28 March 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों  अगर आप SSC, UPSC, Railway, Bank जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो “27 March 2026 Current Affairs in Hindi” आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम आज की सभी प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को आसान भाषा में समझेंगे, जिससे आपकी तैयारी मजबूत होगी।

28 March 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 28 March 2026 Current Affairs in Hindi

सम्मान -28 March 2026 Current Affairs in Hindi

रामकुमार मुखोपाध्याय को 35वां सरस्वती सम्मान 2025

प्रख्यात बंगाली साहित्यकार रामकुमार मुखोपाध्याय को उनके उपन्यास ‘हरा पार्वती कथा’ (2020) के लिए वर्ष 2025 का 35वां सरस्वती सम्मान प्रदान किया जाएगा।

मुख्य बिन्दु : 

  •  प्रसिद्ध लेखक रामकुमार मुखोपाध्याय को 35वां सरस्वती सम्मान 2025 दिया जाएगा।
  • उनकी चर्चित कृति ‘हर पार्वती कथा’ के लिए यह सम्मान मिला है।
  • यह पुरस्कार के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है।
  • इसमें ₹15 लाख, प्रशस्ति पत्र और पट्टिका शामिल होती है।
  •  परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण: यह भारत के शीर्ष साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है।

योजनाएं – 28 March 2026 Current Affairs in Hindi

दिल्ली में ‘अनमोल’ योजना लॉन्च: नवजातों के लिए 56 मुफ्त जांच

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मार्च 2026 में पेश किए गए बजट (2026-27) के दौरान नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ‘अनमोल’ (ANMOL) योजना की घोषणा की है।

पूरा नाम-: Advanced Newborn Monitoring for Optimal Life Care

अनमोल योजना की प्रमुख बातें:

  • मुख्य उद्देश्य: नवजात शिशुओं में आनुवंशिक और जन्म से जुड़ी बीमारियों की प्रारंभिक पहचान कर उनके जीवन को सुरक्षित बनाना।
  • मुफ्त जांच सुविधा: इस योजना के अंतर्गत नवजात के खून की एक बूंद से 56 प्रकार की जांच बिना किसी शुल्क के की जाएगी।
  • बजट और दायरा: योजना के लिए 25 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं और इसका लाभ सरकारी व निजी दोनों अस्पतालों में मिलेगा।
  • लाभ: जन्म के तुरंत बाद गंभीर बीमारियों की पहचान संभव होगी, जिससे समय रहते इलाज कर बच्चों की जान बचाई जा सकेगी।
Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2025

  • IQAir की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2025 के अनुसार, पाकिस्तान दुनिया का सबसे प्रदूषित देश है, जबकि भारत छठे स्थान पर है।
  •  उत्तर प्रदेश का लोनी विश्व का सबसे प्रदूषित शहर पाया गया है और दिल्ली लगातार सबसे प्रदूषित राजधानी बनी हुई है। 
  • रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि दुनिया के केवल 14% शहर ही World Health Organization के वायु गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरते हैं।

रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु:

  • सबसे प्रदूषित देश: पाकिस्तान पहले स्थान पर है, इसके बाद बांग्लादेश, ताजिकिस्तान, चाड, कांगो और भारत (छठा स्थान) आते हैं।
  • भारत की स्थिति: देश में पीएम 2.5 का स्तर WHO के निर्धारित सुरक्षित मानकों से काफी अधिक दर्ज किया गया है।
  • सबसे प्रदूषित शहर: उत्तर प्रदेश का लोनी वैश्विक स्तर पर सबसे प्रदूषित शहर रहा।
  • दिल्ली की स्थिति: दिल्ली लगातार सातवीं बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी रही।
  • वैश्विक स्थिति: विश्व के केवल 14% शहर ही WHO के वार्षिक पीएम 2.5 दिशानिर्देशों का पालन कर पा रहे हैं।
  • प्रमुख कारण: सर्दियों में धीमी वायु गति, पराली जलाना और वाहनों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण के मुख्य कारण हैं।

आप इसे भी पढ़ें : 27 March 2026 Current Affairs in Hindi

दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता – नरेंद्र मोदी

  • अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस कंपनी Morning Consult की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Narendra Modi 68% अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। 
  • यह सर्वे 2 से 8 मार्च 2026 के बीच किया गया, जिसमें वे अन्य वैश्विक नेताओं से काफी आगे नजर आए। यह उनकी लगातार तीसरी बार शीर्ष स्थान पर रहने की स्थिति को दर्शाता है।

रिपोर्ट की मुख्य बातें:

  • शीर्ष स्थान: पीएम मोदी 68% अनुमोदन रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं।
  • अन्य नेता: सर्वे में Guy Parmelin (स्विट्जरलैंड) और Lee Jae-myung (दक्षिण कोरिया) 62% के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं Donald Trump 39% रेटिंग के साथ शीर्ष 10 में जगह नहीं बना सके।
  • आधार: यह रैंकिंग विभिन्न देशों के वयस्क नागरिकों की राय के सात दिनों के औसत पर आधारित है।
  • अन्य आंकड़े: 26% लोगों ने पीएम मोदी के कार्यों से असहमति जताई, जबकि 6% ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
  • महत्व: लगातार तीसरी बार मोदी शीर्ष पर।

