Daily Current Affairs in Hindi 13.11.2025

आज के बदलते दौर में करंट अफेयर्स प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की कुंजी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हम प्रस्तुत कर रहे हैं Daily Current Affairs in Hindi 13.11.2025. के डेली करंट अफेयर्स हिंदी में, जिसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, विज्ञान-तकनीकी, खेल और अन्य प्रमुख घटनाओं का सरल और सटीक संकलन दिया गया है। यह सामग्री उन सभी छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है जो अपने सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं और आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

Daily Current Affairs in Hindi 13.11.2025

इस लेख में हम बात करेंगे —

  • देश और दुनिया की प्रमुख खबरों की

  • विज्ञान, खेल, पुरस्कार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी ताज़ा घटनाओं की

  • साथ ही उन मुद्दों की जो UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।

हमारा उद्देश्य है कि आप हर दिन के करेंट अफेयर्स को सरल भाषा में पढ़ें, समझें और याद रखें — ताकि आपकी तैयारी हो और भी सटीक और अपडेटेड।

Table of Contents

अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ और नियुक्तियाँ

UNWTO की पहली महिला महासचिव

संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन (UNWTO) की पहली बार किसी महिला को महासचिव बनाया गया है।
शेखा अल नोवैस, जो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की जानी-मानी व्यावसायिक नेता हैं, अब इस पद पर कार्य करेंगी।

  • पदभार: 1 जनवरी 2026 से
  • कार्यकाल: 4 वर्ष
  • मुख्यालय: मैड्रिड, स्पेन
  • भारत सदस्य बना: 1975

यह नियुक्ति UNWTO के 50 साल के इतिहास में पहली बार हुई है।

इंटरपोल पदक 2025

शेख राशिद बिन अब्दुल्लाह अल खलीफा (बहरेन) को प्रतिष्ठित इंटरपोल मेडल से सम्मानित किया गया है।

इंटरपोल एक वैश्विक पुलिस संगठन है जिसके 195 सदस्य देश हैं।

2. पुरस्कार और सम्मान

बुकर पुरस्कार 2025

कनाडाई-हंगेरियन-ब्रिटिश लेखक डेविड ज़ेले ने अपने उपन्यास फ्लैश के लिए बुकर पुरस्कार 2025 जीता है।
यह कहानी एक हंगेरियन प्रवासी युवक “इस जवान” के जीवन पर आधारित है।

  • पुरस्कार राशि: ₹53 लाख
  • समारोह: लंदन, 10 नवंबर 2025
  •  वहीं, इंटरनेशनल बुकर प्राइज 2025 बानू मुश्ताक को उनकी किताब हार्ट लैंप के लिए दिया गया।

राष्ट्रीय K9 वीरता पुरस्कार

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के ट्रैकर डॉग बबीता को राष्ट्रीय K9 वीरता पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार उन डॉग्स को दिया जाता है जिन्होंने देश की सुरक्षा में असाधारण योगदान दिया हो।

पैट्रिट ऑफ द ईयर

मिलानिया ट्रंप को अमेरिकी मीडिया नेटवर्क फॉक्स नेशन द्वारा पैट्रिट ऑफ द ईयर 2025 चुना गया।
पिछले वर्ष यह सम्मान डोनाल्ड ट्रंप को मिला था।

 राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास पहल

 मित्र शक्ति सैन्य अभ्यास

भारत और श्रीलंका के बीच मित्र शक्ति 2025 सैन्य अभ्यास कर्नाटका के बेलगावी में आयोजित हुआ।

  • अवधि: 10 से 23 नवंबर
  • उद्देश्य: आतंकवाद विरोधी प्रशिक्षण और सैन्य सहयोग बढ़ाना

ऑपरेशन पिंपल

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के केरण सेक्टर में घुसपैठियों के खिलाफ ऑपरेशन पिंपल शुरू किया।
इस अभियान का लक्ष्य सीमा सुरक्षा को मजबूत करना है।

