मित्रों नमस्कार ! मित्रों अगर आप SSC, UPSC, Banking, Railway या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो 04 April 2026 Current Affairs in Hindi आपके लिए बेहद जरूरी है। इस पोस्ट में हम आज की प्रमुख समसामयिक घटनाओं को आसान भाषा में समझेंगे, ताकि आप जल्दी रिवीजन कर सकें।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 04 April 2026 Current Affairs in Hindi
IndiGo के नए CEO – विलियम वाल्स
- इंटरग्लोब एविएशन की एयरलाइन IndiGo ने विलियम वॉल्श को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने का निर्णय लिया है।
- वे 3 अगस्त 2026 से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे और इस पद पर पीटर एलबर्स का स्थान लेंगे।
- वॉल्श वर्तमान में इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के महानिदेशक हैं और इससे पहले ब्रिटिश एयरवेज तथा IAG जैसे प्रमुख संगठनों का नेतृत्व कर चुके हैं।
- इनकी नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य कंपनी के वैश्विक विस्तार को गति देना और संचालन को और मजबूत बनाना है।
अन्य प्रमुख नियुक्तियां
- NIA के नए DG: राकेश अग्रवाल
- BSF के नए DG: प्रवीण कुमार
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
विज्ञान एवं तकनीक – 04 April 2026 Current Affairs in Hindi
आर्टेमिस-2: 54 साल बाद चांद की ओर मानव मिशन
- नासा का आर्टेमिस-2 मिशन 2 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। यह पिछले 50 से अधिक वर्षों में ऐसा पहला मानवयुक्त अभियान है, जो चंद्रमा की परिक्रमा करेगा।
- यह लगभग 10 दिनों तक चलने वाले इस मिशन में ओरियन अंतरिक्ष यान के माध्यम से चार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों ओर यात्रा करेंगे।
- इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य में चंद्रमा पर स्थायी ठिकाने बनाने से पहले आवश्यक जीवन रक्षक प्रणालियों का परीक्षण करना है।
आर्टेमिस-2 मिशन के प्रमुख बिंदु:
- लॉन्च स्थल: फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से SLS रॉकेट के जरिए प्रक्षेपण
- क्रू सदस्य: रीड वाइसमैन (कमांडर), विक्टर ग्लोवर (पायलट), क्रिस्टीना कोच (मिशन विशेषज्ञ) और जेरेमी हैनसेन (कनाडा के अंतरिक्ष यात्री)
- मिशन का लक्ष्य: चंद्रमा की परिक्रमा करना (लूनर फ्लाईबाय), लेकिन सतह पर उतरना नहीं
- महत्व: 1972 में अपोलो-17 के बाद पहली बार मानव चंद्रमा के करीब जाएगा। साथ ही, क्रिस्टीना कोच लो अर्थ ऑर्बिट से आगे जाने वाली पहली महिला बनेंगी
- भविष्य की योजना: यह मिशन 2027-28 के दौरान प्रस्तावित आर्टेमिस-3 और आर्टेमिस-4 मिशनों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा, जिनका लक्ष्य चंद्रमा पर उतरना है
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 04 April 2026 Current Affairs in Hindi
DGCA के नए महानिदेशक – वीर विक्रम याद
- वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीर विक्रम यादव, जो 1996 बैच के ओडिशा कैडर से हैं, को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
- इस पद पर उन्होंने फैज अहमद किदवई की जगह ली है।
- किदवई को अब कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
- DGCA भारत में नागरिक उड्डयन सुरक्षा को नियंत्रित करता है।
- कार्यभार: वीर विक्रम यादव अब नागरिक हवाई नियमों, विमान सुरक्षा मानकों और लाइसेंसिंग की निगरानी करेंगे।
विज्ञान और तकनीक – 04 April 2026 Current Affairs in Hindi
अमरावती में भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर लॉन्च
- आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में 14 अप्रैल 2026 को देश का पहला उन्नत क्वांटम कंप्यूटर शुरू किया जाएगा।
- इस पहल की घोषणा मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने की है।
- यह परियोजना “अमरावती क्वांटम वैली” के अंतर्गत विकसित की जा रही है और नेशनल क्वांटम मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
