दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Daily Current Affairs बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस लेख में हम “02 April 2026 Current Affairs in Hindi” को आसान भाषा में, टॉपिक-अनुसार समझेंगे। यह लेख SSC, UPSC, Banking, Railway और State Exams के लिए बहुत उपयोगी है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 02 April 2026 Current Affairs in Hindi
नियुक्तियां – 02 April 2026 Current Affairs in Hindi
नबील फहमी बने अरब लीग के नए महासचिव (2026)
- मिस्र के अनुभवी राजनयिक नबील फहमी को मार्च 2026 में अरब लीग का नया महासचिव नियुक्त किया गया है।
- वे 1 जुलाई 2026 से इस पद का कार्यभार संभालेंगे और वर्तमान महासचिव अहमद अबुल घेइत का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 2016 से 2026 तक रहा है।
- अरब देशों के विदेश मंत्रियों ने सर्वसम्मति से फहमी के नाम पर सहमति जताई, जो उनकी व्यापक स्वीकृति और कूटनीतिक अनुभव को दर्शाता है।
मुख्य बिंदु:
- नए महासचिव: नबील फहमी
- कार्यभार ग्रहण: 1 जुलाई 2026
- निवर्तमान महासचिव: अहमद अबुल घेइत
- कार्यकाल: 5 वर्ष
परिचय: नबील फहमी मिस्र के एक वरिष्ठ कूटनीतिज्ञ हैं। वे वर्ष 2013 से 2014 तक मिस्र के विदेश मंत्री रह चुके हैं और काहिरा स्थित अमेरिकन यूनिवर्सिटी में डीन के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
पृष्ठभूमि: अरब लीग की परंपरा के अनुसार महासचिव का चयन प्रायः मेजबान देश मिस्र से ही किया जाता है, और इस बार भी इसी परंपरा का पालन किया गया है।
अरबलीग की एक झलक :
- स्थापना – 22 मार्च 1945
- मुख्यालय – काहिरा मिस्र
- सदस्य देश – 22 (वर्तमान)
- संस्थापक देश – 7 देश – (मिस्र, इराक, ट्रांस जॉर्डन, (अब जॉर्डन), लेबनान, सऊदी अरब, सीरिया और यमन)
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
इंडोनेशिया का बड़ा फैसला: 16 साल से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन
- इंडोनेशिया ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
- इंडोनेशिया ने 28 मार्च 2026 से 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग पर प्रतिबंध लागू कर दिया है।
- यह निर्णय लगभग 7 करोड़ बच्चों को साइबरबुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और हानिकारक डिजिटल सामग्री से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
- इस प्रतिबंध के तहत YouTube, TikTok, Instagram, Facebook और X जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जिन पर अब 16 वर्ष से कम आयु के बच्चे पहुंच नहीं बना सकेंगे।
- इस कदम को बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।
- ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम भी इसी दिशा में कदम उठा चुके हैं
इंडो नेशिया एक झलक :
- इंडोनेशिया दक्षिण -पूर्व एशिया और ओसहिनीय में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप समूह राष्ट्र है।
- नई राजधानी – नुसंतारा
- पुरानी – (वर्तमान) जकार्ता
- मुद्रा – इंडोनेशियाई रूपिया
सम्मेलन – 02 April 2026 Current Affairs in Hindi
CMS COP15: ब्राज़ील में प्रवासी वन्यजीव संरक्षण पर वैश्विक बैठक
प्रवासी वन्यजीव प्रजातियों के संरक्षण से जुड़े सम्मेलन, जिसे Convention on the Conservation of Migratory Species of Wild Animals कहा जाता है, के पक्षकारों की 15वीं बैठक (COP15) 23 से 29 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
प्रवासी वन्य जीवों के संरक्षण पर 15 वां पक्षकार सम्मेलन (CMS COP 5)
- ब्राजील ने प्रथम बार इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है।
- विषय – जीवन को बनए रखने के लिए प्रकृति से जुड़ना।
- CMS COP- यह एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संधि है, जो प्रवासी जानवरों और उनके आवासों के श्रणक्षण और सतत उपयोग के लिए एक वैश्विक मंच है।
