Today Current Affairs 22.01.2026

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, UPSC, रेलवे, बैंक, पुलिस और राज्य स्तरीय परीक्षाओं में Daily Current  Affairs की भूमिका बेहद अहम होती है। इसी उद्देश्य से आज हम आपके लिए लेकर आए हैं – Today Current Affairs 22.01.2026, जिसमें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, विज्ञान, खेल, अर्थव्यवस्था और पुरस्कारों से जुड़ी सभी जरूरी घटनाएं शामिल हैं।

Today Current Affairs 22.01.2026

Table of Contents

नियुक्तियां – Today Current Affairs 22.01.2026

जनवरी 2026 में अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। खासकर पश्चिम एशिया में नेतृत्व परिवर्तन चर्चा का विषय रहा।

यमन के नए प्रधानमंत्री – शाया मोहसेन जिंदानी 

मुख्य बिंदु:

  • यमन ने नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।
  • शाया मोहसेन जिंदानी को यमन का नया प्रधानमंत्री बनाया गया।
  • उन्होंने सलीम बिन ब्रेक का स्थान लिया।
  • यमन एशिया महाद्वीप में स्थित देश है।
  • यमन की राजधानी सना और मुद्रा यमनी रियाल है।
  • राष्ट्रपति – रशद अल – अलीमी 

इसके साथ ही:

  • भारत में अफगानिस्तान के तालिबान शासन ने पहला राजनयिक नियुक्त किया।
  • नूर अहमद नूर को भारत में तालिबान का पहला डिप्लोमैट बनाया गया।
Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group Click Here

पर्यावरण और पुरस्कार – Today Current Affairs 22.01.2026

पर्यावरण संरक्षण और वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में 2026 की शुरुआत कई सम्मानों के साथ हुई है।

टायलर पुरस्कार 2026 – डॉ टोबी कीअर्स 

मुख्य तथ्य :

  • अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. टोबी कियर्स को टायलर पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें यह पुरस्कार मायकोराइजल फंगी पर शोध के लिए मिला।
  • टायलर पुरस्कार को “पर्यावरण का नोबेल पुरस्कार” कहा जाता है।
  • इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1973 में हुई थी।

पुरस्कार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • 2025 में ‘एजुकेट गर्ल्स’ संस्था ने रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जीता।
  • यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय एनजीओ बनी

आप इसे भी पढ़ें : 18 January 2026 Weekly Current Affairs

विज्ञान और तकनीक – Today Current Affairs 22.01.2026

भारत तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

भारत का पहला संप्रभु AI पार्क की स्थापना – तमिलनाडु 

मुख्य बिंदु:

  • तमिलनाडु में भारत का पहला संप्रभु AI पार्क बनाया जाएगा।
  • इसके लिए तमिलनाडु सरकार और Sarvam AI के बीच ₹100 करोड़ का समझौता हुआ।
  • महाराष्ट्र में भारत की पहली AI यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है।

अंतरिक्ष विज्ञान -Today Current Affairs 22.01.2026

नासा का वायेजर-1 नवंबर 2026 तक पृथ्वी से एक प्रकाश दिवस की दूरी तय कर लेगा

  • यह ऐसा करने वाली पहली मानव निर्मित वस्तु बनेगी।
  • लॉन्च और मिशन – इसे 5 सितंबर 1977 को लॉन्च किया गया था, और इसने वृहस्पति (Jupiter) एवं शनि (Saturn) ग्रहों की विस्तृत तस्वीर भेजी। 
  • शनि के G- रिंग की खोज की थी। 

महत्वपूर्ण योजनाएं -Today Current Affairs 22.01.2026

हेल्दी बॉर्डर अभियान 

  • ITBP और उत्तराखंड सरकार ने सीमावर्ती गांवों के लिए शुरू किया।
  • इसके अंतर्गत ITBP पिथौरा गढ़, चमोली एवं उत्तरकाशी के 108 सीमावर्ती गांवों में एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी। 
  • उद्देश्य: दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं।

प्रोजेक्ट महादेव:

  • प्रोजेक्ट महादेव महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किया गया एक महत्वाकांक्षी फुटबॉल विकास कार्यक्रम है। 
  • इसका लक्ष्य 13 साल से कम उम्र के प्रतिभाशाली लड़कों और लड़कियों की पहचान करना और उन्हें पेशेवर फुटबॉलरों के रूप में विकसित करना है।  
  • जिसमें लियोनेल मेस्सी की उपस्थिति में इसका शुभारंभ हुआ और 60 खिलाड़ियों को मेस्सी के साथ प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। 

खेलकूद – Today Current Affairs 22.01.2026

खेल से जुड़ी नियुक्तियां और सम्मान हर परीक्षा में पूछे जाते हैं।

राष्ट्रीय ओलंपिक अकादमी का अध्यक्ष – पी टी उषा 

मुख्य बिंदु:

  • पीटी उषा को राष्ट्रीय ओलंपिक अकादमी की अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) ने अहमदाबाद में राष्ट्रीय ओलंपिक एकेडमी (NOA) को औपचारिक रूपसे पुनः प्रारंभ किया। 
  • गगन नारंग को इस अकादमी का निदेशक बनाया गया।
  • 2018 में स्थापित यह एकेडमी कोविड – 19 के कारण बंद की गई थी। 

