06 April 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, Railway, BPSC की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए “06 April 2026 Current Affairs in Hindi” बेहद महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम आज के प्रमुख समाचारों को सरल भाषा, में समझेंगे, ताकि आप आसानी से रिवीजन कर सकें।

 06 April 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 06 April 2026 Current Affairs in Hindi

पुरस्कार – 06 April 2026 Current Affairs in Hindi

इंटरनेशनल बुकर प्राइज 2026: पद्मा विश्वनाथन 

  • इंटरनेशनल बुकर प्राइज 2026 के लिए भारतीय मूल की कनाडाई-अमेरिकी लेखिका और अनुवादक पद्मा विश्वनाथन को शॉर्टलिस्ट किया गया है। 
  • Ise उन्हें ब्राज़ील की लेखिका एना पाउला माया के उपन्यास ‘On Earth as It Is Beneath’ के अंग्रेज़ी अनुवाद के लिए यह सम्मान मिला है।

2026 इंटरनेशनल बुकर प्राइज की प्रमुख बातें:

  • शॉर्टलिस्ट: इस साल कुल 6 पुस्तकों को अंतिम सूची में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि इनमें 5 महिला लेखिकाएं और 4 महिला अनुवादक हैं, जो 8 अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करती हैं।
  • विजेता की घोषणा: पुरस्कार विजेता का ऐलान 19 मई 2026 को लंदन स्थित टेट मॉडर्न में आयोजित एक विशेष समारोह में किया जाएगा।
  • पुरस्कार राशि: इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत 50,000 पाउंड (लगभग 52 लाख रुपये से अधिक) की राशि दी जाती है, जिसे लेखक और अनुवादक के बीच समान रूप से बांटा जाता है।
  • विशेषता: यह पुरस्कार हर वर्ष उस श्रेष्ठ फिक्शन कृति को दिया जाता है, जिसे अंग्रेज़ी में अनुवादित किया गया हो और जो ब्रिटेन या आयरलैंड में प्रकाशित हुई हो।
  • यह उपलब्धि भारतीय मूल की प्रतिभाओं के वैश्विक साहित्य में बढ़ते प्रभाव को भी दर्शाती है।
Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

उड़ीसा पुलिस को मिला “प्रेसीडेन्ट कलर्स अवार्ड” 

  • अप्रैल 2026 में ओडिशा पुलिस को उसके 90वें स्थापना दिवस, जो उत्कल दिवस के अवसर पर मनाया गया, के दौरान प्रतिष्ठित “President’s Colours Award” (जिसे ‘निशान’ भी कहा जाता है) से सम्मानित किया गया। 
  • यह सम्मान पुलिस बलों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण माना जाता है।

प्रमुख बिंदु:

  • सर्वोच्च सम्मान: यह किसी भी राज्य पुलिस बल को प्रदान किया जाने वाला सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित पुरस्कार है।
  • अवसर: वर्ष 2026 में ओडिशा पुलिस के 90वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यह सम्मान दिया गया, जो उत्कल दिवस के साथ मनाया जाता है।
  • उपलब्धियां: यह सम्मान नक्सल विरोधी अभियानों में सफलता, साइबर सुरक्षा को मजबूत करने और सामुदायिक पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है।
  • विशेष पहचान: इस पुरस्कार के बाद ओडिशा पुलिस के अधिकारी अपनी वर्दी की बाईं आस्तीन पर एक विशेष प्रतीक चिन्ह (Emblem) धारण कर सकते हैं।
  • ऐतिहासिक महत्व: यह सम्मान आमतौर पर किसी पुलिस बल को उसके लंबे समय तक (लगभग 25 वर्षों) उत्कृष्ट और समर्पित सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

रक्षा क्षेत्र – 06 April 2026 Current Affairs in Hindi

INS “शाची: स्वदेशी नौसैनिक शक्ति का नया अध्याय”

भारतीय नौसेना ने Goa Shipyard Limited में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (NGOPV) परियोजना के तहत पहले पोत “शाची” (यार्ड 1280) के लॉन्च के साथ स्वदेशी जहाज निर्माण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

यह क्या है?

