09 April 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों अगर आप UPSC, SSC, Banking, Railway या किसी भी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो “09 April 2026 Current Affairs in Hindi” आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस लेख में आज के सभी जरूरी करंट अफेयर्स को सरल भाषा, में समझाया गया है, ताकि आपका रिवीजन मजबूत हो सके।

09 April 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 09 April 2026 Current Affairs in Hindi

सम्मेलन – 09 April 2026 Current Affairs in Hindi

G7 वन हेल्थ शिखर सम्मेलन 2026

  • 7 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, फ्रांस ने अपनी G7 अध्यक्षता के तहत लियोन शहर में “वन हेल्थ शिखर सम्मेलन” का आयोजन किया। 
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य मानव, पशु, पौधों और पर्यावरण के स्वास्थ्य को एक साथ जोड़ने वाले ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण को बढ़ावा देना था। 
  • इसके  साथ ही, रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) जैसी वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक समाधान तलाशना भी इसका मुख्य लक्ष्य रहा।
  • मेजबान देश: फ्रांस
  • आयोजन स्थल: ल्योन
  • तिथि: 5 से 7 अप्रैल 2026

मुख्य बिंदु:

  • यह सम्मेलन One Health Approach पर आधारित है.

उद्देश्य:

  • मानव, पशु और पर्यावरण के स्वास्थ्य को जोड़ना.
  • महामारी से बचाव के लिए वैश्विक रणनीति बनाना.
  • इसमें G7 देशों ने भाग लिया
  • G7 सदस्य: कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूके और अमेरिका

भारत की पवन ऊर्जा में बड़ी उपलब्धि

भारत ने पवन ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है।

 वित्त वर्ष 2025-26 में देश ने अब तक की सबसे अधिक 6.05 गीगावाट (GW) पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 46% की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाती है।

प्रमुख बिंदु

  • कुल स्थापित क्षमता: इस नई वृद्धि के बाद भारत की कुल पवन ऊर्जा स्थापित क्षमता 56 गीगावाट से अधिक हो चुकी है।
  • वैश्विक रैंकिंग: पवन ऊर्जा क्षमता के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर बना हुआ है।
  • अग्रणी राज्य: गुजरात देश में पवन ऊर्जा उत्पादन में पहले स्थान पर है, जबकि तमिलनाडु दूसरे स्थान पर आता है।
  • सबसे बड़ा विंड फार्म: तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में स्थित मुप्पंडल विंड फार्म भारत का सबसे बड़ा पवन ऊर्जा संयंत्र है, जिसकी क्षमता लगभग 1500 मेगावाट है।
  • भविष्य का लक्ष्य: भारत सरकार ने वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें पवन ऊर्जा की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।
Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

पंजाब में जाति आधारित सर्वेक्षण

  • पंजाब सरकार ने अप्रैल 2026 में राज्य का पहला व्यापक जाति-आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण शुरू किया है। 
  • लगभग ₹250 करोड़ की लागत वाले इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न जातियों और उप-जातियों की वास्तविक सामाजिक और आर्थिक स्थिति को समझना है, ताकि उसके आधार पर बेहतर और लक्षित नीतियाँ बनाई जा सकें।

सर्वेक्षण की प्रमुख बातें

  • उद्देश्य: इस सर्वे का मुख्य लक्ष्य सभी समुदायों के जीवन स्तर का आकलन करना, सामाजिक असमानताओं को कम करना और संतुलित विकास को बढ़ावा देना है।
  • कार्यक्षेत्र: राज्य में 65 लाख से अधिक परिवारों तक पहुँचकर घर-घर जानकारी एकत्र की जाएगी।
  • बजट और कर्मचारी: इस परियोजना के लिए ₹250 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है और करीब 28,000 गणनाकारों को तैनात किया गया है।
  • समयावधि: यह सर्वेक्षण लगभग तीन महीने के भीतर पूरा करने की योजना है।
  • अतिरिक्त पहल (नशा सर्वे): इसी अभियान के साथ राज्य में नशे की समस्या का आकलन करने के लिए एक अलग सर्वे भी चलाया जा रहा है।

आप इसे भी पढ़ें : 08 April 2026 Current Affairs in Hindi

AI पर गुजरात हाईकोर्ट का निर्णय

  • गुजरात हाईकोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके द्वारा न्यायिक फैसले लेने या फैसलों का मसौदा तैयार करने के लिए आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रयोग पर रोक लगा दी है। 
  • अप्रैलमें जिला न्यायपालिका के न्यायदहेशों के एक सम्मेलन में  Policy on Use of Artificial Intelligence का आँवर्ण किया गया है। 
  • इस नीति  का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है, की न्याय देने की प्रक्रिया में मानवीय विवेक और तर्कशक्ति का स्थान मशीन न ले सके।  

कारण:

  • मानव निर्णय की विश्वसनीयता बनाए रखना। 
  • न्याय प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करना।

खेलकूद – 09 April 2026 Current Affairs in Hindi

SAFF U-20 खिताब – बांग्लादेश 

बांग्लादेश U-20 फुटबॉल टीम ने 3 अप्रैल 2026 को खेले गए फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए SAFF U-20 चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीत लिया।

