16 March 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार दोस्तों “16 March 2026 Current Affairs in Hindi” प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हर दिन देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं होती हैं जो UPSC, SSC, Railway, Banking, Defence और State PCS जैसी परीक्षाओं में पूछी जाती हैं।

इस लेख में हम 16 मार्च 2026 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को सरल भाषा में समझेंगे। इसमें अंतरराष्ट्रीय राजनीति, रक्षा समझौते, खेल उपलब्धियां, पर्यावरण तकनीक, सरकारी योजनाएं और आर्थिक सूचकांक से जुड़े प्रमुख अपडेट शामिल हैं।

16 March 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 16 March 2026 Current Affairs in Hindi

चिली के नए राष्ट्रपति – जोस एंटोनियो कास्ट 

दक्षिण अमेरिका के देश चिली (Chile) में हाल ही में नई राजनीतिक शुरुआत हुई है।

  • जोस एंटोनियो कास्ट (José Antonio Kast) ने चिली के 38वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक (Gabriel Boric) का स्थान लिया।
  • इस शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह शामिल हुए।

क्यों महत्वपूर्ण है?

  • यह नियुक्ति दक्षिण अमेरिकी राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव मानी जा रही है।
  • भारत और चिली के बीच कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में भी इसे अहम माना जा रहा है।
Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 16 March 2026 Current Affairs in Hindi

रक्षाक्षेत्र  – 16 March 2026 Current Affairs in Hindi

ब्रह्मोस मिसाइल का बढ़ता वैश्विक प्रभाव

भारत की रक्षा तकनीक दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

  • इंडोनेशिया (Indonesia) ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने का फैसला किया है।
  • यह सौदा लगभग 450 मिलियन डॉलर का बताया जा रहा है।
  • इससे पहले फिलीपींस (Philippines) भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीद चुका है।
  • फिलिपींस वर्ष 2022 में ब्रह्मोस खरीदने वाला पहला देश बना।
  • इसके अलावा, वियतनाम और मलेशिया सहित कई अन्य देश भी इस मिसाइल को खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।

ब्रह्मोस मिसाइल क्या है?

ब्रह्मोस मिसाइल (BrahMos Missile) एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे भारत और रूस ने मिलकर विकसित किया है।

मुख्य विशेषताएं

  • गति-: लगभग मैक 2.8 से 3(ध्वनि से ~3 गुना) की गति । 
  • मारक क्षमता: लगभग 290–500 किमी। 
  • विकास-: भारत की DRDO और रूस की NPO Mashinostroyenia द्वारा
  •  यह जमीन, समुद्र, पनडुब्बी और हवा (Su-30MKI) से लॉन्च की जा सकने वाली, “दागो और भूल जाओ” (Fire & Forget) तकनीक पर आधारित अत्यंत घातक मिसाइल है।

महत्व : 

  • इससे भारत की रक्षा निर्यात क्षमता मजबूत होती है।
  • इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन भी मजबूत होगा।

खेल जगत – 16 March 2026 Current Affairs in Hindi

शुभमन गिल को मिला बड़ा सम्मान

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) जो भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट एवं वनडे के कप्तान को शानदार प्रदर्शन के लिए “पॉली उमरीगर सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष) अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।

  • उन्हें पॉली उमरीगर सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष) अवार्ड दिया गया।
  • यह पुरस्कार बीसीसीआई (BCCI – Board of Control for Cricket in India) द्वारा दिया जाता है।

अन्य पुरस्कार

  • भारतीय टीम के पूर्व कोच Rahul Dravid को  कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

महत्व

  • यह पुरस्कार भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों के योगदान को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं।

पैरा एथलेटिक्स – भारत का शानदार प्रदर्शन

भारतीय पैरा एथलीट्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है।

  • शैलेश कुमार (Shailesh Kumar) ने हाई जंप T63 श्रेणी में 1.84 मीटर का छलांग  लगाकर प्रथम स्थान हासिल करके स्वर्ण पदक जीता।
  • यह पदक वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 (World Para Athletics Grand Prix 2026) में हासिल किया गया।
  • वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली में हुआ। 
  • नोट- : इससे पहले, उन्होंने 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.91 मीटर के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 15 March 2026