- इसका उद्देश्य जटिल वैज्ञानिक और तकनीकी समस्याओं का तेजी से समाधान करना तथा भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।
मुख्य बिंदु:
- लॉन्च तिथि व स्थान: 14 अप्रैल 2026, अमरावती (आंध्र प्रदेश)
- परियोजना का नाम: अमरावती क्वांटम वैली
- उद्देश्य: नेशनल क्वांटम मिशन के तहत आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना और कठिन समस्याओं का त्वरित समाधान विकसित करना
- महत्व: यह क्वांटम कंप्यूटर पारंपरिक कंप्यूटरों की तुलना में कहीं अधिक तेजी से जटिल गणनाएं करने में सक्षम होगा, जैसे AI, डेटा साइंस और साइबर सुरक्षा से जुड़े कार्य
- सहयोग: इस परियोजना को विभिन्न औद्योगिक साझेदारों के सहयोग से तैयार किया जा रहा है।
आप इसे भी पढ़ें : 03 April 2026 Current Affairs in Hindi
आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी – अमरावती
- लोकसभा ने अप्रैल 2026 में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक को मंजूरी देते हुए अमरावती को राज्य की एकमात्र और स्थायी राजधानी घोषित कर दिया है।
- इस फैसले के साथ 2014 से चल रहा राजधानी से जुड़ा विवाद समाप्त हो गया है और प्रशासनिक व विधायी कार्यों का केंद्र अब अमरावती ही होगा।
मुख्य बिंदु:
- स्थायी राजधानी: अमरावती
- कानूनी स्थिति: संसद द्वारा पारित संशोधन विधेयक (2026), जिसे 2 जून 2024 से लागू माना गया है
- महत्व: इस निर्णय से “तीन-राजधानी” (विशाखापत्तनम, कुरनूल और अमरावती) की अवधारणा खत्म हो गई और अमरावती को ही एकमात्र राजधानी का दर्जा मिला
- पृष्ठभूमि: 2014 में आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन के बाद हैदराबाद को 10 वर्षों तक संयुक्त राजधानी के रूप में रखा गया था
डिजिटल जनगणना 2027: भारत की पहली स्मार्ट काउंटिंग
- भारत में 1 अप्रैल 2026 से शुरू हुई डिजिटल जनगणना 2027 की प्रक्रिया में स्व-गणना की शुरुआत देश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा की गई।
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सबसे पहले अपना विवरण दर्ज कर इस पहल को आगे बढ़ाया।
मुख्य बिंदु:
- यह देश की 16वीं जनगणना है, जिसे पूरी तरह डिजिटल माध्यम (मोबाइल ऐप) से संचालित किया जा रहा है
- पहला चरण (अप्रैल–सितंबर 2026): इसमें घरों, मकानों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी एकत्र की जा रही है
- दूसरा चरण (फरवरी 2027): इस चरण में जनसंख्या से संबंधित सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जानकारी जुटाई जाएगी
- नागरिकों को भी स्व-गणना की सुविधा दी गई है, जिसके तहत वे 16 भाषाओं में “se.census.gov.in” पोर्टल पर अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकते हैं
- यह पहल जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है
योजना – 04 April 2026 Current Affairs in Hindi
‘पहाड़ों का गौरव’ योजना: हिमालयी राज्यों को 25,000 करोड़ की मदद
- ‘पहाड़ों का गौरव’ (Pride of Hills) योजना केंद्र सरकार की एक अहम पहल है, जिसका उद्देश्य पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के समग्र विकास को बढ़ावा देना है।
- मार्च 2026 में सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना के अंतर्गत 9 हिमालयी राज्यों को 25,000 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।
योजना के प्रमुख उद्देश्य और विशेषताएं:
- विशेष सहायता: इस योजना का लक्ष्य पहाड़ी राज्यों की खास समस्याओं जैसे दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां, कमजोर कनेक्टिविटी और सीमित आय के स्रोतों को दूर करना है
- पूंजी निवेश पर जोर: यह योजना राज्यों को पूंजीगत व्यय के लिए विशेष सहायता (SASCI) प्रदान करती है, जिससे बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा
