Daily Current Affairs 29.01.2028

दोस्तों नमस्कार! डॉयतों अगर आप UPSC, SSC, Banking, Railway, Defence या State Exams की तैयारी कर रहे हैं, तो ‘Daily Current Affairs 29.01.2028’ आपके लिए बेहद जरूरी है।

आज के इस पोस्ट में हम 28 जनवरी की प्रमुख घटनाओं को सरल भाषा, छोटे पैराग्राफ और बुलेट पॉइंट्स में समझेंगे, जिससे आपको याद रखने में आसानी होगी।

Daily Current Affairs 29.01.2028

Table of Contents

नियुक्ति और अंतर्राष्ट्रीय संगठन -Daily Current Affairs 29.01.2028 

आज की करंट अफेयर्स में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ चर्चा में रहीं।

ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के नए अध्यक्ष

एशियाई खेलों से जुड़े संगठन OCA को एशिया  नया अध्यक्ष मिला है।

  • कतर के शेख जुवान बिन हमद अल थानी को नया अध्यक्ष चुना गया।
  • वे भारत के रणधीर सिंह की जगह लेंगे।
Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group Click Here

एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA)

OCA – Olympic Council of Asia

  • स्थापना –  16 नवंबर 1982 
  • स्थान(मुख्यालय) – OCA का मुख्यालय कुवैत सिटी में है।
  • सदस्य –  इसमें कुल 45 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियाँ शामिल हैं।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) का नया केंद्र

विश्व आर्थिक मंच भारत में एक नया टेक्नोलॉजी केंद्र स्थापित करेगा।

  • चौथी औद्योगिक क्रांति (4IR) के लिए नया केंद्र आंध्र प्रदेश में बनेगा।
  • पहले से दो केंद्र मुंबई और तेलंगाना में मौजूद हैं।
  • आंध्र प्रदेश के अलावा, अन्य केंद्र फ्रांस, ब्रिटेन, एवं संयुक्त अरब अमीरात में होंगे। 
  • उद्देश्य – ये केंद्र सरकारों, व्यसायों एवं शिक्षाविदों को नवीनतम तकनीकों जैसे – AI और IOT का उपयोग करके वैश्विक चुनौतियों का समाधान करें के लिए एक साथ लाएंगे। 
  • यह कदम भारत में डिजिटल और तकनीकी विकास को बढ़ावा देगा।

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs 28.01.2026

पुरस्कार और सम्मान – Daily Current Affairs 29.01.2028

भारत सरकार ने इस वर्ष कई बड़े पुरस्कारों की घोषणा की।

अशोक चक्र सम्मान – ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 

देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार की घोषणा हुई।

  • भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र मिलेगा।
  • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ल ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) का दौरा करना वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। 
  • जून 2025 में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक्सिस ओम – 4 मिशन के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया।

पद्म पुरस्कार 2026 – Daily Current Affairs 29.01.2028 

इस वर्ष कुल 131 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए।

  • 5 पद्म विभूषण
  • 13 पद्म भूषण
  • 113 पद्मश्री

ये पुरस्कार कला, विज्ञान, समाजसेवा और खेल जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए दिए जाते हैं।

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 28.01.2026

वीरता पुरस्कार -2026 

गणतंत्र दिवस से पहले राष्ट्रपति द्वारा वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी गई।

  • कुल 70 वीरता पुरस्कार स्वीकृत किए गए।
  • इं पुरस्कारों में एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, तेरह शौर्य चक्र शामिल है। 
  • नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा, मेजर, अक्षरदीप सिंह, और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्ण नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। 
  • कर्नल सोफिया कुरैशी को आपरेशन सिंदूर में उनकी भूमिका के लिए विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

खेलकूद – Daily Current Affairs 29.01.2028 

ICC T20 विश्व कप 2026 अपडेट

  • बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB)ने भारत में सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने मैटच श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की थी, जिसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अस्वीकार कर दिया। 
  • इस इनकार के बाद, ICC ने बांग्लादेश  को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और उनके स्थान पर स्कॉटलियाँद को ग्रुप C में शामिल किया है। 
  • ICC T20 विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत एवं श्रीलंका संयुक्त से कर रहे है। 

पीवी सिंधु का रिकॉर्ड

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने नया इतिहास बनाया।

  • वे 500 सिंगल्स मैच जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।
  • दुनिया की छठी खिलाड़ी जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

रक्षा और सुरक्षा – Daily Current Affairs 29.01.2028

भारत में आंतरिक सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई।

ऑपरेशन मेगाबुरू

झारखंड में नक्सल विरोधी ऑपरेशन मेगाबुरू के तहत सुरक्षा बलों ने सारन्दा जंगल में बड़ी कार्यवाई की है।  