एशिया कप तीरंदाजी 2027 की दूसरे चरण की मेजबानी – भारत 

  • भारत 22 वर्ष बाद पहली बार एशियाकप अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। 
  • दिल्ली को 2027 में एशिया कप के दूसरे चरण की मेजबानी सौपी गई है। 
  • वर्ष 2005 में आखिरी बार दिल्ली में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप के दौरान अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 

पर्यावरण और तकनीक – 16 March 2026 Current Affairs in Hindi

दिल्ली में ‘प्योर एयर’ टावर  माइक्रोएल्गी (Microalgae)

  • वायु प्रदूषण से निपटने के लिए भारत में नई तकनीक अपनाई जा रही है।
  • हाल ही में नई दिल्ली के एयरोसिटी हाईवे कॉरिडोर के निकट भारत का पहला माइक्रोएल्गी (Microalgae) आधारित “प्योरएयर टावर” स्थापित किया गया है। 
  • यह परियोजना शहरी क्षेत्रों में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है।

माइक्रोएल्गी एयर टावर के बारे में:

  • माइक्रोएल्गी एयर टावर एक आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल एयर प्यूरीफिकेशन संरचना है, जो प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) करने वाली माइक्रोएल्गी की सहायता से वातावरण में मौजूद प्रदूषकों को कम करने का कार्य करती है।
  • सामान्य स्मॉग टावरों के विपरीत, यह प्रणाली भारी मशीनों या जटिल उपकरणों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि जैविक प्रक्रियाओं के माध्यम से प्राकृतिक तरीके से हवा को साफ करती है।

तकनीक कैसे काम करती है?

  • माइक्रोएल्गी एयर टावर की कार्यप्रणाली प्रकाश संश्लेषण की प्राकृतिक प्रक्रिया पर आधारित है। 
  • आसपास के ट्रैफिक से प्रदूषित हवा टावर के अंदर पहुंचती है, जहां माइक्रोएल्गी से भरे विशेष ट्यूब लगे होते हैं। ये माइक्रोएल्गी प्रकाश संश्लेषण के दौरान CO₂, NOx और पार्टिकुलेट मैटर (PM) जैसे प्रदूषकों को अवशोषित कर लेती हैं।
  •  इसके परिणामस्वरूप प्रदूषक तत्व ऑक्सीजन और एल्गल बायोमास में परिवर्तित हो जाते हैं, जिससे आसपास की हवा अधिक स्वच्छ हो जाती है।

योजनाएं – 16 March 2026 Current Affairs in Hindi

पंजाब सरकार की योजना –  “मुख्यमंत्री मावां-धियां दा सत्कार योजना”

  • पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई “मुख्यमंत्री मावां-धियां दा सत्कार योजना” महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल है। 
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 
  • योजना के अंतर्गत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को ₹1000 प्रति माह दिए जाते हैं, जबकि अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है।
  •  इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और समाज में उनका सम्मान बढ़ाना है।
  • सामाजिक प्रभाव: इस योजना से राज्य की महिलाओं में आत्मविश्वास और आर्थिक सुरक्षा की भावना बढ़ी है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होने की उम्मीद है।
  • यह योजना महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में पंजाब सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

आप इसे भी पढ़ें : 14 March 2026 Current Affairs in Hindi

गुजरात सरकार की पहल – लेक एंड एयर वॉच

गुजरात (Gujarat) सरकार  ने लेक एंड एयर वॉच पहल शुरू की है।

उद्देश्य- :

  • झीलों और वायु की गुणवत्ता की निगरानी करना। 
  • पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना। 
  • शहरि विकास को बढ़ावा देना। 
  • यह कार्यक्रम गुजरात अर्बन देवेलपमेंट मिशन के अंतर्गत किया गया है। 