- लाभार्थी राज्य: इस पहल के तहत अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, उत्तराखंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम और मिजोरम को शामिल किया गया है
- यह योजना पहाड़ी क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और संतुलित क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आप इसे भी पढ़ें : March 2026 Current Affairs in Hindi
PM-KUSUM योजना का विस्तार
- प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM-KUSUM) योजना की अवधि को बढ़ाकर मार्च 2027 तक कर दिया गया है।
- इस पहल का मकसद किसानों को सौर ऊर्जा से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि करना है।
- इसके तहत सोलर पंप, सौर ऊर्जा संयंत्र और ग्रिड से जुड़े पंपों के सोलराइजेशन (घटक A, B, C) के माध्यम से 35 लाख से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
- इस योजना में सरकार किसानों को सौर उपकरण लगाने के लिए लगभग 60% तक की सब्सिडी उपलब्ध कराती है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है और खेती की लागत कम होती है।
उद्देश्य-:
- सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना।
- किसानों की आय में वृद्धि होना।
ऊर्जा और पर्यावरण – 04 April 2026 Current Affairs in Hindi
राजस्थान: सौर ऊर्जा में देश का नंबर-1 राज्य
- राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा, खासकर सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यहां कुल स्थापित क्षमता 40,000 मेगावाट से अधिक पहुंच चुकी है।
- सौर ऊर्जा उत्पादन में यह राज्य पूरे भारत में पहले स्थान पर है और प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत विकेंद्रीकृत सौर परियोजनाओं के विकास में भी शीर्ष पर बना हुआ है।
राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा की मुख्य विशेषताएं:
- कुल स्थापित क्षमता: अक्टूबर 2025 तक राज्य ने लगभग 40,406 मेगावाट से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल की है
- सौर ऊर्जा में अग्रणी: सौर ऊर्जा उत्पादन के मामले में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है
- PM-KUSUM योजना में प्रदर्शन: योजना के घटक A और C के तहत बंजर कृषि भूमि पर सौर संयंत्र स्थापित करने में राज्य देश में सबसे आगे है
- प्रमुख परियोजनाएं: भादला सोलर पार्क, जैसलमेर का पवन ऊर्जा क्लस्टर, बाड़मेर का सौर-पवन ऊर्जा केंद्र और फलोदी-पोखरण सोलर क्लस्टर प्रमुख हैं
- भविष्य की योजना: 6,000 मेगावाट की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) विकसित कर राज्य ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है
नई मेंढक प्रजाति की खोज
- भारत के अरुणाचल प्रदेश (पूर्वी हिमालय) और कर्नाटक (पश्चिमी घाट) में वैज्ञानिकों ने हाल ही में मेंढकों की कई नई प्रजातियों की पहचान की है।
- इनमें लेप्टोब्रैकियम सोमानी, मेचुका स्लेंडर आर्म फ्रॉग, जेनोफ्रिस अपाटानी और काली नाइट फ्रॉग (Nyctibatrachus kali) जैसी प्रजातियां शामिल हैं।
- ये खोजें भारत की जैव विविधता और समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र को उजागर करती हैं।
- विशेषता: नाइट फ्रॉग प्रजाति
पुरस्कार – 04 April 2026 Current Affairs in Hindi
साहित्य अकादमी फेलोशिप: भारत का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान
- प्रख्यात ओडिया लेखिका डॉ. प्रतिभा राय को 30 मार्च 2026 को साहित्य अकादमी की सर्वोच्च ‘महत्तर सदस्यता’ (Fellowship) से सम्मानित किया गया।
- इस सम्मान के साथ ही वे भारत के 21 ‘अमर’ साहित्यकारों के विशेष समूह में शामिल हो गई हैं।
- पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. राय ने अब तक 50 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं और भारतीय साहित्य में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
डॉ. प्रतिभा राय और साहित्य अकादमी फेलोशिप:
