दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों आज करेंट अफेयर्स ‘Daily Current Affairs 30 December 2025’ में वैश्विक स्तर की सबे लंबी सुरंग,K-4 परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण, Neelus sikkimensis नई प्रजाति की खोज आदि करेंट अफेयर्स को अच्छे से बताया गया है। जिससे वर्णन UPSC, UPPSC, SSC, Bank, रेलवे एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए Daily Current Affairs का अध्ययन बहुत जरूरी है।

इस लेख में आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान एवं सरकारी योजनाओं से जुड़े सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर परीक्षा-उपयोगी रूप में मिलेंगे। यह Current Affairs लेख खास तौर पर प्रीलिम्स और मेंस दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
आप इस Current Affairs पोस्ट से संबंधित 15 MCQ पोस्ट के नीचे लिंक से PDF Download कर सकते है।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – Daily Current Affairs 30 December 2025
चीन ने वैश्विक स्तर पर सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग का उद्घाटन किया
चीन ने हाल ही में दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग ‘तियानशान शेंगली सुरंग’ का उद्घाटन किया है।
मुख्य तथ्य:
- सुरंग का नाम: तियानशान शेंगली सुरंग
- कुल लंबाई: 22.13 किलोमीटर है, जो मध्य शिनजियांग में तियानशान पर्वतमाला से होकर गुजरता है।
- स्थान: शिनजियांग उड़गुर स्वायत क्षेत्र
- यह सुरंग उत्तरी और दक्षिणी शिनजियांग को जोड़ती है
- G071 उरुमकी–यूलू एक्सप्रेसवे का हिस्सा है
यह परियोजना चीन के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को दर्शाती है।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
रक्षाक्षेत्र करेंट अफेयर्स – Daily Current Affairs 30 December 2025
भारत का रक्षा निर्यात: Tata WhAP 8×8
भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से प्रगति कर रहा है।
- स्वदेशी रूप से निर्मित व्हील्ड आर्मड प्लेटफ़ॉर्म WhAP 8×8 वाहन की पहली खेप रॉयल मोरक्कन आर्मी को सौंपी गई है।
- यह भारत का प्रथम विदेशी रक्षा विनिर्माण है।
- WhAP 8×8 का संयुक्त विकास रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( DRDO) एवं टाटा एडवनकेड सिस्टम ने किया है।
- यह भारत में डिजाइन एवं विकसित किया गया है, जो एक आधुनिक बख़्तरबंद सैन्य वाहन है।
आप इसे भी पढ़ें : 29 December 2025 Current Affairs in Hindi
K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
- मिसाइल का नाम: K-4 परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल
- रेंज: 3500 किलोमीटर
- परीक्षण: INS अरिघात पनडुब्बी से
- संस्था: DRDO
- परीक्षण स्थान: बंगाल की खाड़ी में विशाखापत्तनम के तट से।
- K-4 भारत की न्यूक्लियर ट्रायड के समुद्री हिस्से की ताकत मानी जा रही है।
- INS अरीघात Advanced Technology Vessel (ATV)प्रोग्राम के तहत भारत की दूसरी SSBN पनडुब्बी है।
यह परीक्षण भारत की न्यूक्लियर डिटरेंस क्षमता को मज़बूत करता है।
नियुक्ति घटनाक्रम – Daily Current Affairs 30 December 2025
अनु गर्ग बनीं ओडिशा की पहली महिला मुख्य सचिव
ओडिशा राज्य में एक ऐतिहासिक नियुक्ति हुई है।
- नाम: अनु गर्ग
- पद: मुख्य सचिव, ओडिशा
- 1991 बैच की IAS अधिकारी
- मार्च 2023 में वे राज्य की पहली महिला विकास आयुक्त रह चुकी हैं
यह नियुक्ति महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने का अच्छा उदाहरण है।
ओडिशा राज्य के बारे में :
स्थापना – 01 अप्रैल 1936
राजधानी – भुवनेश्वर
मुख्यमंत्री – मोहन चरण मांझी
राज्यपाल – हरी बाबू कंभापति
ओडिशा की सीमा चार राज्यों से मिलती है – आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 29.12.2025
खेलकूद – Daily Current Affairs 30 December 2025
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025