  •  “शाची” NGOPV श्रेणी का प्रमुख पोत है। इसका नाम भारतीय पौराणिक परंपरा से लिया गया है, जिसका अर्थ है “सहायता प्रदान करने वाली”। 
  • ये पोत पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार किए गए आधुनिक और बहुउद्देशीय प्लेटफॉर्म हैं, जो भारतीय नौसेना के मौजूदा अपतटीय गश्ती पोतों की क्षमता को और मजबूत करेंगे।

निर्माण से जुड़ी जानकारी:

  •  NGOPV परियोजना के तहत कुल 11 पोत बनाए जा रहे हैं, जिनका निर्माण भारत के दो प्रमुख शिपयार्डों में एक साथ हो रहा है:
  • Goa Shipyard Limited, गोवा – पहले पोत “शाची” का निर्माण यहीं किया गया है।
  • Garden Reach Shipbuilders & Engineers, कोलकाता – इस श्रेणी के अन्य पोतों पर कार्य कर रहा है।

उद्देश्य:

  •  NGOPV परियोजना का मुख्य लक्ष्य उन्नत और बहु-क्षेत्रीय संचालन में सक्षम जहाज उपलब्ध कराकर भारत की समुद्री सुरक्षा को और मजबूत बनाना है।
  •  ये पोत निगरानी, तटीय सुरक्षा, खोज एवं बचाव और अन्य समुद्री अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current affairs 05 April 2026

जन विश्वास विधेयक – 2026 

  • इस कानून के अंतर्गत छोटे अपराधों को गैर अपराध बनाया जाएगा। और कई पुराने नियमों को आसान किया जाएगा। 
  • 79 केन्द्रीय कानूनों में संसोधन कर 784 प्रावधान बदले गए है। 
  • इनमे से 717 प्रावधानों में मामूली उल्लंघन के लिए आपराधिक दायित्व को समाप्त करने के लिए संसोधन किया जा रहा है। जबकि 67 बदलाव जीवन की सुगमता में सुधार लाने के उद्देश्य से किए गए है। 

योजना – 06 April 2026 Current Affairs in Hindi

दिल्ली सरकार की ‘लखपति बिटिया योजना’

  • दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई ‘लखपति बिटिया योजना’ 2026 का मुख्य उद्देश्य बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। 
  • इस योजना के तहत जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक अलग-अलग चरणों में वित्तीय सहायता दी जाती है, जिससे कुल मिलाकर लगभग ₹1 लाख (₹56,000 का निवेश + ब्याज) की राशि तैयार होती है। 
  • यह योजना पहले से चल रही ‘लाडली योजना’ का उन्नत संस्करण है, खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए।

योजना की मुख्य विशेषताएं:

आर्थिक सहायता:

  • जन्म के समय ₹11,000 की राशि दी जाती है।
  • कक्षा 1, 6 और 9 में प्रवेश पर ₹5,000-₹5,000 की किस्तें मिलती हैं।
  • उच्च शिक्षा (ग्रेजुएशन) पूरी करने पर अंतिम भुगतान किया जाता है।

पात्रता:

  • बच्ची का जन्म दिल्ली में होना आवश्यक है।
  • परिवार कम से कम 3 वर्षों से दिल्ली में निवास कर रहा हो।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹1.20 लाख से कम होनी चाहिए।

लाभ की सीमा:- एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

आवेदन प्रक्रिया:

  • आवेदन ऑनलाइन ई-पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
  • यह प्रक्रिया आधार से लिंक होगी।

निवेश व्यवस्था –:दी जाने वाली राशि का निवेश SBI Life Insurance के माध्यम से सुरक्षित रूप से किया जाएगा।

  • यह योजना बेटियों की शिक्षा और भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

महत्वपूर्ण नियुक्तियां – 06 April 2026 Current Affairs in Hindi

BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिडे

  • वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भिडे को बृहन्मुंबई नगर निगम की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। 
  • वे 1995 बैच की अधिकारी हैं और इस पद पर उन्होंने भूषण गगरानी का स्थान लिया है।
  • अश्विनी भिडे को मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का नेतृत्व करने के कारण ‘मेट्रो वुमन’ के नाम से भी जाना जाता है।

BMC क्या है ? 

  • बीएमसी (BMC) का पूरा नाम बृहन्मुंबई महानगरपालिका है, जो मुंबई शहर का प्रमुख स्थानीय प्रशासनिक निकाय है। 
  • इसकी स्थापना वर्ष 1888 में हुई थी और यह भारत ही नहीं, बल्कि एशिया के सबसे समृद्ध नगर निगमों में से एक माना जाता है।
  •  यह संस्था शहर में बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, सीवेज प्रणाली और जल आपूर्ति का संचालन करती है।

आप इसे भी पढ़ें :  March 2026 Current Affairs in Hindi

PGCIL के नए CMD बने बुर्रा वामसी राम मोहन

बुर्रा वामसी राम मोहन को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति से जुड़ी प्रमुख जानकारी:

