प्रिय दोस्तों नमस्कार यदि आप UPSC, SSC, Banking, Railway, State PCS या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो 19 December 2025 Current Affairs in Hindi आपके लिए बहुत ही जरूरी है। इस लेख में हम 19 दिसंबर 2025 करेंट अफेयर्स के टॉप, महत्वपूर्ण और परीक्षा-उपयोगी Current Affairs को सरल भाषा, टॉपिक-अनुसार, लिखा है।

आप इस Current Affairs से संबंधित 20 MCQ (PDF) पोस्ट के नीचे लिंक हैं , जिसे आप Download कर सकते है।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 19 December 2025 Current Affairs in Hindi
ऑपरेशन थंडर 2025
15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 के बीच चले ऑपरेशन थंडर 2025 में दुनिया भर के 134 देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ-साथ वन्यजीव और वन विभागों ने मिलकर भाग लिया। यह एक साझा अंतरराष्ट्रीय प्रयास था, जिसका उद्देश्य अवैध वन्यजीव तस्करी पर सख्त कार्रवाई करना था।
- इंटरपोल और वर्ल्ड कस्टम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा संयुक्त अभियान।
- 30,000 से अधिक जीवित जानवरों को तस्करी से बचाया गया।
- 134 देशों की एजेंसियों ने भाग लिया।
इस कार्रवाई में बरामद हुआ:
- प्राइमेट्स की खोपड़ियां
- दुर्लभ तितलियां
- समुद्री जीवों के अवशेष
- हाथियों की आइवरी
- कई जिंदा जानवर
भारत-मालदीव समुद्री अभ्यास ‘एकता’
भारत और मालदीव के मध्य ‘अभ्यास एकता’ की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी। यह भारतीय नौसेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के बीच हर साल आयोजित होने वाला द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है। इसका मकसद समुद्री सुरक्षा, आपसी समन्वय और संयुक्त संचालन क्षमता को बेहतर बनाना है।
इस वर्ष आयोजित आठवें संस्करण में पेशेवर स्तर पर गहन संवाद और अभ्यास हुए, ताकि दोनों नौसेनाएं मिलकर अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकें।
मुख्य गतिविधियाँ इस प्रकार रहीं:
- तकनीकी और कॉम्बैट डाइविंग अभ्यास
- समुद्र में बोर्डिंग ऑपरेशन
- फायरिंग और हथियार प्रशिक्षण
- विस्फोटक और विध्वंस प्रबंधन
- असममित युद्ध रणनीतियाँ
- विशेष हेलीकॉप्टर आधारित ऑपरेशन
भारत-जॉर्डन के मध्य संबंध :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन की राजधानी अम्मान में शाह अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात की। अल हुसैनिया पैलेस पहुंचने पर जॉर्डन के राजा ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर औपचारिक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।
दोनों नेताओं के बीच पहले सीमित स्तर पर और फिर प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत हुई। उन्होंने पुरानी मुलाकातों को याद करते हुए भारत-जॉर्डन के लंबे और मित्रतापूर्ण संबंधों पर चर्चा की। यह दौरा खास इसलिए भी रहा क्योंकि दोनों देश अपने कूटनीतिक रिश्तों के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं।
बैठक के दौरान आतंकवाद के मुद्दे पर भी गंभीर चर्चा हुई।
- जॉर्डन ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों का समर्थन किया
- दोनों नेताओं ने हर प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा की
सहयोग बढ़ाने के लिए कई क्षेत्रों पर सहमति बनी:
- व्यापार और निवेश
- रक्षा और सुरक्षा
- नवीकरणीय ऊर्जा और जल प्रबंधन
- कृषि, उर्वरक और खनिज
- डिजिटल तकनीक और यूपीआई सहयोग
- स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति
प्रधानमंत्री ने अगले पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 5 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का सुझाव दिया। इस यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर हुए। अंत में शाह अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री के सम्मान में रात्रिभोज दिया और भारत आने का निमंत्रण स्वीकार किया।
