दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों यदि आप सरकारी नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाओं या सामान्य ज्ञान की तैयारी कर रहे हैं, तो ‘Daily Current Affairs 27.01.2026’ आपके लिए बेहद काम का है। इस पोस्ट में हम 27 जनवरी 2026 की सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, अर्थव्यवस्था और विज्ञान से जुड़ी समसामयिक घटनाक्रम को आसान हिंदी भाषा में कवर कर रहे हैं, ताकि आपकी तैयारी हो और भी मजबूत।

राष्ट्रीय Daily Current Affairs 27.01.2026
77वां गणतंत्र दिवस
भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल 26 जनवरी को संविधान लागू होने की याद में यह दिन मनाया जाता है।
मुख्य बिंदु:
- गणतंत्र दिवस 2026 का मुख्य समारोह नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित हुआ।
- इस वर्ष का उत्सव कई ऐतिहासिक फैसलों और उपलब्धियों के कारण खास रहा।
- परेड में सेना, अर्धसैनिक बलों और राज्यों की झांकियां शामिल रहीं।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
गणतंत्र दिवस 2026 के मुख्य अतिथि और थीम।
मुख्य अतिथि:
- उर्सुला वॉन डेर लेयेन (यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष)
- एंटोनियो कोस्टा (यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष)
थीम: वंदे मातरम् के 150 वर्ष”
विशेष उपलब्धि:
- सीआरपीएफ की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व पहली बार एक महिला अधिकारी सिमरन बाला ने किया।
सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर पुरस्कार
जनवरी 2026 में सिक्किम पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि मिली।
मुख्य बिंदु:
- सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर पुरस्कार मिला।
- यह सम्मान असाधारण सेवा और बहादुरी के लिए दिया जाता है।
- सिक्किम यह पुरस्कार पाने वाला भारत का 15वां राज्य बना।
ऑपरेशन त्राशी-1
इसे भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर, जम्मू – कश्मीर पुलिस एवं सीआर पीएफ (CRPF) द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जाता है।
उद्देश्य:
- पहाड़ी इलाकों में छिपे आतंकियों को खत्म करना।
- क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करना।
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 25.01.2026
विज्ञान और तकनीक – Daily Current Affairs 27.01.2026
हाल ही में देश के पहले एकीकृत निजी उपग्रह संयत्र की आधारशिला – सानंद गुजरात
- गुजरात के सानंद में देश के पहले निजी उपग्रह संयंत्र की आधारशिला रखी गई।
- देश के पहले एकीकृत मिजी उपग्रह संयंत्र की आधारशिला गुजरात के सानंद में रखी गई है।
- यह संयंत्र अजीस्टा स्पेस द्वारा स्थापित किया जा रहा है।
- संयंत्र का नाम: पाल्मनारो प्लांट
- यहां स्वदेशी उपग्रह और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल पेलोड बनाए जाएंगे
IN-SPACe ने भारत का पहला निजी अवलोकन तारामंडल बनाने के लिए साथ समझौता किया- कंसोरटियम पिक्सेल
- यह सार्वजनिक -निजी भागीदरी (PPP) मॉडल के अंतर्गत भारत का राष्ट्रीय पप्रेक्षण उपग्रह समूह होगा।
- इसमें 12 उपग्रह शामिल होंगे, ये उच्च रिजोल्यूशन ऑप्टिकल मल्टी स्पेक्ट्रल, सिंथेटिक अप्रचर रडार और हाइपर स्पेक्ट्रलइमेजिंग की सुविधा प्रदान करेगा।
उत्तर प्रदेश में राजभवन का जन भवन हुआ
मुख्य निर्णय:
- उत्तर प्रदेश के राजभवन का नाम बदलकर “जन भवन” कर दिया गया।
- यह कदम सरकारी भवनों के नाम में एकरूपता लाने के लिए उठाया गया।
- इसी तर्ज पर पीएमओ को “सेवा तीर्थ” कहा जाएगा।
उत्तर प्रदेश के बारे में :
राजधानी – लखनऊ
मुख्यमंत्री – श्री योगी आदित्य नाथ
राजपाल – श्रीमती आनंदी बेन पटेल
स्थापना – 24 जनवरी 1950
राजकीय पशु – बरसिंघा
राजकीय पक्षी – सारस
राजकीय पुष्प – पलाश
राजकीय वृक्ष – अशोक
यूपी की प्रमुख नदियां – गंगा, यमुना , घाघरा, गोमती, सन केन, चम्बल , राम गंगा आदि।
राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभ्यारण
दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण
पीलीभीत टाइगर रिजर्व
अमन गढ़ टाइगर रिजर्व
चंद्रप्रभा वन्यजीव अभ्यारण
किशनपुर वन्यजीव अभ्यारण
लोकसभा सीट – 80
