव 
  3. B) जोहान्स होसफ्लोट क्लेबो (Johannes Høsflot Klæbo) 
  4. C) उले ईनार ब्योर्नडालेन 
  5. D) स्कॉट मोइर 

उत्तर: B

 व्याख्या:

  • क्लेबो ने मिलानो कोर्टिना 2026 शीतकालीन ओलंपिक में अपना 9वां स्वर्ण पदक जीता।
  • वह 29 वर्षीय नॉर्वेजियन क्रॉस-कंट्री स्कीयर हैं।
  • वह ओलंपिक में कुल 13 पदक (9 स्वर्ण, 1 रजत, 3 कांस्य) जीत चुके हैं।
  • उन्हें स्कीइंग के इतिहास में अब तक के महानतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।
  1. मिलानो कोर्टिना 2026 शीतकालीन ओलंपिक का शुभंकर (Mascot) क्या है?
  2. A) विनीशियस 
  3. B) टीना और मिलो (Tina and Milo) 
  4. C) मिराईतोवा 
  5. D) सोहरांग 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • टीना और मिलो क्रमशः सफेद और भूरे रंग के स्टोट्स (Stoats) हैं।
  • ये ओलंपिक 6 से 22 फरवरी 2026 तक इटली में आयोजित हो रहे हैं।
  • इस आयोजन का आदर्श वाक्य ‘IT’S Your Vibe’ है।
  • इसमें पहली बार ‘स्की पर्वतारोहण’ खेल को शामिल किया गया है।
  1. T20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज कौन बन गए हैं?
  2. A) ड्वेन ब्रावो 
  3. B) राशिद खान 
  4. C) सुनील नरेन 
  5. D) युजवेंद्र चहल 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने अपने 518वें T20 मैच में यह रिकॉर्ड बनाया।
  • उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि UAE के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हासिल की।
  • वह क्रिकेट के इस प्रारूप में 700 विकेट का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज हैं।
  • राशिद खान वर्तमान में अफगान T20 टीम के कप्तान भी हैं।
  1. ऑस्ट्रेलिया का ‘बेलिंडा क्लार्क अवार्ड’ (2025-26) लगातार दूसरी बार किसने जीता है?
  2. A) एलिसे पेरी 
  3. B) मेग लैनिंग 
  4. C) एनाबेल सदरलैंड (Annabel Sutherland) 
  5. D) एशले गार्डनर 

उत्तर: C 

व्याख्या:

  • ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता।
  • यह ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेटरों के लिए सबसे बड़ा वार्षिक पुरस्कार है।
  • उन्होंने पिछले 12 महीनों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह जीत हासिल की।
  • वह लगातार दो बार यह अवार्ड जीतने वाली युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं।
  1. विश्व कप में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी (पुरुष व महिला दोनों में) कौन बने हैं?
  2. A) सचिन तेंदुलकर 
  3. B) युवराज सामरा 
  4. C) रशीद खान 
  5. D) शफ़ाली वर्मा 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • कनाडा के 19 वर्षीय खिलाड़ी युवराज सामरा ने पुरुष T20 विश्व कप 2026 में शतक लगाया।
  • वह क्रिकेट इतिहास में विश्व कप प्रारूपों में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
  • उन्होंने यह उपलब्धि शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए हासिल की।
  • सामरा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर कनाडा के क्रिकेट स्तर को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है।
  1. ‘BBC पैरा स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर – 2025’ का सम्मान किसे मिला है?
  2. A) अवनि लेखरा 
  3. B) प्रीति पाल 
  4. C) दीपा मलिक 
  5. D) एकता भयान 

उत्तर: B व्याख्या:

  • पैरा एथलीट प्रीति पाल को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया।
  • BBC पुरस्कारों में अन्य विजेताओं में दिव्या देशमुख (इंजन प्लेयर) शामिल हैं।
  • अंजलि भागवत को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
  • ये पुरस्कार भारतीय महिला खिलाड़ियों की वैश्विक उपलब्धियों को मान्यता देते हैं।

