परम प्रिय दोस्तों नमस्कार !प्रतियोगी परीक्षा की दैनिक तैयारी में आज की करंट अफेयर्स 20 दिसंबर 2025 की अपनी अहम भूमिका होती है। विशेष रूप से UPSC, UPPSC, SSC, बैंक, रेलवे और अन्य सरकारी परीक्षाओं में प्रतिदिन होने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।
दोस्तों इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं, 20 December 2025 Current Affairs in Hindi, जो परीक्षा-उपयोगी, सरल भाषा में और नवीनतम जानकारी के साथ तैयार किया गया है। यह पोस्ट आपकी डेली करंट अफेयर्स नोट्स और रिवीजन के लिए बेहद मददगार साबित होगी।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 20 December 2025 Current Affairs in Hindi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान – ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ (Order of Oman – First Class) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने उनकी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान प्रदान किया।
- यह यात्रा तीन देशों के दौरे का आखिरी चरण थी।
- यह उपलब्धि केवल प्रधानमंत्री मोदी के लिए ही नहीं, बल्कि भारत के लिए भी गर्व का विषय है।
- इसके साथ ही उन्हें अब तक 29 देशों के सर्वोच्च विदेशी नागरिक सम्मान मिल चुके हैं, जो भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को दर्शाता है।
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें इतनी बड़ी संख्या में विभिन्न देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हुए हैं।
‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ के बारे में :
- ओमान का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान
- इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1970 में सुल्तान कबूस बिन सईद ने किया।
- यह सम्मान ऐसे नेताओं को दिया जाता है जिन्होंने ओमान के साथ मजबूत संबंध, शांति और सहयोग को बढ़ावा दिया हो।
- यह सम्मान भारत की मजबूत कूटनीति, बढ़ते प्रभाव और विश्व में सम्मानजनक स्थिति का स्पष्ट संकेत है।
भारत-ओमान संबंधों का महत्व
- भारत और ओमान के रिश्ते ऐतिहासिक और भरोसेमंद रहे हैं
- दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा और संस्कृति में सहयोग
- कूटनीतिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होना इस सम्मान को और खास बनाता है
वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान
- प्रधानमंत्री मोदी को मिले प्रमुख सम्मान:फ्रांस, अमेरिका, रूस, यूएई, सऊदी अरब, कुवैत, भूटान, श्रीलंका, मिस्र, इथोपिया आदि।
- यह सम्मान भारत की मजबूत कूटनीति, बढ़ते प्रभाव और विश्व में सम्मानजनक स्थिति का स्पष्ट संकेत है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह 29वां वैश्विक सम्मान है। वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें इतनी बड़ी संख्या में विभिन्न देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हुए हैं।
- दिसंबर 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान
(‘The Great Honored Nishan of Ethiopia) मिला है।
आप इसे भी पढ़ें : 19 December 2025 Current Affairs in Hindi
राष्ट्रीय घटनाक्रम – 20 December 2025 Current Affairs in Hindi
हरियाणा का 23वां जिला बना हांसी
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया।
- नया जिला: हांसी
- अलग किया गया जिला: हिसार
- शामिल गांव: लगभग 110
स्वास्थ्य और सम्मेलन – 20 December 2025 Current Affairs in Hindi
WHO का दूसरा पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा यह सम्मेलन आयोजित किया गया।
-
- स्थान: नई दिल्ली
- प्रमुख विषय : संतुलन बहाल करना: स्वास्थ्य और कल्याण का विज्ञान और अभ्यास”
- इस सम्मेलन की शुरुवात नई दिल्ली में हुआ ।
- इस सम्मेलन में 100 से अधिक देश प्रतिभाग कर रहे है।
- स्थान: नई दिल्ली
अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समाचार:
- सूरीनाम को WHO ने मलेरिया मुक्त देश घोषित किया
- विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने सूरीनाम को 30 जून 2025 को मलेरिया मुक्त देश घोषित किया है।
- यह अमेज़न क्षेत्र का प्रथम देश बन गया है।
- यह उपलब्धि लगभग 70 वर्षों से काफी प्रयासों एवं सामुदायिक आधारित उपचार तथा मच्छरदानी वितरण जैसी रणनीतियों का परिणाम है।
रक्षा अभ्यास और नियुक्तियाँ – 20 December 2025 Current Affairs in Hindi
भारत–UAE सैन्य अभ्यास: डेजर्ट साइक्लोन-II (Desert Cyclone II)
भारतीय सेना की एक सैन्य टुकड़ी संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन-II’ के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को रवाना हुई।
- अभ्यास का नाम: डेजर्ट साइक्लोन II
- संस्करण: दूसरा
- स्थान: अबू धाबी(UAE)
- उद्देश्य: शहरी युद्ध परिस्थितियों में रक्षा सहयोग बढ़ाना
अन्य रक्षा व नियुक्ति समाचार:
स्रोत : पीआईबी
भारतीय नौसेना ने गोवा में INAS 335 ‘Osprey’ स्क्वाड्रन कमीशन की
- भारतीय नौसेना की ताकत में एक और बड़ा लाभ हुआ है।