राज्यसभा सीट – 31
विधानसीट – 403
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs 26.01.2026
हाल ही में 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) – लखनऊ (यूपी)
अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित हुआ।
उद्घाटन – यूपी की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल द्वारा किया गया।
सम्बोधन – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संबोधित किया।
थीम – मजबूत विधायिका – समृद्ध राष्ट्र
ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 रिपोर्ट 2026:
- टाटा ग्रुप ग्लोबल टॉप 100 में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय ब्रांड है, और 2026 में 61 वें स्थान पर है।
- इंफोसिस भारत का दूसरा सबसे मूल्यवान ब्रांड है, जो वैश्विक स्टर पर 150 वें स्थान पर है।
- ब्रांड की मजबूती के मामले में यूट्यूब को दुनिया का सबसे मजबूत ब्रांड घोषित किया गया है।
टॉप -3 ब्रांड
- एप्पल (607.6 अरब डॉलर)
- माइक्रोसॉफ्ट (565.2 अरब डॉलर)
- गूगल (433.1 अरब डॉलर )
अन्य महत्वपूर्ण Daily Current Affairs 27.01.2026
स्पेन भारत की इंडो-पैसिफिक महासागर पहल में शामिल हुआ।
- भारत ने नवंबर 2019 में बैंकॉक मन आसियान के नेतृत्व में आयोजित पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में इंडो-
- पैसफिक ओशन्स इनिशिएटिव (IPOI) की शुरुवात की थी।
- हिन्द प्रशांत महासागर पहल (IPOI) एक गैर-संधि आधारित स्वैच्छिक व्यवस्था है।
- यह एक स्वतंत्र और खुले हिन्द -प्रशांत क्षेत्र तथा नियम आधारित क्षेत्रीय व्यवस्था के लिए सहयोग बढ़ावा देती है।
सामाजिक और पर्यावरण- Daily Current Affairs 27.01.2026
मुख्य बिंदु:
ओडिशा में गुटखा, पान मसाला और निकोटीन उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध
उद्देश्य :
- इस प्रतिबंध का प्राथमिक लक्ष्य सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के बढ़ते मामलों को रोकना।
- साथ ही , यह कदम 2013 के पुराने प्रतिबंध की खामियों को दूर करने के लिए उठाया गया है।
पंजाब सरकार ने लुधियाना में पहली डॉग सेंचुरी शुरू की
- पंजाब का पहला डॉग सैनचुरी लुधियाना में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुआ है।
- यह मॉडल आगे पूरे राज्य में लागू होगा।
- इसका उद्देश्य शहर में कुत्तों के काटने की घटनाओं में कम करना।
बनारस लिट फेस्ट 2026 में नमिता गोखले को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड।
पुरस्कार राशि – इस लाइफटाइम अचिवमेंट अवार्ड के तहत 100000 रुपये नकद, एक प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान किया जाता है
वर्ष 2026 के अन्य प्रमुख पुरस्कार
- प्रेमचंद पुरस्कार (फिक्शन हिन्दी) – ममता कालिया (कृति – दूरस्थ दाम्पत्य)
- सरोजिनी नायडू पुरस्कार (कविता अंग्रेजी) – अभय के (कृति : श्री हनुमान चालीसा का अनुवाद)
- कालिदास पुरस्कार – भारतीय भाषाएं – महादेव टोप्पों
- रस्किन बॉन्ड पुरस्कार – शाइनी एंटनी
- सर्वपली राधाकृष्णन पुरस्कार (गैर फिक्शन) पेगी मोहन
- रवींद्र नाथ टैगोर पुरस्कार – अरुणावा सिन्हा
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 26.01.206
Conclusion : Daily Current Affairs 27.01.2026
दोस्तों, ‘Daily Current Affairs 27.01.2026’ आपके प्रतिदिन अध्ययन के लिए एक भरोसेमंद स्रोत है। नियमित रूप से Current Affairs पढ़ने से न सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ेगी, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। ऐसे ही रोज़ाना अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपनी तैयारी को सही दिशा दें।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ -Daily Current Affairs 27.01.2026
प्रश्न 1: गणतंत्र दिवस 2026 के मुख्य अतिथि कौन थे?
उत्तर: उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा।
प्रश्न 2: सिक्किम पुलिस को कौन सा पुरस्कार मिला?
उत्तर: राष्ट्रपति पुलिस कलर पुरस्कार।
प्रश्न 3: ऑपरेशन त्राशी-1 कहाँ चलाया गया?
उत्तर: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में।
प्रश्न 4: भारत का पहला निजी उपग्रह संयंत्र कहाँ बन रहा है?
उत्तर: गुजरात के सानंद में।