पुरस्कार और सम्मान – Weekly Current Affairs 22 Feb 2026 

  1. ‘प्रतिष्ठित चांग-कैंडल मानवीय पुरस्कार 2026’ के लिए किन्हें चुना गया है?
  2. A) एम.एस. स्वामीनाथन 
  3. B) पुदुचेरी के दो नेत्र रोग विशेषज्ञ 
  4. C) रतन टाटा 
  5. D) कैलाश सत्यार्थी 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • पुदुचेरी के इन डॉक्टरों ने मोतियाबिंद से होने वाली अंधता से लड़ने में योगदान दिया है।
  • यह पुरस्कार अप्रैल 2026 में वाशिंगटन डीसी में प्रदान किया जाएगा।
  • पुरस्कार के रूप में 1,00,000 अमेरिकी डॉलर की धनराशि दी जाएगी।
  • यह सम्मान ‘रिफ्रैक्टिव सर्जरी फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित सम्मेलन में मिलेगा।
  1. वर्ष 2026 का ‘आनंद केंटिश कुमारस्वामी पुरस्कार’ किसे प्रदान किया गया है?
  2. A) प्रो. अमर्त्य सेन 
  3. B) प्रो. चारू गुप्ता 
  4. C) रोमिला थापर 
  5. D) रामचंद्र गुहा 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर चारू गुप्ता को उनकी पुस्तक ‘हिंदी हिंदू इतिहास’ के लिए यह पुरस्कार मिला।
  • यह पुरस्कार ‘एशियन स्टडीज एसोसिएशन’ द्वारा दिया जाता है।
  • यह दक्षिण एशियाई अध्ययन में उत्कृष्ट विद्वता के लिए प्रदान किया जाता है।
  • प्रो. चारू गुप्ता का शोध 20वीं शताब्दी के आरंभिक भारत पर केंद्रित है।
  1. ‘भव्य भारत भूषण अवार्ड’ की शुरुआत हाल ही में किस संस्था द्वारा की गई है?
  2. A) आर्ट ऑफ लिविंग 
  3. B) ईशा फाउंडेशन 
  4. C) रामकृष्ण मिशन 
  5. D) भारत सरकार 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु जग्गी वासुदेव और राजनाथ सिंह ने इसकी शुरुआत की।
  • यह पुरस्कार राष्ट्र निर्माण में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाएगा।
  • 2026 के विजेताओं में नंबी नारायणन (अंतरिक्ष) और साइना नेहवाल (खेल) शामिल हैं।
  • शास्त्रीय कलाओं के लिए अल्लामेल्लवल्ली और एन राजम को भी चुना गया है।
  1. ‘BBC इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर – 2025’ का खिताब किसने जीता है?
  2. A) स्मृति मंधाना 
  3. B) दिव्या देशमुख (शतरंज) 
  4. C) शेफाली वर्मा 
  5. D) जेमिमा रोड्रिग्स 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • युवा शतरंज सनसनी दिव्या देशमुख को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला।
  • उन्होंने हाल के समय में शतरंज की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया है।
  • इसी समारोह में स्मृति मंधाना को मुख्य ‘स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर’ चुना गया।
  • यह पुरस्कार उभरती हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है।