  • पदभार ग्रहण: उन्होंने 1 अप्रैल 2026 से कंपनी के CMD के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
  • कार्यकाल: वे 31 जुलाई 2030 तक, यानी अपनी सेवानिवृत्ति तक या अगली अधिसूचना तक इस पद पर बने रहेंगे।
  • यह नियुक्ति कंपनी के नेतृत्व को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

तकनीकी – 06 April 2026 Current Affairs in Hindi

‘न्याय सेतु’ AI चैटबॉट लॉन्च 

विधि और न्याय मंत्रालय ने आम नागरिकों को तेज और निःशुल्क कानूनी सलाह उपलब्ध कराने के लिए ‘न्याय सेतु’ (Nyaya Setu) AI चैटबॉट शुरू किया है।

 यह व्हाट्सएप आधारित सेवा है, जो 24×7 हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में तलाक, संपत्ति विवाद और घरेलू हिंसा जैसे मामलों में मार्गदर्शन प्रदान करती है।

‘न्याय सेतु’ AI चैटबॉट की मुख्य विशेषताएं:

  • उपयोग कैसे करें: व्हाट्सएप पर 7217711814 नंबर पर ‘Hi’ भेजकर इस सेवा का उपयोग किया जा सकता है।
  • उद्देश्य: यह पहल टेली-लॉ कार्यक्रम के अंतर्गत कानूनी जानकारी को आसान, सुलभ और मुफ्त बनाने के लिए शुरू की गई है।
  • AI आधारित सेवा: यह चैटबॉट कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर आधारित है, जो जटिल कानूनी विषयों को सरल भाषा में समझाता है।
  • शुभंकर (Mascot): इस सेवा के लिए ‘दिशिका’ नामक एक विशेष शुभंकर भी पेश किया गया है।
  • बहुभाषी सुविधा: यह 36 लिखित और 23 मौखिक भाषाओं में सहायता प्रदान करने में सक्षम है।
  • सेवाओं का दायरा: सिविल, आपराधिक, पारिवारिक और कॉर्पोरेट कानून से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराता है।

अर्थव्यवस्था – 06 April 2026 Current Affairs in Hindi

“यस बैंक: सस्टेनेबिलिटी में भारत का नंबर 1”

Yes Bank ने S&P Global के कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (CSA) 2025 में 100 में से 79 अंक प्राप्त कर भारतीय बैंकों के बीच सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।

इस उपलब्धि की प्रमुख बातें इस प्रकार हैं:

  • शीर्ष स्थान: यस बैंक भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में सबसे अधिक स्कोर करने वाला बैंक बन गया है।
  • बेहतर प्रदर्शन: बैंक ने पिछले वर्ष की तुलना में अपने स्कोर में 7 अंकों की वृद्धि दर्ज की है।
  • वैश्विक पहचान: 79/100 का स्कोर इसे दुनिया के शीर्ष 15% बैंकिंग संस्थानों में शामिल करता है।
  • ईयरबुक में स्थान: यस बैंक ने लगातार चौथे वर्ष S&P ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2026 में अपनी उपस्थिति बनाए रखी है।

मेघालय और Starlink के बीच समझौता

  • मेघालय सरकार ने Starlink इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
  •  इसका उद्देश्य राज्य के दूरस्थ, पहाड़ी और कठिन पहुंच वाले इलाकों में हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट उपलब्ध कराना है। 
  • इस पहल से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में डिजिटल अंतर को कम करने में मदद मिलेगी।

समझौते की मुख्य बातें:

  • पायलट प्रोजेक्ट: शुरुआत में स्टारलिंक दूरदराज क्षेत्रों में एक पायलट प्रोजेक्ट चलाएगा, जिससे नेटवर्क की क्षमता, कवरेज और विश्वसनीयता का परीक्षण किया जाएगा।
  • भौगोलिक समस्या का समाधान: मेघालय की कठिन भौगोलिक स्थिति के कारण फाइबर नेटवर्क बिछाना चुनौतीपूर्ण है। इस समस्या को लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) उपग्रहों के माध्यम से हल किया जाएगा।
  • क्षेत्रीय प्रभाव: इस परियोजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और आपदा प्रभावित क्षेत्रों को बेहतर इंटरनेट सुविधा से जोड़ना है।
  • नियामक मंजूरी: इस सेवा के लिए IN-SPACe, दूरसंचार विभाग और TRAI से आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त हो चुकी हैं।
  • तीसरा राज्य: महाराष्ट्र और गुजरात के बाद, मेघालय स्टारलिंक के साथ सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के लिए साझेदारी करने वाला तीसरा भारतीय राज्य बन गया है।
  • यह पहल राज्य में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डेंगू से बचाव में बड़ी उम्मीद: Qdenga वैक्सीन जल्द भारत में