विज्ञान एवं तकनीक – 28 March 2026 Current Affairs in Hindi

आर्टेमिस-2: 50 साल बाद नासा का मानवयुक्त चंद्र मिशन

आर्टेमिस-2 (Artemis II) NASA का 50 से अधिक वर्षों बाद पहला मानवयुक्त चंद्र मिशन है। 

  • इस अभियान में चार अंतरिक्ष यात्री ओरियन अंतरिक्ष यान के माध्यम से चंद्रमा के चारों ओर लगभग 10 दिनों की यात्रा करेंगे।
  • अप्रैल 2026 में SLS (Space Launch System) रॉकेट से प्रक्षेपित होने वाला यह मिशन चंद्रमा की सतह पर उतरने के बजाय उसके गुरुत्वाकर्षण का उपयोग कर पृथ्वी पर लौटेगा। 
  • यह मिशन भविष्य में चंद्रमा पर स्थायी ठिकानों की स्थापना और मंगल अभियानों की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण परीक्षण साबित होगा।

आर्टेमिस-2 मिशन के प्रमुख बिंदु:

  • उद्देश्य: यह मिशन गहरे अंतरिक्ष में मानव अंतरिक्ष उड़ान से जुड़ी प्रणालियों—जैसे लाइफ सपोर्ट, नेविगेशन और संचार—की कार्यक्षमता का परीक्षण करने के लिए एक महत्वपूर्ण अभ्यास है।
  • लॉन्च और समयसीमा: NASA ने इसे अप्रैल 2026 में लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिसकी संभावित तिथि 2 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
  • क्रू (दल): इस मिशन में कुल 4 अंतरिक्ष यात्री (3 अमेरिकी और 1 कनाडाई) शामिल होंगे। ये 1972 के Apollo program के बाद चंद्रमा के पास जाने वाले पहले मानव होंगे।
  • मिशन पथ: यह मिशन “फिगर-8 फ्री-रिटर्न ट्रैजेक्टरी” का उपयोग करेगा, जिसमें अंतरिक्ष यान चंद्रमा के चारों ओर घूमकर स्वतः पृथ्वी की ओर लौट आएगा।
  • महत्व: यह अभियान चंद्रमा पर मानव की वापसी की दिशा में एक अहम कदम है और आगे आने वाले आर्टेमिस-III मिशन, जिसमें चंद्रमा की सतह पर उतरने की योजना है, के लिए रास्ता तैयार करेगा।

दिवस – 28 March 2026 Current Affairs in Hindi

विश्व रंगमंच दिवस 2026 (World Theatre Day)

  • विश्व रंगमंच दिवस हर वर्ष 27 मार्च को मनाया जाता है।
  • इसकी शुरुआत 1961 में International Theatre Institute द्वारा की गई थी।

उद्देश्य-:

  • रंगमंच कला को बढ़ावा देना। 
  • कलाकारों के योगदान को सम्मान देना। 
  • वर्ष 2026 की थीम- : “नाट्यकला और शांति की संस्कृति” (Theatre and a Culture of Peace)

IFFD 2026: दिल्ली में पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 25 मार्च 2026 को भारत मंडपम में पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (IFFD 2026) का उद्घाटन किया।
  • यह 7 दिवसीय महोत्सव 31 मार्च तक चलेगा, जिसमें 125 से अधिक फिल्मों की मुफ्त स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। 
  • इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिल्ली को एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म केंद्र के रूप में विकसित करना है।

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 27.03.2026

उद्घाटन समारोह की प्रमुख झलकियां:

  • महोत्सव की शुरुआत ऑस्कर-नामांकित फिल्म ‘सीरत’ से हुई।
  • सम्मान समारोह-: दिग्गज अभिनेत्री शर्मीला टैगोर, अभिनेता धर्मेंद्र और बालाकृष्णा नन्दमूरि को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • महोत्सव में 125+ फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ ‘सिनेएक्सचेंज फिल्म मार्केट’ और ‘सिनेवर्स एक्सपो’ का आयोजन होगा।
  • साथ ही AI आधारित फिल्म निर्माण, क्षेत्रीय सिनेमा और महिलाओं के लिए “हर लेंस” पहल पर विशेष फोकस किया गया है।

ISRO को मिला स्वदेशी 3D प्रिंटर ‘आकाश300’

  • आकाश300 (Akasha300) एक उन्नत क्षमता वाला स्वदेशी औद्योगिक 3D प्रिंटर है, जिसे खासतौर पर अंतरिक्ष उपयोगों के लिए तैयार किया गया है।
  • मार्च 2026 में केरल स्थित स्टार्टअप Spacetime 4D Printing Solution ने इस प्रिंटर को Indian Space Research Organisation के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (LPSC), वालियामाला को सौंपा।

खेलकूद – 28 March 2026 Current Affairs in Hindi

महिला पोल वाल्ट में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • तमिलनाडु की एथलीट बरानिका एलंगोवन ने नया रिकॉर्ड बनाया।
  • स्थान-: भुवनेश्वर
  • प्रतियोगिता-: राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026