योजनाएं और नियुक्तियां – Weekly Current Affairs 22 Feb 2026 

  1. सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए शुरू की गई ‘PM RAHAT’ योजना का पूरा नाम क्या है?
  2. A) Road Accident Relief and Health Assistance Team 
  3. B) Road Accident Victim Hospitalisation and Assured Treatment 
  4. C) Prime Minister Rural Accident Help and Transport 
  5. D) Road Accident Hospitalization and Urgent Care 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने 14 फरवरी 2026 को इस नई स्वास्थ्य सहायता योजना को मंजूरी दी।
  • इसके तहत दुर्घटना के पहले ‘गोल्डन आवर’ में जीवन बचाना मुख्य उद्देश्य है।
  • पीड़ित को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मुफ्त मिलेगा।
  • गैर-जानलेवा मामलों में 24 घंटे और जानलेवा में 48 घंटे तक मुफ्त इलाज मिलेगा।
  1. ‘स्त्री सुरक्षा योजना’ के तहत बेरोजगार महिलाओं को ₹1000 मासिक पेंशन देने की घोषणा किस राज्य ने की है?
  2. A) तमिलनाडु 
  3. B) केरल 
  4. C) कर्नाटक 
  5. D) आंध्र प्रदेश 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस योजना का आधिकारिक शुभारंभ किया।
  • इसमें बेरोजगार महिलाओं के साथ-साथ ट्रांसजेंडर महिलाओं को भी पेंशन मिलेगी।
  • इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय स्वतंत्रता बढ़ाना है।
  • राज्य सरकार हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे बैंक खाते में भेजेगी।
  1. भारत के केंद्रीय गृह मंत्रालय में ‘पूर्वोत्तर सलाहकार’ (North-East Advisor) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
  2. A) ए.के. मिश्रा 
  3. B) अजीत लाल 
  4. C) आर.एन. रवि 
  5. D) तपन डेका 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • सेवानिवृत्त IPS अधिकारी और खुफिया ब्यूरो के पूर्व निदेशक अजीत लाल को नियुक्त किया गया।
  • उन्होंने इस पद पर ए.के. मिश्रा का स्थान लिया है।
  • उनकी नियुक्ति पूर्वोत्तर राज्यों की सुरक्षा और रणनीतिक मुद्दों को सुलझाने हेतु की गई है।
  • वह केंद्र सरकार और पूर्वोत्तर राज्यों के बीच समन्वय का काम करेंगे।
  1. GAIL (गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) के नए CMD के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
  2. A) संदीप कुमार गुप्ता 
  3. B) दीपक गुप्ता 
  4. C) मनोज जैन 
  5. D) पंकज जैन 

उत्तर: B व्याख्या:

  • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने दीपक गुप्ता को नया अध्यक्ष और MD नियुक्त किया है।
  • उनका कार्यकाल 1 मार्च 2026 से प्रभावी रूप से शुरू होगा।
  • GAIL भारत की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस प्रसंस्करण और वितरण कंपनी है।
  • कंपनी की स्थापना 1984 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
  1. ‘इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICAI) के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?
  2. A) मंगेश पांडुरंग किनारे 
  3. B) प्रसन्न कुमार डी 
  4. C) अतुल कुमार गुप्ता 
  5. D) देवाशीष मित्रा 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • प्रसन्न कुमार डी को 2026 के लिए ICAI का नया अध्यक्ष चुना गया है।
  • उनके साथ सीए मंगेश पांडुरंग किनारे को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
  • ICAI भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे का नियामक और सबसे बड़ा निकाय है।
  • यह संस्था वित्तीय रिपोर्टिंग मानकों और शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करती है।
  1. किस राज्य ने अपनी विधानसभा में विधायकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए ‘AI फेस रिकग्निशन सिस्टम’ शुरू किया है?
  2. A) तेलंगाना 
  3. B) तमिलनाडु 
  4. C) आंध्र प्रदेश 
  5. D) कर्नाटक 

उत्तर: C 

व्याख्या:

  • आंध्र प्रदेश विधानसभा विधायकों की हाजिरी हेतु AI का उपयोग करने वाली पहली विधानसभा बनी है।
  • विधायकों को अब रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के बजाय फेस रिकग्निशन मशीनों का उपयोग करना होगा।
  • यह प्रणाली केवल तभी उपस्थिति दर्ज करेगी जब विधायक अपनी निर्धारित सीट पर बैठे होंगे।
  • इसका उद्देश्य पारदर्शिता और सदन में उपस्थिति की सटीकता सुनिश्चित करना है।

