Daily Current Affairs in Hindi 08.11.2025

Daily Current Affairs in Hindi 08.11.2025, में आपका स्वागत है! इस दिन की मुख्य खबरें, अंतरराष्ट्रीय नियुक्तियाँ, पुरस्कार, तकनीकी और विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएँ, शिक्षा, बैंकिंग और पर्यावरण से संबंधित अपडेट्स सभी सरल और संक्षिप्त रूप में आपके लिए प्रस्तुत किए गए हैं। इसे पढ़कर आप आसानी से देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से अपडेट रह सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार हो सकते हैं।

Daily Current Affairs in Hindi 08.11.2025

अंतर्राष्ट्रीय नियुक्तियाँ और सम्मान (International Appointments and Honors)

वर्जिनिया की लेफ्टिनेंट गवर्नर:
गज़ाला हाशमी वर्जिनिया की लेफ्टिनेंट गवर्नर बनीं। वह पहली मुस्लिम और भारतीय मूल की महिला हैं जो इस पद पर पहुंचीं। उन्होंने 1,465,634 वोट (54.2%) हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी जॉन रेट को 12,32,242 वोट मिले।

विश्व शांति और सुरक्षा नेता पुरस्कार:
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को 2025 में विश्व शांति और सुरक्षा नेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें वैश्विक शांति निर्माण, सुलह और मानवीय नेतृत्व में उनके योगदान के लिए मिला।


दिवस और महत्वपूर्ण तिथियाँ (Days and Important Dates)

विश्व रेडियोग्राफी दिवस 2025:
यह दिवस हर साल 8 नवंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य रेडियोलॉजी और चिकित्सा इमेजिंग क्षेत्र के पेशेवरों के योगदान को मान्यता देना है।
8 नवंबर 1895 को विलहेम कॉनराड रंटजन ने एक्स-रे की खोज की थी। 2025 की थीम है: “रेडियोग्राफर: अदृश्य को देखना”।


प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी (Technology and Connectivity)

गूगल का प्रोजेक्ट सन कैचर:
गूगल अंतरिक्ष में AI आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए प्रोजेक्ट सन कैचर शुरू कर रहा है। सैटेलाइट्स सूरज की रोशनी से बिजली पैदा करेंगे। 2027 में दो टेस्ट सैटेलाइट्स लॉन्च होंगे।

तेलंगाना एआई इनोवेशन हब:
तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में एआई इनोवेशन हब की स्थापना की है। OpenAI ने इंड QAE नामक बेंचमार्क लॉन्च किया है, जो भारतीय भाषा और सांस्कृतिक संदर्भ में AI मॉडल के परीक्षण के लिए है।

महाराष्ट्र का स्टारलिंक समझौता:
महाराष्ट्र राज्य स्टारलिंक के साथ सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के लिए लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर करने वाला पहला राज्य बन गया। इसका उद्देश्य दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा प्रदान करना है।


राष्ट्रीय सम्मेलन और रक्षा (National Conferences and Defense)

वैश्विक हरित हाइड्रोजन सम्मेलन:
भारत 11-12 नवंबर को नई दिल्ली में यह सम्मेलन आयोजित करेगा। इसका उद्देश्य हरित हाइड्रोजन को बढ़ावा देना है। भारत 2030 तक 5 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखता है।

सर्वे वेसल लार्ज ‘इक्षक’:
भारतीय नौसेना ने कोचीन में सर्वे वेसल ‘इक्षक’ का जलावतरण किया। यह पोत स्वदेशी तकनीक से निर्मित है और इसमें 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया।

सीबीएसई अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन:
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का पहला अंतर्राष्ट्रीय सहोदय सम्मेलन 4-5 नवंबर को दुबई में आयोजित हुआ। इसका मुख्य विषय था: सहयोग, नवाचार, समग्र शिक्षा और NEP 2020।


पुरस्कार, शिक्षा और संस्कृति (Awards, Education and Culture)

दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2025:
मुंबई में 29-30 अक्टूबर को आयोजित इस समारोह में सर्वाधिक विविधतापूर्ण अभिनेता का पुरस्कार अलू अर्जुन को मिला। सर्वश्रेष्ठ फिल्म “स्त्री 2”, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कार्तिक आर्यन, और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कृति सेनन रही।

मनोहर पर्रिकर युवा वैज्ञानिक पुरस्कार:
आईआईएससी बैंगलोर के डॉ. साईं गौतम गोपाल कृष्णन को यह पुरस्कार 2025 में कंप्यूटेशनल मटेरियल साइंस में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। पुरस्कार में ₹5 लाख नकद और प्रशस्ति पत्र शामिल है।

QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026:
IIT दिल्ली 59वें स्थान पर है, जबकि IIT बॉम्बे 71वें स्थान पर खिसक गया है। भारत अब एशिया में दूसरे स्थान पर है।

काशी तमिल संगम 2025:
2-15 दिसंबर तक बनारस में काशी तमिल संगम का चौथा संस्करण आयोजित होगा। इसका विषय है: “आओ तमिल सीखें”। प्रमुख आकर्षण अगस्त्य एक्सपिडिशन है, जो तनकाशी से काशी तक जाएगी।


बैंकिंग और वित्तीय समाचार (Banking and Financial News)

एसबीआई का शुद्ध लाभ:
2025-26 की दूसरी तिमाही में भारतीय स्टेट बैंक का शुद्ध लाभ 10% बढ़कर ₹11,600 करोड़ पहुंच गया। SBI अपनी फंड मैनेजमेंट शाखा का 6.3% हिस्सेदारी IPO के माध्यम से बेचने की योजना बना रहा है।

रिन्यू एनर्जी की एडीबी फंडिंग:
रिन्यू एनर्जी ग्लोबल को एशियाई विकास बैंक से $477 मिलियन का वित्तीय पैकेज मिला। इसका उपयोग आंध्र प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया जाएगा।


पर्यावरण और दुर्लभ जीव (Environment and Rare Species)

पहली सफेद इबेरियन लिंक्स:
दुनिया की पहली सफेद इबेरियन लिंक्स हाल ही में स्पेन में देखी गई। इसे फोटोग्राफर एंजेल हिडागो ने कैमरे में कैद किया। यह प्रजाति मुख्य रूप से स्पेन और पुर्तगाल के इबेरियन प्रायद्वीप में पाई जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top