- सम्मान: साहित्य अकादमी फेलोशिप (महत्तर सदस्यता) – भारत में साहित्य के क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान
- घोषणा: 30 मार्च 2026 को आयोजित साहित्य अकादमी की सामान्य परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया
- अन्य फेलो: डॉ. राय के साथ सिंधी लेखक लख्मी खिलाणी और उर्दू लेखक अब्दुस समद को भी यह फेलोशिप प्रदान की गई
- साहित्यिक योगदान: 50 से अधिक कृतियों के लिए विख्यात, जिनमें प्रसिद्ध उपन्यास ‘यज्ञसेनी’ (द्रौपदी) शामिल है
- प्रमुख उपलब्धियाँ: 2011 में ज्ञानपीठ पुरस्कार और 2022 में पद्म भूषण से सम्मानित
- सम्मान से नवाजे जा चुके हैं
खेलकूद – 04 April 2026 Current Affairs in Hindi
जापानी ग्रैंड प्रिक्स 2026
- मर्सिडीज के 19 वर्षीय इतावली ड्राइवर किमी एंटोनेली जापानी ग्रैन्ड पिक्स 23026 जीतकर इतिहास के सबसे युवा रेस विजेता बन गए है।
- इस जीत के साथ किमी एन्टोनी 19 साल और 216 दिन की उम्र में F1 विश्व चैम्पियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल करने सबसे कम उम्र के ड्राइवर बन गए है। बन गए है
- विजेता: किमी एंटोनली
- उपलब्धि: सबसे युवा विजेता
सुधा मूर्ति की नई पुस्तक का विमोचन
- उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने 1 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के संविधान सदन में राज्यसभा सांसद और लेखिका सुधा मूर्ति की पुस्तक ‘Tides of Time: Bharat’s History through Murals in Parliament’ का विमोचन किया।
- यह पुस्तक लोकसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित की गई है और संसद भवन की भित्ति चित्रों के माध्यम से भारत की सभ्यता, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को उजागर करती है।
मुख्य जानकारी:
- लेखिका: सुधा मूर्ति (राज्यसभा सांसद)
- प्रकाशक: लोकसभा सचिवालय
- विषय: संसद भवन में लगे भित्ति चित्रों के माध्यम से भारत का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक चित्रण
- विमोचन स्थल: संविधान सदन (पुराना संसद भवन), नई दिल्ली
- मुख्य उपस्थित लोग: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा उपसभापति हरिवंश
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 03.04.2026
Conclusion :
दोस्तों “04 April 2026 Current Affairs in Hindi” में आज की प्रमुख नियुक्तियां, विज्ञान, सरकारी योजनाएं और खेल से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट शामिल हैं। ये सभी विषय प्रतियोगी परीक्षाओं में सीधे पूछे जा सकते हैं। इसलिए नियमित अध्ययन और रिवीजन आपकी सफलता की कुंजी है।
| Download TOP 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 04 April 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. DGCA के नए महानिदेशक कौन बने हैं?
उत्तर – वीर विक्रम यादव को DGCA का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वे फैज अहमद किदवई की जगह इस पद पर आए हैं।
Q2. भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर कहाँ लॉन्च होगा?
उत्तर – भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर आंध्र प्रदेश के अमरावती में लॉन्च होगा। इसका उद्देश्य क्वांटम तकनीक में आत्मनिर्भरता बढ़ाना है।
Q3. आर्टेमिस 2 मिशन किस एजेंसी से जुड़ा है?
उत्तर – आर्टेमिस 2 मिशन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA से संबंधित है। यह 53 साल बाद चंद्रमा के लिए मानव मिशन है।
Q4. डिजिटल जनगणना 2027 की खासियत क्या है?
उत्तर – यह भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी। इसमें पहली बार जाति आधारित डेटा भी शामिल किया जाएगा।
Q5. नवीकरणीय ऊर्जा में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है?
उत्तर – भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में राजस्थान पहले स्थान पर है। इसके बाद महाराष्ट्र और गुजरात का स्थान आता है।

Very good class current affairs Sir ji 🌹🌺💐