पर्यावरण और प्रौद्योगिकी -Weekly Current Affairs 22 Feb 2026 

  1. नागालैंड के ‘संगतम नागा समुदाय’ ने हाल ही में किस लुप्तप्राय जानवर के संरक्षण हेतु शिकार पर प्रतिबंध लगाया है?
  2. A) लाल पांडा 
  3. B) पैंगोलिन (Pangolin) 
  4. C) क्लाउडेड लेपर्ड 
  5. D) मिथुन 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • पैंगोलिन दुनिया में सबसे अधिक तस्करी किए जाने वाले स्तनधारी जीवों में से एक है।
  • नागा समुदाय ने इसकी अवैध तस्करी रोकने और इसे बचाने के लिए यह कदम उठाया है।
  • भारत में पैंगोलिन की दो मुख्य प्रजातियां (इंडियन और चाइनीज) पाई जाती हैं।
  • यह पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ा सामुदायिक प्रयास है।
  1. एशियाई विकास बैंक (ADB) ने असम में बाढ़ और कटाव प्रबंधन के लिए कितनी सहायता राशि मंजूर की है?
  2. A) 100 मिलियन डॉलर 
  3. B) 182 मिलियन डॉलर 
  4. C) 200 मिलियन डॉलर 
  5. D) 50 मिलियन डॉलर 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • यह सहायता असम के एकीकृत बाढ़ और नदी तट कटाव जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम हेतु दी गई है।
  • इसका उद्देश्य ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा करना है।
  • यह 2023 में स्वीकृत 200 मिलियन डॉलर की बड़ी परियोजना का ही एक हिस्सा है।
  • इससे ग्रामीण गरीबी और जलवायु जोखिमों को कम करने में मदद मिलेगी।
  1. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा में AI समाधान लागू करने के लिए कौन सा प्लेटफार्म लॉन्च किया है?
  2. A) शिक्षा AI 
  3. B) बोधन AI (Bodhan AI) 
  4. C) गुरु AI 
  5. D) ज्ञान AI 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • यह आईआईटी मद्रास स्थित शिक्षा के लिए एक गैर-लाभकारी संगठन द्वारा विकसित किया गया है।
  • इसके साथ ही ‘भारत EduAI स्टैक’ भी लॉन्च किया गया है।
  • इसका उद्देश्य डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) के माध्यम से शिक्षा को सुलभ बनाना है।
  • यह स्मार्ट लर्निंग सिस्टम और डिजिटल शिक्षा को पूरे भारत में बढ़ावा देगा।
  1. ‘भारत विस्तार’ (Bharat Vistar) नाम से AI आधारित किसान प्लेटफार्म किसने लॉन्च किया है?
  2. A) नरेंद्र मोदी 
  3. B) शिवराज सिंह चौहान 
  4. C) अमित शाह 
  5. D) राजनाथ सिंह 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे जयपुर से लॉन्च किया।
  • इसका पूरा नाम ‘Virtually Integrated System to Access Agriculture Resource’ है।
  • यह किसानों को मौसम, मंडी भाव और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी देगा।
  • यह फसल प्रबंधन और कृषि संसाधनों तक पहुंच को सरल बनाने के लिए बनाया गया है।
  1. NHAI द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए क्या विकसित किया जा रहा है?
  2. A) तितली गलियारा 
  3. B) मधुमक्खी गलियारा (Bee Corridor) 
  4. C) पक्षी आवास 
  5. D) हरित पट्टी 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • NHAI ने राजमार्गों के किनारे ‘परागणकारी’ अथवा ‘मधुमक्खी गलियारे’ तैयार करने की पहल की है।
  • इसके तहत सड़कों के किनारे फूलों वाले पेड़-पौधे और औषधीय वनस्पतियां लगाई जाएंगी।
  • इसका उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और जैव विविधता बढ़ाना है।
  • यह मधुमक्खियों सहित अन्य परागणकारी जीवों के संरक्षण में मदद करेगा।
