Weekly Current Affairs 03.11.2025 – 09.112025

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 03.11.2025 – 09.11.2025 (Weekly Current Affairs 03.11.2025 – 09.112025), इस सप्ताह देश और दुनिया से जुड़ी सभी अहम घटनाओं का संक्षिप्त सारांश प्रस्तुत किया गया है। इसमें शामिल हैं: महत्वपूर्ण नियुक्तियां, खेल प्रतियोगिताएं, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की खोजें, पर्यावरण व संरक्षण से जुड़े अपडेट, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय नीतिगत फैसले। यह सारांश छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए बेहद उपयोगी है, ताकि वे कम समय में सभी मुख्य समाचारों को याद कर सकें और परीक्षा में आसानी से उपयोग कर सकें।

Weekly Current Affairs 03.11.2025 - 09.112025

नियुक्तियां और संगठनात्मक नेतृत्व

  • संजय गर्ग को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का नया महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया।

    • BIS भारत का राष्ट्रीय मानक संगठन है और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

    • BIS की स्थापना 23 दिसंबर 1986 को हुई थी।

  • वाइस एडमिरल बी. शिव कुमार ने भारतीय नौसेना में 40वें चीफ ऑफ मटेरियल के रूप में कार्यभार संभाला।

    • यह पद नौसेना के सभी जहाजों और उपकरणों के संचालन एवं रख-रखाव के लिए जिम्मेदार है।

    • नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है।

  • विश्वजीत सहाय को नया रक्षालेखा महानियंत्रक (CGDA) नियुक्त किया गया।

  • अंकति राजू को हैदराबाद स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) का निदेशक बनाया गया।

    • DRDL, DRDO की प्रमुख प्रयोगशालाओं में से एक है, जिसकी स्थापना जून 1961 में हुई थी।

  • डॉ. दीपक मित्तल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया।

    • UAE की राजधानी अबू धाबी है और मुद्रा दिरहम है।

  • सामिया सुलूहू हसन तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

    • तंजानिया की राजधानी डोडोमा है।


खेल और सम्मान :

महिला क्रिकेट

  • ICC महिला ओडीआई विश्व कप 2025 भारत और श्रीलंका में आयोजित हुआ (30 सितंबर – 2 नवंबर)।

  • भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार खिताब जीता।

  • दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

  • विजेता टीम को ₹39.55 करोड़ पुरस्कार राशि मिली।

  • भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रनों का सबसे बड़ा रन चेज़ पूरा किया।

शतरंज

  • फीडे शतरंज विश्व कप 2025 का नाम विश्वनाथन आनंद के नाम पर रखा जाएगा।

  • मैग्नस कार्लसन ने क्लच शतरंज चैंपियंस शोडाउन 2025 का खिताब जीता।

  • भारत के इलम पार्थी एआर 90वें शतरंज ग्रैंड मास्टर बने।

टेनिस और कबड्डी

  • जेनिक सिनर ने रोलेक्स पेरिस मास्टर्स 2025 ATP 1000 पुरुष एकल खिताब जीता।

    • फाइनल में कनाडा के फेलिक्स ओगर अलियासी सिमी को हराया।

    • इस जीत के साथ ATP वर्ल्ड नंबर वन रैंकिंग भी हासिल की।

  • दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग के 12वें संस्करण का खिताब जीता।

अन्य खेल और सम्मान

  • रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की।

  • डेविड बेकम को इंग्लैंड के राजा किंग चार्ल्स III ने नाइटहुड से सम्मानित किया।

  • अलू अर्जुन को दादासाहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2025 में मोस्ट वर्सटाइल एक्टर का पुरस्कार मिला।

  • सुनीलकांत मुंजाल को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया।

  • ज्ञानेश कुमार को IIT कानपुर द्वारा Distinguished Alumnus Award मिला।


 पर्यावरण, संरक्षण और विरासत

  • भारत में रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 94 हुई।

    • बिहार की गोगाबल झील को 94वां रामसर स्थल घोषित किया गया।

    • बिहार की तीन नई साइटें: गोकुल जलाशय, उदयपुर झील और गोगाबल झील।

  • नौगदेही अभयारण्य, मध्य प्रदेश को चीतों का तीसरा निवास स्थल बनाया जाएगा।

    • प्रोजेक्ट चीता के तहत दिसंबर में बोत्सवाना से 8 चीतों को भारत लाया जाएगा।

  • ब्राजील ने Amazon फेस परियोजना शुरू की, जिसका उद्देश्य अमेज़न वर्षा वन में CO2 स्तर का अध्ययन करना है।