आप इसे भी पढ़ें : March 2026 Current Affairs in Hindi
G7 बैठक 2026: वैश्विक सुरक्षा और सुधारों पर अहम चर्चा
- मार्च 2026 में G7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक 26–27 मार्च को अब्बे डेस-वॉक्स-डे-सेर्ने, फ्रांस में आयोजित हुई।
- इस बैठक में भारत की ओर से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भाग लिया।
मुख्य बिंदु
- स्थान व तिथि: 26–27 मार्च 2026, अब्बे डेस-वॉक्स-डे-सेर्ने, फ्रांस
- भारतीय प्रतिनिधित्व: डॉ. एस. जयशंकर की भागीदारी
प्रमुख चर्चा के विषय
- वैश्विक शासन सुधार: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया।
- सुरक्षा मुद्दे: यूक्रेन की स्थिति और पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा हुई।
- आर्थिक व समुद्री सुरक्षा: वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित नौवहन और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला पर जोर दिया गया।
द्विपक्षीय बैठकें
- इस दौरान डॉ. एस. जयशंकर ने फ्रांस, कनाडा, दक्षिण कोरिया, जापान, ब्राज़ील, यूके और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों के साथ अलग-अलग मुलाकातें कीं।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 02 April 2026 Current Affairs in Hindi
अर्थव्यवस्था – 02 April 2026 Current Affairs in Hindi
RBI स्थापना दिवस 2026: भारत की आर्थिक रीढ़ की कहानी
- 1 अप्रैल 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक ने अपना 91वां स्थापना दिवस मनाया।
- इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी और यह भारत की मौद्रिक व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण संस्थान है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)
- भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत 1 अप्रैल 1935 को की गई। शुरुआत में इसका मुख्यालय कोलकाता में था, लेकिन 1937 में इसे स्थायी रूप से मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया।
- केंद्रीय कार्यालय वह स्थान होता है, जहां गवर्नर बैठकर नीतियों का निर्माण करते हैं और बैंक की प्रमुख गतिविधियों का संचालन होता है।
- वर्ष 1949 में राष्ट्रीयकरण के बाद RBI पूरी तरह भारत सरकार के स्वामित्व में आ गया।
- इस प्रकार, RBI आज भारत की वित्तीय स्थिरता और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
RBI की पृष्ठभूमि :
- RBI के गठन से पहले केंद्रीय बैंकिंग से जुड़े अधिकांश कार्य इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किए जाते थे।
- इस बैंक की स्थापना 1921 में इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया अधिनियम, 1920 के तहत की गई थी।
- इसमें तीन प्रमुख प्रेसीडेंसी बैंकों को मिलाकर एक सशक्त बैंक बनाया गया था।
खेल जगत – 02 April 2026 Current Affairs in Hindi
शीतल देवी बनीं ‘पैरा आर्चर ऑफ द ईयर 2025
- वर्ल्ड आर्चरी (World Archery) (विश्व तीरंदाजी महासंघ) ने भारत की प्रतिभाशाली पैरा आर्चर Sheetal Devi को वर्ष 2025 के लिए ‘पैरा आर्चर ऑफ द ईयर’ सम्मान से नवाजा है।
- यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया, जिसमें विश्व स्तर पर शानदार उपलब्धियां शामिल हैं।
मुख्य बिंदु:
- ऐतिहासिक उपलब्धि: 19 वर्षीय शीतल देवी, जो जम्मू-कश्मीर से हैं, बिना हाथों के तीरंदाजी करने वाली दुनिया की पहली महिला पैरा आर्चर हैं। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
- शानदार प्रदर्शन: उन्होंने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में आयोजित 2025 विश्व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा, महिला टीम स्पर्धा में सिल्वर और मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किया।
- अन्य उपलब्धियां: शीतल देवी ने Paris Paralympics 2024 में मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल
प्रमोद भगत का जलवा: स्पैनिश पैरा बैडमिंटन 2026 में स्वर्ण संग दो रजत
- भारत के पैरा बैडमिंटन स्टार प्रमोद भगत ने स्पेन के टोलेडो में आयोजित स्पैनिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 (लेवल 1) में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए।
- उन्होंने मनीषा रामदास के साथ मिलकर मिश्रित युगल SL3-SU5 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
- फाइनल मुकाबले में इस जोड़ी ने भारतीय खिलाड़ियों नितेश कुमार और थुलासिमथी मुरुगेसन को 21-15, 24-22 से हराया।
- इस शानदार उपलब्धि के साथ प्रमोद भगत ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया।
आप इसे भी पढ़ें : 01 April 2026 Current Affairs in Hindi
MLC में अश्विन की एंट्री: पहली बार विदेशी लीग में खेलेंगे
- भारतीय क्रिकेट के अनुभवी ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक नया इतिहास रचते हुए अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में शामिल होने का फैसला किया है।
- इसके साथ ही वह इस लीग में खेलने वाले पहले सक्रिय भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए हैं।
- उन्होंने 2026 सीज़न के लिए San Francisco Unicorns टीम के साथ अनुबंध किया है, जो उनकी आईपीएल के बाहर पहली विदेशी टी20 लीग होगी।
मुख्य तथ्य :
- ऐतिहासिक उपलब्धि: अश्विन एमएलसी में खेलने वाले पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
- टीम: 2026 सीज़न के लिए उन्होंने San Francisco Unicorns के साथ करार किया है।
- अनुभव: टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां उन्होंने 300 से अधिक विकेट हासिल किए हैं।
- उद्देश्य : इस कदम का लक्ष्य अमेरिका में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाना और अपनी टीम को खिताब जीतने में योगदान देना है।
रक्षा एवं सुरक्षा – 02 April 2026 Current Affairs in Hindi
ASRAAM से लैस MiG-29: IAF की डॉगफाइट ताकत में बड़ा अपग्रेड
- भारतीय वायुसेना अपने MiG-29 UPG लड़ाकू विमानों को और अधिक घातक बनाने के लिए यूरोपीय रक्षा कंपनी MBDA की उन्नत ASRAAM मिसाइल से लैस कर रही है।
- यह अपग्रेड पुराने सोवियत दौर की R-73 missile को हटाकर किया जा रहा है, जिससे नजदीकी हवाई युद्ध (डॉगफाइट) में मिग-29 की क्षमता काफी बढ़ जाएगी।
मुख्य विशेषताएं
- नई मिसाइल: ASRAAM : (Advanced Short Range Air-to-Air Missile)
- आधुनिक तकनीक: ASRAAM एक “फायर एंड फॉरगेट” मिसाइल है, जो लक्ष्य पर लॉक होने के बाद स्वतः उसे भेदती है और 3 मैक से अधिक गति से उड़ान भर सकती है।
- बेहतर मारक क्षमता: यह मिसाइल 25 किमी से अधिक दूरी तक दुश्मन के विमानों को निशाना बना सकती है, जबकि पुरानी R-73 मिसाइल की रेंज लगभग 10–15 किमी थी।
IMEX TTX 2026: भारतीय नौसेना ने IOR में समुद्री सहयोग बढ़ाया
भारतीय नौसेना ने 27 मार्च 2026 को कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान के समुद्री युद्ध केंद्र (Maritime Warfare Centre) में IONS समुद्री अभ्यास IMEX TTX 2026 (टेबलटॉप एक्सरसाइज) का आयोजन किया।
मुख्य बिंदु
- उद्देश्य: इस अभ्यास का मकसद हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में उभरती गैर-पारंपरिक समुद्री सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करना, सहभागी नौसेनाओं के बीच समन्वय और विश्वास बढ़ाना तथा हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी के ढांचे को मजबूत बनाना है।
- भागीदारी: इस बहुपक्षीय अभ्यास में 12 मित्र देशों की नौसेनाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें बांग्लादेश, फ्रांस, इंडोनेशिया, केन्या, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका, तंजानिया और तिमोर-लेस्ते शामिल रहे।
राज्य विशेष -02 April 2026 Current Affairs in Hindi
MLATrack: केरल MLA ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च