  1. भारत में पहली निजी क्षेत्र की हेलीकॉप्टर निर्माण सुविधा ‘एयरबस H125’ असेंबली लाइन कहाँ स्थापित की गई है?
  2. A) हैदराबाद 
  3. B) बेंगलुरु (मुगल) 
  4. C) चेन्नई 
  5. D) पुणे 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ने कर्नाटक के मुगल औद्योगिक क्षेत्र में इसका उद्घाटन किया।
  • यह सुविधा प्रतिवर्ष 10 ‘H125’ हेलीकॉप्टरों का उत्पादन करेगी।
  • यह घरेलू और निर्यात बाजारों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी।
  • इससे भारत के रक्षा और विमानन क्षेत्र में निजी भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।
  1. स्वास्थ्य क्षेत्र में AI के उपयोग के लिए लॉन्च किए गए ‘SAHI’ पहल का पूरा नाम क्या है?
  2. A) Standard AI for Health in India 
  3. B) Strategy for Artificial Intelligence in Healthcare for India 
  4. C) Smart Assistance for Health Institutions 
  5. D) Secure AI Health Initiative 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • भारत मंडपम में आयोजित AI सम्मेलन में SAHI और BODH पहल शुरू की गई।
  • इसका लक्ष्य स्वास्थ्य देखभाल में AI के सुरक्षित और पारदर्शी उपयोग को सुनिश्चित करना है।
  • यह स्वास्थ्य प्रणालियों को AI आधारित डेटा प्रबंधन और कार्यान्वयन में सहयोग देगा।
  • यह आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत एक महत्वपूर्ण डिजिटल संसाधन है।
  1. ‘ग्रेट निकोबार द्वीप’ में किस अंतरराष्ट्रीय परियोजना को हाल ही में मंजूरी दी गई है?
  2. A) ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट 
  3. B) अंतरराष्ट्रीय कंटेनर ट्रांस शिपमेंट टर्मिनल (ICTT) 
  4. C) परमाणु ऊर्जा संयंत्र 
  5. D) अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) ने गैलथिया बे में इस टर्मिनल को मंजूरी दी है।
  • यह परियोजना 81,000 करोड़ रुपये की है और 166 वर्ग किमी में फैली होगी।
  • इसका लक्ष्य दुनिया के सबसे बड़े माल वाहक जहाजों को संभालने की क्षमता विकसित करना है।
  • यह भारत की समुद्री व्यापार क्षमता और रणनीतिक स्थिति को मजबूत करेगा।
  1. ‘BODH’ (बोध) प्लेटफार्म का मुख्य उद्देश्य क्या है?
  2. A) किसानों को शिक्षा देना 
  3. B) हेल्थ-AI मॉडलों का विश्वसनीय मूल्यांकन करना 
  4. C) सड़क सुरक्षा की निगरानी 
  5. D) वन्यजीवों की ट्रैकिंग 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • इसका पूरा नाम ‘Benchmarking Open data Platform for Health AI’ है।
  • यह गोपनीयता बनाए रखते हुए वास्तविक स्वास्थ्य डेटा के आधार पर AI मॉडलों का मूल्यांकन करता है।
  • यह स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में AI के उपयोग के प्रति भरोसा और पारदर्शिता बढ़ाएगा।
  • यह SAHI के साथ मिलकर भारत में एक मजबूत हेल्थ-AI इकोसिस्टम विकसित करेगा।
  1. ‘ग्लोबल इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ का आयोजन कहाँ किया गया?
  2. A) गांधीनगर 
  3. B) भारत मंडपम, नई दिल्ली 
  4. C) बेंगलुरु 
  5. D) मुंबई 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • भारत ने पहली बार इस वैश्विक AI सम्मेलन की मेजबानी की।
  • इसकी थीम ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ रखी गई थी।
  • इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित 20 से अधिक देशों ने भाग लिया।
  • यह सम्मेलन तीन मुख्य स्तंभों – लोग (People), ग्रह (Planet) और प्रगति (Progress) पर आधारित था।