भारत की एलोरा गुफाएं और जॉर्डन का पेट्रा विश्व धरोहर स्थल शामिल।
उद्देश्य:
-
- सांस्कृतिक सहयोग
- पर्यटन बढ़ावा
- संरक्षण तकनीकों का आदान-प्रदान
- सांस्कृतिक सहयोग
आप इसे भी पढ़ें : 18 December 2025 Current Affairs in Hindi
पुरस्कार एवं सम्मान – 19 December 2025 Current Affairs in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान-’ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 दिसंबर को इथियोपिया की अपनी पहली आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा पर हैं। इस दौरान अदीस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया।
यह सम्मान भारत और इथियोपिया के बीच साझेदारी को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी की अहम भूमिका और एक दूरदर्शी वैश्विक नेता के रूप में उनके योगदान को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया।
- यह उनका अब तक का 28वां विदेशी राजकीय सम्मान है।
- इस सम्मान का उद्देश्य भारत-इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।
फीफा महिला प्लेयर ऑफ द ईयर 2025 – एताना बोनमाटी (Aitana Bonmatí)
स्पेन की स्टार फुटबॉलर एताना बोनमाटी (Aitana Bonmatí) ने एक बार फिर दुनिया में अपना दबदबा साबित किया है। उन्हें फीफा ‘द बेस्ट’ महिला खिलाड़ी 2025 का खिताब दिया गया है। खास बात यह है कि उन्होंने यह सम्मान लगातार तीसरी बार जीता है, जो महिला फुटबॉल में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
इस पुरस्कार की घोषणा दिसंबर 2025 में कतर में आयोजित एक भव्य समारोह में की गई। एताना का यह सम्मान उनके क्लब और देश दोनों के लिए शानदार प्रदर्शन का नतीजा है।
वह स्पेन की राष्ट्रीय टीम और एफसी बार्सिलोना के लिए खेलती हैं और मिडफील्ड में उनकी भूमिका बेहद अहम रही है। 2024–2025 सीज़न में उन्होंने निरंतर बेहतरीन खेल दिखाया और अपनी टीमों को कई अहम जीत दिलाई।
मुख्य उपलब्धियां:
- फीफा ‘द बेस्ट’ महिला खिलाड़ी 2025
- लगातार तीसरी बार यह पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड
- यूईएफए वीमेंस चैंपियंस लीग में शानदार असिस्ट
- यूरो 2025 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब
- एताना बोनमाटी ने लगातार तीसरी बार यह पुरस्कार जीता।
- वह स्पेन की खिलाड़ी हैं और एफसी बार्सिलोना के लिए खेलती हैं।
- यह पुरस्कार दोहा (कतर) में आयोजित समारोह में दिया गया।
राष्ट्रीय घटनाक्रम – 19 December 2025 Current Affairs in Hindi
भारतीय सैन्य अकादमी से पहली महिला अधिकारी
- साईं जाधव IMA (देहरादून) से ग्रेजुएट होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं।
- IMA के 93 साल के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
- उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी के विशेष कोर्स के तहत प्रशिक्षण पूरा किया।
भारत का पहला वन्यजीव सुरक्षित राजमार्ग
NHAI ने मध्य प्रदेश में NH-45 पर भारत का पहला Wildlife Friendly Highway शुरू किया।
इसका उद्देश्य:
-
- वन्यजीव दुर्घटनाओं को कम करना
- वन गलियारों की सुरक्षा
- पर्यावरण संतुलन बनाए रखना
- वन्यजीव दुर्घटनाओं को कम करना
आप इसे भी पढ़ें : 18 December 2025 Current Affairs Quiz
कला एवं संस्कृति – 19 December 2025 Current Affairs in Hindi
ऑस्कर 2026 के लिए भारतीय फिल्म शॉर्टलिस्ट – ‘होमबाउंड’
भारत के लिए गर्व की खबर सामने आई है। भारतीय फिल्म ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी में चुनी गई है। इसका ऐलान होते ही फिल्म से जुड़े सभी लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस फिल्म का निर्देशन नीरज घेवान ने किया है, जबकि इसके निर्माता करण जौहर हैं। ‘होमबाउंड’ का चयन 98वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए की गई प्रारंभिक सूची में हुआ है। इस कैटेगरी में दुनिया भर की 14 फिल्मों को जगह मिली है, जिनमें भारत की ओर से ‘होमबाउंड’ शामिल है।
