नमस्कार दोस्तों! आज हम प्रातः आप सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए ताज़ा करेंट अफेयर्स 10 December 2025 Current Affairs in Hindi के अंतर्गत राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेलकूद, विज्ञान एवं तकनीकी और पुरस्कार से संबंधित जरूरी तथ्यों को शामिल किया गया है। चाहे आप SSC, UPSC, Railway, Defence या Police Exams के लिए पढ़ रहे हों, आज के Current Affairs in Hindi से आपको परीक्षा में बढ़त मिलेगी। हमें पूर्ण विश्वास है की इसे पढ़कर आप आपको लाभ मिलेगा।
आप इस 10 December 2025 Current Affairs in Hindi से संबंधित 20 MCQ पीडीएफ (PDF) के नीचे है, जिसे आप Download कर सकते है।

शासन और अधिकारिता |10 December 2025 Current Affairs in Hindi
राजस्थान ने हासिल किया 100% मतदाता सूची डिजिटलीकरण
भारत में पहली बार किसी राज्य ने अपनी पूरी मतदाता सूची को डिजिटल कर दिया है।
मुख्य बिंदु:
- राजस्थान ने Special Intensive Revision 2026 के तहत यह उपलब्धि हासिल की।
- इस कदम से चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक बनेगी।
- वर्तमान समय में राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और गवर्नर हरिबाऊ किशन राव बागड़े हैं।
- राजस्थान ने देश में पहली बार 100% मतदाता सूची को पूरी तरह डिजिटल बना लिया है।
- इस कदम से मतदान प्रक्रिया और भी तेज, सरल और विश्वसनीय हो गई है।
- ECINET, BLO ऐप और ऑनलाइन सत्यापन ने डेटा जांच आसान की।
- डिजिटल व्यवस्था से मतदाता पहचान और लोकेशन सत्यापन अधिक सुरक्षित बना।
महाराष्ट्र में अनाथ बच्चों को 1% आरक्षण
सरकार ने सामाजिक न्याय को मजबूत करते हुए बड़ा निर्णय लिया है।
- शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 1% समानांतर आरक्षण दिया जाएगा।
- इसके अंतर्गत वे बच्चे शामिल होंगे जिनके माता-पिता 18 वर्ष से पहले नहीं रहे।
- घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की सरकार के 1 वर्ष पूरा होने पर की गई।
अमरावती बना भारत का पहला Integrated Financial City(पहला एकीकृत वित्तीय शहर)
आंध्र प्रदेश ने आर्थिक क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाया।
- अमरावती को देश का पहला एकीकृत वित्तीय शहर घोषित किया गया।
- सभी प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों को एक ही स्थान पर विकसित किया जाएगा।
- इससे राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार अवसरों में वृद्धि होगी।
- यहाँ कई बैंक और वित्तीय संस्थान एक ही स्थान पर काम करेंगे।
- इस परियोजना से 6,500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार मिलेंगे।
- इसे भविष्य में ‘क्वांटम वैली’ और नवीकरणीय ऊर्जा केंद्र के रूप में भी देखा जा रहा है
बैंकिंग एवं तकनीकी नवाचार |10 December 2025 Current Affairs in Hindi
फिनो पेमेंट्स बैंक को मिला SFB बनने का रास्ता
भारत में पहली बार किसी पेमेंट बैंक को यह बड़ा अवसर मिला है।
- फिनो पेमेंट्स बैंक को RBI ने Small Finance Bank में बदलने की अनुमति दी।
- इससे बैंक अब ग्राहकों को ऋण सुविधा भी दे सकेगा।
- इसका मुख्यालय नवी मुंबई में है।
आप इसे भी पढ़ें : 09 December 2025 Current Affairs in Hindi
दिल्ली में लॉन्च हुआ भारत का पहला City-Centric AI Engine – AI GRIND
नई शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में बड़ा कदम:
- इस AI इंजन को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया।
- यह इंजन छात्रों को अपने शहर की समस्याओं के लिए AI आधारित समाधान तैयार करने में मदद करेगा।
