03 October 2026 Current Affairs in Hindi

क्या आप 3 अक्टूबर 2026 की महत्वपूर्ण खबरों को एक ही जगह पढ़ना चाहते हैं? यहाँ 03 October 2026 Current Affairs in Hindi में उस दिन की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं, नियुक्तियों, खेल, विज्ञान और अर्थव्यवस्था से जुड़े अहम अपडेट आसान भाषा में दिए गए हैं। इसके साथ 15 MCQ भी हैं, जो SSC, रेलवे, बैंकिंग, UPSC, UPSSSC और राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी में आपकी मदद करेंगे। रोज़ाना अभ्यास करके अपनी करेंट अफेयर्स की पकड़ मजबूत बनाइए।

03 October 2026 Current Affairs in Hindi

Current Affairs – 03 October 2026 Current Affairs in Hindi


प्रश्न 1. 20वें एशियाई खेल 2026 (आईची नागोया) में महिलाओं की 75 कि.ग्रा मुक्केबाजी प्रतियोगिता में किस भारतीय मुक्केबाज ने स्वर्ण पदक जीता है?

(A) मैरी कॉम
(B) लवलीना बोरगोहेन
(C) निकहत ज़रीन
(D) पूजा रानी

उत्तर: (B) लवलीना बोरगोहेन
व्याख्या: जापान के आईची नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 75 कि.ग्रा वर्ग में चीन की बाऊजी को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह ऐतिहासिक जीत उनके 29वें जन्मदिन पर आई। उन्होंने महिला मुक्केबाजी में 12 साल बाद भारत को एशियाई खेलों में दूसरा स्वर्ण दिलाया (इससे पहले 2014 में मैरी कॉम ने स्वर्ण पदक जीता था)।

Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

प्रश्न 2. अक्टूबर 2026 में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के नए सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(A) तन्मय कुमार
(B) अमित गर्ग
(C) प्रह्लाद जोशी
(D) नरेंद्र भूषण

उत्तर: (D) नरेंद्र भूषण
व्याख्या: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेंद्र भूषण को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने तन्मय कुमार का स्थान लिया, जो 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं।


प्रश्न 3. ‘टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026’ में लगातार 11वें वर्ष कौन सी यूनिवर्सिटी शीर्ष स्थान पर रही?

(A) मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)
(B) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
(C) प्रिंसटन यूनिवर्सिटी
(D) हार्वर्ड यूनिवर्सिटी

उत्तर: (B) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
व्याख्या: टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में यूनाइटेड किंगडम की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लगातार 11वें साल पहले स्थान पर रही। भारत में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु शीर्ष पर रहा, जिसे वैश्विक स्तर पर 254वीं रैंक प्राप्त हुई।


प्रश्न 4. अक्टूबर 2026 में किस अमेरिकी राज्य ने बाल विवाह पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की है?

(A) कैलिफोर्निया
(B) टेक्सास
(C) फ्लोरिडा
(D) न्यूयॉर्क

उत्तर: (A) कैलिफोर्निया
व्याख्या: कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने असेंबली बिल पर हस्ताक्षर कर बाल विवाह पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह कानून 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगा। इसके साथ ही कैलिफोर्निया बाल विवाह पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाला अमेरिका का 18वां राज्य बन गया है।


प्रश्न 5. अक्टूबर 2026 में गुजरात सरकार द्वारा किस भारतीय पायलट को ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ से सम्मानित करने की घोषणा की गई है?

(A) कैप्टन रोहित शर्मा
(B) कैप्टन सिमित मच्छार
(C) कैप्टन आनंद वर्मा
(D) कैप्टन विकास गुप्ता

उत्तर: (B) कैप्टन सिमित मच्छार
व्याख्या: गुजरात सरकार ने फ्लाई दुबई (Flight FZ1073) के पायलट कैप्टन सिमित मच्छार को ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ देने का निर्णय लिया है। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में सह-पायलट द्वारा हाइजैक के प्रयास और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस दिखाते हुए 174 यात्रियों की सुरक्षित जान बचाई।


प्रश्न 6. वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले 14वें ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप की संयुक्त मेजबानी कौन से देश करेंगे?