- केरल में विधायकों के कार्यों और उनकी सक्रियता को रिकॉर्ड करने के लिए MLATrack.com नाम का देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है।
- यह पहल शासन व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
प्रमुख विशेषताएं
- उद्देश्य: इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से विधायकों के विधानसभा में दिए गए हस्तक्षेप, पूछे गए सवाल और उनके कार्यों की निगरानी की जा सकेगी।
- डाटा कवरेज: यह वेबसाइट विशेष रूप से 2021 से 2026 तक केरल विधानसभा सत्रों में विधायकों की भागीदारी और प्रदर्शन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराती है।
- यह प्लेटफॉर्म नागरिकों को अपने जनप्रतिनिधियों के कार्यों को समझने और उनकी जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद करेगा।
गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन: जैन विरासत को समर्पित
- नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च 2026 को गांधीनगर के कोबा तीर्थ में स्थित सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया।
- यह संग्रहालय जैन धर्म की समृद्ध परंपरा, ऐतिहासिक धरोहरों और सम्राट संप्रति के अहिंसा के सिद्धांत को समर्पित है।
- इस आधुनिक संग्रहालय में 2000 से अधिक दुर्लभ कलाकृतियां, प्राचीन पांडुलिपियां और लगभग 2200 वर्ष पुरानी मूर्तियां प्रदर्शित की गई हैं, जो इसकी ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाती हैं।
- उद्देश्य: जैन दर्शन, कला, और भारत की आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करना और युवाओं को इससे अवगत कराना।
जल जीवन मिशन 2.0 में समझौता करने वाला 12वां राज्य – मेघालय
- मेघालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के अंतर्गत केंद्र सरकार के साथ सुधार-आधारित समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
- इसके साथ ही मेघालय ऐसा करने वाला देश का 12वां राज्य बन गया है।
- यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित जल आपूर्ति और टिकाऊ पेयजल सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
मुख्य बिंदु
- उद्देश्य: ग्रामीण क्षेत्रों में दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित करना और “हर घर जल” के लक्ष्य को पूरी तरह हासिल करना।
- फोकस: इस चरण में केवल बुनियादी ढांचे का निर्माण ही नहीं, बल्कि संचालन एवं रखरखाव (O&M) के लिए ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
- विशेष पहल: समझौते के तहत जल गुणवत्ता की निगरानी और जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्थायित्व पर खास जोर दिया गया है।
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 29 March 2026
Conclusion:
दोस्तों “02 April 2026 Current Affairs in Hindi” से यह स्पष्ट होता है कि भारत खेल, रक्षा, और डिजिटल पारदर्शिता में तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। नियमित रूप से करंट अफेयर्स पढ़ना आपकी सफलता की कुंजी है।
| Download TOP 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 02 April 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. 02 अप्रैल 2026 के करंट अफेयर्स में सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति कौन सी है?
Ans: नबील फहमी को अरब लीग का महासचिव बनाया गया।
Q2. RBI ने 2026 में कौन सा स्थापना दिवस मनाया?
Ans: भारतीय रिजर्व बैंक ने 91वां स्थापना दिवस मनाया।
Q3. Para Archer of the Year 2025 किसे मिला?
Ans: शीतल देवी को यह सम्मान मिला।
Q4. सोशल मीडिया पर प्रतिबंध किस देश ने लगाया?
Ans: इंडोनेशिया ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंध लगाया।
Q5. मिग-29 में कौन सी मिसाइल लगाई जा रही है?
Ans: ASRAAM मिसाइल लगाई जा रही है।

Very good class Sir ji 🌹 very good morning sir ji 🙏