  • कुवैत के फैलाका द्वीप पर 4000 साल पुरानी दिलमुन सभ्यता का मंदिर मिला।

  • उत्तराखंड सरकार ने हिमालयी पर्यावरण सुरक्षा हेतु 1 दिसंबर 2025 से अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन टैक्स लागू किया।


शासन, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार:

  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में सबसे गंदा शहर मदुरई घोषित हुआ।

    • शीर्ष 3 गंदे शहर: मदुरई, लुधियाना, चेन्नई

    • 10 लाख+ आबादी वाले स्वच्छ शहर: इंदौर, सूरत, नवी मुंबई

  • गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को वर्ल्ड पीस एंड सिक्योरिटी लीडर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा।

  • मद्रास उच्च न्यायालय ने पहली बार क्रिप्टो करेंसी को संपत्ति के रूप में मान्यता दी।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय संग्रहालय का उद्घाटन किया।

  • 72 देशों ने वियतनाम में साइबर अपराध के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए।

  • लखनऊ को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल किया गया और सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी का दर्जा मिला।


विज्ञान और प्रौद्योगिकी :

  • गूगल ने अंतरिक्ष में AI आधारित डेटा सेंटर के लिए प्रोजेक्ट सन कैचर शुरू किया।

  • रूस ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाले मानव रहित जल ड्रोन पोसाइडन का सफल परीक्षण किया।

  • चीन ने थोरियम पिघले नमक रिएक्टर में थोरियम से यूरेनियम ईंधन रूपांतरण किया।

  • शैंज़ू 21 मिशन में चीन ने अंतरिक्ष में 4 लैब चूहों को जैविक प्रयोगों के लिए भेजा।

  • खगोलविदों ने पृथ्वी से 18-20 प्रकाश वर्ष दूर सुपर अर्थ ग्रह GJ 251 C की खोज की।

  • DRDO ने भारतीय सेना के लिए पहला स्वदेशी सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो विकसित किया।

  • टाटा एडवांस सिस्टम्स और फ्रांस की एरोस्पेस कंपनी सफ़रान ने हैदराबाद में एयरक्राफ्ट इंजन पार्ट्स निर्माण इकाई का उद्घाटन किया।


शिखर सम्मेलन और समझौते :

  • आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस 2025 मलेशिया, क्वालालंपुर में आयोजित।

    • भारत का प्रतिनिधित्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।

  • भारत और अमेरिका ने मलेशिया में 10 वर्षीय रक्षा ढांचा समझौते पर हस्ताक्षर किए।

  • APEC शिखर सम्मेलन 2025 दक्षिण कोरिया में आयोजित हुआ।

    • विषय: “Building a Sustainable Tomorrow: Connect, Innovate, and Prosper”

  • भारत ने वैश्विक हरित हाइड्रोजन सम्मेलन की मेजबानी करने की घोषणा की।


 विविध और नीतिगत पहल :

  • मालदीव ने 1 नवंबर 2025 से धूम्रपान और वैपिंग पर पीढ़ीगत प्रतिबंध लागू किया।

  • पंजाब ने रोहू को आधिकारिक राज्य मछली घोषित किया।

  • चवांगकट त्यौहार मणिपुर में फसल कटाई के बाद मनाया गया।

  • Dictionary.com ने “67” को 2025 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना।

  • भारतीय सेना ने पूर्वी प्रचंड प्रहार नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास अरुणाचल प्रदेश में आयोजित किया।

  • महाराष्ट्र पहला राज्य बना जिसने स्टारलिंक के साथ औपचारिक समझौता किया।

  • केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कोयला शक्ति डैशबोर्ड और CLAMP पोर्टल लॉन्च किया।

  • स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान ने तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए।

  • प्रधानमंत्री ने R&D & Innovation Scheme Fund का शुभारंभ किया।

  • गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती 5 नवंबर 2025 को कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई गई।

  • ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम मिस्र में खुला।

  • वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट रूल ऑफ लॉ इंडेक्स 2025 में भारत 86वें स्थान पर रहा।

  • QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में IIT दिल्ली 59वें स्थान पर।

  • पंजाब पुलिस ने बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए साइबर जागो कार्यक्रम शुरू किया।

प्रमुख दिवस और सम्मेलन

कार्यक्रम / दिवस तिथि / विषय
अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस 2025 3 नवंबर: लोगों और प्रकृति के लिए सतत भविष्य
विश्व रेडियोग्राफी दिवस 2025 8 नवंबर: रेडियोग्राफर अदृश्य को देखना
CBSE अंतर्राष्ट्रीय सहोदय सम्मेलन (31वां वार्षिक) दुबई: NEP 2020 के माध्यम से शिक्षा की पुनः कल्पना

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top