11December 2025 Current Affairs in Hindi

नमस्ते दोस्तों!
आप SSC, Railway, UPSC या किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आज के 11December 2025 Current Affairs in Hindi दैनिक करेंट अफेयर्स आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इस पोस्ट में हम राष्ट्रीय समाचार, पुरस्कार, खेल, अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ, सरकारी योजनाएँ और प्रमुख व्यक्तित्व से जुड़े सभी ज़रूरी अपडेट कवर करेंगे।

आप इस 11 December 2025 Current Affairs in Hindi से संबंधित 20 MCQ पीडीएफ (PDF) के नीचे है, जिसे आप Download कर सकते है। 

11December 2025 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स |11December 2025 Current Affairs in Hindi

महाराष्ट्र सरकार की दो बड़ी घोषणाएँ

महाराष्ट्र राज्य ने 11 दिसंबर 2025 को दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए जो परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

(A) प्रोजेक्ट महादेव

  • फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए राज्य की पहल।
  • 30 लड़कों और 30 लड़कियों को 5 साल की पूर्ण छात्रवृत्ति दी जाएगी।
  • स्कॉलरशिप में कोचिंग, पढ़ाई, पोषण, उपकरण और मानसिक शक्ति प्रशिक्षण शामिल।

(B) सोलर पंप गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • महाराष्ट्र ने 45,911 ऑफ-ग्रिड सोलर पंप केवल 30 दिनों में स्थापित किए।
  • यह रिकॉर्ड PM-KUSUM योजना और राज्य की सौर कृषि पंप योजना के तहत हासिल किया गया।
  • उद्देश्य: किसानों की बिजली और डीजल पर निर्भरता कम करना।

आप इसे भी पढ़ें : 10 December 2025 Current Affairs in Hindi

तेलंगाना में प्रमुख सड़कों का नया नामकरण

तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में कुछ नई प्रमुख सड़कों के नाम प्रसिद्ध हस्तियों और कंपनियों पर रखे जाने का फैसला किया है –

  • हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास की सड़क → डोनल्ड ट्रंप एवेन्यू
  • नेहरू आउटर रिंग रोड (ORR) पर (रबिरयाला) में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड रेडियल सड़क का नाम → रतन टाटा रोड
  • Google के आगामी सबसे बड़े कैंपस के पास वाली सड़क का नाम  → Google स्ट्रीट
  • अन्य नाम – माइक्रोसॉफ्ट रोड और विप्रो जंक्शन जैसे नामों का भी प्रस्ताव है।

 पर्यावरण व वन्यजीव – 11December 2025 Current Affairs in Hindi

भारत का अंतर-राज्यीय बाघ स्थानांतरण

  • भारत का दूसरा और राजस्थान का पहला tiger translocation शुरू हुआ।
  • बाघिन को पेंच टाइगर रिजर्व (MP) से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (राजस्थान) भेजा गया।
  • उद्देश्य: जीन विविधता बढ़ाना और रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ाना।

शिक्षा – Pariksha Pe Charcha 2026

  • प्रधानमंत्री जनवरी 2026 में परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण करेंगे।
  • पहला संस्करण → 2018
  • इसमें छात्र, शिक्षक और अभिभावक परीक्षा तनाव और तैयारी के बारे में PM से चर्चा करेंगे।

पुरस्कार एवं सम्मान – 11December 2025 Current Affairs in Hindi

PETA India Person of the Year 2025

  • अभिनेत्री रवीना टंडन को पशु अधिकार और शाकाहारी वकालत के लिए सम्मानित किया गया।
  • बॉलीवुड की अदाकारा रवीना टंडन को पशु अधिकारों, वन्यजीव संरक्षण, शाकाहारी वकालत एवं मानवीय शिक्षा के प्रति उनके समर्पण के लिए पेटा इंडिया के पर्सन ऑफ द ईयर 2025 के रूप में सम्मानित किया गया है। 

पेटा एवं पेटा इंडिया के बारे में :

PETA : People for the Ethical Treatment of Animals

स्थापना : 1980 

संस्थापक : इंग्रिड न्यूकिर्क एवं एलेक्स पाचेको 

मुख्यालय : नॉरफॉक वर्जीनिया संयुक्त राज्य अमेरिका 

पेट इंडिया की स्थापना जनवरी 2000 में हुई थी और इसका मुख्यालय मुंबई में है। 

ISSF पुरुष एथलीट ऑफ द ईयर 2025

  • भारतीय निशानेबाज जोरावर सिंह संधू को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • उन्होंने 2025 ISSF Shotgun Championship में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