सामाजिक और आर्थिक सूचकांक – 16 March 2026 Current Affairs in Hindi

चंडीगढ़ बना लगभग पूर्ण साक्षर केंद्र शासित प्रदेश

  • चंडीगढ़ (Chandigarh) ने 99.93% की प्रभावशाली साक्षरता दर प्राप्त कर ली है, जिसके साथ ही यह आधिकारिक रूप से पूर्ण साक्षर केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। 
  • इस उपलब्धि के साथ चंडीगढ़, Ladakh के बाद 95% से अधिक साक्षरता दर हासिल करने वाला भारत का दूसरा केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।
  • यह भारत का दूसरा लगभग पूर्ण साक्षर केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।

राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक – 2026

नीति आयोग द्वारा जारी राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (FHI) – 2026 के दूसरे संस्करण में ओडिशा राज्य को अचीवर श्रेणी में शीर्ष स्थान दिया गया है 

राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (FHI) – 2026 क्या है ? 

  • यह सूचकांक राज्यों के वित्तीय प्रबंधन का मूल्यांकन करता है। 
  • शीर्ष प्रदर्शनकर्ता (Achievers)- ओडिशा, गोवा, झारखंड
  • उत्तर पूर्वी और हिमालय राज्यों में शीर्ष – अरुणाचल प्रदेश (प्रथम) उत्तराखंड- दूसरा। 
  • न्यूनतम रैंक वाले राज्य- पंजाब, पश्चिम बंगाल, केरल,(लगातार राजकोषीय तनाव के कारण)
  • सबसे निचले पायदान पर – हिमाचल प्रदेश और मणिपुर (निर्धारित व्यय के तहत)

‘नेशनल हाईवे ग्रीन कवर इंडेक्स’ (NH-GCI) 2025-26

  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India -NHAI) ने नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (National Remote Sensing Centre – NRSC), जो इसरो (ISRO – Indian Space Research Organisation) का हिस्सा है, के सहयोग से पहली बार ‘नेशनल हाईवे ग्रीन कवर इंडेक्स (NH-GCI) 2025–26’ रिपोर्ट प्रकाशित की है।
  • यह एक उपग्रह आधारित निगरानी प्रणाली है, जिसके माध्यम से 30,000 किमी से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों के राइट ऑफ वे (RoW) क्षेत्र में मौजूद हरित आवरण (पेड़-पौधों) का 1 किमी के स्तर पर वैज्ञानिक आकलन किया गया है। 
  • इस सूचकांक में असम (Assam) 53.16% ग्रीन कवर के साथ देश में शीर्ष स्थान पर रहा है। 

आप इसे भी पढ़ें :  Daily Current Affairs Quiz 14.03.2026

Conclusion : 

दोस्तों “16 March 2026 Current Affairs in Hindi” से स्पष्ट होता है कि भारत और दुनिया में कई महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं। चाहे वह Indonesia के साथ रक्षा सहयोग हो, New Delhi में पर्यावरण तकनीक का उपयोग हो या भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां—ये सभी घटनाएं देश के विकास और वैश्विक प्रभाव को दर्शाती हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए जरूरी है कि वे ऐसे डेली करेंट अफेयर्स को नियमित रूप से पढ़ें, क्योंकि यही विषय अक्सर परीक्षा में पूछे जाते हैं।

Download TOP 15 MCQ PDF Click Here

FAQ – 16 March 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. मार्च 2026 में चिली के नए राष्ट्रपति कौन बने हैं?

उत्तर – José Antonio Kast ने चिली के 38वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और Gabriel Boric का स्थान लिया।

Q2. भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला दूसरा देश कौन सा है?

उत्तर – Indonesia, Philippines के बाद ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला दूसरा देश बना है।

Q3. पॉली उमरीगर सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अवार्ड किसे मिला?

उत्तर – भारतीय क्रिकेटर Shubman Gill को यह पुरस्कार दिया गया।

Q4. भारत का पहला माइक्रो एल्ग एयर प्यूरिफिकेशन टावर कहाँ लगाया गया है?

उत्तर – यह टावर New Delhi के एरोसिटी हाईवे कॉरिडोर के पास स्थापित किया गया है।

Q5. विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 में स्वर्ण पदक किसने जीता?

उत्तर – भारतीय पैरा एथलीट Shailesh Kumar ने हाई जंप T63 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top