असम की पहली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने असम के गोपुर में राज्य की पहली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी ‘स्वाहिद कनकलता बरवा’ की आधारशिला रखी।
  • बजट: ₹415 करोड़
  • प्रमुख विषय: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, क्वांटम कंप्यूटिंग

क्रिकेटर रिचा घोष बनीं DSP

भारतीय क्रिकेटर रिचा घोष को पश्चिम बंगाल पुलिस में डीएसपी नियुक्त किया गया।
उन्हें यह सम्मान महिला क्रिकेट विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला।

आप इसे भी पढ़ें : Current Affairs Quiz 12.11.2025

विज्ञान और अंतरिक्ष

मंगलयान 2 मिशन

इसरो ने घोषणा की है कि मंगलयान-2 मिशन वर्ष 2030 में लॉन्च किया जाएगा।

  • उद्देश्य: मंगल ग्रह पर लैंडिंग
  • लॉन्च वाहन: LVM-3 रॉकेट
  • मॉड्यूल: ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर

भारत का पहला इलेक्ट्रिक रॉकेट

चेन्नई स्थित स्पेस किड्स इंडिया ने देश का पहला बिजली से चलने वाला रॉकेट ‘वायुपुत्र’ विकसित किया है।

विश्व विज्ञान दिवस 2025

यह दिवस 10 नवंबर को मनाया गया।

थीम: Trust, Transformation and Tomorrow: The Science We Need for 2050
(“विश्वास, परिवर्तन और भविष्य के लिए आवश्यक विज्ञान”)

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2025

11 नवंबर को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया।
थीम: AI और शिक्षा स्वचालन की दुनिया में मानव एजेंसी का संरक्षण।

वैश्विक वित्त और कूटनीति

राष्ट्रपति मुर्मू का अफ्रीका दौरा

द्रौपदी मुर्मू अफ्रीका के दो देशों अंगोला और बोत्सवाना की यात्रा करने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति बनीं।
यह दौरा भारत-अंगोला संबंधों की 40वीं वर्षगांठ पर हुआ।

SBI की बड़ी उपलब्धि

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ₹8.87 लाख करोड़ (100 अरब डॉलर) के बाजार पूंजीकरण को पार करने वाला भारत का पहला सरकारी बैंक बन गया है।

गरीबी उन्मूलन में भारतीय मॉडल

इथियोपिया ने भारत की दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को अपने देश में लागू करने की घोषणा की है।

ट्रॉपिकल फॉरेस्ट फैसिलिटी

भारत ब्राजील द्वारा स्थापित “ट्रॉपिकल फॉरेस्ट फॉरएवर फैसिलिटी” में ऑब्जर्वर देश के रूप में शामिल हुआ है।
यह पहल जलवायु परिवर्तन और वनों के संरक्षण पर केंद्रित है।

खेल और स्वास्थ्य समाचार

डब्ल्यूटीए फाइनल्स 2025

कजाकिस्तान की एलेना रायबकीना ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स 2025 का खिताब जीता।
यह टूर्नामेंट रियाद, सऊदी अरब में आयोजित हुआ।

पहला ओलंपिक पिस्टल विश्व चैंपियन

हरियाणा के सम्राट राणा भारत के पहले ओलंपिक पिस्टल विश्व चैंपियन बने।
उन्होंने काहिरा (मिस्र) में आयोजित ISSF विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता।

डब्ल्यूएचओ पारंपरिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन

दूसरा WHO पारंपरिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन 17–19 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होगा।
थीम: “संतुलन बहाल करना: स्वास्थ्य और कल्याण का विज्ञान और अभ्यास।”

निष्कर्ष :Daily Current Affairs in Hindi 13.11.2025

13 नवंबर 2025 के ये करेंट अफेयर्स भारत की प्रगति, वैश्विक भागीदारी और विज्ञान में अग्रसर सोच को दर्शाते हैं।
चाहे बात अंतरिक्ष की हो, शिक्षा की या खेल की — भारत आज हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top