  • भारत में बढ़ते डेंगू मामलों के बीच जापान की कंपनी Takeda की वैक्सीन Qdenga को 2026 तक व्यापक उपयोग के लिए मंजूरी मिलने की संभावना है।
  •  इस टीके को भारत में पहले ही DCGI और SEC से स्वीकृति मिल चुकी है। इसे हैदराबाद की Biological E के साथ ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत विकसित किया जा रहा है।

Qdenga वैक्सीन की मुख्य विशेषताएं:

  • प्रकार- : यह एक जीवित क्षीण (Live-Attenuated) टेट्रावेलेंट वैक्सीन है, जो डेंगू के चारों प्रकार (DEN-1, DEN-2, DEN-3, DEN-4) से सुरक्षा प्रदान करती है।
  • खुराक –:इस वैक्सीन को दो डोज में दिया जाता है, जिनके बीच कुछ महीनों का अंतर रखा जाता है।
  • प्रभावकारिता –: यह टीका गंभीर स्थिति, जैसे अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम करने में सुरक्षित और प्रभावी पाया गया है।
  • वैश्विक मान्यता –: इस वैक्सीन को ब्राजील, इंडोनेशिया और यूरोपीय संघ समेत 40 से अधिक देशों में उपयोग की अनुमति मिल चुकी है।
  • यह वैक्सीन भारत में डेंगू से बचाव के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

महोत्सव – 06 April 2026 Current Affairs in Hindi

“माधवपुर मेला: कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का सांस्कृतिक उत्सव”

  • माधवपुर मेला गुजरात के पोरबंदर जिले में समुद्र तट के किनारे बसे माधवपुर (घेड़) गाँव में आयोजित होने वाला एक प्रसिद्ध सांस्कृतिक उत्सव है। 
  • यह मेला हर वर्ष चैत्र मास में राम नवमी के अवसर पर शुरू होकर लगभग पाँच दिनों तक चलता है। इसका संबंध भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के पौराणिक विवाह से है, जो इसे विशेष धार्मिक महत्व प्रदान करता है।

मेले की प्रमुख विशेषताएँ:

  • स्थान: माधवपुर (घेड़), पोरबंदर, गुजरात – समुद्र के समीप स्थित।
  • समय: चैत्र शुक्ल नवमी (राम नवमी) के दौरान आयोजन।
  • मुख्य आकर्षण: श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का जीवंत मंचन, पारंपरिक लोक नृत्य और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम।
  • सांस्कृतिक जुड़ाव: यह उत्सव गुजरात की संस्कृति को पूर्वोत्तर भारत, विशेष रूप से Arunachal Pradesh की परंपराओं से जोड़ने का कार्य करता है।
  • यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता और विविधता को भी दर्शाता है।

आप इसे भी पढ़ें :  04 April 2026 Current Affairs in Hindi

Conclusion : 

दोस्तों “06 April 2026 Current Affairs in Hindi” के ये सभी अपडेट दिखाते हैं कि भारत रक्षा, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य और सामाजिक योजनाओं में लगातार प्रगति कर रहा है। यदि आप रोजाना ऐसे करंट अफेयर्स पढ़ते हैं, तो आपकी General Knowledge (GK) मजबूत होगी और आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

Download TOP 15 MCQ PDF Click Here

FAQ – 06 April 2026 Current Affairs in Hindi

 

Q1. इंटरनेशनल बुकर प्राइज 2026 के लिए किसे शॉर्टलिस्ट किया गया है?

उत्तर: पद्मा विश्वनाथन को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनके अनुवाद कार्य के लिए मिला है।

Q2. President’s Colours Award किसे मिला है?

उत्तर: उड़ीसा पुलिस को यह सर्वोच्च पुलिस सम्मान दिया गया है। यह उत्कृष्ट सेवा और अनुशासन के लिए प्रदान किया जाता है।

Q3. भारत का रक्षा निर्यात 2025-26 में कितना रहा?

उत्तर: भारत का रक्षा निर्यात ₹38,424 करोड़ रहा है। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 62% की वृद्धि दर्शाता है।

Q4. ‘लखपति बिटिया योजना’ किसकी पहल है?

उत्तर: यह योजना दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई है। इसका उद्देश्य लड़कियों को आर्थिक सुरक्षा और शिक्षा में सहयोग देना है।

Q5. Qdenga वैक्सीन किस बीमारी से संबंधित है?

उत्तर: Qdenga वैक्सीन डेंगू से बचाव के लिए विकसित की गई है। यह 4 से 60 वर्ष के लोगों के लिए प्रभावी मानी जाती है।

1 thought on “06 April 2026 Current Affairs in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top