दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ‘Today Current Affairs 23.01.2026’ बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। Current Affairs न केवल सामान्य ज्ञान बढ़ाते हैं, बल्कि प्रीलिम्स और मेन्स दोनों में सीधे सवाल पूछे जाते हैं।
इस लेख में हम 23 जनवरी 2026 के सभी प्रमुख राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, विज्ञान और राज्य स्तरीय घटनाओं को को टॉपिक अनुसार और सरल भाषा में समझेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय Today Current Affairs 23.01.2026
गाज़ा के लिए ‘बोर्ड ऑफ पीस’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाज़ा बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
उद्देश्य:
- यह बोर्ड इजराइल – हमास संघर्ष के बाद गज में स्थायी शांति, प्रशासन एवं पुनर्निर्माण के उद्देश्य से बनाया गया है।
- बोर्ड की सरंचना – इस बोर्ड ऑफ पीस की अध्यक्षता स्वयं डोनल्ड ट्रम्प करेंगे, इसमें भारत के अलावा की अन्य देशों (जैसे अर्जेन्टीना, कनाडा, मिस्र, तुर्की, आदि ) के वैश्विक नेताओं को भी शामिल होने का न्योता दिया गया है।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
जनवरी 2026 में UAE राष्ट्रपति का भारत यात्रा
- संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं।
- यह उनकी 5वीं यात्रा है।
- मुख्य समझौते – दोनों देशों ने रक्षा, ऊर्जा एवं अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए की समझौते (MoUs) पर हस्ताक्षर कीये और 2032 तक द्विपक्षीय व्यापार को 200 बिलियन डॉलर तक पहुचाने का लक्ष्य रखा है।
Responsible Nations Index 2026
- यह विविध देशों का मूल्यांकन करने वाला भारत का पहला विश्व स्तरीय सूचकांक है।
- भारत को रिसपोनसिबल नेशंस इंडेक्स में 154 देशों में 16वां स्थान मिला है।
- यह सूचकांक देश के जिम्मेदार आचरण का मूल्यांकन आर्थिक आकार से आगे जाकर करता है।
- RNI तीन मुख्य आयामों पर आधारित है। आंतरिक उत्तर दायित्व नागरिक गरिमा, न्याय एवं कल्याण को मापता है।
शीर्ष 3 देश:
- पहला: सिंगापुर
- दूसरा: स्विट्जरलैंड
- तीसरा: डेनमार्क
- जारी करने वाली संस्था: World Intellectual Foundation
इस इंडेक्स के मापदंड:
- आर्थिक क्षमता
- नागरिकों की गरिमा
- सामाजिक न्याय
- जनकल्याण
राष्ट्रीय – Today Current Affairs 23.01.2026
खेलकूद
विदर्भ क्रिकेट टीम ने जीती विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26
22 जनवरी 2026 की सबसे बड़ी खेल खबर घरेलू क्रिकेट से आई है।
विदर्भ क्रिकेट टीम ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का खिताब अपने नाम किया।
मुख्य बिंदु:
- विजेता टीम: विदर्भ
- उपविजेता: सौराष्ट्र
- फाइनल मुकाबला में बेंगलुरू के बीसीसीआई (BCCI) सेंटर ऑफ एक्सिलेन्स में 50 ओवर के लिस्ट ए फॉर्मेट में हुआ।
- रिजल्ट : इस टूर्नामेंट में विदर्भ ने सौराष्ट्र को 38 रन से हराया।
- फाइनल स्थल: बेंगलुरु
- टूर्नामेंट संस्करण: 33वां
- विदर्भ की उपलब्धि : – रणजी ट्रॉफी 2025, ईरानी कप 2025, विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 ।
आप इसे भी पढ़ें : Today Current Affairs 22.01.2026
पुरस्कार – Today Current Affairs 23.01.2026
पद्म पानी पुरस्कार – इलैया राजा
- प्रसिद्ध संगीतकार इलैया राजा को पद्म पानी पुरस्कार के लिए चुना गया।
- यह सम्मान 11वां अजंता–एलोरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 में प्रदान किया जाएगा।
- इस पुरस्कार में पद्म पानी स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और 2 लाख रुपये नकद दिया जाएगा।
पद्म पानी पुरस्कार के बारे में :
- पद्म पानी पुरस्कार (Padmapani Award) कोई आधिकारिक राष्ट्रीय सम्मान नहीं है।
- यह प्रायः अजंता-एलोरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (AIFF) के दौरान प्रदान किया जाने वाला एक प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान है, जो भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में दीर्घकालीन और विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
- इस सम्मान के अंतर्गत स्मृति-चिह्न, प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है और इसे फिल्म जगत की प्रमुख हस्तियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
- यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मानों—पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री—से भिन्न है, जिन्हें विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण सेवा और उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है।
स्कॉच पुरस्कार 2025 – C-DOT
- यह पुरस्कार 19 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 104वें स्कोच शिखर सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया, जिसका ‘संसाधन विकसित भारत’