(A) भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश
(B) ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड
(C) दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया
(D) इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और आयरलैंड

उत्तर: (C) दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया
व्याख्या: 14वें ICC पुरुष विश्व कप 2027 की मेजबानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया द्वारा की जाएगी। इस टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें भाग लेंगी और नामीबिया पहली बार किसी वरिष्ठ पुरुष विश्व कप की मेजबानी करेगा। इसका फाइनल मैच 21 नवंबर 2027 को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।


प्रश्न 7. अक्टूबर 2026 में युगांडा के टूरो साम्राज्य के 13वें नए राजा के रूप में किसे ताज पहनाया गया है?

(A) मुटोबी चतुर्थ
(B) एडवर्ड रुकिडी
(C) मवांगा तृतीय
(D) किंजानस गोमा

उत्तर: (B) एडवर्ड रुकिडी
व्याख्या: पूर्वी अफ्रीका के लैंडलॉक देश युगांडा में टूरो साम्राज्य के 13वें राजा के रूप में एडवर्ड रुकिडी का राज्याभिषेक किया गया है। युगांडा की राजधानी कंपाला तथा मुद्रा युगांडाई शिलिंग है।


प्रश्न 8. हिम नदी झील विस्फोट बाढ़ (GLOF) के खतरे से निपटने के लिए किस राज्य ने अपनी पहली प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (EWS) स्थापित करने की शुरुआत की है?

(A) हिमाचल प्रदेश
(B) सिक्किम
(C) उत्तराखंड
(D) अरुणाचल प्रदेश

उत्तर: (C) उत्तराखंड
व्याख्या: उत्तराखंड ने चमोली जिले की वसुंधरा ताल में राज्य की पहली हिमनदी झील प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (EWS) लगाने की प्रक्रिया शुरू की है। इसे CBRI रुड़की और वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान, देहरादून के वैज्ञानिकों द्वारा स्थापित किया जा रहा है।

आप इसे भी पढे : 2 October 2026 Current Affairs in Hindi


प्रश्न 9. 29 सितंबर 2026 को भारतीय सेना ने ‘जय से विजय’ नामक सैन्य अभ्यास का आयोजन कहां किया?

(A) पोखरण, राजस्थान
(B) राष्ट्रीय राजमार्ग 911 (NH 911), राजस्थान
(C) कच्छ का रण, गुजरात
(D) जैसलमेर बॉर्डर, राजस्थान

उत्तर: (B) राष्ट्रीय राजमार्ग 911 (NH 911), राजस्थान
व्याख्या: भारतीय सेना ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास राजस्थान के बीकानेर जिले (दंतोर) में राष्ट्रीय राजमार्ग 911 पर ‘जय से विजय’ अभ्यास किया। इसका मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में हाईवे को अस्थाई सैन्य रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता का परीक्षण करना था।


प्रश्न 10. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 जनवरी 2027 से किसे कोटक महिंद्रा बैंक का नया प्रबंध निदेशक (MD) एवं CEO नियुक्त करने की मंजूरी दी है?

(A) अशोक वासवानी
(B) रवि अग्रवाल
(C) अनूप कुमार शाह
(D) महेश दीक्षित

उत्तर: (C) अनूप कुमार शाह
व्याख्या: RBI ने अनूप कुमार शाह को कोटक महिंद्रा बैंक का नया MD और CEO नियुक्त करने की स्वीकृति दी है, जो 1 जनवरी 2027 से अशोक वासवानी का स्थान लेंगे। कोटक महिंद्रा बैंक का मुख्यालय मुंबई में स्थित है।


प्रश्न 11. 2 अक्टूबर 2026 को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की कौन सी जयंती मनाई गई?