- इसका प्रमुख उद्देश्य दिल्ली के छात्रों को शहर की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए AI बेस्ड प्रोजेक्ट बनाने में सक्षम करना है।
MSMEs के लिए स्वदेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म – IndApp
भारत सरकार ने MSME सेक्टर को डिजिटल गति देने का काम किया।
- यह ऐप NIRDC द्वारा विकसित किया गया है।
- इसका उद्देश्य सूक्ष्म और छोटे उद्योगों को राष्ट्रीय व वैश्विक व्यापार से जोड़ना है।
- InDApp को नेशनल इंडस्ट्रीज रिसर्च एंड डेवलपमेंट काउंसिल (NIRDC) ने लॉन्च किया है।
- इसका उद्देश्य MSMEs को राष्ट्रीय और वैश्विक अवक्षरों से सीधे जोड़कर उन्हे अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना एवं आत्म निर्भर भारत के सपने को साकार करने में मदद करना।
खेल जगत की प्रमुख सुर्खियाँ |10 December 2025 Current Affairs in Hindi
लैंडो नॉरिस ने जीता अपना पहला F1 World Championship खिताब
मोटरस्पोर्ट्स में ऐतिहासिक जीत:
- ब्रिटिश ड्राइवर लैंडो नॉरिस ने 2025 F1 World Championship पहली बार जीती।
- अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स में तीसरे स्थान पर रहकर भी उन्होंने कुल अंकों से खिताब अपने नाम किया।
- वे F1 इतिहास के 35वें विश्व चैंपियन बने।
- लैन्डो नॉरिस एक ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर है, जो मैकलारेंन के लिए फार्मूला वन प्रतिस्पर्धा करते है।
- लैन्डो नॉरिस ने सीजन के अंत में 2025 अबु धाबी ग्रां प्री में तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रथम फार्मूला1 विश्व चैंपियन जीती है।
- लैन्डो नॉरिस F1 के 75 साल के इतिहास में 35वें अलग विश्व चैंपियन और यह खिताब जीतने वाले 11 वें ब्रिटिश ड्राइवर बन गए है।
2025 F1 ड्राइवर्स चैंपिनशिप की अंतिम स्थित
- लैन्डो नॉरिस(मैकलारेन )-423 अंक
- मैक्स वेरस्टैपेन (रेड बुल ) -421 अंक
- आस्कर पियास्त्री (मैकलारेन) -410 अंक
संस्कार सारस्वत को Guwahati Masters 2025 में पुरुष एकल खिताब
भारतीय बैडमिंटन में नया सितारा:
- संस्कार सारस्वत ने BWF Super 100 टूर्नामेंट जीता।
- वे राजस्थान के पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने BWF Super 100 स्तर पर खिताब जीता।
- राजस्थान के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी संस्कार सारस्वत ने BWF Super 100 का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है।
- उप विजेता – मिथुन मंजूनाथ (कर्नाटक)
आप इसे भी पढ़ें : 08 December 2025 Current Affairs in Hindi
अन्य विजेता :
महिला एकल – ताइपी तुंग सिउ -तोंग (चीन)
महिला युगल – इस्यांना स्याहिरा मेइदा और रिंजानी किवनारा नास्तिन (इंडोनेशिया)
पुरुष एकल – कांग खाई जिंग और आरोन ताई (मलेशिया)
आयोजन स्थल – गुवाहटी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने Perplexity AI के ब्रांड एंबेसडर
AI और स्पोर्ट्स का अनूठा मेल:
- रोनाल्डो ने Perplexity AI में निवेश किया और वे इसके ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बने।
दिवस और महोत्सव | Current Affairs 10 December 2025
विश्व मानव अधिकार दिवस 2025
हर साल की तरह इस साल भी 10 दिसंबर को मनाया गया।
- 2025 की थीम: “Human Rights Our Everyday Essentials”
- यह दिन मानवाधिकारों के सम्मान और सुरक्षा को बढ़ावा देता है।
- 10 दिसंबर 2025 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में मानव अधिकार दिवस मनाया जाएगा।
- इस कार्यक्रम में सरकार के प्रतिनिधि, नागरिक समाज के सदस्य, शिक्षाविद, मानव अधिकार रक्षक और राजनयिक शामिल होंगे।
- संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों व विशेषज्ञों की उपस्थिति से यह आयोजन और भी महत्वपूर्ण बनेगा।