टूर्नामेंट के प्रमुख बिंदु

  • विजेता: बांग्लादेश (दूसरा खिताब)
  • उपविजेता: भारत
  • आयोजन स्थल: माले, मालदीव (नेशनल फुटबॉल स्टेडियम)
  • फाइनल परिणाम: 0-0 (पेनल्टी में बांग्लादेश 4-3 से विजयी)
  • सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (MVP): ओमांग दोदुम (भारत)
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: एमडी इस्माइल हुसैन माहिन (बांग्लादेश)

SAFF – South Asian Football Federation

  • दक्षिण एशियाई फुटबाल महासंघ (SAFF) दक्षिण एशिया में फुटबॉल खेलने वाले देशों का एक संघ है। 
  • गठन – 1997 
  • मुखीली – ढाका 
  • अध्यक्ष – सलाहद्दीन 

आईपीएल में इतिहास: भुवनेश्वर कुमार बने 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने चेन्नई के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को आउट कर इंडियन प्रीमियर लीग में 200 विकेट पूरे किए और ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए।
  • यह उपलब्धि खास इसलिए भी है क्योंकि आईपीएल में अब तक स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहा है और सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में स्पिनरों का ही बोलबाला रहा है। ऐसे में एक तेज गेंदबाज का यह मुकाम हासिल करना बेहद अहम माना जा रहा है।
  • भुवनेश्वर कुमार इस सूची में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जो फिलहाल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार का सफर

भुवनेश्वर ने साल 2011 में आईपीएल में कदम रखा और अपनी स्विंग गेंदबाजी के दम पर जल्दी ही पहचान बना ली। उन्होंने कई टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया, जिनमें प्रमुख हैं—

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • पुणे वॉरियर्स इंडिया
  • सनराइजर्स हैदराबाद

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2017 में देखने को मिला, जब उन्होंने 26 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती।

“पर्पल कैप किंग” की पहचान

भुवनेश्वर कुमार को उनकी लगातार सफलता के कारण “पर्पल कैप किंग” भी कहा जाता है। उन्होंने लगातार दो सीजन में यह खिताब अपने नाम किया—

  • 2016 – 23 विकेट
  • 2017 – 26 विकेट

इस तरह, भुवनेश्वर कुमार ने न केवल अपनी टीमों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि आईपीएल इतिहास में एक नई मिसाल भी कायम की।

आप इसे भी पढ़ें : March 2026 Current Affairs in Hindi

रूपा बायर का वर्ल्ड टॉप-5 कमाल

  • रूपा बायर ने ताइक्वांडो की दुनिया में भारत का नाम रोशन करते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। 
  • अरुणाचल प्रदेश की इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने वर्ल्ड ताइक्वांडो (WT) पूमसे रैंकिंग में 5वां स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है।
  •  वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली भारतीय ताइक्वांडो खिलाड़ी बन गई हैं।
  • उनका यह सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। साल 2021 में जहां उनकी रैंकिंग 123वीं थी, वहीं लगातार मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उन्होंने विश्व के शीर्ष 5 खिलाड़ियों में जगह बना ली। उनकी इस उपलब्धि ने भारतीय खेल जगत में एक नई पहचान स्थापित की है।

रूपा बायर की प्रमुख उपलब्धियां

  • ऐतिहासिक उपलब्धि: WT पूमसे रैंकिंग में टॉप-5 में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी. 
  • रैंकिंग में उछाल: 2021 में 123वीं रैंक से सीधे विश्व के शीर्ष 5 तक का सफर. 
  • एशियाई सफलता: पहले एशिया में नंबर-1 और विश्व में 6वीं रैंक हासिल कर चुकी हैं. 
  • विशेष सम्मान: वर्ष 2026 में “Best Taekwondo Poomsae Player of the Year” का खिताब जीता. 

सरकारी योजनाएं और विकास

  • दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी ने वित्त वर्ष 2025–26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 
  • गुजरात के कच्छ जिले के कांडला में स्थित इस प्रमुख बंदरगाह ने 160 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) से अधिक कार्गो हैंडलिंग कर भारत के प्रमुख पोर्ट्स में पहला स्थान हासिल किया है।
  • पश्चिमी तट पर स्थित यह बंदरगाह देश के सबसे बड़े और व्यस्त समुद्री केंद्रों में गिना जाता है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रमुख तथ्य और उपलब्धियां : 

  • स्थान: कांडला, कच्छ, गुजरात। 
  • रिकॉर्ड: FY 2025–26 में 160 MMT से अधिक कार्गो हैंडलिंग। 
  • विशेषता: देश का अग्रणी बंदरगाह, जहां कच्चा तेल, उर्वरक और कंटेनर का बड़े पैमाने पर संचालन होता है। 
  • विकास परियोजना: DP World के सहयोग से टूना-टेकरा में मेगा कंटेनर टर्मिनल विकसित किया जा रहा है। 
  • महत्व: पश्चिमी भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार का प्रमुख प्रवेश द्वार। 