- बिहार के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को नई दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया है।
- इस वर्ष 18 राज्यों के कुल 20 बच्चों को इस वर्ष यह सम्मान मिला।
उड्डयन –Daily Current Affairs 30 December 2025
दो नई एयरलाइंस अल हिंद एयरको, फ्लाई एक्सप्रेस को मिली मंज़ूरी
- केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दो नई एयरलाइंस अल हिंद एयरको, फ्लाई एक्सप्रेस को NOC प्रदान की है।
- शंख एयर को पहले ही NOC मिल चुकी है।
- ये एयरलाइंस वर्ष 2026 से संचालन शुरू कर सकती हैं।
विज्ञान एवं तकनीक: Daily Current Affairs 30 December 2025
बिहार का पहला सुपर कंप्यूटर – परम रुद्र
- नाम: परम रुद्र
- स्थान: IIT पटना
- विकसित: C-DAC पुणे
- मिशन: राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग मिशन
- इस मिशन के तहत अब तक 37 सुपर कंप्यूटर लगाए जा चुके है। जिनकी कुल क्षमता 39 पेटाफ्लॉपस है।
यह बिहार के तकनीकी विकास में एक बड़ा कदम है।
पर्यावरण एवं पुस्तक करेंट अफेयर्स
नई प्रजाति Neelus sikkimensis की खोज
प्रजाति का नाम: Neelus sikkimensis
वर्ग: कोलमबोला
खोज स्थान: सिक्किम
- भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के शोधकर्ताओं ने सिक्किम के उच्च हिमालयी इलाके में Neelus sikkimensis नामक एक नई प्रजाति की पहचान की है।
- यह प्रजाति Collembola समूह से संबंधित है, जो मिट्टी में पाए जाने वाले अत्यंत सूक्ष्म जीव होते हैं।
- भारत में पहली बार Neelus वंश की किसी प्रजाति का रिकॉर्ड किया गया है।
- इस खोज के साथ ही विश्व-भर में ज्ञात Neelus प्रजातियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
- यह जीव आंखों से रहित होता है और मिट्टी तथा काई जैसे वातावरण में रहने के लिए विशेष रूप से अनुकूलित पाया गया है।
आप इसे भी पढ़ें : 28 December 2025 Weekly Current Affairs
नई पुस्तक मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण का विमोचन
- पुस्तक: मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण
- लेखक: डॉ. सिकंदर कुमार (हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा सांसद )
- विमोचक: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन
- यह पुस्तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल के दौरान आर्थिक क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों पर आधारित है।
5 वें राष्ट्रीय मुख्य सचिवों का सम्मेलन
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्य सचिवों के 5 वें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की है।
स्थान – नई दिल्ली
दिनांक – 27 -28 दिसंबर 2025
उद्देश्य – भारत की दीर्घ कालिक विकास यात्रा के लिए अहम प्राथमिकताओं पर राज्य सरंचित सहयोग को बढ़ावा देना ।
सम्मेलन की थीम – विकसित भारत के लिए मानव पूंजी (Human Capital for Viksit Bharat)
Conclusion:
दोस्तों ‘Daily Current Affairs 30 December 2025 का नियमित अध्ययन UPSC, UPPSC, SSC, Bank और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की मजबूत नींव रखता है। यदि आप Daily Current Affairs को सही अध्ययन करते है। तो रिवीजन आसान बनता है। ऐसे ही सटीक और परीक्षा-उपयोगी Current Affairs के लिए हमारे साथ बने रहें।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – Daily Current Affairs 30 December 2025
प्रश्न 1: दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग कौन सी है?
उत्तर: तियानशान शेंगली टनल, चीन।
प्रश्न 2: ओडिशा की पहली महिला मुख्य सचिव कौन बनी हैं?
उत्तर: ओडिशा की पहली महिला मुख्य सचिव अनु गर्ग बनी।
प्रश्न 3: K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किससे किया गया?
उत्तर: K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण INS अरिघात पनडुब्बी से किया गया है।
प्रश्न 4: बिहार का पहला सुपर कंप्यूटर कौन सा है?
उत्तर: परम रुद्र (IIT पटना)।
प्रश्न 5: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 किसे मिला?
उत्तर: वैभव सूर्यवंशी।