विविध और राज्य – Weekly Current Affairs 22 Feb 2026 

  1. ‘लोसार महोत्सव 2026’ मुख्य रूप से किस क्षेत्र में मनाया जाता है और यह किसका प्रतीक है?
  2. A) केरल, फसल उत्सव 
  3. B) लद्दाख, तिब्बती नव वर्ष 
  4. C) असम, चाय उत्सव 
  5. D) पंजाब, वीरता उत्सव 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • लोसार महोत्सव लद्दाख के बौद्ध समुदाय का सबसे महत्वपूर्ण नव वर्ष उत्सव है।
  • यह हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी लोकप्रिय है।
  • यह 15 दिनों तक चलता है और इसमें पारंपरिक नृत्य ‘मेम्बा’ किया जाता है।
  • यह बुराई पर अच्छाई की जीत और अच्छी फसल का प्रतीक माना जाता है।
  1. ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
  2. A) 19 फरवरी 
  3. B) 20 फरवरी 
  4. C) 21 फरवरी 
  5. D) 22 फरवरी 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा 20 फरवरी को दुनिया भर में यह दिवस मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य गरीबी, सामाजिक बहिष्कार और बेरोजगारी जैसी चुनौतियों से निपटना है।
  • यह दिवस दुनिया भर में एकता और समान अवसरों को प्रोत्साहित करने का संदेश देता है।
  • यह वैश्विक स्तर पर सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर देता है।
  1. ‘विश्व मानव विज्ञान दिवस’ (World Anthropology Day) 2026 की थीम क्या है?
  2. A) Science of Humanity 
  3. B) Celebrate Engaging Inspire 
  4. C) Human Culture 2026 
  5. D) Anthropology for All 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • यह दिवस फरवरी के तीसरे गुरुवार को मनाया जाता है, जो इस वर्ष 19 फरवरी को था।
  • इस दिवस का उद्देश्य मानव विज्ञान के क्षेत्र को सम्मानित करना और जनता को शिक्षित करना है।
  • 2026 की थीम “Celebrate Engaging Inspire” रखी गई है।
  • यह मनुष्य के अतीत, वर्तमान और भविष्य के वैज्ञानिक अध्ययन पर केंद्रित है।
  1. दिल्ली में भारत का पहला ‘AI आधारित CM श्री स्कूल शिक्षा मॉडल’ कहाँ लॉन्च किया गया है? A) चाणक्यपुरी 
  2. B) सरोजिनी नगर 
  3. C) द्वारका 
  4. D) रोहिणी 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • इसकी शुरुआत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और धर्मेंद्र प्रधान द्वारा की गई।
  • मार्च 2026 तक दिल्ली के 7000 क्लास रूम को ‘आई स्मार्ट क्लासरूम’ में बदला जाएगा।
  • यह डिजिटल लर्निंग और टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की एक बड़ी पहल है।
  • इसके माध्यम से हजारों छात्रों को आधुनिक AI आधारित शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  1. केरल सरकार ने हाल ही में किसे ‘राज्य-विशिष्ट आपदा’ (State-Specific Disaster) घोषित किया है?
  2. A) हीट वेव 
  3. B) ज्वारीय बाढ़ (Tidal Flooding) 
  4. C) भूस्खलन 
  5. D) चक्रवात 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • समुद्र का स्तर बढ़ने और उच्च ज्वार के कारण तटीय इलाकों में होने वाली बाढ़ को यह दर्जा मिला है।
  • केरल ऐसा निर्णय लेने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
  • अब बाढ़ पीड़ितों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) से सहायता मिल सकेगी।
  • यह कदम जलवायु परिवर्तन से जुड़ी आपदाओं के बेहतर प्रबंधन में मदद करेगा।
  1. ‘राष्ट्रीय गौ संस्कृति संग्रहालय’ कहाँ बनाया जा रहा है?
  2. A) वाराणसी 
  3. B) मथुरा 
  4. C) अयोध्या 
  5. D) प्रयागराज 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • देश का पहला गौ संस्कृति संग्रहालय मथुरा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में बनेगा।
  • इसका उद्देश्य भारतीय समाज में पशुओं के सांस्कृतिक, कृषि और आर्थिक महत्व को उजागर करना है।
  • यहाँ भारतीय संस्कृति और पशुपालन से जुड़ी विभिन्न जानकारियाँ उपलब्ध होंगी।
  • यह केंद्र देशी गाय की नस्लों के संरक्षण और शोध को भी बढ़ावा देगा।
  1. असम राइफल्स ने अपने डॉग स्क्वाड में किन स्वदेशी नस्लों को शामिल करने का निर्णय लिया है?
  2. A) मुधोल हाउंड 
  3. B) तंगखुल हुई और कोम्बाई 
  4. C) भोटिया 
  5. D) राजपालयम 