- C-DOT को सेल ब्रॉडकॉस्ट सोल्यूशंस सीबीएस(CBS) के लिए स्कोच पुरस्कार – 2025 दिया गया।
- यह एक आपदा प्रबंधन अलर्ट प्लेटफॉर्म Self Broadcast Solution है।
विज्ञान और तकनीक –Today Current Affairs 23.01.2026
आंध्र प्रदेश की स्पेस सिटी परियोजना
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन। चंद्र बाबू नायडू ने होप आइलैंड पर स्पेस सिटी विकसित करने की घोषणा की है।
मुख्य उद्देश्य:
- इसका लक्ष्य आंध्र प्रदेश को निजी उपग्रह प्रक्षेपण एवं अंतरिक्ष प्रद्योगिकी के लिए वैश्विक हब बनाना है।
- स्थान – यह सुविधा काकीनाडा के पास हॉप आइलैंड पर विकसीटकी जाएगी, जो गोदावरी के मुहाने पर स्थित है।
झारखंड में PESA Act लागू
झारखंड सरकार ने अपने गठन के लगभग 25 वर्षों बाद पंचायत अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार अधिनियम (PESA Act) को लागू कर दिया है।
झारखंड के 24 जिलों में से 13 जिलों पूरी तरह से लागू कर दिया गया है, जिनमे रांची, खूंटी गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूमि, दुमका एवं पाकुड़ शामिल है।
मुख्य बिंदु:
- लाभार्थी: आदिवासी समुदाय
- उद्देश्य: स्थानीय स्वशासन को मजबूत करना
PESA अधिनियम क्या है ?
- PESA अधिनियम, 1996 भारत का एक महत्त्वपूर्ण कानून है, जो आदिवासियों को स्वशासन का अधिकार देता है।
- यह अधिनियम विशेष रूप से संविधान के अनुच्छेद 244(1) के अंतर्गत आने वाले 5वीं अनुसूची के क्षेत्रों में लागू होता है।
आप इसे भी पढ़ें : 18 January 2026 Weekly Current Affairs
ओडिशा की नई योजना : ‘आमे पढ़िवा आमा भाषारे’
- ओडिशा सरकार ने ‘आमे पढ़िवा आमा भाषारे’ (हम अपनी भाषा में पढ़ेंगे) नामक एक नई पांच वर्षीय शैक्षिक पहल शुरू की है,
- इसका उद्देश्य 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को उनकी मातृभाषा में प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करना है।
- इस योजना में विशेष रूप से जनजातीय और स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता दी गई है और इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लागू किया गया है।
- योजना के पहले चरण में मुंडा, कुई, सौर, कुवी, गोंडी और कोया—इन छह आदिवासी भाषाओं में शिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
- इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबंधित भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे बच्चों को प्रभावी रूप से शिक्षा दे सकें।
- योजना के अंतर्गत सामाजिक जागरूकता के प्रयासों के रूप में बाल विवाह की रोकथाम के लिए अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं।
- ओडिशा सरकार ने महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए एक नई योजना शुरू की है।
अन्य महत्वपूर्ण Today Current Affairs 23.01.2026
काजीरंगा नेशनल पार्क में 34.5 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर
- काजीरंगा एलिवेटेड कॉरीडोर 34.5 किलोमीटर लंबी ऊंची सड़क है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग 715 (NH-715) के चौड़ीकरण का भाग है।
- यह राज मार्ग काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की दक्षिणी सीमा के साथ -साथ गुजरता है, और इसे कार्बी अगलोंग पहाड़ियों से अलग करता है।
- एलिवेटेड कॉरीडोर से वाहन ऊपर से गुजरेंगे, जबकि जानवर नीचे से सुरक्षित रूप से सड़क पर कर सकेंगे।
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना → BRICS Network University में शामिल
- लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) BRICS की प्रतिष्ठित नेटवर्क में शामिल होने वाला भारत का एक मात्र राज्य कृषि विश्व विद्यालय बन गया है।
- इसे सतत कृषि एवं खाद्य सुरक्षा के विषयगत क्षेत्र के लिए चुना गया है।
- नोट – भारत 2026 में ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 17.01.2026
Conclusion :
दोस्तों ‘Today Current Affairs 23.01.2026’ से जुड़े ये सभी Current Affairsपरीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। खेल, विज्ञान, अंतर्राष्ट्रीय संबंध और राज्य स्तरीय योजनाएं—हर विषय से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। नियमित कCurrent Affairs पढ़ना आपकी सफलता की कुंजी है।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ- Today Current Affairs 23.01.2026
Q1. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 किसने जीती?
A. विजय हजारे ट्रॉफी विदर्भ क्रिकेट टीम ने जीती।
Q2. Responsible Nations Index 2026 में भारत की रैंक क्या है?
A. Responsible Nations Index 2026 में भारत का 16वां स्थान है।
Q3. PESA Act हाल ही में किस राज्य में लागू हुआ है?
A. PESA Act हाल ही में झारखंड राज्य में लागू हुआ।