पंचकूला में आयोजित हुआ 11वां भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव
- आयोजन स्थान: पंचकूला, हरियाणा
- आयोजन: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
- IISF 2025 की थीम “विज्ञान से समृद्धि: आत्मनिर्भर भारत के लिए”(Science to Prosperity for Self-Reliant India) है।
- भारत का 11वां इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) 2025 हरियाणा के पंचकुला में 6–9 दिसंबर तक आयोजित होगा।
- वर्ष 2015 में शुरू हुआ यह उत्सव अब देश का महत्वपूर्ण विज्ञान महोत्सव बन चुका है, जिसका लक्ष्य वैज्ञानिक सोच को बढ़ाना और आम जनता को विज्ञान के करीब लाना है।
- इस महोत्सव में शोधकर्ताओं, नवाचार करने वालों, छात्रों, शिक्षकों और नीति-निर्माताओं के बीच सहयोग को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
थीम व दृष्टिकोण :
- IISF 2025 की थीम “विज्ञान से समृद्धि: आत्मनिर्भर भारत के लिए” है।
- इसका उद्देश्य विज्ञान-आधारित विकास को बढ़ावा देना और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विज्ञान और तकनीक के उपयोग को प्रोत्साहित करना है।
- महोत्सव आधुनिक विज्ञान के साथ भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को जोड़ने पर जोर देता है, ताकि स्वदेशी वैज्ञानिक विरासत को नई शक्ति मिल सके।
फोकस क्षेत्र और कार्यक्रम
इस उत्सव में पाँच प्रमुख विषयों पर आधारित सत्र आयोजित होंगे:
- उत्तर-पश्चिम भारत व हिमालयी क्षेत्रों का विज्ञान एवं पारिस्थितिकी
- समाज और शिक्षा में विज्ञान की भूमिका
- विज्ञान व प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता
- जैव-प्रौद्योगिकी और जैव-अर्थव्यवस्था
- पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का समन्वय
महोत्सव में 150 से अधिक तकनीकी सत्र होंगे, जिनमें AI, AGI, क्वांटम तकनीक, जैव-अर्थव्यवस्था, जीन संपादन, अंतरिक्ष तकनीक और जलवायु विज्ञान जैसे उभरते क्षेत्रों पर चर्चा की जाएग।
आप इसे भी पढ़ें : 07 December 2025 Weekly Current Affairs
साहित्य | Current Affairs 10 December 2025
सलमान रुश्दी की नई किताब – The Eleventh Hour
- प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी की नई पुस्तक
- यह पांच लघु कहानियों का संग्रह है
- पुस्तक का नाम: The Eleventh Hour: A Quintet of Stories
निष्कर्ष | Conclusion
10 December 2025 Current Affairs in Hindi, के करेंट अफेयर्स ने भारत में शासन, तकनीक, खेल, साहित्य और समाज कल्याण के कई महत्वपूर्ण बदलावों को उजागर किया। राजस्थान का 100% वोटर लिस्ट डिजिटलीकरण, अमरावती का Integrated Financial City, और लैंडो नॉरिस की F1 जीत 2025 की प्रमुख सुर्खियाँ बनीं। ये सभी अपडेट प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
| Download 20 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 10 December 2025 Current Affairs in Hindi
Q. भारत में मतदाता सूचियों का 100% डिजिटलीकरण करने वाला पहला राज्य कौन है?
राजस्थान इस उपलब्धि को हासिल करने वाला पहला राज्य है।
Q. फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप 2025 किसने जीती?
लैंडो नॉरिस ने अपना पहला F1 विश्व खिताब जीता।
Q. फिनो पेमेंट्स बैंक को किस प्रकार का बैंक बनने की अनुमति मिली है?
इसे Small Finance Bank (SFB) में बदलने की मंजूरी मिली है।
Q. विश्व मानव अधिकार दिवस 2025 की थीम क्या थी?
Human Rights Our Everyday Essentials
Q. महाराष्ट्र सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए कितना आरक्षण घोषित किया?
अनाथ बच्चों के लिए 1% समानांतर आरक्षण घोषित किया गया।