(A) 120वीं
(B) 122वीं
(C) 125वीं
(D) 157वीं

उत्तर: (B) 122वीं
व्याख्या: 2 अक्टूबर 2026 को स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती मनाई गई। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। उन्होंने प्रसिद्ध नारा “जय जवान, जय किसान” दिया था तथा 1966 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।


प्रश्न 12. 20वें एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने किसे हराकर स्वर्ण पदक जीता?

(A) चीन
(B) दक्षिण कोरिया
(C) जापान
(D) चीनी ताइपे

उत्तर: (B) दक्षिण कोरिया
व्याख्या: अंकिता भगत, कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोड़ की भारतीय तिकड़ी ने 10 बार की ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरियाई टीम को 5-3 से हराकर एशियाई खेलों के इतिहास में महिला रिकर्व टीम स्पर्धा का पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


प्रश्न 13. विपणन सत्र 2027-28 के लिए किस रबी फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में सबसे अधिक ₹675 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है?

(A) गेहूं
(B) चना
(C) सरसों
(D) कुसुम (सैफ्लावर)

उत्तर: (D) कुसुम (सैफ्लावर)
व्याख्या: आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सत्र 2027-28 के लिए कुसुम (Safflower) के MSP में सबसे अधिक ₹675 की बढ़ोतरी की है, जिससे इसका नया न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹7,215 प्रति क्विंटल हो गया है।


प्रश्न 14. महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर 2026) के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण विकास और स्थानीय शासन को मजबूत करने हेतु किस अभियान की शुरुआत की गई है?

(A) स्वच्छ ग्राम सुंदर ग्राम
(B) सबकी योजना सबका विकास
(C) ग्राम उदय से भारत उदय
(D) पंचायत विकास अभियान

उत्तर: (B) सबकी योजना सबका विकास
व्याख्या: केंद्र सरकार ने 2 अक्टूबर 2026 को ‘सबकी योजना सबका विकास 2026-27’ अभियान की शुरुआत की। इसके माध्यम से सभी ग्राम पंचायतें स्थानीय जन-भागीदारी से वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए अपनी विकास योजनाएं तैयार करेंगी।


प्रश्न 15. चौथे इको वॉरियर पुरस्कार समारोह 2026 में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से किसे सम्मानित किया गया है?

(A) उदय शंकर
(B) ब्रिज किशोर सिंह
(C) उपेन्द्र पी. राजीव
(D) डॉ. दिनेश शर्मा

उत्तर: (B) ब्रिज किशोर सिंह
व्याख्या: कर्नाटक कैडर के 1976 बैच के सेवानिवृत्त IFS अधिकारी ब्रिज किशोर सिंह को वन और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इको वॉरियर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है।

आप इसे भी पढे : 01 October 2026 Current Affairs in Hindi


निष्कर्ष (Conclusion) : 

उम्मीद है कि 3 अक्टूबर 2026 के ये करेंट अफेयर्स और MCQ आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी साबित होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए रोज़ाना करेंट अफेयर्स पढ़ना और उन पर प्रश्न हल करना बहुत ज़रूरी है। इन प्रश्नों को ध्यान से दोहराएँ, अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और रोज़ाना नए अपडेट के लिए CURRENTAFFAIRSMCQ.IN पर आते रहें।

FAQ : 03 October 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. 03 October 2026 Current Affairs in Hindi में कितने MCQ दिए गए हैं?

A.इस पोस्ट में 3 अक्टूबर 2026 की प्रमुख घटनाओं पर आधारित 15 महत्वपूर्ण MCQ दिए गए हैं, हर प्रश्न के साथ उत्तर और विस्तृत व्याख्या भी है।

Q2. 20वें एशियाई खेल 2026 की महिला 75 कि.ग्रा मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक किसने जीता?

A.भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने चीन की बाऊजी को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 2014 में मैरी कॉम के बाद महिला मुक्केबाजी में यह भारत का दूसरा एशियाई स्वर्ण है।

Q3. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के नए सचिव कौन बने हैं?

A.वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेंद्र भूषण को इस मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने तन्मय कुमार का स्थान लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top