भू-भारती पोर्टल लॉन्च

  • तेलंगाना सरकार ने भूमि अभिलेखों के आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए “भू-भारती (Bhu Bharathi)” पोर्टल शुरू किया है। 
  • यह पोर्टल पुराने धरणी पोर्टल का उन्नत रूप है, जिसे अधिक पारदर्शी और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया गया है।
  • इस नई डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से नागरिक अब भूमि से जुड़ी कई सेवाएं ऑनलाइन आसानी से प्राप्त कर सकेंगे, जैसे— भूमि पंजीकरण, म्यूटेशन (नामांतरण), अधिकार अभिलेख (ROR-1B) और जमीन के नक्शे देखना।
  • इस पहल का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों को कम करना और लोगों को तेज, सरल व पारदर्शी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें सरकारी प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

WDFC: तेज माल परिवहन कॉरिडोर

वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भारत की एक महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजना है, जिसे माल परिवहन को अधिक तेज, सुरक्षित और कुशल बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

प्रमुख जानकारी

  • मार्ग: जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (नवी मुंबई, महाराष्ट्र) से दादरी (उत्तर प्रदेश) तक
  • लंबाई: लगभग 1,506 किलोमीटर
  • स्थिति: 31 मार्च 2026 तक यह कॉरिडोर पूरी तरह संचालित हो चुका है
  • प्रमुख राज्य: महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश

महत्व और विशेषताएं : 

  • यह कॉरिडोर जेएनपीटी बंदरगाह को उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक केंद्र दादरी से जोड़ता है
  • इसमें डबल-स्टैक कंटेनर और भारी मालगाड़ियां लगभग 100 किमी/घंटा की गति से चल सकती हैं
  • परियोजना को मुख्य रूप से जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त है
  • इसका लक्ष्य रेलवे नेटवर्क पर भीड़ कम करना और लॉजिस्टिक्स लागत को घटाना है

पर्यावरण – 09 April 2026 Current Affairs in Hindi

बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी

बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरण (ब्लैकबक) का संरक्षण और पुनर्स्थापन एक उल्लेखनीय सफलता के रूप में उभरा है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित इस अभयारण्य में वर्षों बाद इन दुर्लभ हिरणों की वापसी हुई है।

प्रमुख तथ्य और उपलब्धियां

  • पाँच दशक बाद वापसी: लगभग 50 वर्ष पहले इस क्षेत्र से विलुप्त हो चुके काले हिरणों को दोबारा बसाया गया है
  • पुनर्परिचय कार्यक्रम: वर्ष 2018 में शुरू इस परियोजना के तहत हिरणों को दिल्ली और कानन पेंडारी चिड़ियाघर से लाकर यहाँ छोड़ा गया
  • ताजा अपडेट (2026): मार्च–अप्रैल 2026 में वैज्ञानिक “Boma तकनीक” के जरिए करीब 34 और हिरणों को प्राकृतिक वातावरण में मुक्त किया गया
  • वर्तमान संख्या: बेहतर देखभाल और अनुकूल वातावरण के कारण 2025–26 तक इनकी संख्या बढ़कर लगभग 190 हो गई है
  • प्राकृतिक आवास: अभयारण्य का रामपुर ग्रासलैंड अब काले हिरणों के लिए उपयुक्त चरागाह बन चुका है, जहाँ वे स्वतंत्र रूप से विचरण करते हैं. 

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 07.04.2026

Conclusion : 

दोस्तों “09 April 2026 Current Affairs in Hindi” से स्पष्ट होता है कि भारत ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, खेल और डिजिटल विकास में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ रहा है।नियमित करंट अफेयर्स का अध्ययन आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने में मदद करेगा।

Download TOP 15 MCQ PDF  Click Here

FAQ -09 April 2026 Current Affairs in Hindi

 

Q1. G7 वन हेल्थ शिखर सम्मेलन 2026 कहाँ आयोजित हुआ?

उत्तर: यह सम्मेलन फ्रांस के ल्योन शहर में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और पर्यावरणीय चुनौतियों पर सहयोग बढ़ाना था।

Q2. भारत की पवन ऊर्जा क्षमता कितनी हो गई है?

उत्तर: भारत की कुल पवन ऊर्जा क्षमता 56 गीगावाट से अधिक हो चुकी है। यह नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भारत की तेज प्रगति को दर्शाता है।

Q3. IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज कौन हैं?

 उत्तर: भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने। यह उपलब्धि उनके लगातार शानदार प्रदर्शन को दर्शाती है।

Q4. जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण किस राज्य में शुरू हुआ?

 उत्तर: यह सर्वेक्षण पंजाब राज्य में शुरू किया गया। इसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों की आर्थिक स्थिति का सही आकलन करना है।

Q5. SAFF U-20 चैंपियनशिप 2026 का विजेता कौन बना?

 उत्तर: बांग्लादेश ने यह चैंपियनशिप जीती। फाइनल में भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया।

1 thought on “09 April 2026 Current Affairs in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top