अंतर्राष्ट्रीय  करेंट अफेयर्स – 11 December 2025 Current Affairs

Russia बना IBCA का 19वां सदस्य

  • रूस को International Big Cat Alliance (IBCA) का 19वां सदस्य बनाया गया।
  • लुप्तप्राय बड़ी बिल्लियों की रक्षा के लिए भारत के नेतृत्व वाले वैश्विक प्रयासों को मजबूती मिली है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय बिग कैटेलेंस बड़ी बिल्लियों के संरक्षण के लिए पहला वैश्विक गठबंधन है। 
  • स्थापना -09 अप्रैल 2023 (आधिकारिक दर्ज 23 जनवरी 2025) से संधि आधारित अंतर सरकारी संगठन)
  • मुख्यालय : भारत 

सात बड़ी बिल्लियों के नाम : 

  1. बाघ (Tiger) : दुनिया का सबसे बड़ा बिल्ली सदस्य, जो एशिया में पाया जाता है। 
  2. शेर (Lion) : इसे जंगल का राजा कहा जाता है, जो अफ्रीका और भारत के (गिर) में पाया जाता है। 
  3. तेंदुआ  (Leopard) : फुर्तीला एवं पेड़ों पर चढ़ने वाला शिकारी जो एशिया और अफ्रीका में पाया जाता है। 
  4. हिम तेंदुआ (Snow Leopard) : ठंडे पहाड़ी इलाकों का रहस्यमयी शिकारी, जो मध्य एशिया में पाया जाता है। 
  5. चीता (Cheeta) : दुनिया का सबसे तेज जमीनी जानवर, जो मुख्य रूप से अफ्रीका में पाया जाता  है। 
  6. जगुआर (Jaguar): अमेरिका का सबसे बड़ा बिल्ली सदस्य, जो घने जंगलों में रहता है। 
  7. प्यूमा/कौगर (Puma/Cougar): अमेरिका में पाया जाने वाला एक और बड़ा बिल्ली सदस्य।

आप इसे भी पढ़ें : 09 December 2025 Current Affairs in Hindi

पुस्तक विमोचन

  • पुस्तक: “Bharat That is India: Reclaiming Our Real Identity”
  • लेखक: अभिजीत जोग
  • विमोचन स्थल: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA)
  • विषय : यह पुस्तक भारत की सभ्यता गत जड़ों, सांस्कृतिक निरन्तरता और वास्तविक राष्ट्रीय पहचान को पुनः स्थापित करने के बारे में है।

आप इसे भी पढ़ें : 07 December 2025 Weekly Current Affairs

खेल-11December 2025 Current Affairs in Hindi

AIFF Super Cup 2025-26

  • विजेता: एफ. सी. गोवा
  • फाइनल: एफ. सी. गोवा  ने East Bengal को पेनल्टी में 6–5 से हराया।
  • यह FC Goa का तीसरा AIFF Super Cup खिताब है।
  • शीर्ष गोल स्कोरर – कोल्डो ओबीएटा (केरल ब्लास्टर्स) 3 गोल 
  • AIFF Super Cup, सुपर कप का 6वां  संस्करण एवं अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नॉक आउट फुटबाल प्रतियोगिता का 44वां सीजन था।

Squash World Cup 2025

  • आयोजन स्थल: चेन्नई, भारत
  • भारत लगातार तीसरी बार मेजबान बना।
  • यह खेल 09 से 14 दिसंबर 2025 के मध्य एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल और इंडिया स्क्वैश एकेडमी मे आयोजित किया जा रहा है। 
  • साल 2023 में मिस्र ने मलेशिया को हराकर स्क्वैश विश्वकप का खिताब जीता था, जबकि भारत तीसरे स्थान पर था।

निष्कर्ष

11December 2025 Current Affairs in Hindi के ये टॉपिक आपके परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।
राष्ट्रीय विकास, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, खेल, पुरस्कार और वन्यजीव संरक्षण—हर महत्वपूर्ण क्षेत्र की प्रमुख घटनाओं को यहाँ सरल भाषा में शामिल किया गया है।इसमे और कितनी अच्छी अध्ययन सामग्री जोड़ें, आप सब अपने सुझाव अवश्य दे। 

इन्हें नियमित रूप से रिवाइज करें और स्टैटिक GK से जोड़कर याद रखें—यही स्मार्ट तैयारी का तरीका है!

Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group  Click Here
Download 20 MCQ PDF Click Here

FAQ: 11December 2025 Current Affairs in Hindi

1. 11 दिसंबर 2025 को IBCA का 19वां सदस्य कौन बना?

 रूस (Russia)

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में क्या हुआ?

अंतर-राज्यीय बाघ स्थानांतरण

प्रोजेक्ट महादेव किस राज्य ने शुरू किया?

महाराष्ट्र राज्य ने शुरू किया।

परीक्षा पे चर्चा का पहला संस्करण कब हुआ था?

वर्ष 2018 में हुआ था, अगला जनवरी में 2026 होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top