उपलब्धि:

  • पोल वाल्ट में 4.22 मीटर की छलांग
  • पिछले रिकॉर्ड (4.21 मीटर) को तोड़ा
  • यह रिकॉर्ड रोजी मीना पोलरस के नाम था
  • महत्व: भारतीय एथलेटिक्स में महिला खिलाड़ियों का बढ़ता प्रदर्शन।

पश्चिम एशिया हालात पर सरकार के 7 सशक्त समूह गठित

पश्चिम एशिया की बदलती परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने संभावित चुनौतियों से निपटने और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तैयारियों को मजबूत करने के लिए सात विशेष सशक्त समूहों का गठन किया है।

7 अधिकार प्राप्त समितियाँ और उनके अध्यक्ष 

पैनल 1- रक्षा, विदेश मामले और सार्वजनिक व्यवस्था (अध्यक्ष -विक्रम मिश्री, विदेश सचिव)

पैनल पैनल 2- अर्थव्यवस्था, वित्त और आपूर्ति शृंखलाएं (अध्यक्ष -अनुराधा ठाकुर, आर्थिक मामलों के विभाग की सचिव)

पैनल 3 – ऊर्जा सुरक्षा – पेट्रोलियम, एलेनजी और बिजली (अध्यक्ष – नीरज मित्तल, पेट्रोलियम् सचिव)

पैनल 4 एवं 5 – कृषि, उर्वरक और आवश्यक वस्तुएं (अध्यक्ष – रजत कुमार मिश्रा, उर्वरक सचिव)

पैनल 6 –  परिवहन, रसद, और व्यापार मार्ग (अध्यक्ष -विजय कुमार, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग सचिव)

पैनल 7 – सूचना,संचार और जन सहभागिता (अध्यक्ष -संजय जाजू सूचना एवं प्रसारण सचिव)

कॉकरोच की नई प्रजाति नयोलो बोप्टेरा पेनिनसुलैरिस की खोज

  • भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों ने नई प्रजाति खोजी।
  • स्थान: पुणे

प्रमुख तथ्य:

  • प्रजाति का नाम: नयोलो बोप्टेरा पेनिनसुलैरिस
  • पहली बार पहचान में DNA Barcoding तकनीक का उपयोग
  •  महत्व: जैव विविधता और आधुनिक विज्ञान का संयोजन।

गर्भ ईएनआई (Garbh ENI) अध्ययन

भारत की सबसे बड़ी और अपनी तरह की विशिष्ट गर्भावस्था कोहोर्ट स्टडी है।

GARBH-Ini (Interdisciplinary Group for Advanced Research on BirtH outcomes – DBT India Initiative) 

उद्देश्य:

  • समय से पहले जन्म (Preterm Birth) की समस्या को समझना। 
  • रोकथाम के उपाय विकसित करना। 

मुख्य बिंदु:

  • लगभग 12,000 गर्भवती महिलाओं पर अध्ययन
  • AI आधारित तकनीक विकसित की जा रही है
  • इस पहल की जानकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी

आप इसे भी पढ़ें : 26 March 2026 Current Affairs in Hindi

Conclusion:

दोस्तों “28 March 2026 Current Affairs in Hindi” कई महत्वपूर्ण घटनाओं से भरा हुआ है।
जहाँ रामकुमार मुखोपाध्याय को मिला सम्मान साहित्य जगत की उपलब्धि है, वहीं दिल्ली सरकार की अनमोल योजना स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम है।इसके साथ ही नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और NASA का मिशन विज्ञान में नई दिशा दिखाता है। कुल मिलाकर, यह दिन परीक्षाओं की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

Download TOP 15 MCQ PDF Click Here

FAQs -28 March 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. 27 March 2026 Current Affairs in Hindi में सबसे महत्वपूर्ण खबर क्या है?

उत्तर – इस दिन की प्रमुख खबरों में सरस्वती सम्मान, अनमोल योजना और IQAir रिपोर्ट शामिल हैं, जो परीक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

Q2. सरस्वती सम्मान 2025 किसे मिला है?

उत्तर – यह सम्मान रामकुमार मुखोपाध्याय को उनकी कृति ‘हर पार्वती कथा’ के लिए दिया गया है, जो साहित्य जगत में बड़ा सम्मान है।

Q3. अनमोल योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तर – दिल्ली सरकार की इस योजना का उद्देश्य नवजात शिशुओं में आनुवंशिक बीमारियों की पहचान कर समय पर इलाज सुनिश्चित करना है।

Q4. IQAir रिपोर्ट में भारत की क्या स्थिति है?

उत्तर – IQAir के अनुसार भारत 6वें स्थान पर है, जो वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

Q5. आर्टेमिस-2 मिशन क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर – NASA का यह मिशन 1972 के बाद पहला मानव मिशन है जो पृथ्वी की कक्षा से बाहर जाएगा, जिससे अंतरिक्ष अनुसंधान को नई दिशा मिलेगी।

1 thought on “28 March 2026 Current Affairs in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top