  • झारखंड पुलिस, CRPF की 209 कोबरा बटालियन एवं झारखंड जागुआर द्वारा संयुक्त रूप से, इसमें लगभग 1500 जवान शामिल थे। 
  • यह अभियान माओवादी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाया गया।

अंतरराष्ट्रीय शांति वार्ता

दुनिया में शांति प्रयासों के तहत एक बैठक आयोजित हुई।

  • रूस एडमिरल इगोर कोसटयूकोव, यूक्रेन के रक्षामंत्री रूसतेम उमेरोव और अमेरिका के विशेष दूत स्टीव वितकोफ और जेरेड कुशनर जैसे प्रतिनिधि शामिल हुए और उनके बीच बातचीत हुई।
  • पहला दौर अबू धाबी में आयोजित हुआ।
  • उद्देश्य – यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान खोजना।

विज्ञान, तकनीक और पर्यावरण

एएससी अर्जुन – रेलवे का ह्यूमनाइड रोबोट

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नई पहल की।

  • विशाखापत्तनम स्टेशन पर रोबोट तैनात किया गया।
  • रोबोट का नाम: ASC Arjun
  • इसका उद्देश्य यात्रियों को सहायता और सुरक्षा प्रदान करना है।

डिजिटल क्लाइमेट एटलस – AKASA India

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए नई पहल शुरू की गई।

  • ACASA – Atlas of Climate  Adaptation in South Agriculture
  • ICAR और बोरलॉग इंस्टीट्यूट ने लॉन्च किया।
  • नाम: AKASA India डिजिटल क्लाइमेट एटलस
  • उद्देश्य: किसानों को मौसम और कृषि जोखिमों की जानकारी देना।

राष्ट्रीय भौगोलिक दिवस

  • हर साल 27 जनवरी को राष्ट्रीय भौगोलिक दिवस 2026 (National Geographic Day) मनाया जाता है।
  • यह दिन पृथ्वी और पर्यावरण के महत्व को समझाने के लिए मनाया जाता है।

कला और संस्कृति- Daily Current Affairs 29.01.2028 

दुनिया की सबसे पुरानी रॉक आर्ट खोज

इंडोनेशिया के मुन्ना द्वीप पर के गुफा में लाल गेरू (Red Ochre) से बनी मानव जैसी अकृत्यों की पेंटिंग पी गई। 

  • स्थान: मुना द्वीप (Muna Island)
  • गुफा कला लगभग 87,800 वर्ष पुरानी बताई गई।
  • इसे दुनिया की सबसे प्राचीन रॉक आर्ट माना जा रहा है।

बागुरंबा नृत्य उत्सव

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने असम में पारंपरिक नृत्य बागुरुमबा कार्यक्रम में भाग लिया।
  • इसमें 10000 से अधिक लोग शामिल हुए । 
  • यह नृत्य बोडो समुदाय का प्रसिद्ध लोकनृत्य है।
  • इसे प्रकृति और खुशी का प्रतीक माना जाता है।
  • यह मुख्य रूप से बिवस (बोड़ो नववर्ष) जैसे त्योहारों पर किया जाता है।  

आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 25.01.2026

Conclusion :

दोस्तों, आज के Daily Current Affairs 29.01.2028 से यह स्पष्ट होता है, कि भारत खेल, तकनीक, रक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। अगर आप रोज़ाना करेंट अफेयर्स पढ़ते हैं, तो आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

Download 15 MCQ PDF Click Here

FAQ – Daily Current Affairs 29.01.2028

Q.ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?

उत्तर: शेख जुवान बिन हमद अल थानी को OCA का नया अध्यक्ष चुना गया है। वे भारत के रणधीर सिंह का स्थान लेंगे।

Q2. अशोक चक्र 2026 किसे दिया जाएगा?

उत्तर: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र दिया जाएगा। यह देश का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है।

Q3. AKASA India डिजिटल क्लाइमेट एटलस का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: AKASA India का उद्देश्य कृषि जलवायु जोखिमों की मैपिंग करना है। यह किसानों को जलवायु परिवर्तन के अनुसार फसल प्रबंधन में मदद करता है।

Q4. ऑपरेशन मेगा बुरू कहाँ चलाया गया?

उत्तर:ऑपरेशन मेगा बुरू झारखंड के सारंडा जंगलों में चलाया गया। यह नक्सल विरोधी अभियान सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किया गया है।

Q5. दुनिया की सबसे पुरानी गुफा कला कहाँ मिली है?

उत्तर: सबसे पुरानी रॉक आर्ट इंडोनेशिया के मुना द्वीप पर खोजी गई है। यह लगभग 87,800 साल पुरानी मानी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top