उत्तर: B 

व्याख्या:

  • असम राइफल्स ने विदेशी नस्लों (जैसे जर्मन शेफर्ड) पर निर्भरता कम करने हेतु यह फैसला लिया।
  • तंगखुल हुई मणिपुर की और कोम्बाई तमिलनाडु की स्वदेशी शिकारी नस्लें हैं।
  • इनका लक्ष्य 2050 तक पूरी तरह स्वदेशी नस्लों को अपनाना है।

Conclusion – Weekly Current Affairs 22 Feb 2026

दोस्तों साप्ताहिक करेंट अफेयर्स ‘Weekly Current Affairs 22 Feb 2026’ का नियमित अध्ययन UPSC, SSC, UPPCS, बैंक और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने की मजबूत नींव तैयार करता है। यदि आप हर सप्ताह महत्वपूर्ण घटनाओं का व्यवस्थित पुनरावलोकन करते हैं, तो आपका सामान्य ज्ञान, विश्लेषण क्षमता और परीक्षा में प्रश्न हल करने का आत्मविश्वास तेजी से बढ़ता है। इसलिए अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स को अपनी पढ़ाई का अनिवार्य हिस्सा जरूर बनाएं।

Download 70 MCQ PDF Click Here

FAQ – Weekly Current Affairs 22 Feb 2026

 

Q1. हाल में घोषित नई सरकारी योजनाओं से प्रश्न कैसे पूछे जाते हैं?

उत्तर –  परीक्षा में योजना का उद्देश्य, मंत्रालय और लाभार्थी पूछे जाते हैं। खासकर ये प्रश्न UPSC जैसी परीक्षाओं में बार-बार आते हैं।

Q2. पर्यावरण और सतत विकास से जुड़े समाचार क्यों महत्वपूर्ण होते हैं?

उत्तर –  जलवायु परिवर्तन, ग्रीन एनर्जी और जैव विविधता से जुड़े समझौते परीक्षा में आते हैं। इनका संबंध अक्सर United Nations की रिपोर्टों से होता है।

Q3. भारत के अंतरिक्ष मिशन से जुड़े अपडेट क्यों पढ़ने चाहिए?

उत्तर –  स्पेस मिशन, सैटेलाइट लॉन्च और नई तकनीक से तथ्यात्मक प्रश्न बनते हैं। अधिकांश खबरें ISRO से संबंधित होती हैं।

Q4. आर्थिक और बैंकिंग समाचार से किस प्रकार के प्रश्न बनते हैं?

उत्तर –  रेपो रेट, मुद्रास्फीति, डिजिटल भुगतान और नई नीति पूछी जाती है। बैंकिंग करंट अफेयर्स में Reserve Bank of India की घोषणाएँ महत्वपूर्ण रहती हैं।

Q5. अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन क्यों याद रखने चाहिए?

उत्तर –  मेजबान देश, थीम और भाग लेने वाले देश अक्सर पूछे जाते हैं। वैश्विक मंच जैसे G7 या अन्य समूहों की बैठकें परीक्षा में आती हैं।

2 thoughts on “Weekly Current Affairs 22 Feb 2026”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top