हाल ही में एकेडमी ने कुल 12 श्रेणियों की शॉर्टलिस्ट जारी की, जिनमें कई अहम कैटेगरी शामिल थीं।
होमबाउंड के बारे में प्रमुख तथ्य :
- भारतीय फिल्म ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
- यह फिल्म टॉप 14 फिल्मों में शामिल हुई।
- निर्माता : करण जौहर
- निर्देशक: नीरज घायवान
- श्रेणी: Best International Feature Film
शॉर्टलिस्ट की गई प्रमुख कैटेगरी:
- बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म
- एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म
- डॉक्यूमेंट्री फीचर
- डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट
- लाइव एक्शन शॉर्ट
- ओरिजिनल सॉन्ग और स्कोर
- साउंड और विजुअल इफेक्ट्स
- मेकअप और हेयरस्टाइलिंग
रैंकिंग और सूचकांक -19 December 2025 Current Affairs in Hindi
एशिया पावर इंडेक्स 2025
- जारीकर्ता: लोवी इंस्टीट्यूट
- भारत का स्थान: तीसरा
- टॉप 3 देश:
- अमेरिका
- चीन
- भारत
- अमेरिका
- भारत पहली बार प्रमुख शक्ति (Major Power) की श्रेणी में शामिल हुआ।
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट रिस्क एंड रेजिलिएंस इंडेक्स 2025
- जारीकर्ता: हेनले एंड पार्टनर्स
- भारत की रैंक: 104वीं
- शीर्ष देश: स्विट्ज़रलैंड
आप इसे भी पढ़ें : 17 December 2025 Current Affairs in Hindi
नियुक्तियां एवं खेल – 19 December 2025 Current Affairs in Hindi
कोल इंडिया लिमिटेड के नए CMD
- बी साईं राम को Coal India Limited का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया।
- मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल
IPL 2026 के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी – कैमरून ग्रीन
- ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने आईपीएल में नया रिकॉर्ड बनाया
- वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने
- आईपीएल 2026 की नीलामी मंगलवार को अबू धाबी में हुई
- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया
- ग्रीन को ₹25.20 करोड़ की बड़ी बोली में खरीदा गया
- यह खरीद आईपीएल ऑक्शन के इतिहास की सबसे चर्चित डीलों में से एक रहा।
निष्कर्ष – Conclusion
प्रिय दोस्तों , “19 December 2025 Current Affairs in Hindi” में राष्ट्रीय सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल, पुरस्कार, रैंकिंग और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। ये सभी खबरें Prelims और Mains दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। आप प्रतिदिन Current Affairs पढ़ने से आपकी जनरल अवेयरनेस बेहद शानदार होगी और परीक्षा में आत्मविश्वास बढ़ेगा।
| Download 20 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 19 December 2025 Current Affairs in Hindi
Q1. 19 दिसंबर 2025 को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान किसे मिला?
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 दिसंबर को इथियोपिया की अपनी पहली आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा पर हैं। इस दौरान अदीस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया।
Q2. IMA से ग्रेजुएट होने वाली पहली महिला अधिकारी कौन हैं?
IMA से ग्रेजुएट होने वाली पहली महिला अधिकारी साईं जाधव है।
Q3. एशिया पावर इंडेक्स 2025 में भारत का स्थान क्या है?
एशिया पावर इंडेक्स 2025 में भारत का स्थान तीसरा है।
Q4. भारत का पहला वन्यजीव सुरक्षित राजमार्ग किस NH पर है?
भारत का पहला वन्यजीव सुरक्षित राजमार्ग NH-45 (मध्य प्रदेश) पर है।
Q5. IPL 2026 के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कौन बने?
IPL 2026 के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कैमरून ग्रीन बने।