आप इसे भी पढ़ें : 17 January 2026 Current Affairs in Hindi

महेंद्र सिंह धोनी को बजाज पुणे ग्रैंड टूर 2026 का गुडविल एंबेसडर बनाया गया।

  • पुणे ग्रैन्ड टूर 2026 के माध्यम से भारत पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्टर की प्रोफेशनल रोड साइकलिंग रेस की मेजबानी करेगा। 
  • इस प्रतिष्ठित आयोजन को और भी खास बनाते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एम एस धोनी को इसका गुदविल एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड – दिसंबर 2025 

  • आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल सतर्क को दिसंबर 2025 के लिए ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। 
  • महिला वर्ग: में इस पुरस्कार के लिए दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोलव्यड्रट को चुना गया।  

अर्थव्यवस्था और रिपोर्ट्स – Today Current Affairs 22.01.2026

आर्थिक रिपोर्ट्स और सूचकांक परीक्षाओं में सीधे सवालों के रूप में आते हैं।

मुख्य तथ्य:

Global Risk Report 2026 – विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी की गई

  • ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट 2026 वर्ल्ड इकोनॉमिक फॉर्म (WEF) द्वारा जारी की गई है। 
  • इसमें सबसे बड़ा वैश्विक जोखिमों में भू- आर्थिक टकराव, राज्य आधारित संघर्ष, चरम मौसम और सामाजिक धरुवुकर्ण शामिल है।
  • भारत के लिए साइबर असुरक्षा, असमानता और कमजोर सार्वजनिक सेवाएं प्रमुख चिंता का विषय है।

विश्व का दूसरा मछली उत्पादन वाला देश – भारत 

  • भारत मछली उत्पादन में विश्व में दूसरे स्थान पर है।
  • वैश्विक उत्पादन में भारत का योगदान लगभग 8% है।
  • झींगा उत्पादन एवं निर्यात में अग्रणी देश है। 
  • वित्त वर्ष 2013 -14 में 95.79 लाख टन मछली उत्पादन की तुलना में वित्त वर्ष 2024 – 25 में मछली उत्पादन बढ़कर 197.75 लाख टन हो गया है, जो 106 प्रतिशत की तेज वृद्धि है।

IRENA की 16वीं बैठक आयोजित हुई- अबू धाबी 

  • अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (IRENA) सभा का 16वां स्टर संयुक्त अरब अमीरात UAE के अबुधाबी में सम्पन्न हुआ। 
  • इसमें IRENA की मध्यम अवधि की रणनीति (2023 -2027 ) मूल्यांकन एवं कार्य कार्यक्रम को अपनाया गया। 

अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (IRENA) के बारे में : 

  • यह एक अंतर सरकारी संगठन है। 
  • स्थापना – 2009 में। इसकी संविधि 2010 में लागू की गई थी। 
  • मुख्यालय – मसद्र सिटी, अबुधाबी (UAE)
  • सदस्यता – 170 + देश और यूरोपीय संघ ( भारत एक संथापक सदस्य है)

एनीमिया की रोकथाम के लिए अरुणोदय नामक अभियान 

  • महाराष्ट्र सरकार 15 जनवरी से 7 फरवरी तक 21 उच्च प्रसार वाले जिलों में अरुणोदय नामक राजव्यापी सकिल सेल स्क्रीनिंग अभियान चलाएगी। 
  • इसका उद्देश्य – शीघ्र निदान और उपचार सुनिश्चित करना एवं महाराष्ट्र को सकिल सेल मुक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना। 

आप इसे भी पढ़ें : 16 January 2026 Current Affairs in Hindi

क्विक रिवीजन- Today Current Affairs 22.01.2026

  • ITBP के नए महानिदेशक – शत्रुजीत सिंह कपूर

  • BSF के नए महानिदेशक – प्रवीण कुमार
  • निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में शीर्ष राज्य – महाराष्ट्र
  • क्रोनिक किडनी डिजीज रजिस्ट्री – ओडिशा
  • BWF एथलीट कमीशन चेयरमैन – पीवी सिंधु

Conclusion:

दोस्तों, इस लेख में हमने ‘Today Current Affairs 22.01.2026 के सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स को आसान भाषा में समझा। अंतर्राष्ट्रीय नियुक्तियां, पर्यावरण पुरस्कार, AI पार्क, सरकारी योजनाएं, खेल सम्मान और आर्थिक रिपोर्ट्स – ये सभी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

Download 15 MCQ PDF Click Here

FAQ -Today Current Affairs 22.01.2026

Q 2. टायलर पुरस्कार 2026 किसे मिला?

A. डॉ. टोबी कियर्स को टायलर पुरस्कार 2026 मिला।

Q 3. भारत का पहला Sovereign AI Park कहाँ बनेगा?

A. तमिलनाडु राज्य में।

Q 5. भारत मछली उत्पादन में विश्व में किस स्थान पर है?

 A.भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top