- दूसरे नौसेना वायु स्क्वाड्रन आईएनएएस 335 ‘द ऑस्प्रे’ को 17 दिसंबर 2025 को गोवा स्थित आईएनएस हंसा में औपचारिक रूप से कमीशन किया गया।
- यह स्क्वाड्रन अत्याधुनिक एमएच-60आर हेलीकॉप्टरों का संचालन करेगा।
- इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
- साथ ही पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
- यह उपलब्धि मार्च 2024 में कोच्चि में पहले एमएच-60आर स्क्वाड्रन के शुरू होने के बाद नौसेना के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है।
एमएच-60आर हेलीकॉप्टर की विशेषताएं
- हर मौसम में दिन और रात संचालन की क्षमता
- पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW)
- सतह रोधी युद्ध (ASUW)
- खोज और बचाव अभियान (SAR)
- चिकित्सा निकासी (MEDEVAC)
- समुद्र में जहाजों के बीच आपूर्ति (VERTREP)
बी. साईं राम बने कोल इंडिया लिमिटेड के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD)
- बी. साईं राम को कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया गया है।
- उन्होंने 15 दिसंबर 2025 को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।
- उन्होंने सनोज कुमार झा का स्थान लिया, जो इससे पहले अंतरिम CMD के रूप में कार्य कर रहे थे।
- बी. साईं राम को कोयला क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है।
- CMD बनने से पहले वे नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) में CMD के पद पर कार्यरत थे।
- उनका लंबा प्रशासनिक और तकनीकी अनुभव कोल इंडिया के संचालन और विकास को नई दिशा देने में सहायक माना जा रहा है।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माता राम वनजी सुतार का निधन
राम वंजी सुतार के बारे में :
- जन्म – 19 फरवरी 1925 को महाराष्ट्र में हुआ था।
- निधन : 18 दिसंबर 2025
- इन्होंने 1150 से अधिक मूर्तियाँ बनाई।
- इन्होंने अपनी पहली मूर्ति 22 वर्ष की उम्र में बनाई थी।
- इनकी प्रमुख मूर्ति : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (182 मीटर)
प्रमुख सम्मान:
- पद्म श्री – 1999
- पद्म भूषण – 2016
- महाराष्ट्र भूषण – 2025
आप इसे भी पढ़ें : 19 December 2025 Current Affairs Quiz
अर्थव्यवस्था घटनाक्रम – 20 December 2025 Current Affairs in Hindi
दुनिया का सबसे अमीर परिवार – Bloomberg Wealth Ranking 2025
ब्लूमबर्ग वर्ष के अंत में आमिर परिवारों की सूची जारी करता है। जिसमें –
- पहला स्थान: वाल्टन परिवार (अमेरिका)
भारत से एकमात्र परिवार: अंबानी परिवार
- वैश्विक रैंक: 8वां
खेल कूद – 20 December 2025 Current Affairs in Hindi
झारखंड ने जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26
भारतीय घरेलू क्रिकेट से जुड़ी एक ऐतिहासिक खबर सामने आई है।
- विजेता टीम: झारखंड
- उपविजेता: हरियाणा
- फाइनल मैच स्थान: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे
- प्लेयर ऑफ द सीरीज: अनुकूल रॉय
- सबसे अधिक रन: ईशान किशन (517 रन)
यह झारखंड का इस टूर्नामेंट में पहला खिताब है, जो परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।
बिहार सरकार ने ‘सात निश्चय 3.0’ योजना प्रारंभ की
- रोजगार एवं आय पर अधिक बल
- बिहार में अद्योगिक क्रांति का पूरा प्रयास
- तीसरे निश्चय हेतु स्लोगन ‘कृषि में प्रगति – प्रदेश की समृद्धि’ किसानों की आय में वृद्धि एवं उत्पादन में बढ़ावा।
- उन्नत शिक्षा – उज्ज्वल भविष्य हेतु शिक्षा से भविष्य सवारने का प्रयास।
- तंदूरस्ती हजार नियामत है , के अंतर्गत – सुलभ स्वास्थ्य सुरक्षित जीवन का प्रयास।
- नए शहर एवं आवास की व्यवस्था
- जिंदगी जीने की सुविधाएं के अंतर्गत – सबका सम्मान – जीवन आसान
आप इसे भी पढ़ें : 18 December 2025 Current Affairs in Hindi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ‘परमवीर दीर्घा’ का उद्घाटन किया
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 16.12.2025 को विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में परम वीर दीर्घा का उद्घाटन किया ।
Conclusion:
प्रिय दोस्तों ‘20 December 2025 Current Affairs in Hindi’ न केवल आपके ज्ञान को अद्यतन करता है, बल्कि UPSC, UPPSC, SSC और बैंक परीक्षाओं में बेहतर स्कोर करने में भी सहायता करता है। यदि आप प्रतिदिन Current Affairs का अध्ययन करते हैं, एवं उन्हें सही तरीके से दोहरा सकते है। जिससे सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे रहने के लिए ऐसे ही Daily Current Affairs को अपनी पढ़ाई का नियमित हिस्सा बनाएं।
| Download 20 MCQ PDF | Click Here |
FAQs: 20 December 2025 Current Affairs in Hindi
Q1. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 किसने जीती?
झारखंड ने पहली बार यह ट्रॉफी जीती।
Q2. हरियाणा का 23वां जिला कौन सा है?
हांसी को हरियाणा का 23वां जिला बनाया गया है।
Q3. WHO का दूसरा पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन कहां हुआ?
नई दिल्ली में।
Q4. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के डिजाइनर कौन थे?
राम वंन जी सुतार।
Q5. Bloomberg Wealth Ranking 2025 में अंबानी परिवार का स्थान क्या है?
8वां स्थान।
